देश की धर्मनिरपेक्षता को बचाए रखना आज बड़ी चुनौती: एमबी राजेश
श्रीगंगानगर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा है कि आजादी के 75 साल बाद लोकतांत्रिक संस्थाओं में विचारधाराओं का क्षरण हुआ है, अभाव हो गया है।इसे रोकने के लिए विधायिका को चिन्तन करना पड़ेगा। डॉ. जोशी कल शाम जयपुर में पिंक सिटी प्रेस क्लब में जन विचार मंच,राजस्थान की ओर से “स्वतंत्र भारत के 75 साल और आसन्न चुनौतियां “विषय पर आयोजित संगोष्ठी मैं मुख्य अतिथि के तौर पर विचार व्यक्त कर रहे थे। संगोष्ठी में “राजस्थान मलयाली मैत्री संगम का उद्घाटन” किया गया। केरल विधानसभाध्यक्ष एम.बी. राजेश ने मैत्री संघम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। डॉ जोशी ने कहा कि गरीब आज भी वंचित है। आज भी हम समस्याओं को रेखांकित नहीं कर पा रहे हैं।केरल विधानसभाध्यक्ष एम.बी. राजेश ने धर्मनिरपेक्षता संघवाद, आर्थिक न्याय व सामाजिक न्याय के सम्मुख चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हमें आधुनिक देश दिया। आज हमारे सामने इन हिन्दू राष्ट्रवालों से देश के संविधान के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बचाने,आर्थिक न्याय और सामाजिक न्याय स्थापित करने की चुनौती है। स्वागत भाषण देते हुए भादरा से माकपा विधायक बलवान पूनिया ने कहा कि इस संघम के माध्यम से आजादी के आंदोलन की साझी विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। जन विचार मंच के संयोजक प्रो.राजीव गुप्ता ने कहा कि यह सांस्कृतिक संघम भारत के बहुलतावादी स्वरूप को सांस्कृतिक-राजनीतिक रूप से मजबूत करेगा।डॉ.संजय”माधव” ने “राजस्थान-मलयाली मैत्री संघम” को आज की आवश्यकता बताते हुए कहा कि आज भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति को आरएसएस-भाजपा जैसी विचारधारा के लोग नष्ट करना चाहते हैं ,ऐसी ताकतों से देश को बचाने के लिए ऐसे साझे मंच आवश्यक हो गए हैं? कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडल में ओम सैनी,मुकेश कुमार मीणा,सन्नी सेबेस्टियन,रविंद्र शुक्ला, नरेन्द्र आचार्य शामिल थे। आयोजन में अनेक छात्र-युवा, महिला, किसान, मजदूर और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। अध्यक्ष मंडल की ओर से सैमिनार को सम्बोधित सन्नी सेबेस्टियन ने राजस्थान में मलयाली लोगों के तथा केरल में राजस्थानी लोगों के शिक्षा और संस्कृति में योगदान की चर्चा की। मैत्री संघम के गठन को सांस्कृतिक एकजुटता की भावना का प्रतीक बताया।प्रो.राजीव गुप्ता ने सी.पी.जोशी का और प्रो.एस. मोहन कुमार ने एम.बी. राजेश का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
मैत्री संघम में बलवान पूनिया और रफीक खान शामिल
राजस्थानी-मलयाली मैत्री संघम का संरक्षक राजस्थान और केरल के विधानसभाध्यक्षों सी पी जोशी और एमबी राजेश को बनाते हुए राजस्थानी मलयाली मैत्री संघम के राजस्थान चैप्टर का गठन किया गया।कमेटी में एस.मोहन कुमार, डॉ.संजय”माधव”,के.एस.रघु, पी.आर. प्रदीप,रजी थामस,पीके राजेश,ए.पी.दामोदरन,ओम सैनी, सनी सेबेस्टियन,आर सी शर्मा, विजया श्रीवास्तव,स्मिता शुक्ला, बलवान पूनिया,निशा सिद्धू सुमित्रा चोपड़ा, शैलेन्द्र अवस्थी और भादरा नगर पालिका के रफीक खान को चुना गया।