राजस्थान में यहां देर रात उपद्रव, बुलानी पड़ी कई थानों की पुलिस, दहशत का माहौल
चूरू। शहर के वार्ड एक गायत्री नगर में शनिवार रात हुए उपद्रव से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। उपद्रवियों ने पथराव कर कई घरों के शीशें तोड़ दिए। घर के बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। ऐसे में तनाव के हालात बन गए। सूचना पर एसपी राजेश मीणा सहित पुलिस के आलाधिकारी और तीन थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाकर शांति की। मामला शिक्षक से शुक्रवार रात हुई मारपीट से जुड़ा है। कस्बे के वार्ड पांच में निजी स्कूल चलाने वाले शिक्षक पर शुक्रवार रात कुछ लोगों ने लाठी-सरियों से हमला कर दिया था। हमले में घायल शिक्षक को शहर के डीबी अस्पाल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को शहर कोतवाली में इसका मामला दर्ज करवाया गया था। शिक्षक नंदलाल के भाई रामस्वरूप सैनी ने बताया कि स्कूल के बाहर कुछ समाजकंटकों का जमावड़ा रहता है। यह लोग स्कूल आने वाली छा...








