कमजोर होता रुपया और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार में हलचल, 7 जुलाई से खुलेंगे क्लीन साइंस और GR इंफ्रा के IPO
मुंबई
उतार-चढ़ाव वाले बीते हफ्ते में निफ्टी ने 15,915 के लाइफ टाइम हाई को भी टच किया। लेकिन हफ्ते के 5वें कारोबारी दिन 15,800 के अहम लेवल से नीचे बंद हुआ। हालांकि, ब्रॉडर मार्केट में खासतौर पर स्मॉल कैप शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया।
2 जुलाई को समाप्त हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी 0.80% तक फिसले। वहीं, BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 2.2% चढ़ा। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन में रियायतों, कम ब्याज दरों और वैक्सीनेशन की रफ्तार से शेयर बाजार का सेंटीमेंट के चलते आगे मजबूत रहने की संभावना है।
ऐसे में अगले हफ्ते निवेशकों के लिए 5 इवेंट्स काफी अहम होंगे...
1.कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन- देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देश में शनिवार को कोरोना के 42,751 नए मरीजों की पहचान हुई। 51,775 ठीक हुए और 932 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रह...








