Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट Vs फिक्स्ड डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट Vs फिक्स्ड डिपॉजिट

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स छूट पाने के लिए आपको 31 मार्च तक कुछ खास स्कीम्स में निवेश करना होगा। ऐसे में अगर आप टैक्स सेविंग्स के साथ अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। इस स्कीम के तहत फिलहाल 7% सालाना ब्याज मिल रहा है। हम आपको पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट के बारे में बता रहे हैं। पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश पर 7% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें ब्याज की गणना सालाना आधार पर होती है, लेकिन ब्याज की राशि निवेश की अवधि होने पर ही दी जाती है। एनएससी अकाउंट खुलवाने के लिए आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा। इस खाते को किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है। इसका ...
एनटीआर के चचेरे भाई नंदमुरी तारक रत्न का निधन:महज 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पदयात्रा के दौरान आया था हार्ट अटैक

एनटीआर के चचेरे भाई नंदमुरी तारक रत्न का निधन:महज 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पदयात्रा के दौरान आया था हार्ट अटैक

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
साउथ के एक्टर-पॉलिटिशियन और जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई नंदमुरी तारक रत्न का निधन हो गया है। वो सिर्फ 39 साल के थे। कुछ दिन पहले एक पदयात्रा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। वो तभी से कोमा में थे। उनके यूं चले जाने से तेलुगु इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ आई है। आन्ध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से लेकर चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन सहित कई हस्तियों ने नंदमुरी तारक के निधन पर दुख जताया है। पदयात्रा के दौरान हुए थे बेहोशनंदमुरी तारक रत्न ने पिछले महीने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक पदयात्रा में हिस्सा लिया था। ये पदयात्रा टीडीपी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने आयोजित की थी। इस दौरान तारक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े थे। उन्हें तत्काल लोकल के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद फैमिली मेंबर्स ने...
जयपुर कानोता-बांध में हत्या कर फेंका था युवती का शव:4 दिन पहले घर से हुई थी लापता, गला घोंटकर मारा; ठिकाने लगाई लाश

जयपुर कानोता-बांध में हत्या कर फेंका था युवती का शव:4 दिन पहले घर से हुई थी लापता, गला घोंटकर मारा; ठिकाने लगाई लाश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. जयपुर में कानोता बांध में 17 दिन पहले मिली युवती की लाश मामले में पुलिस जल्द खुलासा करेगी। हत्या से 4 दिन पहले लापता हुई युवती की प्रताप नगर थाने में गुमशुदर्गी दर्ज थी। परिचित युवक ने उसका गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को कानोता बांध में फेंका था। प्रताप नगर थाना पुलिस ने हत्यारे को राउंड अप कर लिया है। हत्या के मामले में आरोपी परिचित सहित कई ओर जने भी शामिल है, जिनको पकड़ने के बाद पूरी तरह से मामले को खुलासा कर गिरफ्तारी दिखाई जाएगी। SHO (गलतागेट) मुकेश कुमार खारडिया ने बताया कि 1 फरवरी दोपहर करीब 2:30 बजे कानोता बांध में मछली पकड़ने मछुआरे गए थे। मछली पकड़ने के लिए जाल फैलाने पर एक कंबल दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर कंबल में युवती की लाश पड़ी थी। कानोता बांध में युवती का शव मिलने का पता चलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। कानोता थाना ...
डोडा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार:हनुमानगढ़ के तीन युवकों को बीकानेर के पूगल में पुलिस ने दबोचा, सात किलो डोडा पोस्त बरामद

डोडा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार:हनुमानगढ़ के तीन युवकों को बीकानेर के पूगल में पुलिस ने दबोचा, सात किलो डोडा पोस्त बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर पुलिस ने अवैध रूप से डोडा पोस्त सप्लाई करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूगल पुलिस ने जिन तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, वो तीनों ही हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। तीनों को अब अदालत में पेश किया जाएगा। पूगल थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को रोका था। इस कार की तलाशी लेने पर सात किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। इस पर कार चालक व दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें हनुमानगढ़ के पक्का भादुआ निवासी सुनील नायक, गोलूवाला निवासी शिशपाल गवरी और गोलूवाला के ही इंद्रपाल सुथार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वर्ष 2007 मॉडल की स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। पिछले कई दिनों से बीकानेर पुलिस अवैध हथियार और अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है। आला अधिकारी स्वयं निय...
सीजन खत्म होते-होते उछले किन्नू के दाम:पिछले दो साल से घटा उत्पादन,  इस बार दाम 70 से 80 रुपए प्रति किलो

