Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

गठबंधन करने का हर प्रयास करेगी कांग्रेस, दलबदल विरोधी कानून में बदलाव का किया वादा

गठबंधन करने का हर प्रयास करेगी कांग्रेस, दलबदल विरोधी कानून में बदलाव का किया वादा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
रायपुर. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने संकेत दिए हैं कि वह समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन के लिए हर प्रयास करेगी। इसने दलबदल विरोधी कानून में बदलाव का भी वादा किया है। 85वें महाधिवेशन के दौरान कांग्रेस पार्टी ने एक राजनीतिक संकल्प लिया है जिसका उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट बनाना है। पार्टी ने बड़े पैमाने पर पलायन को समाप्त करने के लिए संविधान में संशोधन करने का भी प्रस्ताव रखा। दरअसल विधायकों की कथित खरीद फरोख्त के कारण कांग्रेस ने पांच राज्यों में सरकार गंवा दी।कांग्रेस के प्रस्ताव में यह भी पाया गया कि चुनावी बांड घातक त्रुटिपूर्ण और पूरी तरह से भ्रष्ट हैं। इसने एक राष्ट्रीय चुनाव कोष स्थापित करने का वादा किया है जिसमें सभी योगदान कर सकते हैं। इसमें कहा गया, चुनावों के दौरान, राजनीतिक दलों को कानून द्वारा निर्धारित पारदर्शी और...
अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद से LIC को बड़ा नुकसान:ऑल टाइम लो के करीब पहुंचा LIC का शेयर, जानें पॉलिसी होल्डर्स पर इसका क्या असर

अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद से LIC को बड़ा नुकसान:ऑल टाइम लो के करीब पहुंचा LIC का शेयर, जानें पॉलिसी होल्डर्स पर इसका क्या असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई . अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद का असर LIC पर भी देखने को मिल रहा है। इसी का नतीजा है की LIC का शेयर अपने ऑलटाइम लो के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को LIC का शेयर 584.70 रुपए पर बंद हुआ, जो कि इसके ऑल टाइम लो, 582 रुपए से थोड़ा ही ऊपर था। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से LIC के शेयर लगभग 17% गिर गया है। पिछले महीने 24 जनवरी को जब हिंडनबर्ग रिपोर्ट आई थी तब LIC का शेयर 702 रुपए पर था। अडाणी के शेयर्स में गिरावट से LIC को 50 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसानअडाणी ग्रुप के शेयरों में LIC का 24 जनवरी को टोटल इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 81,268 करोड़ रुपए थी, जो 24 फरवरी 2023 को गिरकर 32 हजार के करीब आ गई है। इस हिसाब से LIC को अडाणी ग्रुप में निवेश से अब तक 50 करोड़ से ज्यादा नुकसान हुआ है। LIC की अडाणी ग्रुप की किस कंपनी में कितनी हिस्सेदारी कंपनीहिस्सेदारीवैल्यू (रुपए में)अडाणी पोर्ट्स9.1%11,036अडाण...
‘देव आनंद साहब ने अपनी किताब में गलत लिखा है’:जीनत अमान बोलीं- राज कपूर और मेरे बीच कोई रिश्ता नहीं था

‘देव आनंद साहब ने अपनी किताब में गलत लिखा है’:जीनत अमान बोलीं- राज कपूर और मेरे बीच कोई रिश्ता नहीं था

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक दौर में दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान और फिल्ममेकर राज कपूर के अफेयर के चर्चे बेहद सुर्खियों में रहे हैं। इतना ही नहीं दिवंगत एक्टर देव आनंद ने भी अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ में दोनों की बीच अफेयर की बात कही थी। हालांकि, अब सालों बाद जीनत अमान ने खुद इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए राज कपूर के साथ रिश्तों से इनकार कर दिया है। साथ ही जीनत ने दावा किया कि देव आनंद से अपनी किताब में उनके और राज कपूर के रिश्ते के बारे जो भी लिखा है वो गलत है। हमारे बीच हमेशा एक डायरेक्टर और एक एक्ट्रेस का रिश्ता रहा-जीनतएबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया 2023 शिखर सम्मेलन में जब जीनत से राज कपूर के साथ उनके रिश्तों पर सवाल किया गया, तो इस पर उन्होंने कहा- राज ने मुझे सत्यम शिवम सुंदरम के लिए साइन किया था और मैं वहां उनकी हिरोइन के रूप में गई थी। उनके साथ मेरा कभी भी कोई रिश्ता नहीं रहा। न ही इससे पहले औ...
40 लाख रुपए में बिका REET मेन्स परीक्षा का पेपर:जोधपुर में 5 गिरफ्तार, 10-10 लाख की डील; 19 लड़के, 10 लड़कियां भी हिरासत में

