Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

BSF के जवानों ने युवती को बंधक बनाकर किया रेप:दूध लेने गई थी; डेयरी मालिक-कर्मचारी भी शामिल, 5 पर केस

BSF के जवानों ने युवती को बंधक बनाकर किया रेप:दूध लेने गई थी; डेयरी मालिक-कर्मचारी भी शामिल, 5 पर केस

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. रायसिंहनगर में युवती से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वालों में तीन बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) जवान भी शामिल हैं। घटना रायसिंहनगर की कुम्हार बस्ती के एक दूध डेयरी के गोदाम में हुई। युवती ने डेयरी मालिक और उसके कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में युवती ने तीन बीएसएफ जवानों के भी शामिल होने की शिकायत की थी। पीड़िता का कहना है कि वह उनके नाम नहीं जानती। पुलिस ने इस मामले में डेयरी मालिक और उसके कर्मचारी से घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। उसके बाद बीएसएफ जवानों को भी उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अब पीड़िता से इनकी पहचान कराई जाएगी। दूध लेने गई थी युवतीपीड़ित युवती मूल रूप से श्रीगंगानगर की रहने वाली है। अभी रायसिंहनगर में रह रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम दूध लेने ...
तापमान में आंशिक बढ़ोतरी:बीकानेर में तापमान में सामान्य बढ़ोतरी, दोपहर में गर्मी, रात में सर्दी

तापमान में आंशिक बढ़ोतरी:बीकानेर में तापमान में सामान्य बढ़ोतरी, दोपहर में गर्मी, रात में सर्दी

टॉप न्यूज़, What's Hot, बीकानेर
बीकानेर में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के साथ ही दोपहर में अब भी गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात में तेज ठंडी हवाएं सर्दी का अहसास करा रही है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है जबकि न्यूनतम तापमान बारह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वैसे भी इन दिनों में बीकानेर का न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सिसय कम ही चल रहा है। बीकानेर संभाग के चूरू का तापमान राज्य में सबसे कम है, जहां बीती रात न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस ही रहा। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में भी रात में सर्दी और दिन में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। बीकानेर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पिछले दिनों तीस से भी कम था लेकिन अब एक बढ़ गया है। वहीं रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था जो दस डिग्री तक पहुंच गया था। इसी महीने में तापमान दस डिग्री से नीचे भी गया था...

सबसे खूबसूरत महारानी की संपत्ति पर सबसे बड़ा झगड़ा:गायत्री देवी की हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी पर भाई-बहन के बीच विवाद

टॉप न्यूज़
जयपुर. जयपुर घराने की पूर्व राजमाता गायत्री देवी की वसीयत से जुड़े मामले पर पिछले दिनों जयपुर की कोर्ट ने एक फैसला देकर उनके पोते-पोती को बड़ी राहत दी है। इससे गायत्री देवी की वसीयत से जुड़ा विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है। पूरा मामला जानने से पहले पढ़िए, क्या है गायत्री देवी की वसीयत... 'मैं जयपुर की राजमाता गायत्री देवी। यह पुष्टि करती हूं कि मेरे पोते-पोती महाराज देवराज और लालित्या से मेरे प्रेम और स्नेह के चलते मैं रामबाग पैलेस होटल प्राइवेट लिमिटेड, जय महल होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, SMS इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, सवाई माधोपुर लॉज प्राइवेट लिमिटेड और जयपुर ताज एंटरप्राइजेस को संयुक्त रूप से महाराज देवराज और राजकुमारी लालित्या को ट्रांसफर करने के लिए पहले ही जरूरी ट्रांसफर डीड पर हस्ताक्षर कर चुकी हूं। यह शेयर होल्डिंग मेरे बेटे महाराज जगत सिंह के निधन पर जयपुर के डिस्ट...
गहलोत कल राहुल गांधी संग सूरत-राजकोट में करेंगे जनसभाएं:चित्तौड़गढ़ में इंदिरा और राजीव गांधी मूर्ति का इनॉग्रेशन करेंगे, 19 नर्सिंग कॉलेज भी खुलेंगे

गहलोत कल राहुल गांधी संग सूरत-राजकोट में करेंगे जनसभाएं:चित्तौड़गढ़ में इंदिरा और राजीव गांधी मूर्ति का इनॉग्रेशन करेंगे, 19 नर्सिंग कॉलेज भी खुलेंगे

