Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

आपके फायदे की बात:FD से ज्यादा रिटर्न के लिए डेट म्यूचुअल फंड में कर सकते हैं निवेश, इसने बीते 1 साल में दिया 11% तक का रिटर्न

आपके फायदे की बात:FD से ज्यादा रिटर्न के लिए डेट म्यूचुअल फंड में कर सकते हैं निवेश, इसने बीते 1 साल में दिया 11% तक का रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप इन दिनों कहीं ऐसी जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं जहां कम रिस्क के साथ आपको फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा शानदार रिटर्न मिले तो आप डेट म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड की इस कैटेगरी ने बीते 1 साल में 11% तक का रिटर्न दिया है। आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं ताकि आप इसमें निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकें। क्या है डेट म्यूचुअल फंड?डेट फंड एक प्रकार का म्यूचुअल फंड है। इसके तहत प्रमुख रूप से फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज जैसे कि गवर्नमेंट सिक्योरीटीज, कॉर्पोरेट बॉन्ड और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट आदि में निवेश किया जाता है। डेट फंड मुख्य रूप से ऐसे फंड होते हैं जो बैंक FD (फिक्स्ड डिपॉजिट​​​​​​) से ज्यादा रिटर्न देते हैं। चूंकि इसमें फिक्स ब्याज वाले संसाधनों में निवेश किया जाता है, इसलिए इसमें इक्विटी बाजार की तरह उतार-चढ़ाव का बहुत ज्यादा असर नहीं होता ह...
हीरो के टू-व्हीलर्स महंगे हुए:18 मॉडल पर नई कीमतें आज से लागू, अब सबसे सस्ती HF 100 बाइक 1000 रुपए महंगी हुई; लगातार कीमत बढ़ाने के बाद भी कंपनी नंबर-1

हीरो के टू-व्हीलर्स महंगे हुए:18 मॉडल पर नई कीमतें आज से लागू, अब सबसे सस्ती HF 100 बाइक 1000 रुपए महंगी हुई; लगातार कीमत बढ़ाने के बाद भी कंपनी नंबर-1

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली हीरो मोटोकॉर्प ने सभी टू-व्हीलर्स मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत पर मिनिमम 1000 रुपए और मैक्सिमम 3000 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। यानी अब हीरो की बाइक और स्कूटर खरीदने के लिए बजट बढ़ाना होगा। कीमतें बढ़ने की सबसे बड़ी वजह पीछे रॉ मटेरियल का महंगा होना है। इसमें स्टील, एल्युमिनियम, प्लास्टिक और मेटल शामिल हैं। वरेण्यम मोटर्स, भोपाल पर अब हीरो की सबसे सस्ती बाइक HF 100 की एक्स-शोरूम कीमत 49,900 रुपए से बढ़कर 50,900 रुपए हो गई है। वहीं, इसकी ऑनरोड कीमत 60,137 रुपए से बढ़कर 61,224 रुपए हो गई है। यानी अब ये बाइक 1087 रुपए महंगी मिलेगी। हीरो के देशभर में 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा ग्राहक हैं। 9 महीने में 4 बार बढ़ाई कीमतेंहीरो मोटोकॉर्प जनवरी 2021 से सितंबर 2021 तक यानी पिछले 9 महीने के दौरान चार बार कीमतें बढ़ा चुकी है। इससे पहले जुलाई में भी कंपनी न...
अच्छे दिन की उम्मीद नहीं:आने वाले दिनों में 3 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल, कच्चा तेल फिर 75 डॉलर पर पहुंचा

अच्छे दिन की उम्मीद नहीं:आने वाले दिनों में 3 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल, कच्चा तेल फिर 75 डॉलर पर पहुंचा

बिजनेस
नई दिल्ली कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सोमवार को फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के लेवल तक पहुंच गया है। भारत के लिए यह खास तौर पर चिंता की बात है, क्योंकि यहां पेट्रोल और डीजल 100 रुपए प्रति लीटर का लेवल पहले ही पार कर गया है। ऐसे में अगर कच्चा तेल और महंगा होता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 1 महीने में 9.1% महंगा हुआ कच्चा तेलकच्चे तेल के बाजार में इन दिनों तेजी देखी जा रही है। यह इस सप्ताह चढ़ कर 75.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 1 महीने पहले ये 69.03 पर था यानी ये 9.1% बढ़ा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी इसके पीछे-पीछे है। यह भी पिछले सप्ताह के 69.98 डॉलर प्रति बैरल से चढ़ कर इस सप्ताह 71.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। क्यों महंगा हो रहा कच्चा तेल?केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि दुनियाभर में कोरोना के नए...
बिना खर्च के लाखों की कमाई:यूट्यूब चैनल से हर महीने 4 लाख कमा रहे गडकरी, देश के कई यूट्यूबर की कमाई 30 लाख से भी ज्यादा; यहां से आप भी कमा सकते हैं मोटी रकम

