Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में जल्द खुल सकते हैं धार्मिक स्थल:CM ने दिए संकेत, बोले- बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी अभी से करनी होगी, 80% टीकाकरण करने वाली पंचायतों को 50 लाख देंगे

राजस्थान में जल्द खुल सकते हैं धार्मिक स्थल:CM ने दिए संकेत, बोले- बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी अभी से करनी होगी, 80% टीकाकरण करने वाली पंचायतों को 50 लाख देंगे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- दो से 17 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन का ट्रायल चल रहा है, दो महीने में यह पूरा हो जाएगा। अभी केवल धर्म इंसानियत है, लेकिन धार्मिक स्थल खोलने पर हम एक दो दिन में विचार करेंगे। कोरोना अब तो पानी में पहुंच गया है। नया वैरियंट डेल्टा आया है, जो बहुत खतरनाक है। इसने कई रोग पैदा कर दिए, ब्लैक फंगस भी इस वजह से आया है। राजस्थान में कोरोना के वैरियंट स्टेट इंस्टीटयूट ऑफ वायरोलॉजी की घोषणा बजट में की थी, यह पूणे के बाद राजस्थान में टॉप की संस्था बनेगी। गहलोत ने कहा— हम लोग साधु संत तो है नहीं, नेता हैं। कभी कोई बोल जाए तो दिल पर नहीं लेते। हम भारत सरकार को चिट्ठी लिखते हैं तो वह फीडबैक है, आलोचना नहीं। वैक्सीन की कमी है तो केंद्र को सूचना दे दी तो उसे ही आलोचना मान लेते हैं। 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के फ्री ...
राजस्थान बॉर्डर के 80 गांव बने ‘पेट्रोल बम’, VIDEO:सस्ते के चक्कर में पड़ोसी राज्यों से लाते हैं पेट्रोल-डीजल, रखते हैं ड्रम के ड्रम, 10 रुपए कमाने के लिए बोतलों में कोल्डड्रिंक की तरह बेच रहे ‘खतरा’

राजस्थान बॉर्डर के 80 गांव बने ‘पेट्रोल बम’, VIDEO:सस्ते के चक्कर में पड़ोसी राज्यों से लाते हैं पेट्रोल-डीजल, रखते हैं ड्रम के ड्रम, 10 रुपए कमाने के लिए बोतलों में कोल्डड्रिंक की तरह बेच रहे ‘खतरा’

जयपुर
जयपुर सस्ते पेट्रोल-डीजल के लालच में गांव के गांव ‘पेट्रोल बम’ बन चुके हैं। राजस्थान से सटे चार बॉर्डर हरियाणा, पंजाब, गुजरात और उत्तर प्रदेश में यहां से 10 से 11 रुपए सस्ता पेट्रोल व डीजल मिल रहा है। बॉर्डर के आसपास के 80 गांवों में रोजाना 6 लाख लीटर डीजल ट्रकों व ड्रमों में भरकर घर-घर पहुंचाया जा रहा है ताकि बार-बार सस्ता तेल लेने के लिए उन्हें दूसरे प्रदेशों की सीमा में नहीं जाना पड़े। दैनिक भास्कर की टीम ने 7 दिन तक प्रदेश से सटे हरियाणा, गुजरात, पंजाब और उत्तरप्रदेश की सीमाओं तक 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। पेट्रोल-डीजल की तस्करी में जो सच सामने आया वो चौंकाने वाला था। इन बॉर्डर से रोजाना करीब 6 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल हमारे यहां पहुंच रहा है, क्योंकि देश में सबसे अधिक महंगा डीजल राजस्थान के गंगानगर व हनुमानगढ़ में बेचा जा रहा है। जबकि, राजस्थान में पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल और ड...
कमजोर पड़ा कोरोना, लेकिन सावधानी जरूरी:राजस्थान में 24 घंटे में 193 पॉजिटिव केस, 26 जिलों में मौत का आंकड़ा जीरो; 3 शहरों में 20 से ज्यादा संक्रमित मिले

कमजोर पड़ा कोरोना, लेकिन सावधानी जरूरी:राजस्थान में 24 घंटे में 193 पॉजिटिव केस, 26 जिलों में मौत का आंकड़ा जीरो; 3 शहरों में 20 से ज्यादा संक्रमित मिले

