Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

BBC ऑफिस में IT के सर्वे का तीसरा दिन:दिल्ली दफ्तर में 10 एम्प्लाइज 2 रातों से घर नहीं गए; बाकी वर्क फ्रॉम होम

BBC ऑफिस में IT के सर्वे का तीसरा दिन:दिल्ली दफ्तर में 10 एम्प्लाइज 2 रातों से घर नहीं गए; बाकी वर्क फ्रॉम होम

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
नई दिल्ली. दिल्ली और मुंबई में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) ऑफिस में मंगलवार से जारी आयकर विभाग (IT) का सर्वे आज तीसरे दिन भी जारी है। सूत्रों ने बताया कि जब से कार्रवाई शुरू हुई तब से दिल्ली ऑफिस में 10 सीनियर एम्प्लाइज घर नहीं गए हैं। इस बीच BBC के सभी कर्मचारियों को अगली सूचना तक घर से काम करने का निर्देश दिया गया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कर्मचारियों से फाइनेंशियल डेटा इकट्ठा किया। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में BBC के ऑफिस में ऑपरेशन मंगलवार सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ और 45 घंटे के बाद भी जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा था कि सर्वे कुछ और समय तक जारी रहेगा। सूत्रों की माने तो सर्वे इंटरनेशनल टैक्सेशन और ट्रांसफर प्राइसिंग में गड़बड़ी से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए किया जा रहा है। हालांकि, कार्रवाई पर आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान न...
टोल वसूली में भेदभाव करने का आरोप, कोहला टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन

टोल वसूली में भेदभाव करने का आरोप, कोहला टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
लखूवाली के ग्रामीणों को टोल फ्री नहीं करने पर टोल प्लाजा पर धरना लगा टोल वसूली नहीं करने की दी चेतावनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किशनगढ़ मेगा हाइवे पर स्थित गांव लखूवाली के ग्रामीणों ने कोहला के पास स्थित टोल प्लाजा कार्मिकों पर टोल वसूली में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। बुधवार को ग्रामीणों ने सरपंच वारिस अली व प्रभुदयाल पचार के नेतृत्व में कोहला टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि लखूवाली गांव से आगे पड़ने वाले गांवों के वाहन चालकों को टोल फ्री की सुविधा है जबकि उन गांवों से नजदीक पड़ने वाले लखूवाली के ग्रामीणों के लिए नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लखूवाली के ग्रामीणों से टोल वसूली बंद नहीं की गई तो गुरुवार को कोहला टोल प्लाजा पर धरना लगाकर सभी वाहनों को टोल मुक्त करवाया जाएगा। इस मौके पर सरपंच वारिस अली ने बताया कि गांव कोहला से रावतसर की तरफ हनुमा...
दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील:बोइंग से 220 और एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी टाटा, 5.79 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की डील

दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील:बोइंग से 220 और एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी टाटा, 5.79 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की डील

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. टाटा ग्रुप की एयर लाइन एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट की दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील साइन की है। इस डील में एअर इंडिया को फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट और अमेरिकी कंपनी बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट मिलेंगे। इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील का रिकॉर्ड अमेरिकन एयरलाइंस के नाम था, जिसने 2011 में एयरबस और बोइंग को 460 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था। एअर इंडिया के टोटल ऑर्डर में से, 31 एयरक्राफ्ट साल के आखिर तक सर्विस में शामिल हो जाएंगे, बाकी विमान 2025 मिड तक आएंगे। एअर इंडिया ने ऑर्डर प्राइज की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कुछ न्यूज रिपोर्टों में लिस्ट प्राइज पर डील की टोटल वैल्यू 70 बिलियन डॉलर (करीब 5.79 लाख करोड़ रुपए) बताई जा रही है। इसमें बोइंग के साथ हुई डील की वैल्यू 34 बिलियन डॉलर (करीब 2.81 लाख करोड़ रुपए) बताया गया है। 2005 के बाद पहली बार एयरक्राफ्ट खरीदे...
ताज: डिवाइडेड बाई ब्लड से OTT डेब्यू करेंगे धर्मेंद्र:शेयर किया वेब सीरीज से जुड़ा लुक, सूफी संत सलीम चिश्ती का किरदार निभाएंगे

