Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

स्मार्टफोन पर 10 हजार और Smart TV पर 4000 रुपये तक की छूट

स्मार्टफोन पर 10 हजार और Smart TV पर 4000 रुपये तक की छूट

बिजनेस
नई दिल्ली अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल एक बार फिर से वापस आ गई हैं। अमेजन की रिपब्लिक डे सेल और फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत 17 जनवरी से 2022 से हो रही है। अमेजन की सेल 20 जनवरी तक चलेगी और फ्लिपकार्ट की सेल 22 जनवरी तक। अमेजन और फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्ट टीवी से लेकर फ्लिपकार्ट और तमाम गैजेट्स पर भारी छूट मिलेगी। Flipkart की इस सेल में स्मार्ट टीवी पर 75 फीसदी तक की छूट मिलेगी, वहीं अमेजन की सेल में स्मार्टफोन को 40 फीसदी तक की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। ...
ये हैं बीएसएनएल के 20 रुपये से कम कीमत वाले 3 शानदार रिचार्ज प्लान्स

ये हैं बीएसएनएल के 20 रुपये से कम कीमत वाले 3 शानदार रिचार्ज प्लान्स

बिजनेस
नई दिल्ली इंटरनेट ने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। एजुकेशन, बिजनेस से लेकर कामकाज तक सभी जगह इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है। दुनिया भर में बड़ी मात्रा में इसकी खपत की जा रही है। साल 2016 के बाद से भारत में इंटरनेट की खपत में कई गुना इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में इंटरनेट का एक बड़ा बाजार भारत में उभरा है। इसी को देखते हुए कई टेलीकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खास रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स लेकर आती रहती हैं।  हालांकि, टेलीकॉम सेवाओं का आनंद लेने वाले ग्राहकों के साथ आम समस्या ये देखने को मिलती है कि उनका डेली डाटा लिमिट बहुत जल्दी ओवर हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको बीएसएनएल के उन शानदार डाटा वाउचर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद रिचार्ज करवा सकते हैं। इससे आपको...
बड़ी डिस्प्ले, शानदार फीचर्स के साथ TAGG की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, कीमत 1,899 रुपये

बड़ी डिस्प्ले, शानदार फीचर्स के साथ TAGG की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, कीमत 1,899 रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली घरेलू ब्रांड TAGG ने अपनी नई स्मार्टवॉच TAGG Verve Active को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। TAGG Verve Active को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कि कम कीमत में एक अच्छी स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं। TAGG Verve Active को 1.70 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,899 रुपये रखी गई है। TAGG Verve Active के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग के अलावा SpO2 सेंसर भी मिलेगा जो कि ब्लड ऑक्सीजन लेवल की जानकारी देता है। यह वॉच टेंपरेचर सेंसर से भी लैस है यानी यह वॉच थर्मामीटर का भी काम करेगी। TAGG Verve Active की बैटरी लाइफ को लेकर 35 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा इसमें 24 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इस वॉच में Realtek8752x प्रोसेसर है। एप के जरिए आपको 100 से भी ज्यादा वॉच फेसेज मिलेंगी। TAGG Verve Active में जीपीएस नहीं है, ऐसे ...
बीमा कंपनियों ने लागू किया नया नियम

बीमा कंपनियों ने लागू किया नया नियम

बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना के प्रकोप से पूरी दुनिया परेशान है। अब तीसरी लहर यानी कोविड-19 को ओमिक्रॉन वैरिएंट अपने पैर पसारता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते दायरे को देखते हुए बीमा कंपनियों ने अब नया नियम लागू किया है। इसके तहत कोरोना संक्रमण से उबरने के तीन माह तक व्यक्ति को कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं मिल पाएगी।  जी हां, बीमा कंपनियों के नए नियम के लिए जो लोग कोरोनावायरस संक्रमण से उबर चुके हैं, उन्हें अब नई जीवन बीमा पॉलिसी लेने से पहले 3 महीने तक इंतजार करना होगा। बीमा कंपनियां अन्य बीमारियों की तरह कोरोनो वायरस मामलों के लिए प्रतीक्षा अवधि की आवश्यकता को लागू कर रही हैं। जीवन और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां पॉलिसी जारी करने से पहले जोखिम का आकलन करने के लिए लोगों को तय समय तक इंतजार करने को कहती हैं। कोरोना संक्रमण से उबर चुके लोगों के लिए इंतजार अवधि की यह शर्त सिर्फ जीवन बीमा पॉलिसियों पर ला...
शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 12 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के पार

शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 12 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के पार

