अभिनेता रवि किशन ने ऐक्ट्रेस नगमा के साथ अफेयर की खबरों को लेकर 'आप की अदालत' में कहा है, "हम साथ में अधिक फिल्में करते थे क्योंकि हमारी फिल्में ब्लॉकबस्टर होती थीं।" उन्होंने कहा, "हम अच्छे दोस्त थे और सबसे ज़रूरी बात कि सभी जानते थे कि शादीशुदा हूं।" बकौल ऐक्टर, वह अपनी पत्नी का बहुत सम्मान करते हैं।
नवादा (बिहार) में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "सासाराम में लोग मारे जा रहे हैं, गोलियां चल रही हैं, मैं वहां नहीं जा पाया इसलिए वहां के लोगों से क्षमा मांगना चाहता हूं।" शाह ने कहा, "अगली बार सासाराम ज़रूर आऊंगा और वहां महान सम्राट अशोक की स्मृति में एक सम्मेलन करेंगे।"
भारत में 1 अप्रैल, 2023 से वाहनों के लिए नए उत्सर्जन नियम लागू किए गए हैं जिसके तहत वाहन निर्माताओं को गाड़ियों का रियल टाइम उत्सर्जन डेटा उपलब्ध करवाना होगा। इसके कारण निसान किक्स, होंडा सिटी फोर्थ जेनरेशन व डब्ल्यूआर-वी, महिंद्रा मराज़ो व केयूवी100, रेनॉल्ड क्विड 800 और मारुति सुज़ुकी ऑल्टो-800 सहित कई गाड़ियों की बिक्री बंद की गई है।...
जयपुर. राजस्थान में मौसम बिगड़ने का दौर लगातार जारी है। जयपुर में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश हुई। अलवर और बीकानेर में ओले गिरे। जयपुर में बरसात से तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में आंधी के साथ बारिश के आसार जताए हैं।जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- अगले 24 घंटे में राजस्थान में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से जयपुर, सीकर, अलवर, नागौर, झुंझुनूं, चूरू, भरतपुर, बीकानेर, धौलपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, जोधपुर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। तेज हवा के साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर संभाग में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है।शर्मा ने बताया- राजस्थान के मौसम शनिवार से एक बार फिर बदलेगा। इसके बाद 1 और 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। 3 अप्रैल को फिर से नए सिस्टम के ...
बिल के विरोध में निकाली वाहन रैलीश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। मीरा मार्ग पर श्रीअम्बे अस्तपाल के आगे शुक्रवार को प्राइवेट डॉक्टर को अनशन दूसरे दिन जारी रहा। अनशन स्थल पर सुबह ही बड़ी संख्या में डॉक्टर और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े लोग पहुंच गए थे। वहां पर का आयोजन कर डॉ. दीपक गर्ग, दिव्या गर्ग, डॉ. अनिकेत लीला, डॉ. नीरज गोस्वामी, डॉ. गौरव कालरा और डॉ. भूपेन्द्र भूतना अनशन पर बैठ गए। सभा को एक दर्जन अधिक डॉक्टरों ने सबोधित किया। इस आदोलन को संयुक्त व्यापार मंडल भी समर्थन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता सहित व्यापारी धरना स्थल पर पहुंच गए। मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता ने भी सभा को सबोधित किया। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। धरना स्थल से रवाना हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस धरना स्थल पर आ गई। डॉ. हरीश रहेजा ने बताया कि राइट टू हेल्थ बिल को वापस लेने तक आदोलन जारी...
मामला संज्ञान में आने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मिले परिवार से, की समझाइशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। खेत में बनी ढाणी में आने-जाने के लिए रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत पक्कासारणा के चक 23 एलएलडब्ल्यू में एक विवाहिता अपने 11 दिन के मासूम बच्चे के साथ बारिश के बीच आठ दिन से झोंपड़ी में बैठी है। विवाहिता के साथ पूरा परिवार यहां डटा है। इन दिनों खराब मौसम के बीच दिन-रात हो रही बारिश के बीच ही महिला व उसका परिवार मासूम को लेकर अस्थाई रूप से कागज डालकर बनाई गई झोंपड़ी में बैठा है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उधर, मामला संज्ञान में आने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार की बात सुन आश्वस्त किया कि प्रशासनिक या पंचायत स्तर पर जहां भी आवश्यक हुआ, इस परिवार का सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही परिवार से सम...
येरुशलम (वार्ता). इजराइल ने आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप के डिवीजन तीन ग्रुप बी के एक मुकाबले में गुरुवार शाम बोस्निया हजेर्गोविना के खिलाफ 4-1 से एतिहासिक जीत दर्ज की।इजराइल की महिला टीम के लिए यह पहली विश्व चैंपियनशिप जीत थी। टीम पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में शामिल हुई थी। इजराइल ने तीन-टीम ग्रुप में 1-3 जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ अपना अभियान पूरा किया, जबकि बोस्निया टूनार्मेंट में 1-2 से आगे है।बोस्निया का मुकाबला शुक्रवार को टूनार्मेंट में 3-0 के रिकॉर्ड के साथ ग्रुप ए में अव्वल सार्बिया से होगा।...
ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और 'आप' नेता राघव चड्ढा की शादी की अटकलों के बीच गायक-ऐक्टर हार्डी संधू ने कहा है कि उन्होंने परिणीति को फोन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, "बहुत खुश हूं, आखिरकार ऐसा हो रहा है।" उन्होंने कहा, "फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' की शूटिंग...के समय...वह कहती थीं 'जब लगेगा सही इंसान मिल गया है, तभी शादी करूंगी'।"...
2023 के एशिया के 50 बेस्ट रेस्टोरेंट की सूची जारी की गई है जिसमें बैंकॉक का 'ले डू' शीर्ष पर है। उसके बाद टोक्यो के 'सेज़ान', बैंकॉक के 'नुसरा', टोक्यो के 'डेन', बैंकॉक के 'गगन आनंद' और सिंगापुर के 'ओदेत' का स्थान है। सूची में मुंबई का 'मास्क', नई दिल्ली का 'इंडियन एक्सेंट' और चेन्नई का 'आवर्तन' भी शामिल हैं।
आईपीएल-2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के 41-वर्षीय कप्तान एम.एस. धोनी सभी कप्तानों में सबसे अधिक उम्र वाले कप्तान हैं। उम्रदराज़ कप्तानों में उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 38-वर्षीय फाफ डुप्लेसी, पंजाब किंग्स के 37-वर्षीय शिखर धवन और दिल्ली कैपिटल्स के 36-वर्षीय डेविड वॉर्नर हैं। राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन (28 वर्ष 140 दिन) आईपीएल-2023 के सबसे युवा कप्तान हैं।...