बिना खर्च के लाखों की कमाई:यूट्यूब चैनल से हर महीने 4 लाख कमा रहे गडकरी, देश के कई यूट्यूबर की कमाई 30 लाख से भी ज्यादा; यहां से आप भी कमा सकते हैं मोटी रकम

बिजनेस
नई दिल्ली बीते सप्ताह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो यूट्यूब से हर महीने 4 लाख रुपए कमा रहे हैं। गडकरी के चैनल के अभी 2.27 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। गडकरी की पीआर टीम उनके किसी भी इवेंट के वीडियो चैनल पर अपलोड करती हैं। गडकरी के चैनल का सबसे पॉपुलर वीडियो चार धाम महामार्ग विकास परियोजना का है। वीडियो को 4 साल पहले अपलोड किया गया था। इस वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन (12 लाख) व्यूज मिल चुके हैं। आज हम आपको यूट्यूब से पैसे कमाने का तरीका बता रहे हैं.... यूट्यूब प्लेटफॉर्म को साल 2005 में लॉन्च किया गया था। अगर आप यूट्यूब पर क्रिएटर के रूप में काम करना चाहते हैं, तो आपके पास यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने के लिए एक चैनल होना चाहिए, इस चैनल को आप जीमेल अकाउंट से साइन इन करके बना सकते हैं। आप इस चैनल के जरिए अपने वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर सकते हैं और उस...
गोल्ड-सिल्वर अपडेट:सोना 46 और चांदी 60 हजार के नीचे आई, आने वाले दिनों में जारी रह सकती है गिरावट

गोल्ड-सिल्वर अपडेट:सोना 46 और चांदी 60 हजार के नीचे आई, आने वाले दिनों में जारी रह सकती है गिरावट

बिजनेस
नई दिल्ली सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। इसी गिरावट के चलते आज सोना 46 हजार के नीचे आ गया है। वायदा बाजार में आज सोना MCX पर दोपहर 1 बजे 31 रुपए कम होकर 45,955 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सर्राफा बाजार की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 125 रुपए सस्ता होकर 46,185 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)2446,1852346,0002242,3051834,639 60 हजार के नीचे आई चांदीसर्राफा बाजार में आज चांदी 1,256 रुपए सस्ती होकर 59,875 रुपए प्रति किलोग्राम पर आई गई है। हालांकि MCX पर 1 बजे ये 8 रुपए की बढ़त के साथ 60 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। सितंबर में सोना 1,100 और चांदी 3 हजार से ज्यादा सस्ती हुईसर्राफा बाजार में इस महीने अब तक सोना 1,102 रुपए सस्ता हो चुका है। ...
बड़ी गिरावट के साथ बाजार बंद:ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 813 पॉइंट और निफ्टी 261 पॉइंट फिसला, मेटल शेयर्स की चमक फीकी पड़ी

बड़ी गिरावट के साथ बाजार बंद:ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 813 पॉइंट और निफ्टी 261 पॉइंट फिसला, मेटल शेयर्स की चमक फीकी पड़ी

बिजनेस
मुंबई आज यानी सोमवार को बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 813 पॉइंट और निफ्टी 261 पॉइंट फिसला और अंत में सेंसेक्स 525 पॉइंट गिरकर 58,491 पर और निफ्टी 188 पॉइंट गिरकर 17,397 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 58,634 पर और निफ्टी 17,443 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 23 शेयर्स कमजोरी के साथ और 7 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। जिसमें टाटा स्टील के शेयर में 9.53% और इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.50% की गिरावट रही। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 2.96% की तेजी देखने को मिली। बाजार पर मेटल, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स ने दबाव बनाया। NSE पर मेटल इंडेक्स 6.60% और ऑटो इंडेक्स 1.44% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में टाटा स्टील 10% गिरकर 1,247.55 पर बंद हुआ। वहीं 2.88% की तेजी के साथ हिंदुस्तान यूनिलीवर निफ्टी का टॉप गेनर रहा। शेयर ...
7,511 से 17,519 तक की निफ्टी की यात्रा:निफ्टी की 10 हजार की बढ़त में रिलायंस का सबसे ज्यादा योगदान, सरकारी कंपनियां रहीं पीछे

7,511 से 17,519 तक की निफ्टी की यात्रा:निफ्टी की 10 हजार की बढ़त में रिलायंस का सबसे ज्यादा योगदान, सरकारी कंपनियां रहीं पीछे

