Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

कतर ओपन के सेमीफाइनल में एंडी मरे, तीन सेट तक चले मुकाबले में हासिल की जीत

कतर ओपन के सेमीफाइनल में एंडी मरे, तीन सेट तक चले मुकाबले में हासिल की जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. दुनियाभर के टेनिस खिलाड़ी इस वक्त कतर ओपन में एक दूसरे का सामना कर रहे हैं। इस टूनार्मेंट के सेमीफाइनल मुकाबले अब खेले जाने हैं। वहीं दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे भी अपना क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। मरे ने तीन सेट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज की।एंडी मरे की शानदार जीतब्रिटेन के एंडी मरे ने एक सेट से वापसी करते हुए फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर को हराकर कतर ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मरे ने गुरुवार रात एटीपी 250 टूनार्मेंट में दो घंटे और चार मिनट के मुकाबले में फ्रांस के खिलाड़ी को 4-6, 6-1, 6-2 से हराकर शानदार वापसी की।जिरी लेहेका के खिलाफ अब मुकाबलाशुक्रवार के सेमीफाइनल में, पूर्व विश्व नंबर-1 आॅस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनलिस्ट जिरी लेहेका के खिलाफ सीधे सेटों में जीत की तलाश करेगा, जिसने तीन सेटों में शीर्ष वरीयता प्राप्त एंड्री रुबलेव को टूनार्मे...
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप:जबरन थाने में ले जाकर पीटने और धमकाने का मामला दर्ज, दो कांस्टेबल पर लगे आरोप

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप:जबरन थाने में ले जाकर पीटने और धमकाने का मामला दर्ज, दो कांस्टेबल पर लगे आरोप

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाते हुए चार जनों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। खास बात ये है कि इसी थाने में कार्यरत दो कांस्टेबल भी इस मामले में नामजद हुए हैं। आरोप है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के रूपादेवी स्कूल के पीछे किराए के मकान में रहने वाले रेंवतराम ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के कांस्टेबल श्रीकिशन गोदारा और गोरखाराम ज्याणी के साथ बिग्गाबास निवासी जाकिर कलाल एवं वीरेंद्र माली के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि गत 9 फरवरी को उसे जबरन अगवा किया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में ले जाकर पीटा गया। दिन में करीब 1 बजे आरोपी अनाधिकृत रूप से उसके घर में घुसे और उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। उसे जबरन गाड़ी में डाल कर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे श्रीडूंगरगढ़ थाने ले गए एव...
अंडर 14 क्रिकेट ट्रायल में 30 का हुआ सलेक्शन:पंद्रह का होगा जिले की टीम में सलेक्शन, लीग मैच 27 और 28 को

अंडर 14 क्रिकेट ट्रायल में 30 का हुआ सलेक्शन:पंद्रह का होगा जिले की टीम में सलेक्शन, लीग मैच 27 और 28 को

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इन दिनों अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता की स्टेट टीम के लिए सलेक्शन ट्रायल चल रहा है। इस ट्रायल में तीस खिलाड़ी चुने गए हैं। इन तीस खिलाड़ियों में से पंद्रह को अंतिम तौर पर स्टेट टीम में खेलने के लिए चुना जाएगा। इन पंद्रह खिलाड़ियों के चयन के लिए जिले में 27 और 28 फरवरी को लीग मैच खेले जाएंगे। इस लीग मैच में जो खिलाड़ी सबसे बेस्ट परफोर्मेंस देगा उसे ही अंतिम पंद्रह में स्थान मिलेगा। चयन ट्रायल का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाया गया था। खिलाड़ियों को जानकारी देते कोच। डीसीए के कोच ने लिया ट्रायल यह चयन ट्रायल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोच धीरज शर्मा, सीनियर खिलाड़ी जोबन प्रीत सिंह, शिशपाल सिंह राठौड़ और चंद्रशेखर यादव ने गुरुवार को इन खिलाड़ियों की बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग आदि ...
दुनिया में महंगाई घटी, भारत में बढ़ी:मूंगफली तेल, कॉटन दुनिया में 24% तक सस्ते, पर भारत में 13% से ज्यादा महंगे हुए

दुनिया में महंगाई घटी, भारत में बढ़ी:मूंगफली तेल, कॉटन दुनिया में 24% तक सस्ते, पर भारत में 13% से ज्यादा महंगे हुए

