Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग, श्रीकांत हार के साथ हुए बाहर

टॉप न्यूज़
दुनियाभर के शटलर इस वक्त इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 टूनार्मेंट में एक दूसरे का सामना कर रहे हैं। इस टूनार्मेंट में शुक्रवार को भारत के लिए एक अच्छी खबर और एक बुरी खबर आई। दरअसल भारत की डबल्स जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। लेकिन भारत के दिग्गज शटलर किदांबी श्रीकांत हारकर बाहर हो चुके हैं।रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी सेमीफाइनल मेंभारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 स्पर्धा के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय फजर अलफियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत हालांकि क्वार्टर फाइनल में चीन के ली शी फेंग से हारकर पुरुष एकल प्रतियोगिता से बाहर हो गए। भारतीय खिलाड़ी को एक घंटे और 9 ...
एथलीटों के रहने और खाने पीने के भत्ते में 66 फीसदी की बढोत्तरी

एथलीटों के रहने और खाने पीने के भत्ते में 66 फीसदी की बढोत्तरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली (वार्ता). अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले एथलीटों और अधिकारियों के रहने और खाने के भत्ते में 66 फीसदी तक की बढोत्तरी के आदेश केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने दिये है।आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नए संशोधित मानदंड के तहत विदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए यात्रा करने वाले एथलीट और सहायक कर्मचारी अब प्रति दिन 250 अमरीकी डालर के हकदार होंगे जबकि इससे पहले यह रकम 150 डालर प्रति दिन के हिसाब से थी।उन्होने बताया कि राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए संशोधन किया गया है, जिसमें बताया गया है कि प्रतियोगिताओं की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) द्वारा निर्धारित बोर्डिंग और लॉजिंग की दरें प्रति दिन 150 अमेरिकी डॉलर की मौजूदा सीमा से अधिक हैं। बोर्डिंग और लॉजिंग के ये मानदंड नवंबर 2015 में तय किए गए थे और इसमें संशोधन हुए आठ साल हो चुक...
मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
प्रदेशभर के लगभग 42 हजार पशुपालक लाभान्वितजयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से पशुपालकों एवं किसानों को अधिकतम राहत देने का संकल्प साकार हो रहा है। श्री गहलोत शुक्रवार को राजस्थान किसान महोत्सव के पहले दिन लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लम्पी महामारी के दौरान राज्य में कुशल प्रबंधन किया गया। लम्पी महामारी में दुधारू गौवंश गंवाने वाले पशुपालकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता देने की घोषणा बजट में की गई। इसके क्रियान्वयन में आज प्रदेशभर के पशुपालकों के खातों में प्रति परिवार 2 दुधारू गोवंश के लिए 40-40 हजार रुपए डीबीटी द्वारा भेजे जा रहे हैं। इस वर्ष लम्पी महामारी से बचाव हेतु 68 लाख से अधिक गौवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर करीब 41 हजार 900 पशुपालकों क...
‘पतंजलि’ ने वो करके दिखाया जो मेडिकल साइंस भी नहीं कर पाया, कब तक विदेशियों की जूठन चाटते रहेंगे: बाबा रामदेव

‘पतंजलि’ ने वो करके दिखाया जो मेडिकल साइंस भी नहीं कर पाया, कब तक विदेशियों की जूठन चाटते रहेंगे: बाबा रामदेव

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उच्च वर्ग को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को बाजार में नए प्रीमियम उत्पाद पेश किये। योग गुरू बाबा रामदेव ने यहां कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि फूड्स लिमिटेड के नये प्रीमियम उत्पादों को पेश करते हुए कहा कि न्यूट्रेला मैक्स मिलेट्स के रागी चोको सीरियल्स, रागी बिस्किट, 7-ग्रेन बिस्किट, डाइजेस्टिव बिस्किट, न्यूट्रेला मैक्स नट्स सहित 14 उत्पादों को बाजार में उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए हेल्थ बिस्कुट, न्यूट्रेला के बाजरे से बने उत्पाद और प्रीमियम सूखे मेवों को बाजार में लाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भारत में पहले विदेशी कंपनियों का कब्जा था बिस्कुट से लेकर घी, तेल, आटा और चावल समेत पूरी रसोई का सामान विदेशी कंपनियों से मिलता था लेकिन पतंजलि के उत्पादों ने आज पूरी स्थिति ही बदल दी है। घर-घर में पतंजलि का सा...
ज्ञानी रघुबीर सिंह बने श्री अकाल तख्त के नए जत्थेदार