ताज: डिवाइडेड बाई ब्लड से OTT डेब्यू करेंगे धर्मेंद्र:शेयर किया वेब सीरीज से जुड़ा लुक, सूफी संत सलीम चिश्ती का किरदार निभाएंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र जी 5 की वेब सीरीज ताज: डिवाइडेड बाई ब्लड से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। बुधवार की सुबह धर्मेंद्र ने नए लुक की फोटो शेयर करते हुए, फैंस को सीरीज में अपने रोल के बारे में बताया। शेख सलीम चिश्ती के रोल में वो बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे हैं। लंबी सफेद दाढ़ी और पगड़ी में उनका लुक मुगल शासन के दौर से काफी मेल खा रहा है। सीरीज में मेरा रोल बेहद छोटा है, लेकिन वो इंपॉर्टेंट है- धर्मेंद्रपोस्ट शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा- दोस्तों, मैं शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूं, जो कि एक सूफी संत थे। सीरीज में मेरा रोल बेहद छोटा है, लेकिन वो इंपॉर्टेंट है। इस किरदार के लिए मुझे आप सभी की शुभकामनाएं चाहिए।’ धर्मेंद्र ने सीरीज से जुड़ा एक और लुक शेयर करते हुए लिखा- ‘ये मेरा दूसरा लुक है, उम्मीद है आपको पसंद आया है।’ दूसरी तस्वीर में धर्मेंद्र बैठे हुए दिखाई...
टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर वन, आस्ट्रेलिया को धोबी पछाड़… रोहित शर्मा ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान

टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर वन, आस्ट्रेलिया को धोबी पछाड़… रोहित शर्मा ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रच दिया है। वह तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बन गई है और एक ही समय में ऐसा करने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। टीम इंडिया टी-20 में पहले ही नंबर वन रैंकिंग हासिल कर चुकी थी, जबकि न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान मेहमान टीम को हराते हुए आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर वन की पोजिशन हासिल की थी। इसके बाद नागपुर में आॅस्ट्रेलिया टीम को पारी और 132 रनों से हराते हुए टेस्ट में भी टॉप पोजिशन हासिल कर ली।इलेक्ट्रॉनिक बाजार- स्मार्टफोन जो आपके बजट के अनुकूल होंरोचक बात यह है कि न्यूजीलैंड को हराया तो न्यूजीलैंड वनडे में नंबर वन थी और अब आॅस्ट्रेलिया को हराया तो वह भी नंबर वन टेस्ट टीम थी। इस तरह आॅस्ट्रेलियाई टीम 111 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है, जबकि टीम इंडिया 115 अंकों के साथ नंबर वन है। वहीं, इंग्लैंड (106) तीसरे, न्यूजील...
देवनानी बोले-गहलोत अडाणी के साथ हैं या राहुल गांधी के:पायलट समर्थक MLA इंद्राज बोले-पानी नहीं मिला तो सरकार के सब काम धुल जाएंगे

देवनानी बोले-गहलोत अडाणी के साथ हैं या राहुल गांधी के:पायलट समर्थक MLA इंद्राज बोले-पानी नहीं मिला तो सरकार के सब काम धुल जाएंगे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान सचिन पायलट समर्थक विराटनगर से कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर ने ईआरसीपी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए। इंद्राज गुर्जर ने कहा- पानी की भारी कमी है। अगर ईआरसीरपी नहीं आई तो हमारे 13 जिलों में पानी नहीं बचेगा। पीएम मोदी भी दौसा आए औार ईआरसीपी पर गोलमाल करके चले गए। राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार ईआरसीपी पर एक दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं। जलशक्ति मंत्री राजस्थान के हैं, क्यों समाधान नहीं निकालते। कोई कमी है तो केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर समाधान निकालना चाहिए। जनता इस बात को नहीं मानती कि कि कौनसी पार्टी ने क्या किया? पानी देने में विफल रहे तो जनता न कांग्रेस को बख्शेगी और न बीजेपी को। विधानसभा में ईआरसीपी पर विशेष चर्चा करनी चाहिए। लोगों को पानी नहीं मिला तो हमारे कामों पर पानी फिर जाएगा इंद्राज गुर्जर ने कहा- पूर्वी राजस्थान...
धीरे धीरे आ रही है गर्मी:बीकानेर में दोपहर का तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर, रात में भी अब सर्दी कम

