Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

हार के साथ सिंधू आस्ट्रेलिया ओपन से बाहर

हार के साथ सिंधू आस्ट्रेलिया ओपन से बाहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
सिडनी (वार्ता)। भारत की स्टार शटलर को ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का निराशाजनक प्रदर्शन आस्ट्रेलिया ओपन में भी जारी रहा जहां महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उन्हे अमेरिका की बेवेन झांग 21-12,21-17 से हार का सामना करना पड़ा है।चीनी मूल की झांग ने सिंधू को 39 मिनट के खेल में हरा कर प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे पहले सिंधू ने हमवतन अष्मिता चालिहा और आकर्षि कश्यप को हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। अब वह 21 से 27 अगस्त तक डेनमार्क के कोपेनहेगन में विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी।...
प्रयागराज, दरभंगा, जयपुर समेत देश के 508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, मोदी एक साथ करेंगे शिलान्यास

प्रयागराज, दरभंगा, जयपुर समेत देश के 508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, मोदी एक साथ करेंगे शिलान्यास

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। एक ऐतिहासिक पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प की नींव रखेंगे। इसके तहत देशभर के 508 स्टेशनों का चयन किया गया है। पीएम मोदी छह अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसका शुभारंभ करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित करने पर जोर देते रहे हैं। पीएम के इस विजन के तहत अमृत भारत स्टेशन स्कीम लांच की गई, जिसमें देश भर के 1309 स्टेशनों को पुर्नविकसित किया जाएगा।इन स्टेशनों पर खास ध्यानइसके तहत खजुराहो जंक्शन और झांसी डिवीजन के रेलवे स्टेशंस को 260 करोड़ रुपए की लागत से। राजस्थान के जोधपुर रेलवे स्टेशन को 494 करोड़ रुपए से। हैदराबाद के सिकंदराबाद डिवीजन को 309 करोड़ रुपए से विकसित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन के पुर्नविकास पर करीब 960 करोड़ रुपए का कुल खर्च किए जाने ...
OMG-2 पर कॉन्ट्रोवर्सी के बीच वॉलीबॉल खेलते दिखे अक्षय कुमार:टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन ने भी किया जॉइन

OMG-2 पर कॉन्ट्रोवर्सी के बीच वॉलीबॉल खेलते दिखे अक्षय कुमार:टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन ने भी किया जॉइन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें पंकज त्रिपाठी और अक्षय को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इसी बीच अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह जुहू स्थित अपने घर पर बड़े मियां छोटे मियां के सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन के साथ वॉलीबॉल मैच खेलते हुए नजर आए। अक्षय, टाइगर और वरुण का वीडियोवीडियो में अक्षय वरुण और टाइगर के अलावा कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय ब्लैक टीशर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दिए। जबकि टाइगर श्रॉफ शर्टलेस लुक में नजर आए। वहीं वरुण ग्रे टीशर्ट और ऑरेंज ट्राउजर में दिख रहे हैं। तीनों ने एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट किया। पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगे अक्षयअक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में पहली बार स...
करंट लगने से युवक की मौत:निर्माणाधीन मकान में पानी की मशीन लगाते वक्त करंट आने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत:निर्माणाधीन मकान में पानी की मशीन लगाते वक्त करंट आने से युवक की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ के आडसर में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। ये युवक मजदूर के रूप में एक नए मकान में ईंटों पर पानी डालने के लिए मशीन लगा रहा था। तार खुले होने के कारण उसे करंट आया और काफी देर तक चपेट में रहने से उसकी मौत हो गई। मामला आडसर का है, जहां प्रताप बस्ती निवासी शाहरुख नए बन रहे मकान में काम कर रहा था। उसे मकान की ईंटों पर पानी डालने यानी तराई करने का काम दिया गया था। इसके लिए पानी का प्रेशर बनाना था। जिसके लिए मशीन शुरू की गई। मशीन के आसपास तार खुले थे, जिससे वो करंट की चपेट में आ गया। वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने उसे संभाला। करंट बंद करके उसे वहां से उठाया और श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मृतक शाहरुख के परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा। उधर, पुलिस...
दूधवाले से तंग आकर उठाया बड़ा कदम, नहाने गई तो नहीं आई वापस

