Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

केनरा बैंक का मुनाफा 75 फीसदी उछला

केनरा बैंक का मुनाफा 75 फीसदी उछला

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नयी दिल्ली (वार्ता)। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने इस वर्ष 30 जून को समाप्त तिमाही में 3535 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2022 करोड़ रुपये की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक है।बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि 30 जून को समाप्त इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 27.72 प्रतिशत बढ़कर 8666 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह राशि 6785 करोड़ रुपये रही थी।बैंक ने कहा कि इस तिमाही में विभिन्न मदों में किये गये प्रावधानों में 26 प्रतिशत की कमी आयी है और कुल 2719 करोड़ रुपये के प्रावधान किये गये हैं जिसमें से गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) के लिए 2418 करोड़ रुपये शामिल है। इस तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 1.83 प्रतिशत घटकर 5.15 प्रतिशत पर आ गया और इस दौरान शुद्ध एनपीए भी 91 आधार अंक कम होकर 1.57 प्रतिशत...
‘प्री प्लांड’ था बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का लाल डायरी लहराना, पहले ही था ऐलान ‘विधानसभा में करूंगा धमाल’

‘प्री प्लांड’ था बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का लाल डायरी लहराना, पहले ही था ऐलान ‘विधानसभा में करूंगा धमाल’

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के 'लाल डायरी' लहराने का मामला गरमा गया है। दरअसल, गुढ़ा ने इस लाल डायरी के साथ सदन में अचानक धमाका किया ऐसा नहीं है। उन्होंने इस बारे में तभी अपनी मंशा थी, जब सरकार ने उन्हें बीते दिनों राज्य मंत्री पद से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए थे। उसी दिन उन्होंने मीडिया से बातचीत में कह दिया था कि वे सोमवार को सदन में कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं।विधानसभा में करूंगा धमालगुढा ने पहले शनिवार को, फिर रविवार को भी कहा था कि सोमवार को विधानसभा में जमकर धमाल करूंगा। उन्होंने कहा कि वहां जो बोलता है, वही मरता है। मैं बोल गया तो मैं मर गया। गुढ़ा ने कहा कि मुझे बर्खास्त करने के बाद अब बोल रहे हैं कि गुढ़ा भाजपा से मिला हुआ है। वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत मिलते हैं तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती। आज सरकारी कार्यक्रम में भाजपा के सांसद नरेंद्र खीचड़ मे...
अगले 25 वर्षों तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया लोगोें ने : मोदी

अगले 25 वर्षों तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया लोगोें ने : मोदी

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नयी दिल्ली (वार्ता). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि लोगों ने अगले 25 वर्षों तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत लगभग 70 हजार नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद कहा, ह्लरोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और देश की प्रगति में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक अच्छा प्रयास है।श्री मोदी ने कहा, ह्लवर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे प्रयासों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।ह्व देशभर में 44 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं।उन्होंने कहा,ह्ल जब देश विकास के पथ पर काम कर रहा है और आजादी का अमृत महोत्सव के द...
‘फर्जी स्टिंग’ से लगा था कलंक, अब बेदाग आर्मी अफसर को 2 करोड़ का हजार्ना देंगे तहलका-तरुण तेजपाल

‘फर्जी स्टिंग’ से लगा था कलंक, अब बेदाग आर्मी अफसर को 2 करोड़ का हजार्ना देंगे तहलका-तरुण तेजपाल

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली : करीब 22 साल पहले रक्षा सौदों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक न्यूज पोर्टल के कथित स्टिंग आॅपरेशन ने तहलका मचा दिया था। 'आॅपरेशन वेस्ट एंड' नाम के इस स्टिंग आॅपरेशन में आर्मी के एक मेजर जनरल को दिखाया गया कि उन्होंने एक डिफेंस डील के एवज में अंडरकवर जर्नलिस्ट से 10 लाख रुपये और ब्लू लेबल व्हिस्की की एक बोतल की मांग की थी। अंडरकवर जर्नलिस्ट खुद को डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर बताकर उनसे मिला था। तहलका डॉट कॉम के इस कथित स्टिंग आॅपरेशन ने तहलका मचा दिया था। स्टिंग से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल होने और दाग लगने पर आर्मी अफसर ने 'तहलका', उसके संस्थापक और संबंधित पत्रकारों पर मानहानि का केस दर्ज कराया। अब 22 साल बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेजर जनरल की बड़ी जीत हुई है।दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज पोर्टल तहलका डॉट कॉम, उसकी मालिक कंपनी मेसर्स बफेलो कम्युनिकेशंस, उसके संस्थापक तरुण तेजपाल और दो पत्रकारों- अन...
राजस्थान की कांगेस सरकार के काम से बने माहौल से बौखलाई भाजपा-गहलोत