सीजन खत्म होते-होते उछले किन्नू के दाम:पिछले दो साल से घटा उत्पादन,  इस बार दाम 70 से 80 रुपए प्रति किलो

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. देश और विदेश में श्रीगंगागनर को पहचान दिलाने वाले किन्नू का प्रोडक्शन इस बार इलाके में बेहद कम रहा है। ऐसे में इस बार सीजन एंड तक आते-आते किन्नू के दाम में जबर्दस्त उछाल आया है। इस बार किन्नू सत्तर से अस्सी रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। हालांकि इस बार इसकी क्वालिटी भी ज्यादा अच्छी नहीं है लेकिन कम प्रोडक्शन के चलते दाम में तेजी आई है। श्रीगंगानगर के एक बाग में किन्नू । (फाइल फोटो।) प्रोडक्शन एरिया बढ़ने के बाद भी उत्पादन घटाइलाके में इस बार बारह हजार हैक्टेयर से ज्यादा एरिया में किन्नू की बुवाई हुई है। यह पिछले साल के मुकाबले कुछ ज्यादा है। इसके बावजूद प्रोडक्शन कम ही रहा। इसका बड़ा कारण यह है कि किन्नू का प्रोडक्शन एरिया बढ़ने के बावजूद किन्नू के बागान में फ्रूट आने में चार साल लगते हैं। ऐसे में इस साल बढ़ा प्रोडक्शन एरिया अभी फायदा नहीं दे रहा। इसी का असर है कि कि...
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फिर टीम इंडिया के नाम:दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, जडेजा ने मैच में लिए 10 विकेट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फिर टीम इंडिया के नाम:दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, जडेजा ने मैच में लिए 10 विकेट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दिल्ली. टीम इंडिया ने लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत ने दिल्ली टेस्ट के तीसरे ही दिन ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही BGT पर भारत का कब्जा बरकरार रहना तय हो गया। रवींद्र जडेजा भारत की इस जीत के हीरो रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 42 रन देकर 7 विकेट लिए। यह जडेजा का टेस्ट में बेस्ट परफॉर्मेंस है। इससे कंगारू टीम सिर्फ 113 रन के स्कोर पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली थी, इसलिए भारत को जीत के लिए 115 रन का टारगेट मिला, जिसे हमारी टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेतेश्वर पुजारा और कप्तान रोहित शर्मा ने 31-31 रन बनाए। विराट कोहली ने 20 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 और भारत ने 262 रन बनाए थे। अभी दो टेस्ट बाकी, फिर ट्रॉफी भारत के नाम कैसेइस...
IPL 2023 का शेड्यूल जारी:गुजरात और चेन्नई के बीच 31 मार्च को पहला मुकाबला; 28 मई को होगा फाइनल

IPL 2023 का शेड्यूल जारी:गुजरात और चेन्नई के बीच 31 मार्च को पहला मुकाबला; 28 मई को होगा फाइनल

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मैच होगा। 28 मई को फाइनल मुकाबला होगा। 18 डबल हेडर होंगेटूर्नामेंट में कुल 18 डबल हेडर होंगे, यानि कि 18 बार एक दिन में 2 मैच होंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 31 मार्च को गुजरात और चेन्नई के बीच पहले मुकाबले के बाद एक और 2 अप्रैल को दो डबल हेडर होंगे। एक अप्रैल को पंजाब-कोलकाता के बीच पहला और लखनऊ-दिल्ली के बीच दूसरा मुकाबला होगा। वहीं, 2 अप्रैल को सनराइजर्स-राजस्थान के बीच पहला और बेंगलुरु-मुंबई के बीच दूसरा मुकाबला होगा। 8 अप्रैल को टूर्नामेंट की 2 सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला होगा। 58 दिन में 74...
सेलेक्टर चेतन शर्मा का इस्तीफा:BCCI के अधिकारी नाराज थे, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सेलेक्शन मीटिंग से मना कर दिया था

