Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

निर्दलीय MLA ओमप्रकाश हुड़ला को धमकी भरा कॉल:जयपुर में मिली जान से मारने की धमकी, रामनगरिया थाने में शिकायत दर्ज, 10 दिन पहले गहलोत सरकार ने दी थी वाई श्रेणी की सुरक्षा

निर्दलीय MLA ओमप्रकाश हुड़ला को धमकी भरा कॉल:जयपुर में मिली जान से मारने की धमकी, रामनगरिया थाने में शिकायत दर्ज, 10 दिन पहले गहलोत सरकार ने दी थी वाई श्रेणी की सुरक्षा

जयपुर
जयपुर दौसा जिले में महवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को जान से मारने की धमकी भरा फोन कॉल करने का मामला सामने आया है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद हुड़ला ने जयपुर कमिश्नरेट के रामनगरिया थाने में लिखित शिकायत दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए सायबर सेल तकनीकी पड़ताल कर रही है। फिलहाल 24 घंटे बीतने के बाद भी धमकी भरा फोन करने वाले बदमाशों का पता नहीं चला है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि जयपुर में मौजूदगी के दौरान ओमप्रकाश हुड़ला को दो दिन से रात को धमकी भरे फोन आ रहे थे। फोन करने वाले युवक विधायक को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। तब विधायक हुड़ला ने पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर जानकारी दी। इसके बाद कल रामनगरिया थाने में शिकायत दी। 10 दिन पहले मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा बता दें कि दौसा शहर में जयपुर रोड ...
सरकारी कर्मचारियों की कार पर पत्थरबाजी:राज्यपाल पहले से 7 दिन के लिए माउंट आबू में मौजूद, वहीं जा रही सरकारी कार पर फेंके गए पत्थर; शीशा टूटा, एक कर्मचारी को आई चोट

सरकारी कर्मचारियों की कार पर पत्थरबाजी:राज्यपाल पहले से 7 दिन के लिए माउंट आबू में मौजूद, वहीं जा रही सरकारी कार पर फेंके गए पत्थर; शीशा टूटा, एक कर्मचारी को आई चोट

जयपुर
पाली सिरोही के आबूरोड थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को सरकारी गाड़ी से माउंट जा रहे अधिकारियों की कार पर कुछ बदमाशों ने पत्थर बरसाए। जिससे कार का कांच टूट गया। जानकारी मिलने पर आबूरोड सदर थाना पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही। मामले में कुछ युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे आरोपियों को लेकर सुराग हाथ लगे हैं। संभवत बुधवार को पुलिस मामले में आरोपियों के नामों का खुलासा करेगी। सिरोही एसपी धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि कार चालक ओमप्रकाश शर्मा स्टेट मोटर गेराज की गाड़ी में कुछ सरकारी अधिकारियों को माउंट आबू लेकर जा रहे थे। इस दौरान आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी पर कुछ बदमाशों ने पत्थर फेंके। जिससे कार का कांच टूट गया। मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया हैं। जल्द ही खुलासा करेंगे। ज्ञात रहे कि गत दिनों भी हाइवे पर रात के समय गुजरने वाले...
जी-19 vs पायलट कैंप:कांग्रेस में आए 13 निर्दलियों और 6 बसपा विधायकों के खिलाफ पार्टी के प्रत्याशी; सोनिया को चिट्ठी लिखकर कहा- ठगा महसूस कर रहे

जी-19 vs पायलट कैंप:कांग्रेस में आए 13 निर्दलियों और 6 बसपा विधायकों के खिलाफ पार्टी के प्रत्याशी; सोनिया को चिट्ठी लिखकर कहा- ठगा महसूस कर रहे