ज्ञानी रघुबीर सिंह बने श्री अकाल तख्त के नए जत्थेदार

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
अमृतसर में एसजीपीसी की मीटिंग में लिया गया फैसलाअमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को यानी आज ज्ञानी रघबीर सिंह को अकाल तख्त का नया जत्थेदार बनाया गया है।श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाते हुए उनकी जगह पर ज्ञानी रघबीर सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार नियुक्त किया जा रहा है। ज्ञानी रघबीर सिंह तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार थे। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के साथ-साथ ज्ञानी रघवीर सिंह केसगढ़ साहिब के जत्थेदार बने रहेंगे।तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार रहेंगे ज्ञानी हरप्रीत सिंहशिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें यह फैसला किया गया है। एसजीपीसी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी गई। ज्ञानी हरप्रीत सिंह हालांकि बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार बने रहेंगे।जानकारी के...
भू-उपयोग परिवर्तन के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान:प्रशासन शहरों के संग अभियान में भू-परिवर्तन की छूट, जाने क्या होंगे नियम

भू-उपयोग परिवर्तन के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान:प्रशासन शहरों के संग अभियान में भू-परिवर्तन की छूट, जाने क्या होंगे नियम

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में चुनावी साल में सरकार आम जनता को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में अब भू-उपयोग परिवर्तन संबंधी काम भी होंगे। इस संबंध में नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।जिसके तहत पट्टाशुदा और आबादी के भूखंडों का अभियान में भू-परिवर्तन होगा। लेकिन इसके साथ एक शर्त भी जोड़ दी गई है। अभियान में केवल उन्हीं भूखंडों का भू-परिवर्तन होगा। जो प्रस्तावित भू-उपयोग मास्टर और जोनल प्लान के अनुरूप होंगे।ऐसे में इस छूट का ज्यादा लोगों को लाभ नहीं मिलेगा। क्यों कि शहर का अधिकांश हिस्सा मास्टर प्लान के अनुरूप बसा हुआ नहीं है। हालांकि, अभियान के तीन चरणों में कई कॉलोनियों को नियमित कर दिया गया है। इसलिए इस छूट का फायदा इन्हें मिल सकता है।बता दें कि इससे पहले इस तरह के मामलों में उच्च स्तरीय कमेटी के फैसले के बाद...
मोबाइल गेम में बेटे ने उड़ाए 36 लाख, विधवा मां के खाते में फूटी कौड़ी भी नहीं बची

मोबाइल गेम में बेटे ने उड़ाए 36 लाख, विधवा मां के खाते में फूटी कौड़ी भी नहीं बची

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
हैदराबाद. बच्चों की मोबाइल गेम के चक्कर में पैरेंट्स बर्बाद हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया है। यहां 16 साल के लड़के ने मोबाइल गेम के चक्कर में अपनी मां के 36 लाख रुपए लुटा डाले। यह किशोर हैदराबाद के अंबरपेट इलाके का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक वह आॅनलाइन गेम खेलता था। गेम को जारी रखने के एवज में उसे कुछ पैसे चुकाने पड़ते थे। ऐसा करते-करते उसने अपनी मां की पूरी कमाई ही उड़ा डाली।ऐसे हुई शुरूआतबताया जाता है कि पहले लड़के ने अपने दादाजी के मोबाइल पर फ्री फायर गेमिंग ऐप डाउनलोड किया। वैसे तो यह फ्री गेम है, लेकिन जब लड़का गेम में आगे बढ़ा तो कुछ पैसे खर्च करने लगा। गेम को खेलने के लिए पहले उसने अपनी मां के खाते से 1500 और फिर 10 हजार रुपए खर्च किए। जैसे-जैसे उसने पैसे खर्च किए गेम में और ज्यादा स्किल्स और वेपंस जुड़ने लगे। इसके चलते वह गेम का एडिक्ट होता चला गया। अपने इस ए...
गहलोत ने दी विकास कार्यों के लिए वित्तीय मंजूरी

