SOG ने मारा छापा, विला में चल रहा था कारखाना, 5.80 लाख के नोट बरामद, दो गिरफ्तार आरोपियों में एक ग्वालियर का
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जयपुर में नकली नोट छापने के गोरखधंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने का कारखाना पकड़ा है। यह कारखाना जयपुर में गोनेर रोड पर एक अपार्टमेंट में लाखों रुपए कीमत के विला में चल रहा था। छापामारी कर एसओजी ने कारखाने में मौजूद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहां से करीब 5.80 लाख रुपए के नकली नोट व उपकरण भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
ATS व SOG के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ब्रजेश मौर्या (28) निवासी वीरपुर, थाना माधवगंज जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश और प्रथम शर्मा (19) पुत्र अनिल शर्मा निवासी मोहन नगर, पुरानी बस्ती, नाहरगढ़ रोड, जयपुर है। एडीजी राठौड़ के मुताबिक आरोपी ब्रजेश मौर्या के बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने साथी प्रथम शर्मा के साथ मिलकर जयपुर में गोनेर रोड पर विला नंबर 51, महिमा कोपल अपार्टमे...