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच खींचतान जारी है। दोनों ही गुट एक दूसरे के खिलाफ रणनीतिक चालें चल रहे हैं। गहलोत समर्थक 13 निर्दलियों और बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों के क्षेत्रों में हारने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों ने मोर्चा खोल दिया है। विधायकों के 19 में से 15 उम्मीदवारों ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर मिलने का वक्त मांगा है। चिट्ठी में 15 कांग्रेस उम्मीदवारों के हस्ताक्षर हैं। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके 15 उम्मीदवार सचिन पायलट समर्थक हैं, इन्हें पायलट की सिफारिश पर ही टिकट मिले थे। अब इन उम्मीदवारों ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर उनके क्षेत्रों में कांग्रेस की उपेक्षा और संगठन कमजोर करने का मुद्दा उठाया है। इस चिट्ठी के पीछे पायलट कैंप की रणनीति बताई जा रही है, हांलाकि चिट्ठी में पायलट का जिक्र नहीं हैं, कांग्रेस को हराने वाले 19...
सरकार! हिम्मत हो तो इन पर कार्रवाई कर दिखाएं:पूर्व सरपंच के भाई की शादी में सांसद किरोड़ी और विधायक इंदिरा खूब नाचे, भोज में भी शामिल हुए ; जबकि शादी समारोह में सिर्फ 11 लोगों की अनुमति

सरकार! हिम्मत हो तो इन पर कार्रवाई कर दिखाएं:पूर्व सरपंच के भाई की शादी में सांसद किरोड़ी और विधायक इंदिरा खूब नाचे, भोज में भी शामिल हुए ; जबकि शादी समारोह में सिर्फ 11 लोगों की अनुमति

जयपुर
सवाई माधोपुर यूं तो राज्य सरकार की ओर से फिलहाल शादी, समारोह व अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों पर पाबंदी है। अति आवश्यक होने पर इन कार्यक्रमों में 11 लोगों की सीमा निर्धारित की गई है, सरकार ने विवाह समारोह में पंडित, बैंड बाजे और घोड़े तक पर पाबंदी लगा रखी है। लेकिन सवाई माधोपुर जिले की बामनवास तहसील के बड़ीला गांव में रविवार को एक शादी समारोह में राज्यसभा सांसद और कांग्रेस से जीती विधायक की मौजूदगी में गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। शादी ब्याह में भोज भी प्रतिबंधित है, लेकिन यहां पर उसका भी आयोजन हुआ। जिसके बाद इलाके में ये बात कही जा रही है कि नियम सिर्फ आम जन के लिए है। कोरोना से बड़े लोगों को कोई भय नहीं है। इस शादी में स्थानीय विधायक कांग्रेस की इंदिरा मीणा व भाजपा नेता तथा राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा शिरकत कर रहे थे। सोमवार को पूर्व सरपंच तेजराम मीणा के भाई अनंत के लग...
धार्मिक स्थल, सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स खोलने की तैयारी, 1 जुलाई से शादी समारोह की अनुमति संभव, आज जारी हो सकती है नई गाइडलाइन

धार्मिक स्थल, सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स खोलने की तैयारी, 1 जुलाई से शादी समारोह की अनुमति संभव, आज जारी हो सकती है नई गाइडलाइन

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में कोरोना के लगातार कम होते मामलों को देखते हुए सरकार पाबंदियों में और छूट देने की तैयारी कर रही है। कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की तैयारी है। ​सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को भी आधे दर्शक क्षमता के साथ खोलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कल सर्वदलीय वीसी में भी जल्द धार्मिक केंद्र खोलने की अनुमति देने की घोषणा की थी। गृह विभाग नई गाइडलाइन की तैयारियों में जुटा है। नई गाइडलाइन को मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद आज जारी किया जा सकता है। नई गाइडलाइन में धार्मिक केंद्रों और सिनेमाघर मल्टीप्लेक्स खोलने, बाजारों का समय बढ़ाने और सरकारी सरकारी दफ्तरों में 100 प्रतिशत कर्मचारियों को रूटीन समय में बुलाने पर फैसला तय माना जा रहा है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 3 हजार रह गए हैं, हर दिन रिकवरी भी अच्छी है। ऐसे में सरकार ने पाबंदियों में ढील देने क...
जयपुर में बच्चों के जेके लॉन अस्पताल में 200 ICU बैड उपलब्ध करवाएगा चिकित्सा विभाग, जरुरत पड़ने पर 600 सामान्य बैड को आईसीयू बैड में बदला जा सकेगा