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान सीएम और गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सीनियर ऑब्जर्वर अशोक गहलोत सोमवार को राहुल गांधी के साथ गुजरात के सूरत और राजकोट में चुनावी जनसभाएं करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में गहलोत गुजरात के प्रभारी थे, तब भी उन्होंने राहुल गांधी के साथ कई सभाएं गुजरात में की थीं। कांग्रेस ने वहां अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन जीत हासिल नहीं हो सकी। गहलोत और राहुल का गुजरात दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि राहुल गांधी ने गुजरात में भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकाली, राहुल गुजरात में दौरा नहीं कर रहे हैं। इस बीच राहुल के गुजरात जाने और जनसभाएं करने से बड़ा पॉलिटिकल मैसेज भी दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं राहुल के भाषण में शामिल होने वाले महत्वपूर्ण पॉइंट्स खुद सीएम अशोक गहलोत और प्रभारी डॉ रघु शर्मा तैयार करवा रहे हैं। 21 नवंबर को सूरत और राजकोट में गहलोत-रा...
परिणीति चोपड़ा ने हेयर ड्रायर से खुद को रखा गर्म:कहा- लोगों ने मेरा आइडिया चुरा लिया

परिणीति चोपड़ा ने हेयर ड्रायर से खुद को रखा गर्म:कहा- लोगों ने मेरा आइडिया चुरा लिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
परिणीति चोपड़ा का कहना है कि फिल्म ऊंचाई के सेट पर खुद को गर्म रखने के लिए वो हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती थीं। परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने हाथ में हेयर ड्रायर लिए नजर आ रहीं हैं। वीडियो में परिणीति के आस-पास ऊंचे ऊंचे पहाड़ दिख रहे हैं साथ ही आस-पास का एरिया बर्फ की चादर में लिपटा हुआ है। जाहिर है परिणीति चोपड़ा हाल ही में रिलीज फिल्म ऊंचाई में नजर आई थीं। हेयर ड्रायर ने परिणीति को ठंड से बचाया परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने हाथ में हेयर ड्रायर पकड़ा हुआ है। वीडियो के कैप्शन में लिखते हुए उन्होंने कहा- "ऊंचाई के शूट पर मेरा सेवियर। मुझे ये बताते हुए काफी प्राउड हो रहा है कि मेरा ये आइडिया सेट पर हर किसी ने चुरा लिया।" वीडियो में परिणीति वुलेन कपड़ो में दिखाई दे रही हैं। ऊंचाई में ल...
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 230 अंक गिरकर 61,750 पर बंद, निफ्टी 65 अंक टूटा; टाइटन और टाटा मोटर्स टॉप लूजर

गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 230 अंक गिरकर 61,750 पर बंद, निफ्टी 65 अंक टूटा; टाइटन और टाटा मोटर्स टॉप लूजर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (17 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 230 अंकों की गिरावट के साथ 61,750 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 65 अंक बढ़कर 18,343 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं सिर्फ 8 शेयरों में गिरावट रही। टाइटन-टाटा मोटर्स टॉप लूजरटाटा कंज्यूमर, अडाणी एंटरप्राइजेज, LT, पावर ग्रिड, HDFC लाइफ, ICICI बैंक, भारती एयरटेल समेत 13 शेयर्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। टाइटन, M&M, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल, हिंडाल्को, मारुति, ग्रासिम, डॉ रेड्‌डी, बजाज ऑटो समेत 37 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे। बैंक और ऑटो सेक्टर में गिरावटवहीं NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 में गिरावट देखने को मिली। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, FMCG और मीडिया सेक्टर में गिरावट रही। स...
एश्टन एगर की हैरअंगेज फील्डिंग:बाउंड्री पर हवा में उछल कर बचाए ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच रन

एश्टन एगर की हैरअंगेज फील्डिंग:बाउंड्री पर हवा में उछल कर बचाए ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच रन

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एश्टन एगर ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया और टीम के लिए पांच रन बचाए। उनकी फील्डिंग को देखकर स्टेडियम में बैठे दर्शक भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए। मैच का 45वां ओवर पैट कमिंस डाल रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने मिडविकेट की ओर खेला। ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर गिरेगी और इंग्लैंड के खाते में 6 रन जुड़ेंगे। उसी समय वहां पर फिल्डिंग कर रहे एश्टन एगर ने जमीन से करीब 4 फुट ऊपर उछलकर गेंद को पकड़ा। जब उन्होंने देखा कि वह बाउंड्री लाइन के बाहर गिरेंगे, तब उन्होंने पहले गेंद को अंदर फेंक दिया। मलान को केवल एक रन मिला। इस तरह एश्टन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच रन बचाए। एगर की इस फील्डिंग का मैच का कमेंट्री कर रहे कमेंटेर्ट्स ने भी तारीफ की। बाद में मलान ...
गुजरात चुनाव में राजस्थान के स्टार प्रचारक से दूरी:वसुंधरा समेत अरूण सिंह का नाम नहीं, पूनिया-शेखावत के साथ 108 नेताओं को फील्ड टास्क

