Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

गढ़हिम्मतसिंह गांव की बेटी शिवानी साहू का इंटरनेशनल हाॅकी टीम की टाॅप-20 में चयन

गढ़हिम्मतसिंह गांव की बेटी शिवानी साहू का इंटरनेशनल हाॅकी टीम की टाॅप-20 में चयन

जयपुर
दौसा जिले के गढ़हिम्मतसिंह गांव का सीताराम साहू बेहद खुश है, क्योंकि उसकी बेटी शिवानी का भारतीय हाॅकी टीम के टाॅप-20 प्लेयर में चयन हुआ है। सीताराम अपने गांव में पकौड़ी का ठेला लगाता है और यह ठेला ही उसकी आमदनी का एकमात्र जरिया है। ऐसे में तंगहाल जिदंगी गुजर-बसर करने वाले सीताराम की बेटी अब विदेशों में देश का नाम रोशन करेगी। अपने कैरियर के लिए हॉकी जैसा खेल चुनकर शिवानी ने कई बार नेशनल खेला व अंडर 16 में तो इंटनेशनल भी खेल चुकी हैं। जर्मन प्लेयर से सीखे टिप्सशिवानी ने 2012 में अपने ही गांव में जर्मन नेशनल प्लेयर आंद्रेया से कोचिंग लेकर हॉकी के टिप्स सीखे, इसके बाद राजस्थान से नेशनल भी खेला और 2013 से 2018 तक राजस्थान टीम का हिस्सा रही। शिवानी अंडर-17 सब जूनियर टीम की कैप्टन भी रह चुकी है। हॉकी में अपना कैरियर बनाने और आगे की एजुकेशन के लिए 2018 में मुंबई चली गई। इसके बाद शिवानी गुरु ...
युवती को जादू-टोने का डर दिखाकर बोला- मैंने गोली खा ली है, संबंध बना नहीं तो बर्बाद कर दूंगा, जिन्न की दुनिया का सरदार हूं

युवती को जादू-टोने का डर दिखाकर बोला- मैंने गोली खा ली है, संबंध बना नहीं तो बर्बाद कर दूंगा, जिन्न की दुनिया का सरदार हूं

जयपुर
जयपुर जयपुर में ढोंगी बाबा और फर्जी ज्योतिषियों ने अपनी दुकानों की आड़ में कई महिलाओं की अस्मत लूटी है। ऐसे ही एक ज्योतिष का काला चिट्‌ठा एक महिला ने खाेला है। पहले तो इस बदमाश ने युवती को फंसाने के लिए अपने यहां नौकरी पर रखा। जब वह काम करने लगी तो उस पर डोरे डालने शुरू कर दिया। जब लड़की नहीं मानी तो उसे जादू-टोने का डर दिखाने लगा। पीड़िता से कहता कि मेरे दो रूप हैं, एक रूप इंसान का दूसरा िजन्नों के सरदार का। मेरी भगवान से डायरेक्ट बातचीत होती है। उसी ने कहा है कि अब तू अब मुझसे संबंध बना। वह बार-बार कहता कि मैंने गोली खा ली है तुझे अवसर नहीं गंवाना चाहिए। इस तरह डराकर फर्जी ज्योतिष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने पीड़िता से कई बार रेप किया। न सिर्फ रेप किया पीड़िता के अश्लील फोटो भी ले लिए जिसे दिखाकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। इस ढोंगी की कहानी पीड़िता की जुबानी... ढोंगी ज्योतिषी...
गवरीदेवी बिना माइक आज भी तेज आवाज में गाती हैं, पौत्री को दे रहे ट्रेनिंग; लॉकडाउन में कोई प्रोग्राम नहीं होने से आर्थिक संकट

गवरीदेवी बिना माइक आज भी तेज आवाज में गाती हैं, पौत्री को दे रहे ट्रेनिंग; लॉकडाउन में कोई प्रोग्राम नहीं होने से आर्थिक संकट