बिजनेस
नई दिल्ली सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट लेकर 61,223 के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 0.02 फीसदी की गिरावट आई। जबकि एनएसई का निफ्टी 02 अंक या 0.01 फीसदी टूटकर 18,256 के स्तर पर बंद हुआ।   इससे पहले नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर शुरू हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 190 अंक से ज्यादा टूटकर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 73 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था। गौरतलब है कि गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी 45 अंकों की ब...
सोना 93 रुपये महंगा, चांदी की कीमत भी मामूली बढ़ी

सोना 93 रुपये महंगा, चांदी की कीमत भी मामूली बढ़ी

बिजनेस
नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने का भाव 93 रुपये की तेजी के साथ 47,005 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 46,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी भी 59 रुपये की तेजी के साथ 61,005 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,946 रुपये प्रति किलोग्राम थी। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 74.16 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,826 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.19 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने में कॉमेक्स पर शुक्रवार को 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 1,826 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।...
किसान क्रेडिट कार्ड के हैं ढेरों फायदे

किसान क्रेडिट कार्ड के हैं ढेरों फायदे

बिजनेस
नई दिल्ली भारत एक कृषि प्रधान देश है, और यहां की काफी ज्यादा जनसंख्या अब भी कृषि पर ही निर्भर करती है। किसान दिन-रात खेत में मेहनत करके फसल उगाता है, और तब जाकर लोगों की थाली में खाना पहुंचता है। ऐसे में सरकारें भी किसानों की मदद के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं के जरिए किसान भाईयों की आर्थिक रूप से मदद की जाती है। वहीं, कई तरह के राहत पैकेज की भी घोषणा की जाती है। इसी कड़ी में सरकार देश के अन्नदाताओं के लिए किसान क्रेडिट कार्ड लेकर आई, जिसके तहत किसानों को लोन दिया जाता है और वो भी कम ब्याज पर। इस कार्ड के अपने कई फायदे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।...
699 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी 180 दिनों की वैलिडिटी

699 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी 180 दिनों की वैलिडिटी

बिजनेस
नई दिल्ली हाल ही में कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की है। रिचार्ज के दामों हुई बढ़ोत्तरी का बुरा असर टेलीकॉम सेवाओं का लाभ उठाने वाले ग्राहकों पर पड़ रहा है। उन्हें अब इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसों को खर्च करना पड़ रहा है। इसी वजह से कई ग्राहक दूसरे रिचार्ज प्लान्स के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जिनमें उन्हें कम कीमत में ढेरों बेनिफिट्स मिल सके। अगर आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट के साथ लंबे समय की वैलिडिटी का फायदा मिले। इसी कड़ी में आज हम बीएसएनएल के एक ऐसे खास प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको ढेरों फायदे मिलेंगे। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी कुल 180 दिनों की है। ...
20 जनवरी को लॉन्च होगा शानदार फीचर्स वाला टोयोटा हिलक्स

20 जनवरी को लॉन्च होगा शानदार फीचर्स वाला टोयोटा हिलक्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली Toyota Hilux (टोयोटा हिलक्स) को आधिकारिक तौर पर 20 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस हफ्ते की शुरुआत में 2022 Camry Hybrid (2022 केमरी हाइब्रिड) की लॉन्चिंग के बाद Toyota Hilux टोयोटा की तरफ से साल की दूसरी लॉन्च होगी। दोनों मॉडल संभवतः एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। हालांकि Hilux कंपनी की तरफ से काफी बड़ा जुआ साबित हो सकता है। क्योंकि यह पिकअप ट्रक एक ऐसे सेगमेंट में कॉम्पीटिशन में उतर रहा है, जो लगभग न के बराबर मौजूद है। इसलिए कंपनी इस वाहन के जरिए खरीदारों के एक खास समूह को लुभाएगी।...
घर बेचकर किया क्रिप्टोकरेंसी में निवेश, अब मुकेश अंबानी को पछाड़ बना एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति

घर बेचकर किया क्रिप्टोकरेंसी में निवेश, अब मुकेश अंबानी को पछाड़ बना एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली  क्रिप्टो बाजार को बेहद ही अस्थिरता भरा कारोबार माना जाता है, जहां एक पल में ही निवेश करने वाला बुलंदी पर पहुंच जाता है और एक झटके में जमीन पर भी गिर जाता है। इस बीच क्रिप्टोकरेंसी का एक ऐसा ही कमाल का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपना घर बेचकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया और आज एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिनांस के सीईओ चांगपेंग झाओ की जिन्होंने संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है।  96.5 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिकचांगपेंग झाओ, जो क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस को संचालित करते हैं, दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को झाओ की अनुमानित कुल संपत्ति कम से कम 96.5 अरब डॉलर है। इस आंकड़े के साथ बिनांस सीईओ झाओ की कुल दौलत अब ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन के ठीक नीचे है और...