बेन स्टोक्स के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड इंग्लैंड ने 181 रनों से रौंदा
नई दिल्ली। इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मुकाबला लंदन के केनिंग्टन मैदान पर खेला गया। इस मैच में मेजबानों ने बेन स्टोक्स की 182 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर किवियों के छक्के छुड़ाए और यह मैच 181 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया । रिटायरमेंट के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे स्टोक्स को इस पारी के लिए प्लेयर आॅफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने 4 मैचों की इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित मैदान पर 15 सितंबर को खेला जाएगा।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। मैच की पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने जॉनी बेयरस्टो को गोल्डन डक पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया, वहीं तीसरे ओवर में जो रूट को आउट कर उन्होंने मेजबानों को बैकफुट पर धकेल दिया। 13 र...