जयपुर में बच्चों के जेके लॉन अस्पताल में 200 ICU बैड उपलब्ध करवाएगा चिकित्सा विभाग, जरुरत पड़ने पर 600 सामान्य बैड को आईसीयू बैड में बदला जा सकेगा

जयपुर
जयपुर कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के सर्वाधित प्रभावित होने की आशंका के चलते प्रदेश में बच्चों के अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा सोमवार को जयपुर में बच्चों के लिए बने जेके लोन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सभी वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ एक समीक्षा मीटिंग ली। इसके बाद चिकित्सा मंत्री नेबताया कि 800 बैड वाले बच्चों के इस प्रमुख चिकित्सालय जेकेलोन अस्पताल में जल्द ही करीब 200 आईसीयू बैड उपलब्ध होंगे। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों पर अधिक असर होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए इस अस्पताल में 600 बैड कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित रखे जा सकते हैं। इन सभी 600 बैड को जरुरत के समय आईसीयू बैड में बदला जा सक...
HPCL पेट्रोल पंप के अफसरों पर ACB का शिकंजा:HPCL के डिप्टी जनरल मैनेजर के घर पर मिले बेशकीमती संपत्ति के दस्तावेज, दो सेल्स मैनेजरों पर भी एसीबी की कार्रवाई

HPCL पेट्रोल पंप के अफसरों पर ACB का शिकंजा:HPCL के डिप्टी जनरल मैनेजर के घर पर मिले बेशकीमती संपत्ति के दस्तावेज, दो सेल्स मैनेजरों पर भी एसीबी की कार्रवाई

जयपुर
जयपुर पेट्रोल पंप पर कार्रवाई नहीं करने की एवज में दलाल किशन विजय के मार्फत दो लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में जयपुर में HPCL के डिप्टी जनरल मैनेजर राजेश सिंह पर कार्रवाई के बाद एसीबी ने अपना शिकंजा कस दिया है। मामले में रविवार देर रात तक HPCL के दो और सेल्स मैनेजर पर कार्रवाई की गई। एसीबी ने अजमेर में HPCL के एक सेल्स ऑफिसर अजय सिंह का घर सीज कर दिया। वह कुछ समय पहले ही ट्रांसफर होकर अजमेर गया था। दूसरी तरफ, एसीबी ने सवाईमाधोपुर में HPCL के सेल्स ऑफिसर वंदित कुमार के घर पर सर्च कार्रवाई की। एसीबी टीम ने वंदित कुमार के घर से 2.82 लाख रुपए नकद और काफी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके बाद वंदित कुमार को पूछताछ के लिए डिटेन कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी के डीजी बीएल सोनी व एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में अजमेर एसीबी के एसपी समीर कुमार सिंह के सुपरविजन में एसीबी टीम द्वारा की जा...
18 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को एक ही जगह लगाए गए टीके, पहले दिन जयपुर में खासा उत्साह नहीं, सामान्य दिनों की तरह चला वैक्सीनेशन

18 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को एक ही जगह लगाए गए टीके, पहले दिन जयपुर में खासा उत्साह नहीं, सामान्य दिनों की तरह चला वैक्सीनेशन

