Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रमुख और प्रधान के चुनाव कल:जीते कैंडिडेट्स में एक्टिविटी रही जोरों पर, गुरुवार शाम की जाएगी रिजल्ट की घोषणा

श्रीगंगानगर

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव पर सभी की नजर है। प्रमुख और प्रधान पद के लिए गुरुवार को चुनाव होगा। वहीं शुक्रवार को उपप्रमुख और उपप्रधान का चुनाव करवाया जाएगा। इसी के मद्देनजर बुधवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुने गए। कैंडिडेट्स में एक्टिविटी जोरों पर रही। जिला परिषद में 25 कांग्रेस कैंडिडेट्स जीते हैं। ऐसे में कांग्रेस में चुनाव को लेकर एक्टिविटी तेज है। जिला प्रमुख पद के बड़े दावेदार पूर्व सांसद शंकर पन्नू और एआईसीसी के सेक्रेट्री और जोन पंद्रह से जीते कुलदीप इंदौरा हैं।

गुरुवार को प्रमुख, प्रधान और शुक्रवार को उप प्रमुख, उप प्रधान के चुनाव
इसी क्रम में गुरुवार को जिला प्रमुख और नौ पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव होंगे। कलेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। ग्यारह बजे तक नॉमिनेशन होंगे। साढ़े ग्यारह बजे से इनकी जांच की जाएगी। दोपहर एक बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। एक बजे के तुरन्त बाद इलेक्शन सिंबल दिए जाएंगे वहीं चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट तैयार की जायेगी। जरूरी होने पर दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे के बीच वोटिंग होगी। शाम पांच बजे से या मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद जो भी पहले हो, वोट गिनकर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *