Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

वरिष्ठ सहायक चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

वरिष्ठ सहायक चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में कार्यालय खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के वरिष्ठ सहायक महावीर प्रसाद को एक मामले में चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया।एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की बाड़मेर इकाई में शिकायत की कि स्थाईकरण का एरियर तथा पिछल दो महीने का वेतन बनाने की एवज में श्री महावीर प्रसाद पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।श्री प्रियदर्शी ने बताया कि शिकायत का सत्यापन के बाद वरिष्ठ सहायक महावीर प्रसाद को परिवादी से चार हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।...
महरिया कांग्रेस छोड़कर फिर भाजपा में हुए शामिल

महरिया कांग्रेस छोड़कर फिर भाजपा में हुए शामिल

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता) पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कांग्रेस छोड़कर आज फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।श्री महरिया भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां सहित कई नेताओं की मौजूदगी में घर वापसी की।श्री महरिया के साथ एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. नरसी किराड, पूर्व डीजीपी गोपाल मीणा, पूर्व आईपीएस रामदेव सिंह खैरवा, पूर्व आईएएस पृथ्वीराज मीणा, पूर्व कमिश्नर भारतीय राजस्व सेवा सीआर मीणा और गंगापुर सिटी के हेमंत शर्मा ने अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री अरुण सिंह, श्री जोशी, श्री राठौड और डा पूनियां ने श्री महरिया सहित भाजपा में शामिल होने वाले इन लोगों को भाजपा का दुपट्ठा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।घर वापसी के बाद श्री मह...

ज्वैलर्स शॉप पर चोरी के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह की तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

जयपुर
दौसा (वार्ता). राजस्थान में दौसा जिले के नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में पुलिस ने ज्वैलर्स शॉप पर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह की तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि इन आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जिनमें आरोपी सीता देवी दोहरे (46), सावित्री देवी दोहरे (50), राजरानी देवी दोहरे (49) थाना वकेवर जिला इटावा उत्तरप्रदेश, मनोज कुमार दोहरे (37) थाना औरैया उत्तरप्रदेश और अजय कुमार दोहरे (36) थाना अमरोहा जिला कानपुर उत्तरप्रदेश शामिल हैं।उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य घटना से एक दिन पहले रेकी कर अगले दिन शॉप पर पहुंचते और कुछ महिलाएं दुकानदार को बातो में उलझा कर रखती और बाकी इसी का फायदा उठाकर आभूषण चोरी कर कपड़ों में छुपा लेती। इसके बाद बिना कुछ लिए वहां से निकल दुकान के पास में ख...
गलत किया, ऐसे अफसरों को नाप देंगे; गहलोत सरकार ने टीना डाबी पर ऐक्शन का कर दिया ऐलान

गलत किया, ऐसे अफसरों को नाप देंगे; गहलोत सरकार ने टीना डाबी पर ऐक्शन का कर दिया ऐलान

जयपुर
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में पाक विस्थापितों के घर ध्वस्त करने के मामले में खाचरियावास का बड़ा बयान आया है। दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर अमर सागर क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तान से आए हिंदुओं के मकानों को कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद ढहा दिया गया। अब इस मामले में अशोक गहलोत टीना डाबी के खिलाफ ऐक्शन लेगी।इस मामले में गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने जो किया वह गलत है, उन्हें जवाब देना होगा।राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जैसलमेर में पाकिस्तानी हिंदू प्रवासी खाली जमीन पर रह रहे हैं। राजस्थान सरकार उन्हें दस्तावेज दे रही है…जैसा कि राजस्थान सरकार के कानून के अनुसार आप किसी को बिना पुर्नवासित किए बेदखल नहीं कर सकते… यह बहुत गंभीर मामला है। उन्हें इसका सामना ...
चाट भंडार के मालिक से मांगी 10 करोड़ रु की फिरौती, तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

चाट भंडार के मालिक से मांगी 10 करोड़ रु की फिरौती, तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

जयपुर
हिसार (वार्ता)। हरियाणा में हिसार शहर के मशहूर राम चाट भंडार के मालिक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आज यहां बताया कि नसीब, तरुण और जोगिंदर को गोगामेड़ी, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।जांच अधिकारी मांगेराम ने बताया कि एक मुख्य आरोपी अनिल समेत दो आरोपी अभी पुलिस चंगुल में नहीं आ सके हैं।उल्लेखनीय है कि बुधवार को चार आरोपी चाट भंडार में आये और जोगिंदर ने काउंटर पर 40 रुपये का टोकन मांगा। उसने काउंटर पर बैठे शख्स को पर्ची दी। पर्ची पर लिखा था, ह्लहां लाला, या तो 10 करोड़ दे, नहीं तो अगली बारी गोली पीछे मारेंगे, दो दिन का टाइम है। सोच लिए समझ लिए, बाकी काम माहरा है। (अनिल हिंदवाणियां)।ह्व उसने पिस्तौल दिखाकर कहा कि दो दिन में 10 करोड़ दे देना।ह्व और उसके बाद वह लोग वहां से निकल गये।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ...
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