सेलेक्टर चेतन शर्मा का इस्तीफा:BCCI के अधिकारी नाराज थे, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सेलेक्शन मीटिंग से मना कर दिया था

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई. टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। भास्कर के सूत्रों ने बताया- चेतन शर्मा पर इस्तीफे का भारी दवाब था। उनके बयान से बोर्ड के शीर्ष अधिकारी नाराज थे। इतना ही नहीं, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शर्मा के साथ सेलेक्शन मीटिंग करने से मना कर दिया था। ऐसी स्थिति में शर्मा ने BCCI सचिव जय शाह को अपना इस्तीफा भेज दिया, जिसे शाह ने स्वीकार भी कर लिया। शर्मा तीन महीने में दूसरी बार हटाए गए हैं। इससे पहले वे ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद हटाए गए थे। 57 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा एक टीवी चैनल के स्टिंग में यह कहते नजर आए थे कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं और 80% फिट होने पर भी 100% फिट हो जाते हैं। शर्मा ने आगे कहा था- 'नकली फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेने वाले इन...
स्मृति बोलीं- मोदी को बदनाम करने विदेशी फंडिंग हो रही:अमेरिकी बिलेनियर जॉर्ज सोरोस के बयान पर कहा- यह लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश

स्मृति बोलीं- मोदी को बदनाम करने विदेशी फंडिंग हो रही:अमेरिकी बिलेनियर जॉर्ज सोरोस के बयान पर कहा- यह लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेरिका के बिलेनियर कारोबारी जॉर्ज सोरोस के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए बयान को विदेशी साजिश बताया है। जॉर्ज सोरोस ने गुरुवार रात को म्यूनिख सिक्योरिटी काउंसिल में कहा था कि भारत लोकतांत्रिक देश है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं। उनके उनके तेजी से बड़ा नेता बनने की अहम वजह मुस्लिमों के साथ की गई हिंसा है। इस बयान पर स्मृति ने कहा कि विदेशी धरती से भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। यह भारत की डेमोक्रेसी में दखल देने की कोशिश है। उधर कांग्रेस ने भी जॉर्ज सोरोस के बयान की निंदा की है। स्मृति ईरानी ने कहा- जॉर्ज सोरोस ने ऐलान किया है कि वे भारत में ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जो हिन्दुस्तान के हितों की नहीं उनके हितों की रक्षा करेगी। स्मृति बोलीं- मोदी पर हमला करना जॉर्ज का एजेंडास्मृति ईरानी ने आरोप लगाया ...
शहजादा मूवी रिव्यू:डायरेक्शन और म्यूजिक शानदार, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से हंसाएंगे कार्तिक आर्यन

शहजादा मूवी रिव्यू:डायरेक्शन और म्यूजिक शानदार, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से हंसाएंगे कार्तिक आर्यन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, परेश रावल और मनीषा कोइराला स्टारर फिल्म शहजादा आज रिलीज हो गई। ये फिल्म 2020 की तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमलो की हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े लीड रोल में थे, जिन्होंने पहले ही हिट गानों और बेहतरीन एक्टिंग से हाई बेंचमार्क सेट किया था। अब इसके रीमेक में कार्तिक आए हैं तो चलिए जानते हैं शहजादा कैसी है। कैसी है फिल्म की कहानी? फिल्म की कहानी है बंटू नाम के एक मिडिल क्लास लड़के की। बंटू की परवरिश वाल्मिकी उपाध्याय करता है। हालांकि एक समय ऐसा आता है जब बंटू को पता चलता है कि उसके बायोलॉजिकल पिता रणदीप नंदा, एक रईस इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। सच्चाई सामने आते ही बंटू अपने घरवालों से मिलता जरूर है, लेकिन उन्हें सच्चाई नहीं बता पाता। रणदीप को कुछ लोग बर्बाद करने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन बंटू बिना किसी को बताए बेटा होने का फर्ज निभाता है ...