बिजनेस
मुंबई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी इंडेक्स ने पिछले साल मार्च से अब तक 10 हजार की बढ़त हासिल किया है। इस 10 हजार की बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे ज्यादा योगदान रहा। रिलायंस ने एक हजार पॉइंट का योगदान दिया। जबकि सरकारी कंपनियों ने इस बढ़त में काफी कम योगदान दिया है। मार्च 2020 में निफ्टी 7,511 अंक पर था आंकड़े बताते हैं कि निफ्टी पिछले साल मार्च में 7,511 अंक पर था। पिछले हफ्ते निफ्टी ने 17,519 के लेवल को टच किया था। यानी इस दौरान निफ्टी में 10 हजार अंकों की बढ़त देखी गई। ऑयल से टेलीकॉम सेक्टर में फैली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने निफ्टी के 10 हजार की बढ़त में 10% यानी एक हजार पॉइंट का योगदान दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका शेयर इस समय पिछले एक साल में हाइएस्ट लेवल पर है। इस समय यह शेयर 2,400 र...
बजट 2022-23 की तैयारी:12 अक्टूबर से प्री-बजट मीटिंग होंगी शुरू, डिमांड जनरेशन, रोजगार जैसे मुद्दों पर होगा फोकस

बजट 2022-23 की तैयारी:12 अक्टूबर से प्री-बजट मीटिंग होंगी शुरू, डिमांड जनरेशन, रोजगार जैसे मुद्दों पर होगा फोकस

बिजनेस
नई दिल्ली वित्त मंत्रालय 12 अक्टूबर से 2022-23 के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की कवायद शुरू करेगा। कोविड-19 महामारी से प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के बीच बजट की तैयारी शुरू होगी। इस बजट में डिमांड जनरेशन, रोजगार और GDP ग्रोथ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस रहेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह चौथा बजट होगा। 12 अक्टूबर 2021 से शुरू होगा बैठकों का दौरबजट डिविजन के बजट सर्कुलर 2022-23 के मुताबिक बजट से पहले होने वाली बैठकों का दौर यानी प्री-बजट मीटिंग 12 अक्टूबर 2021 से शुरू हो जाएंगी। वित्तीय सचिव, अन्य सचिवों और वित्तीय सलाहकारों के साथ बजट पर चर्चा पूरी करने के बाद 2022-23 के बजट अनुमान (BE) को अंतिम रूप दिया जाएगा। ये बैठकें नवंबर के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेंगी। सर्कुलर के मुताबिक, केंद्रीय क्षेत्र और केंद्र प्रायोजित योजनाओं समेत सभी तरह के खर्च लिमिट प...
इंपोर्ट ड्यूटी कम करने का असर:सनफ्लावर, पाम और सोया ऑयल हुए सस्ते, लेकिन सरसों तेल हुआ महंगा; तेल-तिलहन के स्टॉक पर निगरानी के लिए बनेगा पोर्टल

इंपोर्ट ड्यूटी कम करने का असर:सनफ्लावर, पाम और सोया ऑयल हुए सस्ते, लेकिन सरसों तेल हुआ महंगा; तेल-तिलहन के स्टॉक पर निगरानी के लिए बनेगा पोर्टल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली पाम, सोया और सूरजमुखी के तेल पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी में दूसरी बार कमी किए जाने का असर अब दिखने लगा है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेलों के थोक और खुदरा भाव में पिछले एक हफ्ते के दौरान कमी आई है। लेकिन सरसों तेल का खुदरा भाव घटने के बजाय बढ़ा है। शुक्रवार को सरसों तेल की कीमत 180 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई थी जो महीने भर पहले 173 रुपए प्रति लीटर थी। सूरजमुखी के तेल का रिटेल भाव 171 रुपए से घटकर 167 रुपए पर आया पिछले एक महीने में रसोई तेलों का औसत रिटेल भाव मामूली घटा है। यह बात उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में कीमतों पर नजर रखने वाले विभाग ने कही है। शुक्रवार को सूरजमुखी के तेल की औसत खुदरा कीमत 167 रुपए प्रति लीटर रही। हालांकि विभाग के मुताबिक, सूरजमुखी के तेल की रिटेल कीमत पिछले हफ्ते 174 रुपए रही जो महीने भर पहले 171 रुपए प्रति लीटर थी। बाजार में कम आवक से लगा...
सरकार दे सकती है किसानों को तोहफा:PM किसान योजना के तहत मिलने वाला पैसा हो सकता है दोगुना, 6 की जगह मिल सकते हैं 12 हजार रुपए

सरकार दे सकती है किसानों को तोहफा:PM किसान योजना के तहत मिलने वाला पैसा हो सकता है दोगुना, 6 की जगह मिल सकते हैं 12 हजार रुपए

बिजनेस
नई दिल्ली केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM किसान योजना) के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद को दोगुना करने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लाभार्थी किसानों को 2000 रुपए की जगह 4000 रुपए की किश्त मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को हर साल 6 हजार की जगह 12 हजार रुपए तीन किश्तों में मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार जल्द लाभार्थी किसानों को ये तोहफा दे सकती है। मंत्रियों में हुई चर्चारिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इसमें PM किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि को दोगुना करने पर भी चर्चा की गई है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। अभी किसानों को हर साल मिलते हैं 6000 रुपएPM किसान योजना के तह...