जयपुर
अजमेर (वार्ता). राजस्थान में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अजमेर रेंज में पोक्सो मामलों त्वरित कार्यवाही एवं सजा दिलाने के लिए आवाज दो अभियान के तहत अजमेर रेंज के टोंक में नाबालिग से दुराचार के मामले में आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास से न्यायालय ने दण्डित किया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना टोडारायसिंह ( टोंक ) से जुड़े पोक्सो प्रकरण के अभियुक्त मेहबूब खां (23) निवासी ग्राम भासू (टोडारायसिंह) को न्यायालय ने आज 20 साल के कठोर कारावास से दण्डित किया।आईजी रूपिंदर सिंह ने बताया कि अजमेर रेंज में आवाज दो अभियान में त्वरित कार्यवाही के बाद 40 मामलों में कड़ी सजा आरोपी अभियुक्तों को दिलाई जा चुकी है। इनमें दो फांसी तथा 12 आजीवन कारावास भी शामिल हैं।...
मौत का बदला लेने के लिए आरोपी पक्ष के घरों में लूटपाट, अनाज और मवेशी तक लूटे; स्थानीय लोगों में खौफ

मौत का बदला लेने के लिए आरोपी पक्ष के घरों में लूटपाट, अनाज और मवेशी तक लूटे; स्थानीय लोगों में खौफ

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
उदयपुर। जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र कोटड़ा में पिछले दिनों हुई हत्या की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष और उसके परिजनों ने आरोपी पक्ष के लोगों के चार मकानों पर हमला कर जमकर लूटपाट की। हथियारबंद हमलावरों से जान बचाने के लिए लोग अपने घरों को खुले ही छोड़कर भाग निकले और जिसके जो हाथ लगा, लूटकर ले गए। हमलावरों ने उनके घर से सारा सामान लूट लिया। हमलावरों ने न सिर्फ अनाज लूटा, बल्कि बंधे पशुधनों को भी खोलकर ले गए।हमले के बाद बेघर हुए परिवार की महिलाओं ने इस घटना की शिकायत कोटड़ा थाने में की है। उनका कहना है कि वह अपने घरों में लौट नहीं पा रहे और रिश्तेदारों के यहां रहने के लिए मजबूर हैं।77 लोगों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्जमामला कोटड़ा थाना क्षेत्र के लांबाहल्दू गांव का है, जहां चार परिवारों द्वारा थाने में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है। लांबाहल्दू निवासी हल्दी बाई पत्नी चुनिया गमार, महुडी देवी पत्नी मोहनल...
यूडीएच के दलाल लोकेशके का बड़ा नेटवर्क, आईएएस-आईपीएस समेत 65 आफिसर्स से लिंक, कांग्रेस नेता के बेटे की 24 फाइलें बरामद

यूडीएच के दलाल लोकेशके का बड़ा नेटवर्क, आईएएस-आईपीएस समेत 65 आफिसर्स से लिंक, कांग्रेस नेता के बेटे की 24 फाइलें बरामद

जयपुर
उदयपुर। यूडीएच के अधिकारियों के नाम पर 12 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार दलाल लोकेश जैन से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग(यूडीएच) के अधिकारियों के नाम 12 लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार दलाल लोकेश जैन के घर से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 150 फाइलें बरामद की हैं। जिनमें से 24 फाइलें कांग्रेस नेता के एक बेटे की हैं। साथ ही पता चला है कि दलाल लोकेश के आईएएस, आईपीएस सहित 65 आफिसर्स से संबंध थे, जिनका संबंध उदयपुर से रहा है।10 आईएएस, 15 आईपीएस तथा 40 आरएएस से संबंधएसीबी सूत्रों ने बताया कि दलाल के जिन अधिकारियों से संबंध उजागर किए गए हैं, उनमें 10 आईएएस, 15 आईपीएस तथा 40 आरएएस शामिल हैं। पिछले दस सालों से वह उनके संपर्क में था। ये प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी वे हैं जो लंबे अरसे से उदयपुर में जमे हैं या उदयपुर की नगर विकास प्रन्यास में उनकी प...
जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में जोड़ी सख्त शर्त, अब 3 जजों की पीठ करेगी सुनवाई

जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में जोड़ी सख्त शर्त, अब 3 जजों की पीठ करेगी सुनवाई

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर: 15 साल पहले जयपुर में हुए बम ब्लास्ट मामले राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। पीड़ित परिवारों और राज्य सरकार द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की गई एसएलपी को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अभय ओका और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की खंडपीठ ने इस मामले के सभी पहलुओं को सुना। करीब डेढ महीने पहले 29 मार्च 23 को राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर बम ब्लास्ट के सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्ण रोक तो नहीं लगाई लेकिन इस पर सख्त शर्तें जोड़ दी है। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को तय की गई है।राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बम ब्लास्ट केस के जांच अधिकारी की बड़ी लापरवाही मानी थी। कोर्ट ने ब्लास्ट के आरोपियों को बरी करने का फैसला सुन...
महंगाई के दौर में राजस्थान के लोगों को मिल रही बड़ी राहत-गहलोत

महंगाई के दौर में राजस्थान के लोगों को मिल रही बड़ी राहत-गहलोत

जयपुर, देश-विदेश
पाली (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार की जनहित योजनाओं के कारण देश में बढ़ती महंगाई से राजस्थानवासियों को राहत मिलने लगी है और महंगाई राहत शिविरों के जरिए पात्र परिवारों को सौ प्रतिशत राहत दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक 88 लाख से अधिक परिवार विभिन्न योजनाओं में पंजीयन कराकर 4.10 करोड़ राहत गारंटी कार्ड प्राप्त कर चुके हैं।श्री गहलोत ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर सिथत जवाईबांध ग्राम पंचायत में महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान का निरीक्षण कर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कुशल वित्तीय प्रबंधन से हर वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए संकल्पित है।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दूरदृष्टि सोच से महिला सशक्तिकरण की दिशा में और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खाद्य, शिक्षा, स...