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. इस साल देश में जनवरी में गैस, खाद, कॉफी-चाय, कॉटन और खाद्य तेल जैसे करीब 10 वस्तुओं के दाम दोगुने तक हो गए। इसके उलट अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ये 48% तक सस्ते हुए। बीते माह देश में रिटेल महंगाई दर एक बार फिर 6.5% तक पहुंचने की एक वजह ये भी रही। बीते साल नवंबर और दिसंबर में महंगाई दर 6% से नीचे आ गई थी। वैश्विक बाजार में बीते माह यूरिया के भाव सबसे ज्यादा 47.6% घटे, लेकिन भारतीय बाजार में इसकी थोक महंगाई दर 5.2% रही। प्राकृतिक गैस के मामले में सबसे ज्यादा अंतर देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां इसकी कीमत में 28.6% गिरावट आई, वहीं घरेलू बाजार में दाम 95% से ज्यादा बढ़ गए। कॉटन के भाव भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 24.1% घटने के मुकाबले घरेलू बाजार में 8.6% बढ़े हैं। किसानों ने रोकी कॉटन की फसलओरिगो कमोडिटीज इंडिया के सीनियर मैनेजर (कॉरपोरेट रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने कहा कि इस ...
कियारा-सिद्धार्थ ने फैंस को दिखाई संगीत नाइट की झलक:न्यूली वेड कपल के लुक की फैंस कर रहे जमकर तारीफ

कियारा-सिद्धार्थ ने फैंस को दिखाई संगीत नाइट की झलक:न्यूली वेड कपल के लुक की फैंस कर रहे जमकर तारीफ

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी संगीत नाइट की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ फोटोज में दोनों डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में नजर आईं कियारा कियारा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'उस रात के बारे में कुछ, कुछ ऐसा जो बहुत स्पेशल था।' इसमें कियारा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ ब्लैक और गोल्डन कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। आइए देखते हैं सिद्धार्थ-कियारा की इन खूबसूरत फोटोज को- ये फोटोज कियारा-सिद्धार्थ के संगीत सेरिमनी के समय की हैं। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस कियारा के डायमंड नेकलेस को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक न्यूली वेड कप...
हीरामंडी में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा करेंगी कैमियो!:मेकर्स से चल रही है बातचीत, वेब सीरीज में लीड रोल देना चाहते थे संजय लीला भंसाली

हीरामंडी में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा करेंगी कैमियो!:मेकर्स से चल रही है बातचीत, वेब सीरीज में लीड रोल देना चाहते थे संजय लीला भंसाली

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
संजय लीला भंसाली अपनी वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस बीच खबरें आ रही हैं कि दिग्गज एक्ट्रेस रेख भी वेब सीरीज हीरामंडी का हिस्सा होंगी। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि सीरीज में उनका खास डांस नंबर हो सकता है। फैंस रेखा को OTT पर देख पाएंगे, अगर मेकर्स से बात बनीं तो वो हीरामंडी में कैमियो कर सकती हैं। वेब सीरीज में हो सकता है रेखा का डांस नंबरबॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली वेबसीरीज हीरामंडी में रेखा का खास डांस नंबर रखवाना चाहते हैं, जिसके लिए वो लगातार रेखा से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक रेखा ने इस डांस नंबर के लिए हामी नहीं भरी है। अभी तक मेकर्स या रेखा की तरफ से इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। रेखा को मेन रोल ऑफर कर रहे थे संजय लीला भंसालीसोर्सेस की मानें त...
बीकानेर के हर रात एक चोरी:नयाशहर और गंगाशहर एरिया में चोरी की घटनाएं बढ़ी, वैडिंग सीजन बना चोरों के लिए मौका

बीकानेर के हर रात एक चोरी:नयाशहर और गंगाशहर एरिया में चोरी की घटनाएं बढ़ी, वैडिंग सीजन बना चोरों के लिए मौका

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में इन दिनों चल रहा वैडिंग सीजन चोरों के लिए मौका बन गया है। शहर के अधिकांश एरिया में चोर सक्रिय है और पुलिस किसी भी चोरी का पर्दाफाश करने में पूरी तरह विफल रही है। मुरलीधर व्यास नगर में एक ही रात में पच्चीस लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी होने की घटना के बाद अब गंगाशहर के शिव वैली और नयाशहर के ही चौखूंटी क्षेत्र में चोरी की वारदातें हुई है। मुरलीधर व्यास नगर में एक के बाद एक चोरी हो रही है लेकिन यहां गश्त जैसा कुछ नहीं है। कभी कभार पुलिस एक गाड़ी राजस्थानी भाषा साहित्य अकादमी कार्यालय के पास आकर खड़ी हो जाती है। इन दिनों तो ये औपचारिकता भी नहीं हो रही है। सुबोध डागा के घर पर चोरी हुई, तब वो विवाह समारोह में हिस्सा लेने गए हुए थे। चोरों के हाथ में तरह-तरह के हथियार थे और ताले तोड़ने का सामान भी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि वो गली के हर घर के गेट को टॉर्च से दे...
37 सेंटर्स पर 25-26 को होगी अध्यापक भर्ती परीक्षा:कल होगी सेंटर सुपरिंटेंडेंट्स और डिप्टी कॉर्डिनेटर्स की बैठक

