Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

अक्टूबर 2020 में 2.65 लाख करोड़ था मार्केट कैप

अक्टूबर 2020 में 2.65 लाख करोड़ था मार्केट कैप

बिजनेस
मुंबई अडाणी ग्रुप के शेयर्स पिछले एक साल में 2 से 6 गुना बढ़ गए हैं। पिछले साल अक्टूबर में अडाणी की 6 कंपनियों का मार्केट कैप 2.65 लाख करोड़ रुपए था। अब मार्केट कैप 8.96 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यानी तीन गुना से ज्यादा की बढ़त इसमें दिखी है। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1,458 रुपए पर स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 296 रुपए से बढ़कर 1,458 रुपए पर पहुंच गया है। जबकि अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर 241 से 1,574 रुपए पर आ गया है। हालांकि यह पिछले हफ्ते 1,990 रुपए तक पहु्ंच गया था। अडाणी पावर का शेयर 34 से 95 रुपए जबकि अडाणी टोटल गैस का शेयर 180 से 1,413 रुपए पर पहुंच गया है। अडाणी पोर्ट का शेयर 341 से 734 रुपए और अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 661 से बढ़कर 1,395 रुपए हो गया।...
दिल्ली में पेट्रोल 102.14 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

दिल्ली में पेट्रोल 102.14 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

बिजनेस
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ गए हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है तो वहीं, पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 102.14 रुपए प्रति लीटरइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार ईंधन के दामों में ताजा वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जो शुक्रवार को 101.89 रुपए लीटर था। इसी प्रकार, डीजल 90.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।...
फ्रीलांसर का जॉब करने पर भी देना होगा टैक्स

फ्रीलांसर का जॉब करने पर भी देना होगा टैक्स

बिजनेस
मुंबई अगर आप फ्रीलांसर के रूप में काम करते हैं और इससे आपकी अच्छी खासी कमाई होती है तो आप भी टैक्स के दायरे में आते हैं। अगर आप टैक्स की अदायगी करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है। फ्रीलांसर का मतलब क्या है फ्रीलांसर का मतलब आप एक साथ कई कंपनियों के लिए काम कर सकते हैं। इसमें समय का या घंटे का बंधन नहीं होता है। यह प्रोजेक्ट के आधार पर होता है। फ्रीलांसर का काम करने वाले वे लोग होते हैं जो ग्राहकों के लिए अपने घर, पार्क या कैफे में बैठकर विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं।...
महंगे हो सकते हैं लोन

महंगे हो सकते हैं लोन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई लंबे समय से चले आ रहे सस्ते लोन का दौर खत्म हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगले हफ्ते ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। ब्याज दरें बढ़ी तो घर, कार और अन्य सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। RBI मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक की घोषणा 8 अक्टूबर को करेगा।
नौकरी वालों के लिए नए साल में खुशखबरी

नौकरी वालों के लिए नए साल में खुशखबरी

बिजनेस
नई दिल्ली नौकरीपेशा लोगों के लिए अगला साल अच्छी खबर लेकर आ सकता है। 2022 में सैलरी हाइक कोविड से पहले वाले साल (2019) जितनी हो सकती है। लेकिन, कुछ इकोनॉमिक सेक्टर के वर्करों को निराशा हाथ लग सकती है। दरअसल डेलॉइट के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, रिकवरी सभी इकोनॉमिक सेक्टर में नहीं हुई है।
एअर इंडिया अभी नहीं बिकी

एअर इंडिया अभी नहीं बिकी

बिजनेस
मुंबई एअर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा ग्रुप की बोली मंजूर होने की खबर को सरकार ने खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा है कि इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं, अभी कुछ तय नहीं किया गया है। जब भी इस बारे में कुछ फैसला होगा उसकी जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी। इससे पहले ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि टाटा संस के एअर इंडिया के खरीदने के प्रस्ताव को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। सरकार ने एअर इंडिया में पूरी 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए टेंडर बुलाया था। एअर इंडिया की दूसरी कंपनी एअर इंडिया सैट्स (AISATS) में सरकार इसी के साथ 50% हिस्सेदारी बेचेगी।...
ICICI बैंक का त्योहारी बोनांजा

