Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

अध्यापक से 22 लाख रूपए की ठगी

अध्यापक से 22 लाख रूपए की ठगी

जयपुर
अलवर (वार्ता). राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक अध्यापक से 22 लाख 48 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।पीड़ित सामोला निवासी सरकारी अध्यापक रशीद खान ने थाने पर पहुंचकर मामला दर्ज कराया है दादर निवासी फारुख खान ने ठगी के लिए टीचर से पहले 1 लाख रुपए लिए और उसे 1.30 लाख रुपए का चेक दे दिया। कहा कि शेयर मार्केट में पैसे निवेश करना जानता है। इसलिए आपको एक लाख रुपए पर 30 हजार रुपए कमा कर दूंगा। पहली बार में 1 लाख लेकर चेक दे दिया। फिर अध्यापक से दोस्ती बढ़ा ली। घर आना-जाना बना लिया। बाद में उसे कहा कि वह अपना घर बेच रहा है। उसे पैसे की जरूरत है। आप ले लो। उससे 22 लाख 48 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद चंपत हो गया। घर की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया।पीडित अध्यापक ने बताया कि दादर निवासी फारुख बड़ी कार में चलता है। शूट बूट लगाकर रहता है। खुद को बड़ा ठेकेदार बताता था। पहले उससे 1 ल...
ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत, 21 घायल

ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत, 21 घायल

जयपुर
अलवर (वार्ता). राजस्थान में अलवर जिले के किशोरी अजबगढ़ के समीपवर्ती गांव बांदीपुल अजबगढ़-गोलाकाबास सड़क मार्ग पर आज ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 21 घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग किशोरी के समीपवर्ती गांव क्यारा में तीये की बैठक में शामिल होकर वापस अपने गांव ककराली रामपुरा टहला लौट रहे थे । अजबगढ़ के समीपवर्ती बांदीपुल के पास सड़क मार्ग पर अचानक गाड़ी चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार मच गई।हादसे में मृतकों की पहचान कजोड़मल कोली उम्र 55 निवासी ककराली रामपुरा टहला एवं लेखराज कोली उम्र 48 साल निवासी बुर्जा अलवर के रूप में हुई।सड़क मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना अजबगढ़ पुलिस चौकी में दी जिसके बाद पुलिस चौकी प्रभारी बृजमोहन मीना एवं ...
लावारिस खड़े ट्रक में आठ गोवंश मृत मिले

लावारिस खड़े ट्रक में आठ गोवंश मृत मिले

जयपुर
बूंदी. नैनवां उपखण्ड के बंबूली व बामन गांव के बीच गोवंश से भरा लावारिस हाल में खड़े मिनी ट्रक भरे तेरह में से आठ गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम शत्रुघ्नसिंह गुर्जर,थानाधिकारी सुभाष चंद शर्मा व डीएसपी योगेश चौधरी मौके पर पहुंचे। जानकारी अनुसार बंबूली व बामन गांव के बीच पिछले तीन दिन से एक मिनी ट्रक लावारिस खड़ा हुआ था। वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को ट्रक से बदबू आने लगी। तो ट्रक को खोलकर देखा गया, जिसमें गोवंश बंधे हुए थे। ट्रक में कुल 13 गोवंश थे, जिनमें से 8 गोवंश की मौत हो चुकी तथा 4 गोवंश जीवित मिले। एक गोवंश की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा नैनवा प्रशासन को दी गई। सूचना पर एएसआई राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी एसडीएम शत्रुघ्नसिंह गुर्जर, डीएसपी योगेश चौधरी थाना अधिकारी सुभाष चंद शर्मा मौके पर पहुंचे। युवा बंटी गोस्वामी ने ट्रक के रस से काटकर गोवंश ...
मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
प्रदेशभर के लगभग 42 हजार पशुपालक लाभान्वितजयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से पशुपालकों एवं किसानों को अधिकतम राहत देने का संकल्प साकार हो रहा है। श्री गहलोत शुक्रवार को राजस्थान किसान महोत्सव के पहले दिन लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लम्पी महामारी के दौरान राज्य में कुशल प्रबंधन किया गया। लम्पी महामारी में दुधारू गौवंश गंवाने वाले पशुपालकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता देने की घोषणा बजट में की गई। इसके क्रियान्वयन में आज प्रदेशभर के पशुपालकों के खातों में प्रति परिवार 2 दुधारू गोवंश के लिए 40-40 हजार रुपए डीबीटी द्वारा भेजे जा रहे हैं। इस वर्ष लम्पी महामारी से बचाव हेतु 68 लाख से अधिक गौवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर करीब 41 हजार 900 पशुपालकों क...
भू-उपयोग परिवर्तन के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान:प्रशासन शहरों के संग अभियान में भू-परिवर्तन की छूट, जाने क्या होंगे नियम