37 सेंटर्स पर 25-26 को होगी अध्यापक भर्ती परीक्षा:कल होगी सेंटर सुपरिंटेंडेंट्स और डिप्टी कॉर्डिनेटर्स की बैठक

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. अध्यापक (सामान्य/ विशेष शिक्षा) सीधी भर्ती परीक्षा 25 और 26 फरवरी को शहर के 37 सेंटर्स पर होगी। परीक्षा दो दिन में चार पारियों में होगी। इसमें चारों पारियों में 47209 कैंडिडेट्स बैठेंगे। परीक्षा के मद्देनजर सभी सेंटर्स पर स्टाफ लगाया गया है। सेंटर सुपरिंटेंडेंट और डिप्टी कॉर्डिनेटर्स की बैठक 23 फरवरी को रखी गई है। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। कलेक्ट्रेट में परीक्षा के लिए कंट्रोलरूम बनाया जाएगा। यह कंट्रोल रूम 23 से 26 फरवरी तक सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक और परीक्षा के दिन सुबह 8 बजे से परीक्षा सामग्री बोर्ड कार्यालय रवाना होने तक स्थापित रहेगा। इसके इंचार्ज गवर्नमेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल के लैक्चरर विकास कुमार शर्मा होंगे।दो पारियों में होगी परीक्षापरीक्षा सुबह साढ़े नौ से बारह और दोपहर तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक दो पारियों में होगी। प्रत्येक पारी में परीक्षा के नि...
दिल्ली को 10 साल बाद मिली महिला मेयर:AAP की शैली जीतीं, 150 वोट मिले; BJP की रेखा को 34 वोट से हराया

दिल्ली को 10 साल बाद मिली महिला मेयर:AAP की शैली जीतीं, 150 वोट मिले; BJP की रेखा को 34 वोट से हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. नगर निगम चुनाव के 80 दिन बाद दिल्ली को नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को मेयर चुना गया। शैली को 150 वोट मिले। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया। दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिली है। 2011 में भाजपा की रजनी अब्बी आखिरी महिला मेयर थीं। इसके बाद 2012 में शीला दीक्षित सरकार में दिल्ली नगर निगम को 3 हिस्सों में बांटा गया था। 2022 में इन हिस्सों को मिलाकर फिर से एक कर दिया गया। इसके बाद यह पहला चुनाव था। जीत के बाद बोलीं शैली- CM केजरीवाल की 10 गारंटी पर काम करेंगेमेयर चुनाव जीतने के बाद शैली ने कहा कि हमें जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए साथ काम करना होगा। इसके लिए हम CM केजरीवाल की जनता को दी गई 10 गारंटी पर काम करेंगे। लैंडफिल साइट का निरीक्षण 3 महीनों के अंदर किया जाएगा। उधर, शैली ओबेरॉय की जीत के बाद CM अरविंद केजरीवाल ने कहा ...
सीबीएसई ने चेताया: फर्जी सैंपल पेपर्स बांट रही यह वेबसाइट, विद्यार्थी रहें सावधान

सीबीएसई ने चेताया: फर्जी सैंपल पेपर्स बांट रही यह वेबसाइट, विद्यार्थी रहें सावधान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा है कि एक फर्जी वेबसाइट ने 30 सैंपल पेपर्स के साथ दावा किया है कि इन पेपर्स से ही सवाल पूछे जाएंगे। इन पेपर को खोलने की कोशिश करने पर यह गुगल प्ले स्टोर पर नोडिया नाम के एक ऐप पर रीडायरेक्ट हो जाता है। सीबीएसई की एडवाइजरी के बाद छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट या ऐप खोलते समय सावधानी बरतें।नोटिस में, सीबीएसई ने कहा, बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक लिंक बनाया है जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 परीक्षाओं के लिए 30 सैंपल पेपर प्रसारित किए हैं और वह परीक्षा के पेपर इन सैंपल पेपर्स से ही होंगे और इन पेपर्स को डाउनलोड करने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं।नोटिस में कहा गया है 'सभी हितधारकों को अत्यधिक सावधान रहने और ऐसे किसी भी नकली संदेशों और वेबसाइटों के लिंक का जवाब नहीं देने के लिए आ...