Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 85 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 85 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी

बिजनेस
नई दिल्ली  लगातार चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। हालांकि, आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बाजार के दोनों सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,258 के स्तर पर बंद हुआ।   इससे पहले आज बाजार मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते बाजार हल्की सुस्ती के साथ खुला था। गौरतलब है कि बीते कारोबारी बुधवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था।  बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 533 अंक की तेजी के साथ 61 हजार के स्तर को पार पहुंचकर 61,150 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 156 अंक की बढ़त लेकर 18,212 के स्तर पर बंद हुआ।...
अमेजन की याचिका पर सीसीआई-फ्यूचर कूपन्स को नोटिस जारी

अमेजन की याचिका पर सीसीआई-फ्यूचर कूपन्स को नोटिस जारी

बिजनेस
नई दिल्ली  नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल ( एनसीएलएटी ) ने गुरुवार को ई-कॉमर्स प्रमुख अमेजन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीआईआई)  और फ्यूचर कूपन्स को नोटिस जारी किया। 10 दिन में दाखिल करना होगा जवाबइस याचिका में निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई द्वारा पारित एक हालिया आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसने फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड (एफसीपीएल) के साथ इसके सौदे की दो साल से अधिक पुरानी मंजूरी को निलंबित कर दिया था। अपीलेट ट्रिब्यूनल ने सीसीआई और एफसीपीएल को अगले दस दिन के भीतर जवाब देने और एमेजॉन से इस पर प्रत्युत्तर देने को कहा है।...
कम बजट में अपना घर बनाएं खूबसूरत और आकर्षक

कम बजट में अपना घर बनाएं खूबसूरत और आकर्षक

बिजनेस
अपने घर को खूबसूरत और नए जैसा भला कौन नहीं देखना चाहता? एक साफ-सुथरा घर आपको सकारात्मक ऊर्जा देता है, लेकिन घर पेंट कराने की मेहनत व महंगे पेंट्स के कारण हम अक्सर इसे टालते रहते हैं। आपकी इस समस्या का हल लेकर आई है देश की अग्रणी पेंट निर्माता कंपनी एशियन पेंट्स, जिसके दो नए पेंट्स आपके घर को बिल्कुल नए जैसा रखेंगे। आइए जानते हैं क्यों खास हैं एशियन पेंट्स के ये उत्पाद।  पॉकेट फ्रेंडली हैं ये पेंट्स एशियन पेंट्स ने घर की पेंटिंग के अनुभव को बेहद खास बनाने के लिए दो उत्पाद लॉन्च किए हैं। इनमें से एक है ऐसस्पार्क एक्सटीरियर इमल्शन व दूसरा है ट्रैक्टर स्पार्क इंटीरियर इमल्शन। ये दोनों उत्पाद कम बजट में आपके लिए उपलब्ध हैं। आप अपनी जेब पर बिना अतिरिक्त बोझ डाले अपने घर को पेंट कराकर नए जैसा बना सकते हैं। ...
करदाताओं के लिए बड़ी खबर, 1.54 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी

करदाताओं के लिए बड़ी खबर, 1.54 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी

बिजनेस
नई दिल्ली केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1,54,302 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विभाग ने एक अप्रैल 2021 से 10 जनवरी 2022 तक 1.59 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,54,302 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है।  आयकर विभाग की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, 1,56,57,444 मामलों में 53,689 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड जारी किया गया है और 2,21,976 मामलों में 1,00,612 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड जारी किया गया है। इसमें निर्धारण वर्ष 2021-22 के 1.20 करोड़ रिफंड शामिल हैं, जो 23,406.28 करोड़ रुपये है। सीबीडीटी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि 2020-21 के वित्तीय वर्ष (मार्च 2021 को समाप्त) के लिए नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 31 दिसंबर की समय सीमा तक लगभग 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर)...
डॉजक्वाइन की कीमत में आई जबरदस्त तेजी

डॉजक्वाइन की कीमत में आई जबरदस्त तेजी

बिजनेस
नई दिल्ली बिटक्वाइन समेत दुनिया भर की क्रिप्टोकरेंसी में बीते कुछ दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही थी। हालांकि, गुरुवार को ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी हरे निशान पर कारोबार करती हुई दिखाई दीं। आज डॉजक्वाइन की कीमत में 10.76 फीसदी का इजाफा हुआ और इसकी कीमत बढ़कर 13.75 रुपये पर पहुंच गई। इस कीमत पर डॉजक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 1.6 खरब रुपये हो गया है। दुनिया की शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल डॉजक्वाइन (Dogecoin) के साल 2021 के अंत तक एक डॉलर को पार करने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन अब जबकि साल खत्म हो चुका है और 2022 चालू हो चुका है तो क्रिप्टो विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस नए साल में इसकी कीमत में तेज वृद्धि देखने को मिलेगी।...
शिबा इनु क्वाइन का दाम आज 10 फीसदी से ज्यादा उछला

