पहली मंजिल पर कमरे में अकेली थी, गला रेत कर हत्या, फोन गायब; मकान मालिक ने परिचित युवक को जाते देखा, लड़की का भाई जॉब पर गया था
जयपुर
शहर के प्रताप नगर इलाके में गुरुवार को परिचित युवक ने ही एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त वह घर में पहली मंजिल पर स्थित कमरे में अकेली थी। हत्यारा उसका मोबाइल भी ले गया है। घर में मौजूद मकान मालिक की सूचना पर युवती का भाई अपनी फैक्ट्री से घर पहुंचा। प्रताप नगर पुलिस, एफएसएल व डॉग स्क्वाॅयड टीम भी मौके पर पहुंची। हत्या की इस वारदात में एक परिचित युवक पर शक जताया जा रहा है। घटना के कुछ देर पहले नीचे मौजूद मकान मालिक ने उसे कमरे में आते-जाते देखा था। वह करीब 20 मिनट तक पहली मंजिल के कमरे में ठहरा। उसने युवती की गला रेतकर हत्या की। सिर पर चोट मारी। इसके बाद फरार हो गया। फिलहाल वह फरार है।
दोपहर करीब दो बजे हत्या का पता चलापुलिस ने बताया कि युवती की शिनाख्त 25 वर्षीया सीमा मीणा के रूप में हुई। वह दौसा जिले में मंडावरी कस्बे में अनाजमंडी के पास खेजड़ा वाली ढाणी की रह...