जयपुर
पाली मांड गायकी का जिक्र हो और पाली की मांड गायिका गवरी देवी राव के नाम पर चर्चा न हो ऐसा हो नहीं सकता। मांड गायकी में देश भर में नाम कमाने वाली गवरी देवी अब 83 वर्ष की हो चुकी है। इस उम्र में जहां ज्यादातर लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ चुके होते हैं, लेकिन गवरीदेवी पर मानो उम्र हावी नहीं हो रही। आज भी उनकी सुरीली आवाज का जादू कायम है। वे आज भी बिना माइक के अपने सुरीले गले से ऊंचे सुर लगा लेती हैं। विरासत में मिले मांड गायकी के अपने इस हुनर को अब वे आठवीं में पढ़ने वाली अपनी पौत्री गंगा को पारंगत करने में लगी हैं। जो कई मौके पर अपनी दादी के साथ मंच साझा करती नजर आती हैं। गवरी देवी के नाम से बसी कॉलोनी, जहां गवरीदेवी रहती हैं। गवरीदेवी का जन्म बाड़मेर जिले के कोरण गांव में हुआ था। उनके माता-पिता भी पेशेवर कलाकार थे। उनसे ही उन्होंने मांड गायिका का हूनर सीखा। मिश्रीलाल र...
ओम बन्ना के दर्शन कर घरवालों से की थी बात, तनोट माता के लिए हुए थे रवाना; रास्ते में हो गया भीषण हादसा, दो के सिर कट गए थे

ओम बन्ना के दर्शन कर घरवालों से की थी बात, तनोट माता के लिए हुए थे रवाना; रास्ते में हो गया भीषण हादसा, दो के सिर कट गए थे

जयपुर
अजमेर जोधपुर-जयपुर हाईवे पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे से पहले नून्द्रीमालदेव के युवकों ने परिजन से बात की थी। इस दौरान युवकों ने बताया था कि उन्होंने ओम बन्ना के दर्शन कर लिए हैं। अब तनोट माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं। ओम बन्ना के दर्शन करने के बाद युवकों ने एक सेल्फी भी खींची थी। इस बीच यह हादसा हो गया। परिजन के अनुसार सभी युवकों ने रविवार को ही ओम बन्ना और तनोट माता के दर्शन का कार्यक्रम बनाया और अपने कार से शाम करीब 3 बजे रवाना हुए। 7 बजे ओम बन्ना के दर्शन किए। इस दौरान फोटो भी खींची। इसके बाद रात को दस बजे परिजन से बात भी की। जिसके बाद रात 11:35 पर हादसा हो गया। नून्द्रीमालदेव से गए चार युवक और तीन अन्य आपस में रिश्तेदार हैं। हादसे में नून्द्रीमालदेव निवासी नरेन्द्र उर्फ रावण राज, गोपाल उर्फ मास, रावतमाल निवासी मनोहरसिंह उर्फ मनसा...
प्लाट नहीं बेचा तो दबंगों ने किया जानलेवा हमला, बात नहीं बनी तो निर्माण तोड़ने पहुंच गए; वीडियो सामने आया तो हरकत में आई पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

प्लाट नहीं बेचा तो दबंगों ने किया जानलेवा हमला, बात नहीं बनी तो निर्माण तोड़ने पहुंच गए; वीडियो सामने आया तो हरकत में आई पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

जयपुर
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखंड पर एक भूखंड पर निर्माण कार्य को तोड़ने व भूखंड मालिक पर पथराव करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद गंगापुर सिटी पुलिस हरकत में दिखाई दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। भूखंड के मालिक हिमांशु जैन ने बताया की रविवार सुबह उनके प्लाट पर चल रहे निर्माण को तोड़ने के लिए कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आ धमके थे जिन्होंने उनके घर पर पथराव किया। इसी के साथ उनके भूखंड निर्माण को भी तोड़ा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में पांच लोग एक घर के बाहर लाठी डंडे लेकर निर्माण तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। यह लोग विडियो में भूखंड मालिक के घर पर पथराव करते भी दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद गंगापुरसिटी पुलिस इन लोगों पहचान में जुट गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को ग...
अजय माकन जयपुर आएंगे, गहलोत-पायलट खेमों के नेताओं की दूरी मिटाएंगे; महंगाई के खिलाफ आंदोलन को लेकर पीसीसी में नेताओं की होगी बैठक

