मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 820 हुई
रबात (वार्ता). मोरक्को में शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 820 हो गई है और कम से कम 672 लोग घायल हुए हैं।देश के आंतरिक मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार स्थानीय समयानुसार 23.11 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 आंकी गयी।भूकंप का केंद्र मराकेश से लगभग 70 किमी दक्षिण पश्चिम में अल हौज प्रांत के इघिल शहर के पास जमीन से 18.5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।स्थानीय मीडिया ने बताया कि भूकंप से तरौदंत और मराकेश शहरों में कई घर ढह गए। भूकंप के झटके रबात और कैसाब्लांका सहित मोरक्को के कई शहरों में महसूस किये गए।मराकेश में रहने वाले एक विदेशी चीनी झांग काई ने कहा, भूकंप ने भूकंप के केंद्र के निकटतम बड़े शहर, मराकेश के पुराने शहर में कई इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, और कई निवासियों को संभावित झटकों के डर से खुली जगह में रा...








