Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

सेवानिवृत्त पिता ने घला घोंटकर की पुत्र की हत्या

सेवानिवृत्त पिता ने घला घोंटकर की पुत्र की हत्या

जयपुर
भरतपुर (वार्ता). राजस्थान के भरतपुर में सम्पत्ति के बटवारे को लेकर एक रिटायर्ड रोडवेजकर्मी पिता द्वारा अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर देने के बाद पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण कर देने का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार शहर के थाना मथुरागेट अंतर्गत गुलाल कुंड मोहल्ले में शनिवार रात करीब 2 बजे हुई इस लोमहर्षक घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुचकर 35 वर्षीय विपिन के शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुचाया जहाँ आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।हत्या की इस वारदात के बाद मृतक की माँ एवं भाई फरार है। मृतक विपिन शहर के सैटेलाइट हॉस्पिटल में संविदा पर कंप्यूटर आॅपरेटर का काम करता था। घटना के समय विपिन की 32 वषीर्या पत्नी ममता अपने पीहर में थी। ममता ने ससुराल के सभी लोगों के खिलाफ मथुरा गेट थाने में हत्या की शिकायत लिखित दर्ज कराई है।बताया गया कि 64 वर्षीय ल...
मुख्यमंत्री के एक क्लिक से प्रदेशभर के लाभार्थियों मिलेगी गैस सिलेंडर सब्सिडी

मुख्यमंत्री के एक क्लिक से प्रदेशभर के लाभार्थियों मिलेगी गैस सिलेंडर सब्सिडी

जयपुर
उदयपुर। राजस्थान सरकार प्रदेशभर में 5 जून को दोपहर 12 बजे इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों का उत्सव मनाने जा रही है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थी अथवा बीपीएल कार्डधारी वे लोग जिन्होंने महंगाई राहत शिविर में अपना पंजीयन कराया है और अप्रेल माह में गैस सिलेण्डर रिफिल करवाया है, उन्हें 5 जून को लाभार्थी उत्सव के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक क्लिक पर सीधे ही डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में सब्सिडी की राशि प्राप्त होगी।मुख्य सचिव ने वीसी लेकर तैयारियों के दिए निर्देशलाभार्थी उत्सव के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को प्रदेश की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने वीसी के माध्यम से सभी जिला कलक्टरों को संबोधित किया और समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय समारोह में सभी लाभार्थियों में से चयनित लगभग एक हजार लाभार्थियों...
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारुढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) सहित अन्य कुछ राजनीतिक दलों के सक्रिय होने से अब धीरे धरे चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी है।इस वर्ष होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और ये राजनीतिक पार्टियां अगले करीब छह महीने में अपनी स्थिति मजबूत कर एक दूसरे को मात देने की अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है वहीं कुछ दलों में जनसभाओं का दौर भी शुरू हो गया है।हालांकि अभी पार्टियों की तरफ से किन मुख्य मुद्दों को आगे रखकर चुनाव लड़ा जायेगा, अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन सत्तारुढ़ दल सरकार की उपलब्धियां गिना रहा जबकि विपक्षी दल सरकार की नाकामियों का जिक्र कर रहे हैं। राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों में कथित गुटबाजी एवं खींचतान के बीच आगामी चुनाव के मद्देनजर दोनों ही प...
अजमेर जिले में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

अजमेर जिले में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

जयपुर
अजमेर (वार्ता). राजस्थान में अजमेर जिले के मसूदा उपखंड के विजयनगर थाना क्षेत्र में तेज अंधड़ के कारण मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खुटिया गांव में शनिवार देर रात आये तेज अंधड़ से एक मकान की दीवार गिर गई जिसमें एक महिला एवं उसके दो पुत्रों की मृत्यु हो गई।जब हादसा हुआ तब सोनाथ गुर्जर का परिवार दीवार के पास सो रहा था और इसकी चपेट में आ गया। हादसे में श्री गुर्जर की पत्नी नानी (50), सुरेश (20) एवं ज्ञानचंद (18) मृत्यु हो गई।हादसे में एक बच्ची सहित परिवार के दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
राजस्थान में तेज आंधी-बारिश से 4 की मौत, मौसम विभाग ने भारी वर्षा का अलर्ट किया जारी

राजस्थान में तेज आंधी-बारिश से 4 की मौत, मौसम विभाग ने भारी वर्षा का अलर्ट किया जारी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान के अजमेर और जैसलमेर जिलों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में एक महिला और उसके दो बेटों समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के कई इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।विभाग ने जैसलमेर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में 'आॅरेंज' अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, सिरोही, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिलों के लिए भी 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को इन जिलों में कई इलाकों में आंधी और कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।पुलिस ने बताया कि अजमेर जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र के खुटियां गांव में नानी (50) और उनके दो बेटों सुरेश गुर्जर (22) और ज्ञानचंद गुर्जर (18) के ऊपर शनिवार रात घर की दीवार गिरने से ...
दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की मौत

