Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

रिफाइनरी के ठेके में होड़ के चलते राजस्व मंत्री ने कमलेश को मरवाया, मंत्री हरीश चौधरी बोले- जांच में सच सामने आ जाएगा

रिफाइनरी के ठेके में होड़ के चलते राजस्व मंत्री ने कमलेश को मरवाया, मंत्री हरीश चौधरी बोले- जांच में सच सामने आ जाएगा

जयपुर
बाड़मेर बहुचर्चित कमलेश प्रजापत एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच कमलेश प्रजापत के भाई भैराराम ने राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, मंत्री के भाई मनीष चौधरी, कमलेश की एक महिला मित्र के साथ बाड़मेर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक कमलेश के भाई और संघर्ष समिति के सदस्यों ने सीबीआई के दिल्ली ऑफिस भेजे मांग-पत्र में यह आरोप लगाए हैं। वहीं मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं वे निराधार हैं। इन आरोपों की जांच किसी भी एजेंसी से करवा सकते हैं। मांग पत्र में लिखा है कि कमलेश 15-16 वर्ष का था तभी से राजस्व मंत्री हरीश चौधरी व उनके भाई मनीष के संपर्क में आ गया था और इनके लिए काम करता था और राजनीतिक कार्यों में सहयोग करता था। कमलेश ने 2014 में केके इंटरप्राइजेज फर्म बना ली थी। पचपदरा रिफायनरी में कार्य प्रारंभ होने से राजस्व मंत्री व मनीष को कमलेश...
बैंक PO का एग्जाम देने आई कोमल मावठा घूमने गईं तो वापस नहीं लौटीं, परिजनों ने फोन लगाए, एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया- आपकी बेटी SMS में है

बैंक PO का एग्जाम देने आई कोमल मावठा घूमने गईं तो वापस नहीं लौटीं, परिजनों ने फोन लगाए, एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया- आपकी बेटी SMS में है

जयपुर
जयपुर जयपुर के आमेर किले के सामने रविवार को हुए हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घटना इतनी दर्दनाक थी कि हर किसी की सुनते ही रूह कांप उठी। एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पर लोग अपनों का सुध लेने पहुंचते रहे। हादसे में घायल हुए लोगों और उनके परिजनों से बातचीत में खुलासा हुआ कि कोई यहां घूमने आया था तो कोई कॅरियर को परवान चढ़ाने। इन्ही में से एक है सवाई माधोपुर की कोमल चंदेल। 22 साल की कोमल ने 2 साल पहले ही जयपुर से बीटेक किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद की तैयारी कर रही है। एसबीआई का एग्जाम देने के लिए रविवार को कोमल अकेली सवाई माधोपुर से जयपुर अपनी नानी के आमेर स्थित घर पहुंची। शाम को अचानक मौसम अच्छा हुआ तो फोटोग्राफी करने और मावठा घूमने की जिद करके वह घर से निकल गई। हालांकि मामी से भी चलने के लिए कहा तो मामी ने खाना बनाने में व्यस्त होन...
दो दिन पहले घर से सोने के गहने और नकदी चोरी होने पर नाबालिग को पकड़ घर लाए, पैरोंं में रस्सी बांध कर 1 घंटे तक उलटा लटकाया

दो दिन पहले घर से सोने के गहने और नकदी चोरी होने पर नाबालिग को पकड़ घर लाए, पैरोंं में रस्सी बांध कर 1 घंटे तक उलटा लटकाया

जयपुर
नागौर नागौर जिले के एक घर में चोरी हुई तो घरवालों ने शक में एक बच्चे को रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों का क्रूर चेहरा जिले के गच्छीपुरा थाने के इटावा लाखा गांव में शनिवार को सामने आया है। इस दौरान मासूम के साथ हुई बेरहमी के फोटो और वीडियो भी बनाए गए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही सोमवार सुबह गच्छीपुरा पुलिस भी मौके पर रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, इटावा लाखा गांव में एक महिला के घर से गहने और नकदी चोरी हो गए थे। इसी चोरी का शक गांव के ही नाबालिग लड़के सहित उसके कुछ साथियों पर जताया जा रहा था। तर्क था कि चोरी से पहले उन्हें उस घर के आस-पास देखा गया था। रविवार को महिला और उसके परिजनों ने चोरी के शक में नाबालिग लड़के को पकड़ा और घर में लाकर उसके पैरों को रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया। उसके बाद उसकी बेरहमी से पि...
जूनियर अकाउंटेंट और कथित PA की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी ACB; शक के दायरे में आयोग मेंबर व रिटायर्ड IPS, इंटरव्यू में भी नहीं आई मेंबर

जूनियर अकाउंटेंट और कथित PA की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी ACB; शक के दायरे में आयोग मेंबर व रिटायर्ड IPS, इंटरव्यू में भी नहीं आई मेंबर

