दिव्या अग्रवाल ने अनुराग कश्यप से मांगा काम:वीडियो शेयर कर बोलीं- मुझे कोई शर्म नहीं, काम मांगूंगी सबके सामने
बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को ओपन लेटर भेजा है। दरअसल, दिव्या अनुराग से वीडियो में काम मांगती नजर आ रही हैं।
अनुराग कश्यप संग करना चाहती हैं कामइस वीडियो में दिव्या कहती हैं, 'मैं 15 सालों से इस इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूं, मेरे पास रोज ऑफर आते हैं। कोई कहता है बिल्डिंग से कूद जाओ, कोई कहता है झगड़े करो…रियलिटी शोज करो, सीरियल करो। इसको करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन मैं ये कर चुकी हूं। 'अब मैं वह चीज करना चाहती हूं, जिसमें मेरा दिल लगे, मैंने आपको पृथ्वी थिएटर की वर्कशॉप में देखा था। तब से मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं। मैं अपने सोशल मीडिया का पूरा फायदा उठाकर ये ओपन लेटर आपको देना चाहती हूं। मैं नहीं कह रही हूं कि आप मुझे खैरात में वेब शो या ...