धीरे धीरे आ रही है गर्मी:बीकानेर में दोपहर का तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर, रात में भी अब सर्दी कम

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन का तापमान अब तीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो रात में भी पारा फिर दस के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। पलटकर सर्दी के फिर से आने की उम्मीद अब कम है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दो महीने में सर्वाधिक है। वहीं रात का तापमान भी अब उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बीती रात बीकानेर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में रात की सर्दी भी लगभग खत्म हो गई है। आने वाले दिनों में भी रात का तापमान बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। आमतौर पर बीकानेर में सर्दी पंद्रह फरवरी तक ही होती है। अब होली का सीजन शुरू होने वाला और इस साल की सर्दी को यहीं विराम लग रहा है। बीकानेर के अलावा श्र...
डिलीवरी के कुछ घंटों बाद महिला की मौत:परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

डिलीवरी के कुछ घंटों बाद महिला की मौत:परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के सुखाड़िया मार्ग स्थित एक अस्पताल में बुधवार को महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्नीस वर्षीय महिला को मंगलवार रात लड़का हुआ था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई। इसी के चलते महिला की मौत हो गई। महिला का बच्चा स्वस्थ है। गुरुनानक बस्ती की रहने वाली महिला के परिजन बुधवार दोपहर तक संबंधित अस्पताल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अस्पताल के बाहर जमा थे। अस्पताल के बाहर भीड़। जानकारी मिलते ही जुटे परिजन गुरुनानक बस्ती निवासी महिला नूर बेगम (19) की शादी एक साल पहले अकरम खान से हुई थी। महिला गर्भवती थी। मंगलवार देर रात उसे सुखाड़िया मार्ग के जनता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। देर रात उसने लड़के को जन्म दिया। बुधवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जानकारी ...
लोक अदालत में राजीनामे से निस्तारित हुए प्रकरण

लोक अदालत में राजीनामे से निस्तारित हुए प्रकरण

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
इस साल की पहली राष्टÑीय लोक अदालत आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अदालत में लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए शनिवार को जिला विधिक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार इस साल की पहली राष्टÑीय लोक अदालत का आयोजन जिले भर में हुआ। इसमें राजस्व और न्यायिक अदालतों के लंबित प्रकरणों के साथ प्री-लिटिगेशन के मामले और विवाद के हजारों प्रकरण निपटाए गए। लोक अदालत के लिए सम्पूर्ण न्याय क्षेत्र में कार्य करने के लिए 9 बैंचों का गठन किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में आयोजित राष्टÑीय लोक अदालत में भी आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से हजारों विवाद निपटाए गए। लोक अदालत में दाण्डिक शमनीय प्रकरण, चेक से संबंधित मामले धारा 138 एनआईएक्ट के प्रकरण, पारिवारिक विवाद, वैवा...
नई टैक्स रीजीम पर वित्त मंत्री:सीतारमण बोलीं- नई टैक्स रीजीम से मीडिल क्लास को लाभ होगा, इससे उनके हाथों में ज्यादा पैसा बचेगा

नई टैक्स रीजीम पर वित्त मंत्री:सीतारमण बोलीं- नई टैक्स रीजीम से मीडिल क्लास को लाभ होगा, इससे उनके हाथों में ज्यादा पैसा बचेगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि नई टैक्स रीजीम से मीडिल क्लास को लाभ होगा। इससे उनके हाथों में ज्यादा पैसा बचेगा। निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 के बाद RBI की कस्टमरी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मीटिंग में शनिवार को हिस्सा लिया। इस मीटिंग के बाद सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई टैक्स रीजीम को लेकर यह बात कही है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से निवेश करने के लिए व्यक्तियों को प्रेरित करना आवश्यक नहीं है। बल्कि उन्हें निवेश के संबंध में व्यक्तिगत निर्णय लेने का अवसर देना चाहिए। मीटिंग और उसके बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री के साथ RBI गवर्नर शक्तिकांत दास भी मौजूद थे। अडाणी ग्रुप मामले पर सीतारमण ने क्या कहा?कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्मला सीतारमण से रिपोर्टर ने सवाल किया कि अडाणी ग्रुप के मामले में एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया है या ...