जयपुर
अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही RAS-2018 भर्ती को लेकर रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जूनियर अकाउंटेंट और उसके सहयोग कथित PA से जयपुर मुख्यालय में ACB पूछताछ कर रही है। दोनों की कॉल डिटेल व कांटेक्ट लिस्ट के साथ उनकी सम्पति व अन्य जानकारियों के लिए पड़ताल की जा रही है। साथ ही इस मामले में आयोग मेंबर राजकुमारी गुर्जर व उनके रिटायर्ड IPS पति भी ACB के शक के दायरे में है। ACB उनसे भी पूछताछ कर सकती है। शुक्रवार को हुए रिश्वत कांड के खुलासे के बाद सोमवार को इंटरव्यू का पहला दिन है। इंटरव्यू बोर्ड में मेंबर शामिल होते है, लेकिन सोमवार को मेंबर राजकुमारी गुर्जर आरपीएससी अब तक नहीं आई। ACB की पूछताछ में पता चला है कि सज्जनसिंह अपने सहयोगी और अपने आपको PA कहने वाले नरेश पोसवाल की मदद से लोगों को फंसाता था। दोनों आरोपियों का किन किन से सम्पर्क था और किन किन से इनकी बातें होती...
बिजली गिरने के बाद घायल ने खुद पुलिस को बुलाया, रात भर चला ऑपरेशन, SDRF के जवानों ने लाशों के बीच धड़कनें सुन घायलों को CPR दी

बिजली गिरने के बाद घायल ने खुद पुलिस को बुलाया, रात भर चला ऑपरेशन, SDRF के जवानों ने लाशों के बीच धड़कनें सुन घायलों को CPR दी

जयपुर
जयपुर जयपुर में मानसून की पहली बारिश काल बनकर आई। रविवार शाम करीब सात बजे मूसलाधार बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा झुलस गए। बिजली आमेर किले के ठीक सामने 500 मीटर ऊंचाई पर बने वॉच टावर पर गिरी। यहां लोग बारिश का लुत्फ लेने पहुंचे थे। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक लाशों के बीच घायल भी बेसुध पड़े रहे, जिसमें से कुछ को रेस्क्यू टीम ने मौके पर ही सीपीआर देकर बचा लिया। घायलों में से जब एक व्यक्ति ने फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी, तब बचाव दल मौके पर पहुंचा। आमेर ACP सौरभ तिवाड़ी मौके पर पहुंचे। वहां SDRF की टीम भी बुला ली गई। स्थानीय लोग भी उनकी मदद में जुट गए। हादसे के एक घंटे बाद रात करीब 8 बजे मोबाइल के फ्लैश की लाइट में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। SDRF की टीम इस अभियान में जुटी थी और वहां मौजूद लोग उनकी मदद कर रहे थे। मोबाइल की फ्लैश लाइट में ...
राजस्थान के 17 शहरों में 40 डिग्री के ऊपर रहा तापमान; बीकानेर, चुरू और श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म

राजस्थान के 17 शहरों में 40 डिग्री के ऊपर रहा तापमान; बीकानेर, चुरू और श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून की आमद होने के 20 दिन से ज्यादा गुजरने के बाद भी मानसून की रफ्तार स्थिर बनी हुई है, लेकिन अब पूरे प्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म होने को है। आगामी 24 से 36 घंटे के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून गति पकड़ेगा। इससे कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में अभी भी हल्की बारिश ही होगी। वहीं, बारिश नहीं होने से गर्मी अपनी तेजी पर है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश के करीब 17 शहरों में पारा 40 डिग्री और इससे ऊपर रहा। शनिवार को बीकानेर, चुरु और श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहे। यहां तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग का आकलन है कि अगले कुछ दिनों में बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। जयपुर में छाए रहेंगे बादल, आज कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिशबात राजधानी जयपु...
मौसी झांसा देकर गांव से दिल्ली लाई थी, बाद में दलाल को बेच कर चंडीगढ़ चली गईं, दलाल ने पहले दिल्ली बाद में 51 हजार रुपए में जयपुर में बेचा

मौसी झांसा देकर गांव से दिल्ली लाई थी, बाद में दलाल को बेच कर चंडीगढ़ चली गईं, दलाल ने पहले दिल्ली बाद में 51 हजार रुपए में जयपुर में बेचा

