Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध भाजपा का जन जागरण अभियानए 30 जुलाई को दिया जाएगा धरना

श्रीगंगानगर। भाजपा की जिला कार्यसमिति ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जन विरोधी नीतियों को अपनाने और केंद्र सरकार की योजनाओं वह नीतियों का लाभ जनता तक न पहुंचने देने के मुद्दे को लेकर जन जागरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पदमपुर मार्ग पर स्थित एक मैरिज पैलेस में आज दोपहर प्रेस वार्ता में भाजपा के क्षेत्रीय सांसद निहालचंद मेघवालए विधायक बलबीर लूथराए संतोष देवी बावरीएरामप्रताप कासनियाए पूर्व मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटीए पूर्व विधायक राजेंद्रभादू जिला अध्यक्ष आत्माराम तरडए पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोढ़ीए पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चेष्टा सरदाना ने कहा कि सरकार की विफलताओं के खिलाफ 30 जुलाई को जिला कलेक्ट्रेट के समीप महाराजा गंगासिंह चौक में एक दिन का धरना दिया जाएगा। इसी दिन जन जागरण अभियान के आगे कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।

सांसद निहालचंद मेघवाल ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाया कि वेट टैक्स में कमी नहीं करने के कारण प्रदेश की जनता पर पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों की मार पड़ रही है। केंद्र सरकार समान रूप से 16 प्रतिशत टैक्स पेट्रोलियम पदार्थों पर लेती। प्रदेश सरकारें अलग.अलग राज्य कर इन पर वसूल करती हैं। राजस्थान में सबसे अधिक 36 प्रतिशत टैक्स राज्य सरकार ने लगा रखा हैए जबकि पंजाब में 26 प्रतिशत टैक्स है।दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं। राजस्थान में टैक्स ज्यादा होने के कारण तेल की कीमतें भी बहुत ज्यादा है। श्रीगंगानगर जिले में तो यह कीमतें से पूरे देश में सबसे अधिक हैं। श्री मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2011 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने पूरे देश में 40 तेल डिपो बंद कर दिए थे। इनमें हनुमानगढ़ जंक्शन का तेल डिपो भी शामिल है। यह डिपो बंद होने के बाद जोधपुर से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में डीजल पेट्रोल की सप्लाई की जाती है। परिवहन खर्च ज्यादा पड़ता है।इस कारण भी कीमतें इस इलाके में ज्यादा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों संसद में तेल डिपो वापस शुरू करने की मांग उन्होंने रखी थी। पंजाब के समीपवर्ती बठिंडा के डिपों से भी तेल राजस्थान के क्षेत्र में सप्लाई नहीं किया जा सकता। प्रदेश सरकार पंजाब के समान टैक्स में कमी कर जनता को राहत दे सकती है।पूर्व मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी ने कहा कि लूणकरणसर में तेल डिपो स्थापित किए जाने की मांग पिछले दिनों उठी थी। इस पर और जोर दिया जाएगा।

राजस्थान का पानी जा रहा है पाकिस्तान

नहरी पानी के मुद्दे पर भी भाजपा के इन नेताओं ने राजस्थान के साथ में पंजाब की कांग्रेस सरकार को भी खूब घेरा।सांसद निहालचंद ने बताया कि पिछले दिनों भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ;बीबीएमबीद्धकी बैठक हुईएजिसमें हिमाचल प्रदेश के बांधों गांव में पानी की आवक को देखते हुए 8 लाख क्यूसेक से पानी प्रवाहित करने का निर्णय लिया था। इसमें राजस्थानएपंजाब और हरियाणा के लिए 2.2 लाख क्यूसेक पानी निर्धारित किया गया। बाकी 2 लाख दिल्लीए जम्मू कश्मीर व अन्य राज्यों के लिए रखा गया। मगर पंजाब सरकार उचित कदम नहीं उठाए जाने के कारण फिरोजपुर हेड वर्क्स ;हरिके बैराजद्ध से 2 लाख 75 हजार क्यूसेक पानी पाकिस्तान चला गया। इस बाबत एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेशक पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बठिंडा की एक रैली में कहा था कि पानी पाकिस्तान को नहीं जाने देंगेए लेकिन पंजाब सरकार इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही। विधायक बलबीर लूथरा ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर;आईजीएनपीद्ध में 13 मार्च से 25 मई तक पानी की बंदी लेकर मरम्मत कार्य किया गया था। पिछले 2 महीने से रेगुलेशन कमेटी की बैठक ही नहीं हो रही। किसानों को पता ही नहीं चल पा रहा कि पानी कब आएगा और कब नहीं।विधायक संतोष देवी बावरी ने कहा कि राज्य सरकार दो महीने से आईजीएनपी में पेयजल के लिए पानी देने का दावा कर रही है लेकिन प्रथम चरण क्षेत्र इलाके को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। जिलाध्यक्ष आत्माराम ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि जिले को सिंचित करने वाली गंग कैनाल ;बीकानेर कनालद्ध में पंजाब से निर्धारित हिस्से के मुताबिक पूरा पानी नहीं ले रही। गंग कैनाल क्षेत्र के किसान भी बड़े परेशान हैं। इस मामले को लेकर 7 जुलाई को भी भाजपा ने प्रदर्शन किया था।

ग्राम पंचायतों को नहीं मिल रहा बजट

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य वित्त आयोग में जिन मदों में बजट भेज रही हैए राज्य सरकार उसका अन्य मदों में उपयोग कर रही है।सांसद निहालचंद ने बताया कि पिछले काफी समय से राज्य वित्त आयोग को केंद्र सरकार द्वारा दिया गया पैसा प्रदेश की ग्राम पंचायतों को नहीं मिल रहा। मनरेगा का पैसा भी अन्य कार्यों में लगाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष आत्माराम ने कहा कि श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में सीएडी के तहत खेतों में पक्के खाले बनाए जाने का काम लंबे समय से ठप है। किसानों को खेतों में बनाई गई डिग्गियों का अनुदान भी नहीं मिल रहा। भाजपा की पिछली सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए जिन योजनाओं के तहत अनुदान दिए थेए वह राज्य सरकार ने एक.एक कर बंद कर दिए हैं। पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी ने कहा कि भाजपा की पिछली सरकार के समय शुभ श्रम शक्ति योजना के तहत अकेले श्रीगंगानगर जिले में करीब एक लाख मजदूरों के कार्ड बने थे। मौजूदा कांग्रेस सरकार के अब तक के लगभग 3 वर्ष के कार्यकाल में एक हजार कार्ड भी नहीं मिले। मजदूर परिवारों को कन्या विवाह में दी जाने वाली 55 हजार की सहयोग राशि भी सरकार ने देना बंद कर रखा है। मृतक मजदूरों के आश्रितों को सहायता राशि नहीं दी जाने राशि सरकार दूसरे कार्यों में लगा रही है। विधायक संतोष देवी बावरी ने कहा कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी खराब स्थिति बनी हुई है। उदाहरण देते हुए श्रीमती बावरी ने बताया कि रावला थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला चावली देवी की हत्या का मामला 3 महीने बाद भी पुलिस नहीं खोल पाई है। प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता जुगल डूमराए सरदूलसिंह कंगएसतपाल कासनियाए सीताराम बिश्नोई एडवोकेटए गुरवीरसिंह बराड़ए प्रदीप धैरड एडवोकेटए रजत स्वामी एडवोकेटए चंद्रशेखर गौडए ओमी नायकए पार्षद मनीराम स्वामी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *