चोरों का भी गजब जलवा
कानपुर: यूपी की कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अन्तरार्जीय चोरों को अरेस्ट किया है। कानपुर में दो चोरों ने बीते 4 जून को टोयटा कार के शो रूम से 59 लाख की चोरी की थी। इसका सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस दोनों चोरों को ड्योढ़ी घाट रोड से अरेस्ट किया है। ड्योढ़ी घाट पर प्लाट खरीदने के लिए आए थे। चोरों ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद गांव चले गए थे। चोरी की रकम से गांव में उधारी चुकता की। इसके साथ ही गांव में भोज कराया था। इस दौरान काफी पैसा अय्याशी में खर्च दिया। गांव में आर्केस्टा और बार-बालाओं का डांस भी कराया था।महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित रूमा में सनी टोयटा का शो रूम है। बीते 4 जून 2023 को प्रतापगढ़ के रहने वाले श्यामू उर्फ राजेश मौर्य और रंजीत प्रजापति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जब दोनों को अरेस्ट किया तो, उनके पास से 28,3...