अजय माकन जयपुर आएंगे, गहलोत-पायलट खेमों के नेताओं की दूरी मिटाएंगे; महंगाई के खिलाफ आंदोलन को लेकर पीसीसी में नेताओं की होगी बैठक

जयपुर
जयपुर कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के खेमों के बीच जारी ताजा खींचतान के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन कल जयपुर आ रहे हैं। माकन गहलोत-पायलट खेमों के नेताओं से मिलकर उनकी बात सुनेंगे। माकन सीएम अशोक गहलोत से मिलकर सियासी खींचतान पर बात कर सकते हैं। साथ ही लंबित राजनीतिक नियुक्तियों, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर भी बात हो सकती है। अजय माकन उपचुनाव के बाद कल पहली बार जयपुर आ रहे हैं। उपचुनाव के बाद प्रभारी माकन की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात नहीं हुई है। इस बीच पार्टी में खींचतान चरम पर है। पिछले महीने सचिन पायलट खेमे ने उनकी 10 माह पुरानी मांगों का अब तक समाधान नहीं करने पर सवाल उठाया तो गहलोत खेमे ने निर्दलियों और बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों को आगे करके पायलट खेमे पर निशाना साध दिया। नेताओं में बयानबाजी ...
दबंगों ने माइंस में काम आने वाले विस्फोटक से उड़ा दिया घर, घटना के दस दिन बाद तक सोई रही पुलिस, अब जांच का दिखावा

दबंगों ने माइंस में काम आने वाले विस्फोटक से उड़ा दिया घर, घटना के दस दिन बाद तक सोई रही पुलिस, अब जांच का दिखावा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र के कलाल खेड़ी गांव में दबंगों ने ऐसी हिमाकत कर दी, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। भूमाफियाओं ने एक गरीब परिवार को पहले अपना घर छोड़ने पर मजबूर किया और उसके बाद उस घर को विस्फोटक से उड़ा दिया। माफियाओं ने पत्थरों को तोड़ने के लिए काम आने वाले विस्फोटक से महिला का आशियाना उड़ा दिया। गनीमत रही की विस्फोट के दौरान महिला घर पर नहीं थी, इसलिए वह बच गई। 25 जून को हुई यह घटना अब प्रकाश में आई है। विडंबना यह है कि पीड़िता और गांव वालों की शिकायत के बाद भी पुलिस की नींद नहीं खुली और घटना पर कोई कार्रवाई करने के बजाय हाथ पर हाथ डाले बैठी रही। परेशान महिला ने जब जिले के डीएसपी से शिकायत की तो अब जाकर मामला दर्ज हुआ है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। डीएसपी के सामने हुई पेश ये मामला छुपा ही रहता अगर महिला गंगापुर डीएसपी के सामने प...
रिटायर्ड फौजी ने बच्चों की परवरिश के लिए दूसरी शादी की थी, महिला ने बच्चों को बुरी तरह पीटा और जेवर लेकर भागी

रिटायर्ड फौजी ने बच्चों की परवरिश के लिए दूसरी शादी की थी, महिला ने बच्चों को बुरी तरह पीटा और जेवर लेकर भागी

