Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

लगातार तीसरे दिन बाजार लाल निशान में बंद

लगातार तीसरे दिन बाजार लाल निशान में बंद

बिजनेस
मुंबई सितंबर सीरीज की एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने मिला। इसी के साथ बाजार लगातार तीसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 287 पॉइंट गिरकर 59,126 पर और निफ्टी 93 पॉइंट गिरकर 17,618 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में बढ़त देखने को मिली। BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.33% और स्मॉलकैप 0.56% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे पहले बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सेंसेक्स 59,549 पर और निफ्टी 17,718 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 21 शेयर्स कमजोरी के साथ और 9 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। जिसमें पावरग्रिड के शेयर 2.67%, एशियन पेंट्स के शेयर 2.34% और एक्सिस बैंक के शेयर 1.87% गिरकर बंद हुए। वहीं बजाज फिनसर्व के शेयर में 2.19%, बजाज फाइनेंस के शेयर में 2.05% की तेजी देखने को मिली।...
मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाते हैं अडाणी

मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाते हैं अडाणी

बिजनेस
मुंबई अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। पिछले एक साल में उन्होंने हर दिन 1,002 करोड़ रुपए कमाए। इस समय उनकी संपत्ति 5.05 लाख करोड़ रुपए है। एक साल पहले उनकी संपत्ति 1.40 लाख करोड़ रुपए थी। मुकेश अंबानी सबसे अमीरभारत की सबसे अमीर फैमिली में मुकेश अंबानी का परिवार है। उन्होंने पिछले एक साल में हर दिन 163 करोड़ रुपए कमाए हैं। उनकी संपत्ति में 9% की बढ़त हुई है। उनकी संपत्ति इस समय 7.18 लाख करोड़ रुपए है। अंबानी की तुलना में अडाणी ने पिछले एक साल में रोजाना 6 गुना से ज्यादा पैसे कमाए थे। अडाणी की संपत्ति 4 गुना बढ़ीIIFL वेल्थ हुरून इंडिया की रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक, गौतम अडाणी की संपत्ति एक साल में करीब 4 गुना बढ़ी है। 59 साल के अडाणी इसी वजह से फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हैं। इसी साल मई में वे एशिया में दूसरे सबसे अमीर बिज...
6 महीने चलने वाले एक्सपो में करीब ढाई करोड़ विजिटर्स पहुंचेंगे

6 महीने चलने वाले एक्सपो में करीब ढाई करोड़ विजिटर्स पहुंचेंगे

बिजनेस
नई दिल्ली एक अक्टूबर से दुबई एक्सपो शुरू होने जा रहा है, जहां दुनियाभर की 46,000 ऑर्गनाइजेशन से करीब ढाई करोड़ विजिटर्स पहुंचने वाले हैं। दुबई में दुनियाभर के दिग्गज निवेशकों और बिजनेसमैन का जमावड़ा लगने वाला है। इस एक्सपो में वैसे तो करीब 180 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं। इंडियन पवेलियन भी तैयार किया गया है। जिसमें भारत की झांकी दिखती है। इंडियन पवेलियन का उद्घाटन एक अक्टूबर को भारत के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। यह एक्सपो 31 मार्च 2022 तक चलेगा जिसमें भारत से टाटा ग्रुप, रिलायंस, अडाणी, वेदांता, HSBC जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल होंगी।...
बिजली संकट से जूझ रहा चीन:कई फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन रोका

बिजली संकट से जूझ रहा चीन:कई फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन रोका

बिजनेस
चीन इस समय एक बड़े बिजली संकट से जूझ रहा है। चीन के लिए सबसे बड़ा संकट ये है कि मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा असर पड़ा है, क्योंकि फैक्ट्रियों को उनकी जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। पिछले कुछ दिनों में चीनी सरकार ने बिजली के उपयोग पर रोक लगा दी है और कारखाने के उत्पादन को सीमित कर दिया या रोक दिया है। जबकि सेवाओं के विस्तार के रूप में कोविड -19 का प्रकोप कम हो गया है।...
आज फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

आज फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

बिजनेस
नई दिल्ली आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को डीजल 25 और पेट्रोल 30 पैसे महंगा हुआ है। इसके बाद यहां पेट्रोल 101.64 और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कच्चे तेल (क्रूड ऑइल) की बढ़ती कीमतों के कारण आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं।
नई चेक बुक लेने और बैंक अकाउंट में सही मोबाइल नंबर अपडेट कराने सहित ये 4 जरूरी काम आज ही निपटा लें

नई चेक बुक लेने और बैंक अकाउंट में सही मोबाइल नंबर अपडेट कराने सहित ये 4 जरूरी काम आज ही निपटा लें

बिजनेस
नई दिल्ली आज यानी 30 सितंबर कई जरूरी काम निपटाने की आखिरी तारीख है। आपको बैंक अकाउंट में सही मोबाइल नंबर अपडेट कराना और डीमैट की KYC करने जैसे कई जरूरी काम आज ही निपटाने होंगे। ऐसा न करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 1 अक्टूबर से नया ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू होने जा रहा है। ऑटो डेबिट का मतलब है कि आपने मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग में बिजली, LIC या अन्य किसी खर्च को ऑटो डेबिट मोड में डाला है तो एक निश्चित तारीख को पैसा बैंक अकाउंट से अपने आप कट जाएगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपका एक्टिव मोबाइल नंबर बैंक में अपडेट होना जरूरी है। ऐसे में अगर आपका नंबर अपडेट नहीं है तो 30 सितंबर तक करा लें। नई व्यवस्था के तहत बैंकों को पेमेंट ड्यू डेट से 5 दिन पहले ग्राहक के मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन भेजना होगा। नोटिफिकेशन पर ग्राहक की मंजूरी होनी चाहिए। 5000 से ज्यादा के पेमेंट ...
इस साल भारत के प्रमुख शहरों में घर खरीदने वालों की बढ़ी तादाद: JLL India रिपोर्ट