40 लाख रुपए में बिका REET मेन्स परीक्षा का पेपर:जोधपुर में 5 गिरफ्तार, 10-10 लाख की डील; 19 लड़के, 10 लड़कियां भी हिरासत में

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में पेपरलीक का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। रीट की मुख्य परीक्षा के पहले दिन ही जोधपुर में एक गिरोह को दबोचा गया है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए 5 लोगों ने प्रवीण नाम के स्टूडेंट से 40 लाख रुपए में पेपर का सौदा किया। स्टूडेंट सुबह की पारी में एग्जाम देकर चला गया। उन्होंने 10-10 लाख रुपए में अभ्यर्थियों से डील की। ये गिरोह बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर हल कर रहा था। इनमें 19 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। इनसे मिले प्रश्न पत्रों की जांच की गई तो ये एग्जाम के पेपर में नहीं मिले। पुलिस ने सुरेश जाट, मुकेश जोशी निवासी सांचौर, जालोर और रामेश्वर समेत 5 को गिरफ्तार किया। प्रदेश के सात जिलों में आनन-फानन में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। जोधपुर के घटनाक्रम पर कर्मचारी बोर्ड के चेयरमैन ने ...
अंडमान-निकोबार में भी दिखा था फ्लाइंग ऑब्जेक्ट:2022 में सैन्य ठिकानों के पास उड़ान भरी थी, अब जांच होगी

अंडमान-निकोबार में भी दिखा था फ्लाइंग ऑब्जेक्ट:2022 में सैन्य ठिकानों के पास उड़ान भरी थी, अब जांच होगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. साल 2022 में भारत के अंडमान-निकोबार आईलैंड में भी एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट देखा गया था। ये ऑब्जेक्ट बिलकुल उस चीनी बैलून की तरह दिख रहा था जैसा अमेरिका ने 5 फरवरी को 2023 को साउथ कैरोलिना में मार गिराया था। हालांकि, कोई नहीं जानता था कि अंडमान-निकोबार में दिखा ये ऑब्जेक्ट क्या है। भारत सरकार ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। लेकिन अब भारत सरकार इसकी जांच करने के बारे में विचार कर रही है। दरअसल, अमेरिका ने जिस बैलून को मार गिराया था, वो चीन का था और जासूसी कर रहा था। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि वो अंडमान-निकोबार आईलैंड में दिखे ऑब्जेक्ट के मामले में जांच करेंगे जिससे आने वाले खतरों का पता लगाया जा सके। साथ ही सेफ्टी प्रोटोकॉल्स में सुधार किए जा सकें। फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अंडमान-निकोबार आईलैंड में दिखा था। ये आईलैंड बे ऑफ बेंगाल में बने भारत के अहम सैन्य बेस के काफ...
राज्यपाल कलराज मिश्र बीकानेर में:एग्रीकल्चर स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट की उपाधि दी, कल MGSU में दीक्षांत समारोह

राज्यपाल कलराज मिश्र बीकानेर में:एग्रीकल्चर स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट की उपाधि दी, कल MGSU में दीक्षांत समारोह

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. राज्यपाल कलराज मिश्र तीन दिन की यात्रा पर बीकानेर पहुंच गए हैं। वे यहां स्वामी केशवानन्द एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी, महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के साथ ही राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आ रही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे। मिश्र भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवानों से भी मिलेंगे। राज्यपाल मिश्र का शनिवार सुबह नाल हवाई अड्डे पहुंचने पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी भी मौजूद रहे। इसके बाद वो स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद...
37 सेंटर्स पर शुरू हुई टीचर्स भर्ती परीक्षा:अंतिम क्षण तक प्रवेश के लिए दौड़-भाग, निर्धारित समय के बाद लगाते रहे एंट्री के लिए गुहार