जयपुर
जयपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून से 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के महाअभियान का पहला दिन जयपुर में सामान्य नजर आया। शहर में परकोटे के भीतर वैक्सीनेशन सेंटर में सामान्य दिनों से भी कम भीड़ नजर आई। हालांकि, एक ही सेंटर पर सभी आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क वैक्सीनेशन के एलान के बाद आज वैक्सीनेशन सेंटर्स पर काफी भीड़ जुटने का अनुमान था। इसके लिए हर सेंटर पर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। सुभाषचौक और नाहरगढ़ इलाके समेत कई अन्य सेंटर्स के पास ही चेतक गाड़ी को भी तैनात रखा गया। निगरानी गश्त रखी गई। वैक्सीनेशन के महाअभियान के पहले दिन भास्कर टीम शहर के पुरानी बस्ती नदी एरिया स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां करीब 50 लोग एक टैंट के नीचे वैक्सीन लगवाने के लिए खड़े नजर आए। वहां गेट बंद कर रखा था। सिर्फ नंबर आने पर नाम पुकारे जाने पर ही लोगों...
राजस्थान में आज घर- घर योग, 30 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ एक घंटे किया योगासन, 33 जिलों में 150 शिक्षकों ने किया वर्चुअली संवाद

राजस्थान में आज घर- घर योग, 30 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ एक घंटे किया योगासन, 33 जिलों में 150 शिक्षकों ने किया वर्चुअली संवाद

जयपुर
जयपुर सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज राजस्थान में लाखों लोग योग कर रहे है। कोरोना महामारी की वजह से इस बार 'योग के साथ रहो, घर पर रहो' थीम पर योगासन किया जा रहा है। प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थान, योग संस्थान, सरकारी विभागों और निजी स्तर पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इनमें सबसे बड़ा आयोजन क्रीड़ा भारती संस्थान सबसे बड़ा आयोजन कर रहा है। जिसमें राजस्थान में एक साथ 30 हजार से ज्यादा लोग एक साथ ऑनलाइन सोशल मीडिया लिंक से जुड़कर एक घंटे योग कर रहे है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में 150 योग शिक्षकों ने मिलकर वर्चुअल संवाद कर सोमवार सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक योगासन करवाना शुरु किया। इसमें योग अभ्यास के प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इसमें अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन गोपाल सैनी भी शामिल हुए। क्रीड़ा भारती के योग शिविर में डेढ़ सौ शिक्षक वर्चुअली योग करवाते हुए क्रीड़...
अलवर में पायलट की अकेले उड़ान:पूर्व डिप्टी सीएम सचिन के दौरे में हर बार जैसा काफिला, लेकिन आगे-पीछे अलवर का एक भी विधायक नहीं, दौसा और बांदीकुई के MLA दिखे साथ

अलवर में पायलट की अकेले उड़ान:पूर्व डिप्टी सीएम सचिन के दौरे में हर बार जैसा काफिला, लेकिन आगे-पीछे अलवर का एक भी विधायक नहीं, दौसा और बांदीकुई के MLA दिखे साथ

जयपुर
अलवर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट रविवार को अलवर आए। पहले कठूमर के विधायक बाबूलाल बैरवा के आवास पर पहुंचे। फिर राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरीलाल मीणा के घर गए। खास बात यह रही कि अलवर का कोई भी विधायक सचिन पायलट के आगे-पीछे नजर नहीं आया, इससे चर्चा चल पड़ी कि पायलट खेमा अलवर के विधायकों में सेंध नहीं मार सका है। वैसे पायलट का यह अलवर दौरा राजनीतिक नहीं था। वे कठूमर के समूची गांव में सैनिक और राजगढ़ विधायक की पत्नी पांची देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। लेकिन, पायलट के साथ करीब 60 गाड़ियों का काफिला था। अलवर जिले में किशनगढ़बास में हाइवे पर विधायक दीपचंद खैरिया के कार्यालय पर पायलट का स्वागत किया गया, लेकिन खुद खैरिया वहां मौजूद नहीं थे। पूर्व डिप्टी सीएम के दौरे में हमेशा ऐसा ही काफिला होता है। पहले पद पर थे तो स्थानीय विधायक आते थे, लेकिन ...