इस साल भारत के प्रमुख शहरों में घर खरीदने वालों की बढ़ी तादाद: JLL India रिपोर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया के अनुसार, 2020 के निचले आधार से घरेलू आय में वृद्धि, कम बंधक दरों और स्थिर आवास की कीमतों की वजह से, इस साल प्रमुख शहरों में घर खरीदने की क्षमता में सुधार हुआ है।जेएलएल इंडिया ने सोमवार को अपना वार्षिक होम परचेज अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स (JLL HPAI 2021) लॉन्च किया। यह इंडेक्स दर्शाता है कि, क्या औसत वार्षिक आय (समग्र शहर स्तर पर) अर्जित करने वाला परिवार शहर में प्रचलित स्थिति में बाजार मूल्य पर, एक संपत्ति पर हाउसिंग लोन के लिए पात्र है।इंडेक्स से पता चलता है कि साल 2013 और 2021 के बीच, प्रमुख भारतीय शहरों, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु में घर खरीदने की क्षमता में लगातार वृद्धि हुई है।जेएलएल इंडिया ने कहा कि, "चालू वर्ष के दौरान, घरेलू आय में 7 से 9 फीसद (2020 के निचले आधार से) की तेजी से वृद्धि देखी गई है। हैदराबाद ...
1 अक्टूबर से बदल जाएगा ऑटो डेबिट भुगतान का तरीका

1 अक्टूबर से बदल जाएगा ऑटो डेबिट भुगतान का तरीका

बिजनेस
नई दिल्ली। अगर आप भी अपने मोबाइल बिल, ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पेमेंट या इस तरह की सेवाओं के भुगतान के लिए, डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ऑटो-डेबिट सुविधा का इस्तेमाल करते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियम के कारण, आपको 1 अक्टूबर से कुछ लेन देन में दिक्कत हो सकती है। एक्सिस और एचडीएफसी सहित कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को ऑटो-डेबिट भुगतान के लिए नियमों में बदलाव के बारे में ग्राहकों सूचित करना शुरू कर दिया है।ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने, कार्ड से भुगतान के लिए नए सुरक्षा उपायों को अपनाया है। एचडीएफसी बैंक ने अपनी वेबसाइट पर यह लिखा है कि, "1 अक्टूबर से एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड पर मर्चेंट वेबसाइट/ऐप पर दिए गए किसी भी स्थायी निर्देश (आवर्ती भुगतानों के प्रसंस्करण के लिए ई-मैंडेट) को तब तक मंजूरी नहीं देगा, जब तक कि वह आरबीआई की अनुपालन प्रक्रिया ...
अमेजन पर पंजीकृत विक्रेताओं को तत्काल ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान करेगा ICICI बैंक

अमेजन पर पंजीकृत विक्रेताओं को तत्काल ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान करेगा ICICI बैंक

बिजनेस
नई दिल्ली। ICICI बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी है कि, उसने ई-कॉमर्स कंपनी के ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर पंजीकृत व्यक्तिगत विक्रेताओं और छोटे व्यवसायों को 25 लाख तक की ओवरड्राफ्ट (ओडी) सुविधा प्रदान करने के लिए अमेजन इंडिया के साथ साझेदारी की है। एपीआई एकीकरण द्वारा संचालित यह साझेदारी विक्रेताओं को, पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया में आवेदन-मंजूरी-वितरण की प्रक्रिया में बैंक से ओडी प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। दूसरे बैंकों के ग्राहक भी ICICI बैंक से ओडी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, यदि वे amazon.in के साथ विक्रेता के रूप में पंजीकृत हैं।ICICI बैंक में चालू खाता रखने वाले विक्रेता अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए ओडी का उपयोग करना शुरू कर सकते हैं। अन्य बैंकों के ग्राहक केवल डिजिटल रूप से बैंक में एक चालू खाता खोलकर ओडी का लाभ उठा सकते हैं।इस पर जानकारी देते हुए ICICI बैंक क...
GST Tax Slab सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा के लिए मंत्रियों की दो समितियों का हुआ गठन

GST Tax Slab सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा के लिए मंत्रियों की दो समितियों का हुआ गठन

बिजनेस
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने राज्यों के वित्त मंत्रियों की दो समितियों का गठन किया है। ये समितियां वर्तमान टैक्स स्लैब और जीएसटी से छूट वाले सामानों की समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही जीएसटी चोरी की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान करेंगी और आईटी सिस्टम में बदलावों की जरूरत को लेकर भी सुझाव देंगी। दरों को और तर्कसंगत बनाने के लिए गठित मंत्रियों की समिति इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर की समीक्षा के साथ-साथ टैक्स रेट स्लैब के मर्जर सहित दरों को और तार्किक बनाने को लेकर अपनी और से सिफारिश करेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी बोम्मई की अध्यक्षता वाली इस समिति में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा, केरल के वित्त मंत्री के एन बालागोपाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित कुल सात सदस्य होंगे। यह समिति दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगी। यह समिति ऐसे वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति की भी समीक्षा कर...