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने लगा है। यहां शनिवार रात को पिछले 24 घंटे में महज 193 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए और सात लोगों ने दम तोड़ा। राहत की बात यह है कि प्रदेश में 33 में से राजधानी जयपुर सहित 26 जिले ऐसे है। जहां कोरोना संक्रमण की वजह से एक भी मौत नहीं हुई। यहां मौत का आंकड़ा शून्य रहा। बांसवाड़ा, बूंदी, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, सवाईमाधोपुर में कोरोना संक्रमण और मौत का एक भी केस सामने नहीं आया। यहां संक्रमण और मौत जीरो हो गए है। प्रदेश में 9 मई को राजस्थान में 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हो गए थे। वहीं, 19 जून तक एक्टिव केसों का आंकड़ा 3451 पर आ गई। ​​​​​​ सिर्फ 3 शहरों में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस, बाकी में ज्यादातर जीरोयहां जयपुर, अलवर और जोधपुर शहर ही ऐसे है। जहां 20 से ज्यादा कोरोना के नए केस मिले है। जबकि 25 जिलों में 10 से 20 के बीच पॉ...
जयपुर में भारी पड़ी पुलिस से बदसलूकी:बाइक सवार तीन युवकों ने नाकाबंदी में ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पकड़कर गिराया, कई चोटें आईं, अब गिरफ्तार

जयपुर में भारी पड़ी पुलिस से बदसलूकी:बाइक सवार तीन युवकों ने नाकाबंदी में ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पकड़कर गिराया, कई चोटें आईं, अब गिरफ्तार

जयपुर
जयपुर राजधानी जयपुर में आमेर रोड पर नाकाबंदी में मौजूद यातायात पुलिस के एक कांस्टेबल को पकड़कर गिराने का मामला सामने आया है। पीड़ित कांस्टेबल द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा व लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर ब्रह्मपुरी पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी बाइक भी जब्त कर ली है। आमेर एसीपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ईरशाद (21)निवासी अमरनाथ की बगीची, आदर्श नगर, दूसरा फैजान (27) निवासी घाटगेट जयपुर और तीसरा आमिर (21) निवासी अजमेर है। यहां घाटगेट में विवेकानंद गली में किराए से रहता है। यह है पूरा मामला इनके खिलाफ यातायात पुलिस में कांस्टेबल रामफूल मीणा ने ब्रह्मपुरी थाने में 18 जून की रात को मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि वह आमेर रोड पर कनक घाटी के पास ट्रैफिक प्वाइंट पर नाकाबंदी ड्यूटी में थे। तभी बुलट बाइक पर सवार तीनों य...
राजस्थान में गर्मी से मिलने लगी राहत:जयपुर में 10 दिन बाद प्रवेश करेगा मानसून, शनिवार को 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई, भीलवाड़ा में सबसे कम 28 डिग्री और बूंदी, गंगानगर में सबसे ज्यादा रहा तापमान

राजस्थान में गर्मी से मिलने लगी राहत:जयपुर में 10 दिन बाद प्रवेश करेगा मानसून, शनिवार को 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई, भीलवाड़ा में सबसे कम 28 डिग्री और बूंदी, गंगानगर में सबसे ज्यादा रहा तापमान

जयपुर
जयपुर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के कई जिलों में प्री-मानसून की बूंदें बरसीं। इससे तापमान में गिरावट होने पर प्रदेशवासियों को गर्मी से निजात मिली। बात जयपुर की करें तो यहां शनिवार को 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गुलाबी नगरी में दोपहर तक तेज गर्मी पड़ी। इसके बाद मौसम बदला और देर शाम तक तेज बौछार गिरीं। इससे पारा 36 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग की मानें तो जयपुरवासियों को मानसून का 10 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। यहां 1 जुलाई के आसपास मानसून प्रवेश करेगा। इससे पहले तेज हवाओं के साथ भी बूंदाबादी के दौर चलते रहेंगे। प्रदेश में शनिवार को सबसे कम 28.4 डिग्री तापमान भीलवाड़ा शहर का दर्ज किया गया। डबोक उदयपुर में 29 डिग्री, कोटा में 32.5 डिग्री रहा। इसके अलावा चार शहरों में 40 डिग्री और इससे ऊपर पारा चढ़ा रहा। इनमें सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 41.3 डिग्री और बूंदी में 41 ...
राजस्थान में गरजा मानसून:दूसरे दिन ही बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ को किया तरबतर, सूखी नदियां चलीं; कई जगह 3 इंच बारिश, 3 जुलाई तक सभी जिलों में पहुंचेगा