शिबा इनु क्वाइन का दाम आज 10 फीसदी से ज्यादा उछला

बिजनेस
नई दिल्ली 2022 की शुरुआत के साथ शुरू हुई क्रिप्टो बाजार में गिरावट का असर दुनिया की 10 सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी में से एक शीबा इनु पर भी पड़ा है। कुछ दिनों से लगातार लाल निशान पर कारोबार करने के बाद आज गुरुवार को Shiba Inu Coin (SHIB) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसकी कीमत में 10.61 फीसदी की तेजी आई है। निवेशकों को उत्साहित करने वाली इस बढ़ोतरी के बाद सिक्के की कीमत 0.002554 रुपये पर पहुंच गया है। इसकी कीमत में 0.000245 रुपसे का इजाफा हुआ है। इस कीमत पर डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 1.2 खरब रुपये हो गया है।...
आज पोल्काडॉट की कीमत 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ी

आज पोल्काडॉट की कीमत 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ी

बिजनेस
नई दिल्ली  पोल्काडॉट क्रिप्टोकरेंसी की कीमत आज बढ़ गई है। गुरुवार को क्रिप्टो बाजार में इस डिजिटल करेंसी की कीमत में 3.41 फीसदी या 71.34 रुपये का इजाफा हुआ है। नए साल की शुरुआत के बाद से ही गिरावट का दौर देख रहे पॉल्काडोट में आई इस तेजी के बाद डिजिटल करेंसी की कीमत बढ़कर 2163.78 रुपये हो गई है। इस कीमत पर इस क्रिप्टोकरेंसी का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 2 खरब रुपये हो गया है। ...
लाइटक्वाइन ने किया निवेशकों को मालामाल

लाइटक्वाइन ने किया निवेशकों को मालामाल

बिजनेस
नई दिल्ली दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी में जमकर निवेश हो रहा है। 2021 की शुरुआत में लाइटक्वाइन 184.92 डॉलर (9,306.75 रुपये) पर था। इसके बाद इस डिजिटल करेंसी की कीमत में काफी इजाफा हुआ है। आज लाइटक्वाइन (LTC) की कीमत में जबरदस्त तेजी आई है। इसने एक पन में निवेशकों को मालामाल बना दिया है। बता दें कि गुरुवार को इस डिजिटल करेंसी की कीमत 552 रुपये बढ़ गई। इस तेजी के साथ इसका दाम बढ़कर 11,205 रुपये पर पहुंच गया। इसकी कीमत में 5.18 फीसदी की तेजी आई है। इस कीमत पर इसका बाजार पूंजीकरण कीमत 700.5 अरब रुपये हो गया है।...
लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 530 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 18200 के पार

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 530 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 18200 के पार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 533 अंक की तेजी के साथ 61 हजार के स्तर को पार पहुंचकर 61,150 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ।(एनएसई) का निफ्टी भी 156 अंक की बढ़त लेकर 18,212 के स्तर पर बंद हुआ।  312 अंक चढ़कर खुला था सेंसेक्सबुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 312 अंक उछलकर 60,946 के स्तर पर, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 101 अंक की तेजी के साथ 18,154 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था।  ...
जापान-सिंगापुर के पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली

जापान-सिंगापुर के पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली

बिजनेस
नई दिल्ली दुनिया में किस देश का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली है और दुनिया के किस देश के पासपोर्ट को सबसे कमजोर, इसे पेश करने वाली साल 2022 में पासपोर्ट्स की रैंकिंग सामने आ गई है। पासपोर्ट स्वतंत्रता को लेकर इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) द्वारा प्रदान किए गए विशेष आंकड़ों के आधार पर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने रैकिंग जारी की है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 83वें स्थान पर है, जो अक्तूबर 2021 से सात स्थान ऊपर है। भारत के पास अब बिना पूर्व वीजा के 60 देशों तक पहुंच हासिल है।  जापान और सिंगापुर सबसे ऊपरइस सूची में जापान और सिंगापुर दोनों ने सूची में फिर से पहला स्थान हासिल किया। इन देशों के पासपोर्ट धारक 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद जर्मनी और दक्षिण कोरिया के पासपोर्ट एक बार फिर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारक बिना पूर...