भू-उपयोग परिवर्तन के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान:प्रशासन शहरों के संग अभियान में भू-परिवर्तन की छूट, जाने क्या होंगे नियम

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में चुनावी साल में सरकार आम जनता को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में अब भू-उपयोग परिवर्तन संबंधी काम भी होंगे। इस संबंध में नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।जिसके तहत पट्टाशुदा और आबादी के भूखंडों का अभियान में भू-परिवर्तन होगा। लेकिन इसके साथ एक शर्त भी जोड़ दी गई है। अभियान में केवल उन्हीं भूखंडों का भू-परिवर्तन होगा। जो प्रस्तावित भू-उपयोग मास्टर और जोनल प्लान के अनुरूप होंगे।ऐसे में इस छूट का ज्यादा लोगों को लाभ नहीं मिलेगा। क्यों कि शहर का अधिकांश हिस्सा मास्टर प्लान के अनुरूप बसा हुआ नहीं है। हालांकि, अभियान के तीन चरणों में कई कॉलोनियों को नियमित कर दिया गया है। इसलिए इस छूट का फायदा इन्हें मिल सकता है।बता दें कि इससे पहले इस तरह के मामलों में उच्च स्तरीय कमेटी के फैसले के बाद...
बकरो की खरीद फरोख्त में एक करोड़ की धोखाधड़ी

बकरो की खरीद फरोख्त में एक करोड़ की धोखाधड़ी

जयपुर
अजमेर (वार्ता). राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित बकरामंडी में बकरों की खरीद फरोख्त के दौरान करीब 21 लोगों के साथ एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर बकरामंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बालाल दायमा एवं सचिव सुरेंद्र दायमा ने रामगंज थाने को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवाड़ा , पीसांगन (अजमेर) निवासी बाप-बेटे मोहम्मद अकबर एवं जैनुअल आबेदीन नियमित मंडी में आकर बकरों को खरीदने-बेचने का काम किया करते थे। लेकिन इन दिनों वे यहां नहीं आ रहे है, बकरा व्यापारियों को चूना लगाने के बाद से आना बंद कर दिया और लोग अपने पैसों के लिए परेशान हो रहे है करीब 21 लोगों की बकाया राशि के साथ सूची पुलिस को सौंपी है। अध्यक्ष दायमा के भी चार लाख 81हजार 500 रुपए बाकी है।श्री दायमा ने कहा कि बकरामंडी का अध्यक्ष होने के नाते उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि व...
गहलोत ने दी विकास कार्यों के लिए वित्तीय मंजूरी

गहलोत ने दी विकास कार्यों के लिए वित्तीय मंजूरी

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल संसाधन विभाग से संबंधित पांच विकास कार्यों के लिए 156.13 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं जोधपुर डिस्कॉम द्वारा एक लाख 15 हजार 383 अविद्युतिकृत घरों को आरडीएसएस योजना के तहत विद्युतीकृत करने तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के छह नवीन कार्यालय खोलने एवं नये पद सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की है।जल संसाधन विभाग से संबंधित पांच विकास कार्यों के लिए स्वीकृत 156.13 करोड़ रुपए की राशि से झालावाड़ जिले में राजगढ़ मध्यम सिंचाई परियोजना में फव्वारा पद्धति के विकास कार्य, घुघवा लघु सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा गागरीन सिंचाई परियोजना में आवश्यक सिंचाई सुविधा के कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही बूंदी जिले में उतराना माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा बांसवाड़ा जिले के कूपड़ा गांव में अनास नदी पर एनिकट का निर्माण कराया जाएगा।उल्ले...

