Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, दो सगे भाई समेत 4 की मौत

खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, दो सगे भाई समेत 4 की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
टोंक. खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के दो सगे भाई, एक की पत्नी व वैन चालक की जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवड़ाबास में सडक दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं मृतकों के परिवार के तीन जने घायल हो गए। घायलों को टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना अलसुबह 4 बजे ही है।जबकि देवली निवासी परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इस दौरान हाइवे पर एक खड़े ट्रक से उनकी वैन टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दो सगे भाई देवली के श्याम नगर निवासी मनीष शर्मा पुत्र बंशीलाल शर्मा, ईशु शर्मा पत्नी मनीष शर्मा, अमित शर्मा पुत्र बंशीलाल शर्मा और अजमेर के नसीराबाद के रामसर थाना के रहने वाले वैन चालक रवि पुत्र कैलाश की मौत हुई है।मनीष और अमित सगे भाई थे। ईशु शर्मा, मनीष की पत्नी थी। हादसे में मनीष की बेटी दीपाली, देवली निवासी अंशुल जैन पुत्र पारस जैन और निक...
को-एक्टर ने किया मिसबिहेव तो नोरा ने जड़ा थप्पड़:बोलीं- हम दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी, उसने मेरे बाल पकड़ लिए थे

को-एक्टर ने किया मिसबिहेव तो नोरा ने जड़ा थप्पड़:बोलीं- हम दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी, उसने मेरे बाल पकड़ लिए थे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नोरा फतेही अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में नोरा ने खुलासा किया कि एक बार उनके एक को-एक्टर ने उनके साथ मिसबिहेव किया था। इस वजह से उन दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था। नोरा ने जड़ा था अपने को-एक्टर को थप्पड़ नोरा ने लड़ाई के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम एक फिल्म के लिए जंगल में शूटिंग कर रहे थे जब मेरे को-एक्टर ने मेरे साथ मिसबिहेव करना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने अपने को-एक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था।' नोरा के को-एक्टर ने पकड़ लिए थे उनके बाल नोरा इस घटना के बारे में आगे बात करते हुए कहती हैं, 'फिर उस एक्टर ने मुझे थप्पड़ मारा और मेरे बाल पकड़ लिए। इसके बाद दोबारा मैंने भी उसे थप्पड़ मारा और हम दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी। फिर हमारा बहुत बुरा झगड़ा हो गया।' नोरा 'द एंटरटेनर्स शो' के लिए इस वक्त अमेरिका में हैं न...
गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ:कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350 रुपए बढ़े

गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ:कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350 रुपए बढ़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. आज यानी 1 मार्च से 3 बड़े बदलाव हुए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए है। दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई है। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को दामों में बदलाव किया गया था। तब भी कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी। वहीं, 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा किया गया है। दिल्ली में ये अब 2119.50 रुपए का मिल रहा है। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। 1 जनवरी को कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया गया था। वहीं अब काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा की आरती के लिए अब आपको पहले से ज्यादा रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा आज से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन प्रोसेस शुरू हो गई है। हम आपको आज से हुए ऐसे बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर भी होगा। 1. महंगा हुआ गैस सिलेंडर बीते एक साल में 203.50 रुपए ब...
फांसी लगा रहा था युवक, पुलिस पहुंच गई:पुणे के युवक को फंदे से उतारा, नौकरी नहीं मिलने से डिप्रेशन में था

फांसी लगा रहा था युवक, पुलिस पहुंच गई:पुणे के युवक को फंदे से उतारा, नौकरी नहीं मिलने से डिप्रेशन में था