राजस्थान में गरजा मानसून:दूसरे दिन ही बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ को किया तरबतर, सूखी नदियां चलीं; कई जगह 3 इंच बारिश, 3 जुलाई तक सभी जिलों में पहुंचेगा

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कल मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया। दक्षिण राजस्थान के रास्ते आए मानसून के बादलों ने झालावाड़ को तरबतर कर दिया। बांसवाड़ा, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में मानसून की पहली बारिश में 3 इंच से ज्यादा पानी बरसा। पाली में तेज बारिश के बाद सूखी पड़ी बरसाती नदियां बहनी शुरू हो गईं। मौसम विभाग ने आज भी इन क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश होने और आसमान में दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। प्री मानसून से जोधपुर और अजमेर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग से जारी डेटा के मुताबिक बीती रात बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, सिरोही, झालावाड़ा, राजसमंद, पाली सहित एक दर्जन से अधिक जिलों में अच्छी बारिश हुई। बांसवाड़ा के दानपुर, प्रतापगढ़ पीपलाखुण्ड, धरियावाद, राजसमंद के देवगढ़, चित्तौड़गढ़ के बीदासर, राश्मी, भीलवाड़ा के सह...
राजस्थान में अगले सप्ताह से पाबंदियों में मिलेगी और छूट:कोरोना कम होते ही और ढील देने की तैयारी, सोमवार को नई गाइडलाइन संभव; 1 जुलाई से शादी समारोहों पर लगा प्रतिबंध हट सकता है, कल रहेगा कर्फ्यू

राजस्थान में अगले सप्ताह से पाबंदियों में मिलेगी और छूट:कोरोना कम होते ही और ढील देने की तैयारी, सोमवार को नई गाइडलाइन संभव; 1 जुलाई से शादी समारोहों पर लगा प्रतिबंध हट सकता है, कल रहेगा कर्फ्यू

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर प्रदेश में कोरोना अनलॉक की नई गाइडलाइन से लंबे समय बाद शनिवार को बाजार खुले हैं। अब कोरोना के लगातार कम होते मामलों को देखते हुए अगले सप्ताह से पाबंदियों में और छूट मिलने के आसार है। गृह विभाग अगले सप्ताह नई गाइडलाइन जारी करेगा। इसमें सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति मिलने के आसार है। इसके अलावा भी कुछ छूट और मिल सकती है। गृह विभाग नई गाइडलाइन पर विचार कर रहा है। जल्द ही नई गाइडलाइन का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। कल रविवार को प्रदेश भर में एक दिन का वीकेंड कर्फ्यू भी है, जिसमें आपातकालीन सेवाओं और जरूरी चीजों को छोड़ सब कुछ बंद रहेगा। आज शाम 5 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक 36 घंटे कर्फ्यू रहेगा। 15 जून को जारी अनलॉक की नई गाइडलाइन में काफी छूट दी गई हैं। नई गाइडलाइन में रविवार का कर्फ्यू रखा गया है, पहले तीन दिन और दो दिन का कर्फ्यू था। बीच में सरकार ने घोषणा की थी कि प्...
किरोड़ी के आगे फिर फेल हुई इंटेलिजेंस:अनाथ बच्चों को लेकर सीएम निवास के गेट तक पहुंच गए सांसद किरोड़ीलाल मीणा, घंटे भर धरने पर बैठे रहे, मंत्री खाचरियावास से वार्ता के बाद उठे

किरोड़ी के आगे फिर फेल हुई इंटेलिजेंस:अनाथ बच्चों को लेकर सीएम निवास के गेट तक पहुंच गए सांसद किरोड़ीलाल मीणा, घंटे भर धरने पर बैठे रहे, मंत्री खाचरियावास से वार्ता के बाद उठे