दूधवाले से तंग आकर उठाया बड़ा कदम, नहाने गई तो नहीं आई वापस

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में युवती के आत्महत्या कर लेने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में स्थानीय पुलिस थाने में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार स्थानीय वार्ड 26 निवासी भैराराम पुत्र तेजाराम ने मामला दर्ज करवाया है।हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में युवती के आत्महत्या कर लेने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में स्थानीय पुलिस थाने में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार स्थानीय वार्ड 26 निवासी भैराराम पुत्र तेजाराम ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी पुत्री मोनिका बीएसटीसी की पढाई कर रही थी। पिछले कुछ समय से वार्ड 8 निवासी अजयसिंह पुत्र दलीपसिंह उसे तंग परेशान कर प्रताड़ित कर रहा था।मोनिका को स्कूल जाते समय रास्ते में रोक कर परेशान करता था। मोनिका ने डर के कारण पहले तो कुछ नहीं बताया। करीब एक माह से वह डरी सहमी रह रही थी। कई दिनों स...
आस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु

आस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
सिडनी (वार्ता). भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत और युवा प्रतिभा प्रियांशु राजावत ने आॅस्ट्रेलिया ओपन 2023 में गुरुवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।प्रियांशु ने 59 मिनट चले पुरुष प्री-क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के वांग जू वेई को 21-8, 13-21, 21-19 से मात दी। किदांबी ने ताइपे के सू ली यांग को 21-10, 21-17 से हराने में सिर्फ 39 मिनट का समय लिया। क्वार्टरफाइनल में किदांबी और प्रियांशु आमने-सामने होंगे।इस बीच, एचएस प्रणय और पीवी सिंधु ने भी अपने-अपने दूसरे चरण के मुकाबले जीते, जबकि मिथुन मंजूनाथ और किरण जॉर्ज हारकर सुपर 500 टूनार्मेंट से बाहर हो गये।खराब फॉर्म से जूझ रहीं सिंंधु ने महिला एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में हमवतन आकर्षि कश्यप को 21-14, 21-10 से हराया। प्रणय ने चीनी ताइपे के ची यू जेन के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक घंटे 14 मिनट में 19-21, 21-1...
कैसे थमेगी दरिंदगी… राजस्थान में गैंगरेप के बाद भट्टी में फूंका, कोयला बन चुकी किशोरी को चांदी के कड़े से पहचाना मां ने…

कैसे थमेगी दरिंदगी… राजस्थान में गैंगरेप के बाद भट्टी में फूंका, कोयला बन चुकी किशोरी को चांदी के कड़े से पहचाना मां ने…

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में कम उम्र की लड़कियों के साथ हैवानियत की हदें पार हो रही हैं। कभी रेप की खबर सामने आती है तो कभी रेप के बाद मर्डर की खबर पुलिस को दौड़ा रही है। पिछले कुछ घंटों में तीन जिलों से तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं। तीनों जिलों में चौदह साल की लड़कियों के साथ गंभीरतम अपराध हुए हैं। जयपुर में लड़की के साथ उसके परिवार को मारने की धमकी देकर रेप किया। गर्भवती होने पर मां को जानकारी मिली। चूरू में चौदह साल की लड़की को ज्यूस की बोतल में बीयर पिलाकर नशे में तीन लोगों ने रौंद डाला। उधर भीलवाड़ा में चौदह साल की लड़की की लाश कोयले की भट्टी मे कोयले की तरह भुनी हुई मिली। नब्बे प्रतिशत तक शरीर जल चुका है।चौदह साल की लड़की को जिंदा जला दिया, कोयले की भट्टी में मिली जलती लाश….राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित कोटड़ी थाना इलाके से बड़ी खबर है। इलाके में स्थित नरसिंहपुरा गांव में रहने वा...