राजस्थान की कांगेस सरकार के काम से बने माहौल से बौखलाई भाजपा-गहलोत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झूठ बोलकर राज्य की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं एवं उसके फैसलों से प्रदेश में बने माहौल से घबराई गई है और जनता को गुमराह करने में लगी है।श्री गहलोत न्यूनतम आय गारंटी विधेयक के विधानसभा में पारित होने एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए ऐसा कानून बनाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बनने के उपलक्ष्य में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार जिस तरह से एक के बाद एक ऐतिहासिक योजनाएं लाकर लोगों को लाभांवित कर अपनी छाप छोड़ रही हैं और प्रदेश में जो माहौल बना हैं उससे भाजपा के लोग बौखला गये है।उन्होंने कहा कि इस कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के ...
आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 40 प्रतिशत बढ़ा

आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 40 प्रतिशत बढ़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 9648 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 6905 करोड़ रुपये की तुलना में 39.7 प्रतिशत अधिक है।निदेशक मंडल की बैठक के बाद बैंक ने आज यहां जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि 30 जून को समाप्त इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज 18227 करोड़ रुपये रही है जो जून 2022 में समाप्त तिमाही के 13210 करोड़ रुपये की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक है।बैंक ने कहा कि इस तिमाही में उसका सकल एनपीए 3.41 प्रतिशत से घटकर 2.76 प्रतिशत पर आ गया और शुद्ध एनपीए 0.70 प्रतिशत से घटकर 0.48 प्रतिशत पर रहा।बैंक ने विभिन्न मदों के लिए 1292.44 करोड़ रुपये के प्रावधान किये हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इस मद में 1143.82 करोड़ रुपये के प्रावधान किये गये थे।...
रोमांचक जीत के साथ फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग

रोमांचक जीत के साथ फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
योसू (वार्ता). सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को कोरिया ओपन 2023 के फाइनल में कदम रखा।विश्व की नंबर तीन भारतीय जोड़ी ने रोमांचक सेमीफाइनल में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले चीन के लियांग वेई केंग और वांग चैंग को मात्र 40 मिनट में 21-15, 24-22 से मात दी। यह शानदार फॉर्म में चल रहे सात्विक-चिराग की लियांग-चैंग के विरुद्ध तीन मुकाबलों में पहली जीत थी।इस साल इंडोनेशिया ओपन और स्विस ओपन के खिताब जीतने वाले सात्विक-चिराग फाइनल में इंडोनेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो से भिड़ेंगे।दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी युगल इससे पहले सात्विक-चिराग को दो बार हरा चुका था, लेकिन इस बार दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।पहले गेम में भारतीय जोड़ी की जीत के बाद दूसरे गेम में दोनों पक्षों ने ए...
सीमा लांघने को आतुर घग्घर, प्रशासन जुटा कंट्रोल करने में

सीमा लांघने को आतुर घग्घर, प्रशासन जुटा कंट्रोल करने में

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
कई जगह तटबंधों के किनारों तक पहुंचा पानी सेमनाला और घग्घर नाली बेड में क्षमता से अधिक पानी चलने पर प्रशासन रेड अलर्ट मोड परहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले से गुजर रही घग्घर नदी में पानी की मात्रा में बढ़ोतरी का दौर शनिवार को भी जारी रहा। बढ़ते जलस्तर के कारण इलाके पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिन बीतने के साथ ही लोगों की बैचेनी भी बढ़ रही है। जिला कलक्टर के निर्देशन में प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन विभाग और नगर परिषद के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद हैं। दिन-रात तटबंधों की निगरानी की जा रही है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को घग्घर नाली बेड में पानी की मात्रा बढ़कर 7049 क्यूसेक हो गई। शनिवार सुबह ओटू हैड से रिकॉर्ड 40700 क्यूसेक पानी राजस्थान की ओर रिलीज किया जा रहा था जो दोपहर को घटकर 40350 क्यूसेक रह गया। शनिवार को राजस्थान में कुल 28662 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। घग्घर साइफन पर 23550 क्यूसे...
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 48 घंटे होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 48 घंटे होगी झमाझम बारिश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
कोटा। राजस्थान मौसम केंद्र ने मौसम और मानसूनी बारिश का नया अपडेट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने बताया है कि वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। आज मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र तक विस्तृत है। एक और नया कम दबाव का क्षेत्र दिनांक 24 जुलाई को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की प्रबल संभावना है।इस परिसंचतरण तंत्र के मद्देनजर राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतर भागों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इसके असर से राज्य के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश जबकि आगामी दो दिनों के दौरान दक्षिणी व पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 22-23 जुलाई से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं भारी व कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।21 जु...
करीब 150 की स्पीड में थी जगुआर कार, टक्कर के बाद 25-30 फीट दूर तक हवा में उड़ गए लोग

करीब 150 की स्पीड में थी जगुआर कार, टक्कर के बाद 25-30 फीट दूर तक हवा में उड़ गए लोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गये। इस हादसे का अब वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि यहां फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रही कार एक दुर्घटनास्थल पर खड़ी भीड़ में घुस गई, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग के इस्कॉन पुल पर दो वाहनों के बीच टक्कर के बाद लोगों की भीड़ एकत्र थी, तभी तेज गति से आ रही एक लग्जरी कार भीड़ में घुस गई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल रही थी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के लोग शामिल हैं।इस हादसे में घायल एक शख्स ने बताया है कि जिस कार से यह हादसा हुआ है वो का...