ICICI बैंक का त्योहारी बोनांजा

बिजनेस
मुंबई निजी सेक्टर के लीडिंग बैंक ICICI बैंक ने त्योहारी बोनांजा पेश किया है। इसमें होम लोन पर केवल 1,100 रुपए प्रोसेसिंग फीस लगेगी। होम लोन 6.70% ब्याज पर मिलेगा। जबकि पर्सनल लोन 10.25% ब्याज पर मिलेगा। एक अक्टूबर से बोनांजा ऑफर बैंक ने कहा कि एक अक्टूबर से फेस्टिव बोनांजा के तहत ग्राहक ऑफर का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत होम लोन लेने वाले ग्राहक रेपो रेट से लिंक ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं। ग्राहक अगर किसी और बैंक का लोन ICICI बैंक में ट्रांसफर करता है तो भी ये फायदा उसे मिलेगा।...
लगातार चौथे दिन बाजार कमजोरी के साथ बंद

लगातार चौथे दिन बाजार कमजोरी के साथ बंद

बिजनेस
मुंबई कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 360 पॉइंट गिरकर 58,765 पर और निफ्टी 86 पॉइंट गिरकर 17,532 पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते की बात करें तो इस पूरे हफ्ते में सेंसेक्स 1282 पॉइंट और निफ्टी 321 पॉइंट टूटा है। इससे पहले सेंसेक्स 58,889 पर और निफ्टी पर खुला 17,531 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 19 शेयर्स कमजोरी के साथ और 11 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। जिसमें बजाज फिनसर्व के शेयर 3.45%, मारुति के शेयर 2.45% और भारती एयरटेल के शेयर 2.22% गिरकर बंद हुए। वहीं M&M के शेयर 3.05%, डॉ. रेड्डीज के शेयर 1.38% और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.10% चढ़कर बंद हुए।...
मारुति सुजुकी अक्टूबर में 40% प्रोडक्शन में कटौती करेगी, अगस्त में भी 3 शनिवार बंद रहे थे प्लांट

मारुति सुजुकी अक्टूबर में 40% प्रोडक्शन में कटौती करेगी, अगस्त में भी 3 शनिवार बंद रहे थे प्लांट

बिजनेस
दुनियाभर की कार कंपनियों के साथ देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी सेमीकंडक्टर की समस्या से जूझ रही है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर में सेमीकंडक्टर की कमी के चलते मारुति 40 प्रतिशत प्रोडक्शन में कटौती करेगी। यानी इस महीने उसका कुल प्रोडक्शन महज 60 प्रतिशत रहेगा। हालांकि, ये आंकड़े सितंबर 40% प्रोडक्शन से बेहतर हैं। मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट्स की कमी के चलते अक्टूबर 2021 में हरियाणा और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, सुजुकी मोटर गुजरात में होने वाले प्रोडक्शन में कटौती की जा सकती है। हालांकि, स्थिति गतिशील है, लेकिन वर्तमान में अनुमान है कि दोनों स्थानों पर कुल व्हीकल प्रोडक्शन की मात्रा सामान्य उत्पादन का लगभग 60 प्रतिशत हो सकती है।...
एयर इंडिया के लिए मिनिमम रिजर्व प्राइस तय

एयर इंडिया के लिए मिनिमम रिजर्व प्राइस तय

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सरकार ने पब्लिक सेक्टर की कंपनी एयर इंडिया को बेचने के लिए मिनिमम रिजर्व प्राइस तय कर दिया है। उसने अंतिम रूप से चुनी गई दो कंपनियों से आगे की बातचीत के लिए उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया किसको बेची जाएगी, उसका नाम संभवत: तय कर लिया गया है।