गहलोत ने दी विकास कार्यों के लिए वित्तीय मंजूरी

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल संसाधन विभाग से संबंधित पांच विकास कार्यों के लिए 156.13 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं जोधपुर डिस्कॉम द्वारा एक लाख 15 हजार 383 अविद्युतिकृत घरों को आरडीएसएस योजना के तहत विद्युतीकृत करने तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के छह नवीन कार्यालय खोलने एवं नये पद सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की है।जल संसाधन विभाग से संबंधित पांच विकास कार्यों के लिए स्वीकृत 156.13 करोड़ रुपए की राशि से झालावाड़ जिले में राजगढ़ मध्यम सिंचाई परियोजना में फव्वारा पद्धति के विकास कार्य, घुघवा लघु सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा गागरीन सिंचाई परियोजना में आवश्यक सिंचाई सुविधा के कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही बूंदी जिले में उतराना माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा बांसवाड़ा जिले के कूपड़ा गांव में अनास नदी पर एनिकट का निर्माण कराया जाएगा।उल्ले...
किसान बोले- सरसों खरीद की अवधि बढ़ाओ व बारदाना दिया जाए

किसान बोले- सरसों खरीद की अवधि बढ़ाओ व बारदाना दिया जाए

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत, जिला शाखा के शिष्टमण्डल ने जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सरसों की खरीद हेतु बारदाना उपलब्ध करवाने, सरसों की खरीद की अवधि बढ़ाकर 30 जुलाई करने, किसानों को वर्तमान समर्थन मूल्य पर खरीद की बढ़ी हुई सीमा का लाभ देने तथा फसल विक्रय की राशि को किसानों को अविलम्ब भुगतान करने की माँग की है। इन माँगों को लेकर राजफैड के अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा गया है।शिष्टमंडल में जिला संयोजक गगनदीप सिंह ढिल्लों (2 पीएस), जिलाध्यक्ष संदीपसिंह (केरा चक), किसान आर्मी के नेता गुरलालसिंह बराड़, विनोद बिश्नोई, हिम्मत संधू, कुलविंदर सिंह, अमनसिंह, जगजीतसिंह, देवेंद्रसिंह, कुलदीपसिंह, मंगत मान, कुलजीत सिंह शामिल थे।ढिल्लों ने कहा कि किसानों को अपनी सरसों के विक्रय के लिए 14.5 लाख बारदाना की आवश्यकता है। चूंकि वर्तमान में बारदाना उपलब्ध ना होने के कारण समर्थन...
शराब पिलाकर युवक को जीप से कुचल कर मारा, शव लेने से इनकार

शराब पिलाकर युवक को जीप से कुचल कर मारा, शव लेने से इनकार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
मृतक के परिजनों का पुलिस थाने पर विरोध प्रदर्शनसंगरिया. थाना क्षेत्र के गांव मोरजंडसिखान में बीती रात एक युवक की हत्या हो गई। जबकि उसको बचाने आया युवक घायल हो गया। दोनों रिश्त में भाई लगते हैं। घटना में आरोपियों ने मृतक को पहले शराब पिलाई फिर जीप से रोंद डाला। तेज धारदार हथियारों से रक्तरंजित एवं मरणासन्न अवस्था में छोडकऱ चले गए। मृतक करीब बीस दिन पहले ही जमानत पर छूटकर घर आया था। मृतक के पिता गांव निवासी गुरदास सिंह पुत्र साधु सिंह मजहबी सिक्ख ने इस आशय की रिपोर्ट थाना में दी है। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है। कुछ लोगों को राउंडअप भी किया है।थाने पर किया प्रदर्शनउधर, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग लेकर करीब दस बजे थाना के भीतर ग्रामीण एवं परिजनों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने शव लेने से इंकार कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी हो...