अपराध प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

जयपुर
बाडमेर (वार्ता). राजस्थान में बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थानाक्षेत्र के मांगता गांव में लव अफेयर के चलते प्रेमी युगल ने प्राथमिक स्कूल में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रो के अनुसार बाड़मेर धोरीमन्ना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मांगता गांव में आज उन्नीस वर्षीय खुशी और ओमप्रकाश 21 वर्ष ने गांव से थोड़ी दूर स्थित प्राथमिक स्कूल में कपड़े की थैलियों से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। सुबह खुशी की मां जब उठी तो खुशी को घर मे नही पाने पर बाहर जाकर ढूंढने लगी। उन्हें स्कूल में दोनों के शव पेड़ से लटकते मिले। शवो को देखकर खुशी की मां चिल्लाने लगी झीस पर परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए।पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शवो को उतारा तथा उनको पोस्टमार्टम के लिए धोरीमन्ना हॉस्पिटल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनो...
अफीम तस्करी की बात गृह मंत्री को बताएंगे: जोशी

अफीम तस्करी की बात गृह मंत्री को बताएंगे: जोशी

जयपुर
चित्तौड़गढ़ (वार्ता). राजस्थान में काला सोना यानि अफीम की बढ़ती तस्करी में भाजपा से जुड़े लोगों का मामला पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचाकर उनके नशामुक्त भारत अभियान को मजबूत करेंगे।श्री जोशी ने आज यहां केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष होने पर इस माह चलाए जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में गृह मंत्री अमित शाह के नशामुक्त भारत अभियान और इधर अफीम तस्करी में बड़े पैमाने पर भाजपा से जुड़े लोगों के सवाल पर उक्त बात कही।गौरतलब है कि चित्तौडगढ़ संसदीय क्षेत्र जहां से जोशी स्वयं दो बार से सांसद है इस क्षेत्र के सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अफीम का उत्पादन होता है और दो तिहाई से ज्यादा पट्टेधारी भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी अथवा जन प्रतिनिधि है। बीते तीन दशक में भाजपा ने अपनी संसदीय राजनीति अफीम पर ही केंद्रित रखी और तस्करो...
अलवर: दो बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा, छह साल बाद मिला न्याय

अलवर: दो बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा, छह साल बाद मिला न्याय

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में छह साल पहले दो बहनों से किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपितों को आजीवन कारावास और 70-70 हजार रुपये के जुमार्ने की सजा सुनाई गई है। अलवर जिला पाक्सो न्यायालय ने सजा सुनाते हुए कहा, चारों आरोपितों ने घिनौना काम किया है।पूरे परिवार को बना लिया था बंधकन्यायालय के विशिष्ट लोक अभियोजक रोशन दीन खान ने बताया कि 21 जुलाई,2017 की देर रात चारों आरोपित बहरोड़ क्षेत्र में राजमार्ग के निकट एक घर में जबरन घुसे। आरोपितों ने घर के मालिक दंपति, उनके एक बेटे और दो बेटियों को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया।आरोपितों ने दंपति और उनके बेटे को दूसरे कमरे में बंद कर दिया । उसके बाद दोनों बेटियों के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों बहनें चिल्लाती रही। आरोपितों ने उनके साथ मारपीट भी की। आरोपित ने घर में रखे 70 हजार रुपए और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो ग...