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मुंबई. महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को एक युवक फांसी पर लटकने ही वाला था, इतने में पुलिस ने पहुंच कर उसे बचा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को इसकी सूचना पड़ोसियों ने दी थी। इसके बाद उस इलाके की पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने युवक को बचाया। पूछताछ में पता चला की वह नौकरी नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन में था। पुलिस ने बताया कि 26 साल का विबोध दत्ताराम जाधव पुणे के अग्रेसन टावर में अपने माता-पिता के साथ रहता है। घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसके पिता सत्संग सुनने गए थे और उसकी माता मुंबई में ड्यूटी पर थी। इस दौरान वह यह कदम उठा रहा था। पड़ोसियों ने बताया-वह सुसाइड करने की कोशिश कर रहाजाधव ने जब फांसी लगाने की कोशिश की तो पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने कंट्रोल रूम कॉल किया। इसके चलते इलाके में गश्त कर रही पेट्रोलिंग टीम ने वहां पहुंच कर पड़ोसियों से ज...
एंडरसन को पछाड़कर अश्विन बने टेस्ट मैच में नंबर एक गेंदबाज

एंडरसन को पछाड़कर अश्विन बने टेस्ट मैच में नंबर एक गेंदबाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता). भारत के दिग्गज आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ नायाब गेंदबाजी की बदौलत नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गये हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार अश्विन 864 रेटिंग पॉइंट के साथ टेस्ट गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गये, जबकि पिछले हफ्ते शीर्ष पर पहुंचे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (859) दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। अश्विन ने शीर्ष टेस्ट गेंदबाज बनने की उपलब्धि सबसे पहली बार 2015 में हासिल की थी और उसके बाद से वह कई बार नंबर एक पर पहुंच चुके हैं।अश्विन ने पिछले हफ्ते आॅस्ट्रेलिया के विरुद्ध दिल्ली में खेले गये दूसरे टेस्ट में कुल छह विकेट हासिल किये थे। उन्होंने पहली पारी में मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को चलता करने के बाद एलेक्स कैरी का विकेट लिया। दूसरी पारी में उन्होंने...
हंसराज “हंस” ने बिखेरा आवाज का जादू, “प्यार नहीं है सुर से जिसको” और “मुझसे नैना मिलाइके” पर झूमे दर्शक

हंसराज “हंस” ने बिखेरा आवाज का जादू, “प्यार नहीं है सुर से जिसको” और “मुझसे नैना मिलाइके” पर झूमे दर्शक

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के दिन जैसे-जैसे बीत रहे हैं, वैसे-वैसे आयोजन की गहराई नजर आ रही है। मंगलवार की रात पद्मश्री हंसराज हंस ने सूफी तराने छेड़े तो उपस्थित दर्शक झूम उठे। उनके गीतों में आवाज की मिठास इतनी जबरदस्त रही कि तेज हवा और हल्की रिमझिम के बीच भी दर्शकों ने अपनी सीट नहीं छोड़ी। हंसराज हंस का दर्शकों ने जबरदस्त अभिवादन किया। पद्मश्री हंसराज हंस ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सूफी तराने छेड़े, उनके अलाप भरे, क्लासिल पुट लगाए तो श्रोताओं की रूह बाग-बाग हो गई। हर संगीत प्रेमी झूम उठा, डूब गया हंस के आलापों में, सुरों में, गानों की धमक में, दिल छूने वाली दिलकश पेशकश में। उन्होंने महफिल का आगाज राग मलकोस की बंदिश प्यार नहीं है सुर से जिसको... से किया। उन्होंने राजस्थान के गजल गायक जगजीत सिंह को उनकी गजल 'गरज बरस प्यासी धरती को फिर पानी दे मौला' गाकर स्वरांजली दी। इ...
महिला दिवस पर रोडवेज बसों में फ्री सफर:8 मार्च को महिलाओं का नहीं लगेगा किराया; राजस्थान में सफर करने पर मिलेगा फायदा