जयपुर
जयपुर जयपुर में एक बार फिर से बच्चों की तस्करी कर लाने का मामला सामने आया है। ओडिशा की एक 17 साल की किशोरी को मौसी दिल्ली में लेकर आई थी। उसे दिल्ली में दो बार बेच दिया गया। इसके बाद बच्ची को जयपुर में एक परिवार को 51 हजार रुपए में बेच दिया। जयपुर के जवाहर नगर में किशोरी ने परेशान होकर जवाहर नगर पुलिस को फोन कर दिया। उसने पुलिस को कहा कि मैं जवाहर नगर से बोल रही हूं। यहां पर मुझे घर में बंद कर रखा है। मुझे मारते-पीटते है और डराते है। मुझे गांव में मम्मी के पास जाना है। मुझे बचा लो। इसके बाद पुलिस कुछ ही देर में जवाहर नगर में मकान को तलाश करते हुए पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची को बालिका गृह में भेज दिया है। एसआई वर्षा गोदारा मामले की जांच कर रही हैं। मकान को तलाश कर 8 मिनट में पहुंची पुलिस ये घटना 6 जुलाई को शाम 5.30 बजे की है। ओडिशा की रहने वाली 17 साल की किशोरी ने जयपुर के पुलिस कंट्र...
ट्वीट कर कानून व्यवस्था और महिला अपराधों पर सरकार काे घेरा, कहा- दुष्कर्म में राजस्थान अव्वल, दिन दहाड़े हत्याएं सरकार के माथे पर कलंक

ट्वीट कर कानून व्यवस्था और महिला अपराधों पर सरकार काे घेरा, कहा- दुष्कर्म में राजस्थान अव्वल, दिन दहाड़े हत्याएं सरकार के माथे पर कलंक

जयपुर
नागौर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और लगातार बढ़ रहे महिला अत्याचार सहित दुष्कर्म के मामलों को लेकर प्रतिपक्ष उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए राज्य सरकार को घेरा है। रविवार सुबह उन्होंने एक के बाद एक 3 ट्वीट करते हुए झालावाड़ के बाद बारां में दिनदहाड़े फायरिंग के बाद हुई युवक की हत्या को प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक बताया है। इतना हीं नहीं उन्होंने दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान को अव्वल बताते हुए CM अशोक गहलोत से कहा है कि या तो वे कानून व्यवस्था कि सुध लें या इस्तीफा दें। प्रतिपक्ष उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने पहले ट्वीट में ये कहाप्रतिपक्ष उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने पहले ट्वीट में कहा कि 'राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार मस्त है। झालावाड़ के बाद बारां में दिनदहाड़े फायरिंग के बाद युवक की हत्या सरकार के माथे पर कलंक है। सीएम अशोक गहलोत जी ...
लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर नहीं भटके, इसलिए हर जिले में बनेगा ऑक्सीजन बैंक; CMHO, कलेक्ट्रेट से मरीजों को मिलेंगे कंसंट्रेटर

लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर नहीं भटके, इसलिए हर जिले में बनेगा ऑक्सीजन बैंक; CMHO, कलेक्ट्रेट से मरीजों को मिलेंगे कंसंट्रेटर

जयपुर
जयपुर कोरोना की दूसरी लहर में लोग जिस तरह से ऑक्सीजन के लिए परेशान हो रहे थे, दर-दर भटक रहे थे। ऐसी विकट परिस्थितियां प्रदेश में तीसरी लहर में नहीं देखने को मिले इसके लिए सरकार ने योजना बनाई है। कोरोना या अन्य बीमारी से पीड़ित ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है और वह घर पर ही इलाज करवा सकता है। उसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में ऑक्सीजन बैंक बनाया जाएगा, जहां से लोगों को बिना किसी चार्ज के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाएंगे। ये बैंक जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) या कलेक्टर की निगरानी में काम करेगा। कोरोना की दूसरी लहर में ज्यादातर लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई। ऑक्सीजन नहीं होने के कारण अस्पतालों के अलावा घरों पर भी सैकड़ों लोगों ने दम तोड़ दिया था। ऑक्सीजन फिलिंग स्टेशनों पर ऑक्सीजन सिलेंडर लोगों को मिल नहीं हो रहे थे...
नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबे, ग्रामीणों के आने से पहले ही चली गई जान; मामा के घर मेहमान आई थी बच्ची

नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबे, ग्रामीणों के आने से पहले ही चली गई जान; मामा के घर मेहमान आई थी बच्ची

जयपुर
डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र के कुंडी तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक मासूम बच्ची अपने मामा के घर मेहमान आई थी और रविवार को बकरियां चराने जाने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद से दोनों परिवारों में गमगीन माहौल है। वहीं दोनों बच्चों के शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार धामोद निवासी 10 साल की सीपू भगोरा अपने मामा के घर धमलात फला में मेहमान आई थी। दोपहर को सीपू और मेहुल कटारा (11) दोपहर में बकरियां चराने गए थे। दोनों चौथी कक्षा में ही पढ़ाई करते हैं। इस दौरान दोनों मासूम कुंडी तालाब में नहाने के लिए चले गए और गहराई में चले जाने के कारण डूब गए। मौके पर लोग पहुंचते इससे पहले दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर रामसागड़ा थाने से एएसआई प्रवी...