राजस्थान में नाबालिग को भट्टी में जलाया, गैंगरेप की आशंका:चांदी के कड़े से पहचान, बॉडी के टुकड़े मिले; खेत पर जाने के लिए निकली थी

टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की नाबालिग को कोयला भट्टी में जला दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि इससे पहले उसके साथ गैंगरेप भी हुआ था। मामला जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 10 बजे का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।नाबालिग के बड़े भाई ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे उसकी छोटी बहन बकरियां लेकर घर से निकली थी। शाम को करीब 3 बजे बकरियां घर लौट आईं, लेकिन बहन घर नहीं आई। उसके बाद परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। गांव में सभी रिश्तेदारों के घर व खेत पर ढूंढा पर वह नहीं मिली।रात करीब 8 बजे परिवार के लोगों व ग्रामीणों ने नाबालिग को फिर से ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान करीब 10 बजे गांव के बाहर कालबेलियों के डेरे में कोयला बनाने की एक भट्?टी जल रही थी। बारिश के समय यह भट्?टी ...
भारतीय बाजार में होने वाली है लंबी तेजी की शुरूआत:मॉर्गन स्टेनली ने भारत की रेटिंग बढ़ाकर ओवरवेट की, चीन की रेटिंग घटाई

भारतीय बाजार में होने वाली है लंबी तेजी की शुरूआत:मॉर्गन स्टेनली ने भारत की रेटिंग बढ़ाकर ओवरवेट की, चीन की रेटिंग घटाई

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भारत के बाजार पर अपने आउटलुक को बढ़ाकर ओवरवेट कर दिया है, जबकि चीन पर आउटलुक डाउनग्रेड कर इक्वलवेट कर दिया है। स्टेनली का मानना है कि भारत में लंबी तेजी की शुरूआत होने वाली है, जबकि चीन की तेजी खत्म होने के करीब है।मॉर्गन स्टेनली ने कहा भारत का भविष्य काफी हद तक चीन के अतीत जैसा दिखता है। ऐसा लगता है कि दशक के अंत में चीन का जीडीपी ग्रोथ रेट भारत के 6.5% की तुलना में लगभग 3.9% रहेगा। नोट में यह भी कहा गया है कि डेमोग्राफिक ट्रेंड भी भारत के फेवर में दिख रहा है, जबकि चीन में पिछले दशक की शुरूआत से कामकाजी उम्र की आबादी में गिरावट देखी गई है।इससे 4 महीने पहले 31 मार्च को ब्रोकरेज फर्म ने भारत को अंडरवेट से इक्वलवेट में अपग्रेड किया था। मॉर्गन स्टेनली एक ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस फर्म है, जिसका हेडक्वार्टर अमेरिका के न्यूयॉर्क में है। ये 40 से ज्यादा द...
आपूर्ति में कमी के कारण टमाटर के भाव फिर उछले, मदर डेयरी स्टोर्स पर 259 रुपये प्रति किलो हुआ रेट

आपूर्ति में कमी के कारण टमाटर के भाव फिर उछले, मदर डेयरी स्टोर्स पर 259 रुपये प्रति किलो हुआ रेट

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। दिल्ली में टमाटर की कीमतों में एक बार फिर उछाल दिख रहा है। मदर डेयरी ने बुधवार को अपने सफल खुदरा स्टोर्स पर 259 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से इसकी बिक्री की। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने के कारण टमाटर की कीमतों पर एक महीने से अधिक समय से दबाव बना हुआ है।मदर डेयरी के सफल रिटेल स्टोर्स पर टमाटर की कीमत 259 रुपये प्रति किलोग्रामकेंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद 14 जुलाई से रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी में इसकी खुदरा कीमतों में नरमी आई थी, लेकिन कम आपूर्ति के कारण भाव फिर चढ़ गए हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार टमाटर की खुदरा कीमत बुधवार को 203 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए, जबकि मदर डेयरी के सफल रिटेल स्टोर्स पर टमाटर की कीमत 259 रुपये प्रति किलोग्राम रही।बेमौसम बारिश के कारण देश भर में प्र...