37 सेंटर्स पर शुरू हुई टीचर्स भर्ती परीक्षा:अंतिम क्षण तक प्रवेश के लिए दौड़-भाग, निर्धारित समय के बाद लगाते रहे एंट्री के लिए गुहार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. अध्यापक (सामान्य/ विशेष शिक्षा) सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 37 सेंटर्स पर शुरू हुई। परीक्षा दो दिन चलेगी और इस दौरान 47 हजार 209 कैंडिडेट इसके लिए रजिस्टर्ड हैं। पहले दिन सुबह करीब सात बजे से ही कैंडिडेट और उनके परिवार के लोग सेंटर्स के सामने पहुंचने लगे। कुछ लोग निर्धारित समय से दो घंटे पहले सेंटर्स पर पहुंच गए वहीं कुछ अंतिम क्षण तक सेंटर पर पहुंचने की दौड़ लगाते नजर आए। सेंटर के बाहर एंट्री के लिए लगी भीड़। बस खराब होने से हो गए लेटखाजूवाला से परीक्षा देने आए इंद्रजीत का कहना था कि वह बस से श्रीगंगानगर आया था। रास्ते में बस खराब हो गई इससे वह लेट हो गया। निर्धारित समय से करीब चार-पांच मिनट देरी से पहुंचा लेकिन पुलिसकर्मियों ने एंट्री करवाने से इनकार कर दिया।गांव सत्रह जैड से परीक्षा देने आई वीरपाल कौर के पति ने बताया कि वे गांव से परीक्षा देने के लिए सुबह...
48,000 पदों के लिए 9 पारियों में होगी भर्ती परीक्षा:9.64 लाख अभ्यर्थी 7 दिन तक रोडवेज बसों में सफर फ्री

48,000 पदों के लिए 9 पारियों में होगी भर्ती परीक्षा:9.64 लाख अभ्यर्थी 7 दिन तक रोडवेज बसों में सफर फ्री

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में पहली बार 48,000 पदों पर होने जा रही शिक्षक भर्ती परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश के 11 जिलों में 25 फरवरी से 1 मार्च तक 9 पारियों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए 9 लाख 64 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस दौरान 25 फरवरी को पहली पारी में लेवल वन की परीक्षा आयोजित की जाएगी।इसके 25 फरवरी को ही दूसरी पारी से 1 मार्च तक लेवल 2 के सब्जेक्ट के अनुसार भर्ती परीक्षा होगी। जिसके लिए 2940 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में डेढ़ घंटे पहले पहुंचने पर ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी जाएगी।बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में मिलेगी एंट्रीकर्मचारी चयन आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी ड्रेस कोड की पालना नहीं करेगा। उ...
परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 के प्लॉट का दिया हिंट:बोले- बाबू भैया, राजू और श्याम विदेश जाएंगे और वहां हेरा फेरी करेंगे

परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 के प्लॉट का दिया हिंट:बोले- बाबू भैया, राजू और श्याम विदेश जाएंगे और वहां हेरा फेरी करेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने हाल ही में फिल्म 'हेरा फेरी 3' के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म के प्लॉट का हिंट भी दिया। साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा कि हम तीनों की जो ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री है, वो फिल्मी पर्दे पर भी नजर आती है। 'हेरा फेरी 3' में होगा इंटरनेशनल स्कैम परेश रावल ने बातचीत में कहा, 'हम मुंबई में तीन महीने तक शूटिंग करेंगे। उसके बाद हम अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजिल्स जैसे इंटरनेशनल लोकेशन पर शूट करेंगे, क्योंकि बाबू भैया, राजू और श्याम तीनों मिलकर इंटरनेशनल लेवल का स्कैम करेंगे। वो तीनों विदेश जाएंगे और वहां 'हेरा फेरी' करेंगे।' 'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन किस रोल में नजर आएंगे? परेश से आगे जब पूछा गया कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन किस रोल में नजर आएंगे? इस बारे में बात करते हुए पर...
महाराष्ट्र में 52 गायों की मौत, 30 गंभीर:कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मी को कनेरी मठ गोशाला के लोगों ने पीटकर भगाया

महाराष्ट्र में 52 गायों की मौत, 30 गंभीर:कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मी को कनेरी मठ गोशाला के लोगों ने पीटकर भगाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोल्हापुर. महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कनेरी मठ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बासी खाना खिलाने से 80 से ज्यादा गायों की तबियत बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, मठ में अब तक 52 गायों की मौत हो चुकी है और 30 गायों की हालत गंभीर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मठ में एक जगह हजारों रोटियों और सड़ी सब्जियों का ढेर भी देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह बासी खाना बर्बाद न हो। इसलिए गायों को दे दिया गया था। गायों के बीमार होने का सिलसिला गुरुवार की रात से ही शुरू हो गया था। कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मी को पीटाइतना ही नहीं, मठ में कवरेज के लिए पहुंचे इलेक्ट्रॉनिक मीडियो के प्रतिनिधियों से मारपीट की घटना भी सामने आई है। शुक्रवार दोपह को टीवी चैनल के प्रतिनिधि ने जब मठ के स्वयंसेवकों से पूछताछ करनी चाही तो कुछ लोगों ने मारपीट कर उन्हें मठ से बाहर कर दिया। इस मामले में गोकुल शिरगांव ...