जयपुर
उदयपुर। उदयपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की सलूंबर अस्पताल में मौत हो गई और दो ने उदयपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा सलूंबर मेगा हाईवे पर स्थित थाना क्षेत्र के बस्सी गांव के बस स्टैंड पर हुआ है।थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि बस्सी में देर रात को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां एक व्यक्ति की सलूंबर जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई तथा 2 लोगों की उदयपुर रेफर किया गया, जिनकी उदयपुर चिकित्सालय में मौत हो गई। हादसे में चाचा-भतीजा सहित मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत ...
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

जयपुर
अजमेर (वार्ता). राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी थाना क्षेत्र से जुड़े तीन साल पुराने पोक्सो मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।विशिष्ट लोक अभियोजक रूपेन्द्र परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल 2020 केकड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें नाबालिग के साथ दुष्कर्म की बात बताई गई।दुष्कर्म के आरोपी सावरलाल माली (28) पर दुष्कर्म सिद्ध होने के बाद आज पोक्सो न्यायालय संख्या-1 के न्यायाधीश बी.एल.जाट ने आरोपी को सजा सुनाते हुए उसे आखरी सांस तक कारावास तथा 58 हजार के अर्थदंड से दण्डित किया है।...
गृह जिले और तीन साल से एक ही पद पर जमे अफसरों के तबादले करने के निर्देश

गृह जिले और तीन साल से एक ही पद पर जमे अफसरों के तबादले करने के निर्देश

जयपुर
जयपुर. केन्द्रीय चुनाव आयोग ने गृह जिले और तीन साल से एक ही पद पर काम कर रहे अफसरों का तबादला करने के निर्देश दिए है और इसके लिए 31 जुलाई की आखिरी तारीख भी दी है।केन्द्रीय चुनाव आयोग ने गृह जिले और तीन साल से एक ही पद पर काम कर रहे अफसरों का तबादला करने के निर्देश दिए है और इसके लिए 31 जुलाई की आखिरी तारीख भी दी है। वहीं प्रदेश में इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग की टीम जून माह में दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आएगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम 15 जून को जयपुर आएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की यह टीम मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं संबंधित विभागों के प्रमुख शास...
भ्रष्टाचार पर सीपी जोशी का वार, बोले-जीरो टॉलरेंस नीति की खुद सीएम उड़ा रहे हैं धज्जियां

भ्रष्टाचार पर सीपी जोशी का वार, बोले-जीरो टॉलरेंस नीति की खुद सीएम उड़ा रहे हैं धज्जियां

जयपुर
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों पर गहलोत सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों में कानून का डर खत्म हो चुका है, क्योंकि एसीबी में दर्ज 500 से ज्यादा मामले ऐसे हैं, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की अभियोजन स्वीकृति अधरझूल में है। सिर्फ 13 मामलों में मंजूरी मिली है और 29 में स्पष्ट मना कर दिया गया है। इससे यह माहौल बन गया है कि यदि एसीबी पकड़ भी लेती है, तो लचर कानून व्यवस्था के चलते वे इससे बरी हो जाएंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत भले ही पिछले साढ़े 4 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त कार्मिकों के खिलाफ सर्वाधिक कार्रवाई को लेकर अपनी पीठ थपथपा लें, लेकिन वास्तविकता में आंकड़ें इसके बिल्कुल विपरीत हैं। मुख्यमंत्री स्वयं भ्रष्टाचार पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने एसीबी को बिना दांत...
राजस्थान में आज रात यहां भारी अंधड़, अलर्ट जारी

राजस्थान में आज रात यहां भारी अंधड़, अलर्ट जारी

जयपुर
पाली। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 3 व 4 जून को चार संभागों में भारी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इसी बीच शनिवार रात तक जोधपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग में तूफानी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो अंधड़ के साथ बारिश भी होगी। हवाओं का जोर रविवार सवेरे तक जारी रह सकता है। उधर जून में मानसून के आगमन का इंतजार किया जा रहा है। मौसम केन्द्र जयपुर पहले ही कह चुका है कि सब कुछ सही रहा तो जून के अंतिम सप्ताह तक राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश हो सकती है।4 व 5 को दो संभागों में आंधी-बारिशमौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती हवों का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते कुछ संभागों में दो दिन तक तूफानी अंधड़ चल सकता है। जबकि राजस्थान के एक बड़े इलाके में मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान में शनिवार को जोधपुर, बीकानेर संभाग अज...