गुजरात चुनाव में राजस्थान के स्टार प्रचारक से दूरी:वसुंधरा समेत अरूण सिंह का नाम नहीं, पूनिया-शेखावत के साथ 108 नेताओं को फील्ड टास्क

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए कैंपन शुरू हो चुका है। बीजेपी की ओर से बुधवार को 40 स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की गई थी। लेकिन, इसमें राजस्थान के एक भी नेता का नाम शामिल नहीं है। राजस्थान से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल वसुंधरा राजे समेत अन्य नेताओं को इस बार गुजरात चुनाव से दूर रखा गया है। जबकि पूनिया व शेखावत समेत 150 नेताओं को फील्ड टास्क के लिए उतारा गया है। दरअसल, राजस्थान से पूर्व CM वसुंधरा राजे बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। अलका सिंह गुर्जर राष्ट्रीय सचिव हैं। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह राष्ट्रीय महामंत्री हैं। सह प्रभारी विजया राहटकर राष्ट्रीय सचिव हैं। सांसद जसकौर मीणा, अरुण चतुर्वेदी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हैं। लेकिन इनमें से किसी भी नेता को गुजरात चुनाव प्रचार में स्टार कैम्पेनर नहीं लगाया गय...
किसी ने कब्जे, तो किसी ने बताई बिजली की परेशानी:जनसुनवाई में कलेक्टर बोले, ‘ जल्द करें परेशानी दूर, वरना होगी कार्रवाई ‘

किसी ने कब्जे, तो किसी ने बताई बिजली की परेशानी:जनसुनवाई में कलेक्टर बोले, ‘ जल्द करें परेशानी दूर, वरना होगी कार्रवाई ‘

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर में गुरुवार को कलेक्टर ने जन सुनवाई की। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक में उन्होंने एक-एक शिकायत को सुना। अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान करें या फिर अफसर चार्जशीट के लिए तैयार रहें। कलेक्टर ने जन सुनवाई के दौरान अवैध कॉलोनी विकसित कर भूखण्ड बेचने के एक मामले में सादुलशहर ईओ से रिपोर्ट मांगी तथा सिंचाई पानी प्रकरण में फैसला अपील पर पुनः परिवादी को सुनने के निर्देश दिए। घड़साना निवासी सुच्चा सिंह के रास्ता विवाद प्रकरण में तहसीलदार को पटवारी की रिपोर्ट लेने और सिंचाई पानी प्रकरण में कार्रवाई के लिये जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए। खंभा लगाने के लिए पैसे मांगे तो एफआईआर करवाओबिजली का पोल लगाने के मामले में कर्मचारी के पैसे वसूलने की शिकायत पर कलेक्टर ने परिवादी से संबंधित के खिलाफ ...
बीकानेर में जल संकट:गर्मी चली गई लेकिन जल संकट अब भी बरकरार है, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

बीकानेर में जल संकट:गर्मी चली गई लेकिन जल संकट अब भी बरकरार है, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. गर्मी खत्म हुए महीने हो गए लेकिन बीकानेर शहर में पीने के पानी का संकट अब भी बना हुआ है। गंगाशहर व भीनासर सहित शहर के कई क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। जो पानी आ रहा है वो भी काफी गंदा है। वहीं कुछ क्षेत्रों में पानी आपूर्ति का समय भी आधी रात है, जिससे लोग बिना पानी रह जाते हैं। पानी समस्या को लेकर वार्ड नं .40 के लोगों ने भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा व पार्षद मांगीलाल के नेतृत्व में रानी बाजार जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव किया। अधिशासी अभियंता विजय वर्मा को समस्या से अवगत करवाया । भाजपा महामंत्री सुराणा ने बताया कि रामपुरा वार्ड नंबर 40,19 और 20 नंबर में पिछले लंबे समय से लोगों के घरों में गंदे पानी आ रहा है जिससे बच्चे , महिलाएं व बुजुर्ग लोग बीमार पड़ रहे है । साथ ही नई पाईप लाइन डालने के लिए पार्षद मांगीलाल ने विभाग को तीन माह पूर्व बताया व लिखकर द...