जयपुर
जयपुर पहली पत्नी की मौत के बाद 2 मासूम बच्चों को मां का प्यार मिल सके, इसके लिए रिटायर्ड फौजी ने परिवार के कहने पर दूसरी शादी कर ली। इसमें उसके 3 लाख रुपए भी खर्च हो गए। शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन लुटेरी बन गई। वह अपने पति की गैर मौजूदगी में घर पर अकेले 14 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे को बेरहमी से पीटा। इसके बाद दुल्हन मौका पाकर घर में रखा जेवर समेटकर भाग निकली। गहने की कीमत करीब 5 लाख बताई जा रही है। घटना के बाद पति ने जयपुर के हरमाड़ा थाने में शनिवार देर रात को केस दर्ज कराया है। शादी इसी साल 30 अप्रैल को एक होटल में हुई थी। लेकिन दुल्हन रेखा तीसरे दिन पहली पत्नी के गहने लेकर भाग गई। रामदयाल ने अपने स्तर पर उसे वापस लाने कोशिश की। अब थक हार कर मुकदमा दर्ज करवाया। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पत्नी की पिछले साल मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी ...
मकान के बाहर परिवार के लोग परिचित के साथ बैठे थे; उसे रौंदने के लिए गुस्से में ट्रैक्टर निकाल कर आया बेटा, चपेट में आई मां की मौत

मकान के बाहर परिवार के लोग परिचित के साथ बैठे थे; उसे रौंदने के लिए गुस्से में ट्रैक्टर निकाल कर आया बेटा, चपेट में आई मां की मौत

जयपुर
कोटा/बारां बारां जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र के भटवाड़ा गांव में शराब के नशे में बेटा हैवान बन गया। घर के चबूतरे पर परिजनों को अपने परिचित के साथ बैठा देखकर उसने उन्हें ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास किया। बाकी परिजन और परिचित तो उठकर भाग गए, लेकिन उसकी 70 साल की मां नहीं उठा पाई और उसकी मौत हो गई। आरोपी के पिता ने अपने छोटे बेटे ब्रजमोहन के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। आरोपी बेटा बारां मंडी में काम करता है। ट्रैक्टर की टक्कर से मकान के चबूतरा टूट गया छीतर लाल (72) 1 जुलाई की रात अपने परिवार के साथ मकान के चबूतरे पर बैठा हुआ था। किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए उसकी बेटी-जमाई भी उस दौरान घर पर ही थे। रात के 10 बजे सभी लोग मकान के बाहर बैठ कर बातें कर रहे थे। उनके साथ एक अमृतलाल नाम का व्यक्ति भी बैठा हुआ था। रात को शराब के नशे में छोटा बेटा बृजमोहन घर आया तो अमृतलाल को वहां देख...
नाली के विवाद के दौरान हुई थी कॉन्स्टेबल और महिला की मुलाकात, फोन पर रानी बनाकर रखने का झांसा दिया, माउंटआबू और उदयपुर में किया दुष्कर्म

नाली के विवाद के दौरान हुई थी कॉन्स्टेबल और महिला की मुलाकात, फोन पर रानी बनाकर रखने का झांसा दिया, माउंटआबू और उदयपुर में किया दुष्कर्म

जयपुर
पाली राजस्थान के पाली शहर में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल ने खाकी को शर्मसार किया है। यहां कॉन्स्टेबल ने महिला को झांसा दिया और उदयपुर व माउंटआबू ले जाकर 19 दिन तक रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने उसे रानी बनाकर रखने का सपना दिखाया था। महिला अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस लगाने के बाद पीहर में रह रही थी। यहीं एक नाली के विवाद के दौरान उसकी मुलाकात कॉन्स्टेबल से हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी थी। पाली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि उदयपुर, माउंटआबू ले जाकर 19 दिन तक रेप किया। जब शादी की बात कही तो उसे बेरहमी से पीट दिया। महिला ने होटल से ही फोन करके पुलिस को ज्यादती की जानकारी दी। पुलिस महिला को होटल से ले आई तो कांस्टेबल भी खुद ही थाने पहुंच गया, जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी कालूराम रावत ने आरोपी क...