विधायक अमित चाचाण ने किया क्रमोन्नत विद्यालय का लोकार्पण
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव सुरपुरा की राजकीय माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत होने पर विद्यालय का लोकार्पण विधायक अमित चाचाण ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सोहन ढिल ने की। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, पीसीसी सदस्य राजेंद्र चाचाण, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश खटोतिया, सरपंच देवीलाल रोहिल्ला, जिप सदस्य प्रतिनिधि दलीप तेतरवाल, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल शर्मा, तेज कुमार शर्मा, कृष्ण चोपड़ा आदि विशिष्ट अतिथि रहे। इस मोकै पर बोलते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि नोहर विधानसभा क्षेत्र में जो विकास के कार्य 40 सालों में नही हुये वो 4 साल में हो गये हैं। क्षेत्र को आईटीआई कॉलेज, कन्या महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, पल्लू में राजकीय महाविद्यालय की सौगाते मिल चुकी हैं। जबकि 40 सालों में नोहर में मात्र एक कॉलेज स्वीकृत हुआ था।...