जयपुर
जयपुर बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के आगे एक बार फिर सरकार की इंटेलिजेंस पूरी तरह फेल साबित हो गई। किरोड़ी मीणा 30 से ज्यादा अनाथ बच्चों को लेकर मुख्यमंत्री निवास के गेट तक पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। मीणा करीब एक घंटे तक धरना देते रहे। बाद में परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से वार्ता के बाद किरोड़ी मीणा धरने से उठे। सीएम हाउस के गेट के बाहर इस तरह धरने का यह पहला मामला है। इस घटना ने प्रदेश के इंटेलिजेंस तंत्र की पोल खोल कर रख दी है। किरोड़ी मीणा दोपहर में गाड़ियों के काफिले के साथ जवाहर सर्किंल के पास सिद्धार्थ नगर में अपने घर से मानसरोवर होते हुए सिविल लाइंस पहुंचे। किरोड़ी का काफिला अचानक सीएम निवास के बाहर आकर रुक गया और गाड़ियों से बड़ी संख्या में बच्चे और उनके रिश्तेदार उतरे। देखते ही देखते किरोड़ी मीणा बच्चें को लेकर सीएम निवास के बाहर धरने पर बैठ गए। यह ...
मरने के लिए बेटे समेत टंकी पर चढ़ी महिला:प्रॉपर्टी विवाद में कार्रवाई नहीं होने से नाराज थी, पुलिस विफल रही तो पार्षद को चढ़ना पड़ा टंकी पर, समझाकर नीचे उतारा

मरने के लिए बेटे समेत टंकी पर चढ़ी महिला:प्रॉपर्टी विवाद में कार्रवाई नहीं होने से नाराज थी, पुलिस विफल रही तो पार्षद को चढ़ना पड़ा टंकी पर, समझाकर नीचे उतारा

जयपुर
कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में शनिवार को प्रॉपर्टी विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज एक महिला अपने 13 साल के बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने की कोशिश में जुट गई। एक घंटे तक पुलिस उसे फोन पर बात कर मनाती रही। आखिर जब महिला नहीं मानी तो स्थानीय पार्षद को टंकी पर चढ़ना पड़ा। पार्षद के समझाने के बाद बड़ी मुश्किल से उसे नीचे उतारा जा सका। जानकारी के अनुसार पानी की टंकी पर चढ़ी महिला रुखसार, योगेश बादल की दूसरी पत्नी है। योगेश की पहली पत्नी से दो बेटे हैं। योगेश अपनी पत्नी रुखसार व दो बच्चों के साथ केशवपुरा इलाके में रहता है। योगेश बादल का अपने दो भाइयों से पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। परिवार का आरोप है कि इस मामले में कैथूनीपोल थाने में शिकायत दी थी। शनिवार को भी पत्नी के साथ महावीर ...
प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत:गर्भवती टीचर से पांच महीने से कर रहा था छेड़छाड़, बिना काम के केबिन में बुलाता, गंदे मैसेज भेजता; डिप्रेशन में आई तो सब्र टूटा

प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत:गर्भवती टीचर से पांच महीने से कर रहा था छेड़छाड़, बिना काम के केबिन में बुलाता, गंदे मैसेज भेजता; डिप्रेशन में आई तो सब्र टूटा

जयपुर
अजमेर अजमेर जिले में सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल पिछले पांच महीने से एक प्रेग्नेंट टीचर के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। टीचर जब डिप्रेशन में आई तो परिवार वालों को पूरे मामले का पता चला। इस पर भिनाय थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। पीड़िता ने बताया कि वह डर-डर के नौकरी कर रही थी। अब तो हालत यह हो गए थे कि उसे नौकरी छोड़नी पड़ती, लेकिन परिवार ने संबल दिया तो आवाज उठा सकी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल बीते पांच महीनों से छेड़छाड़ कर रहा था। हर रोज अश्लील इशारे करने के साथ परेशान भी कर रहा था। शिकायत पर भिनाय थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार सांखला को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह भिड़ गया और मुकदमा दर्ज कराने पर धमकाने लगा। ऐसे में पुलिस ने उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया है। जिस दिन से टोका, उसी दिन से कर रहा परेशान महिला शिक्षिका ने भिनाय पु...