‘इंडियन आइडल 12’ के विनर का नेक्स्ट प्लान:अरुणिता कांजीलाल के साथ 10 दिन के लिए केदारनाथ की ट्रिप पर जाएंगे पवनदीप राजन, साथ में होंगे शो के सभी कंटेस्टेंट्स
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने अपने नाम कर ली है। पवनदीप को ट्रॉफी के अलावा इनाम में एक कार और 25 लाख रुपए भी मिले हैं। 15 अगस्त (रविवार) को हुए शो के ग्रैंड फिनाले में पवनदीप राजन की शो के पांच कंटेस्टेंट्स अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से कड़ी टक्कर हुई थी। शो जीतने के बाद एक इंटरव्यू में पवनदीप राजन ने अपनी जर्नी और फ्यूचर प्लान्स के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वे इंडियन आइडल जीतने के बाद अब अरुणिता कांजीलाल और शो के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ 10 दिनों के लिए केदारनाथ की ट्रिप पर जाएंगे।
हम सभी कंटेस्टेंट्स केदारनाथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैंइंटरव्यू में जब पवनदीप राजन से पूछा गया कि रियलिटी शो समाप्त हो गया है, तो अब वह आगे क्या करने का प्लान बना रहे हैं? इस सवाल पर पवनद...