महिला दिवस पर रोडवेज बसों में फ्री सफर:8 मार्च को महिलाओं का नहीं लगेगा किराया; राजस्थान में सफर करने पर मिलेगा फायदा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान रोडवेज ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च ) पर राज्य में महिलाएं, छोटी बच्चियों के लिए बसों में फ्री सफर करवाने का निर्णय किया है। रोडवेज प्रशासन ने आज इसके आदेश जारी कर दिए है। इस आदेशों के तहत राज्य में महिलाएं राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। फ्री सफर की सुविधा 7 मार्च रात 12 बजे से मिलेगी और 8 मार्च रात 11.59 बजे तक जनरेट होने वाली टिकटों पर मिलेगा। इस सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन पर 7.50 करोड़ रुपए का आर्थिक भार आएगा। फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा। अगर कोई राजस्थान की सीमा से बाहर जैसे दिल्ली, आगरा, मथुरा या दूसरे राज्यों के शहरों में जाता है ताे उससे राज्य की सीमा तक किराया नहीं लिया जाएगा। उसके आगे का किराया वसूला जाएगा। आपको बता दें कि इस बार रोडवेज प्रश...
एडवोकेट्स ने जलाया सीएम का पुतला:एडवोकेट कर रहे हैं प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग, कलेक्ट्रेट पार्क में की सभा

एडवोकेट्स ने जलाया सीएम का पुतला:एडवोकेट कर रहे हैं प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग, कलेक्ट्रेट पार्क में की सभा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के एडवोकेट्स ने बुधवार को एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग के संबंध में सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। ये लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के पार्क से गंगा सिंह चौक पहुंचे तथा बार संघ अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई के नेतृत्व में सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। वकील एकता जिंदाबाद के नारे लगाते इन एडवोकेट्स का कहना था कि एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल उनके लिए जरूरी है। वर्तमान विधानसभा सत्र में इसे लागू नहीं किया जाता तो यह वकीलों के लिए नुकसानदायक होगा। कलेक्ट्रेट पार्क में की सभा इससे पहले वकीलों ने कलेक्ट्रेट पार्क में सभा की। सभा में एडवोकेट जसवीर मिशन, भूरामल स्वामी, अजय मेहता, प्रताप सिंह शेखावत सहित कई लोग मौजूद थे। इसमें एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर सरकार के रवैये की निंदा की गई। वकीलों ने कहा कि प्रोटेक्शन बिल पारित नहीं होने से वकीलों को परेशानी आ रही है। एडवोकेट सु...
किसी पार्टी को नहीं करने देंगे ठगने का काम

किसी पार्टी को नहीं करने देंगे ठगने का काम

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पांच मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले जाट महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान जाट महासभा एवं जाट संगठनों की ओर से पांच मार्च को जाट महाकुंभ का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है। जाट महाकुंभ के सफल आयोजन के संबंध में शनिवार को जंक्शन स्थित जाट भवन में जाट संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक राजस्थान जाट महासभा जिलाध्यक्ष रामजस बुरड़क की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हर पंचायत से समाज के पांच-पांच नागरिकों को आमंत्रित किया गया। जिलाध्यक्ष रामजस बुरड़क ने कहा कि आज से पहले सभी राजनीतिक दलों ने जाट समाज को ठगने का काम किया है। लेकिन अब जाट समाज ने यह ठान लिया है कि वह किसी भी पार्टी को ठगने का काम नहीं करने देंगे। अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एक मंच, एक जाजम पर सभी संगठन एकत्रित होंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर में प्रस्तावित जाट महाकुंभ में देश भर से दस लाख से अ...
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) (वार्ता). हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी मध्य प्रदेश 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में पहुंच गये हैं।शनिवार को यहां खेले गये सेमीफाइनल में हॉकी महाराष्ट्र ने पेनल्टी शूटआउट में हॉकी हरियाणा को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। देविका सेन ने खेल के 18वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुये हॉकी हरियाणा को बढ़त दिलायी। जवाब में, प्लेयर आॅफ द मैच भावना खाड़े ने 43वें मिनट पर हॉकी महाराष्ट्र के लिए बराबरी का गोल दागा। निर्धारित समय की समाप्ति पर खेल 1-1 से बराबरी पर था।एच लालरुआतफेली और आकांक्षा सिंह ने शूटआउट में गोल करके हॉकी महाराष्ट्र को नॉकआउट चरण में दूसरी शूटआउट जीत दिलाई और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।भावना ने मैच के बाद कहा ह्ल यह अविश्वसनीय है कि हम कुछ कठिन टीमों को हराकर फाइनल में खेल रहे हैं। पिछले दो मैच...