Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

काम की बात:फिक्स्ड डिपॉजिट कराने का बना रहे हैं प्लान तो पहले यहां जान लें कहां निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

काम की बात:फिक्स्ड डिपॉजिट कराने का बना रहे हैं प्लान तो पहले यहां जान लें कहां निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

बिजनेस
नई दिल्ली एक्सिस और कोटक महिन्द्रा बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट की दरों में बदलाव किया है। ऐसे में अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको बैंको की ब्याज दरों के बारे में पता होना जरूरी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि FD पर कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है। 2 साल की FD पर ब्याज बैंकब्याज दर (% में)पोस्ट ऑफिस5.50एक्सिस5.25SBI5.10ICICI5.00कोटक महिंद्रा5.00HDFC4.90 3 साल की FD पर ब्याज बैंकब्याज दर (% में)पोस्ट ऑफिस5.50SBI5.30एक्सिस5.25HDFC5.15ICICI5.15कोटक महिंद्रा5.10 5 साल की FD पर ब्याज बैंकब्याज दर (% में)पोस्ट ऑफिस6.70एक्सिस5.75SBI5.40ICICI5.35HDFC5.30कोटक महिंद्रा5.25 5 साल की FD पर ले सकते हैं टैक्स छूट का फायदा5 साल वाली FD को टैक्स सेविंग FD कहा जाता है। इसमें निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स छूट ली...
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च 2022 हुई, पहले 30 सितंबर थी आखिरी तारीख

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च 2022 हुई, पहले 30 सितंबर थी आखिरी तारीख

बिजनेस
केंद्र सरकार ने पैन कार्ड से आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। इससे पहले आधार से पैन को लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी गई है। वित्त मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। इस तारीख तक आधार-पैन लिंक न करने पर आपका पैन इनऑपरेटिव (निष्क्रिय) घोषित कर दिया जाएगा। इनऑपरेटिव पैन का उपयोग करने पर आप पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आपको 31 मार्च 2022 तक आधार-पैन लिंक करना होगा। ऐसे चेक करें आधार-पैन लिंक हैं या नहीं सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट incometax.gov पर जाएं।यहां नीचे की तरफ लिंक आधार स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।इसके बाद अगला पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार और पैन नंबर डालकर व्यू आधार लिंक स्टेटस पर क्लिक करना होगा।इस पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आधार...
कम नहीं हुई हैं मुश्किलें:4 साल में सरकारी कंपनी बन सकती है वोडा आइडिया, सरकार बन सकती है 26% हिस्से की मालिक

कम नहीं हुई हैं मुश्किलें:4 साल में सरकारी कंपनी बन सकती है वोडा आइडिया, सरकार बन सकती है 26% हिस्से की मालिक

बिजनेस
मुंबई टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अगर कंपनी वित्तीय दिक्कतों से उबर नहीं पाई तो सरकार चार साल बाद कंपनी में 26% हिस्से की मालिक बन सकती है। ब्रोकरेज फर्म्स ने जताई संभावना ब्रोकरेज फर्म्स ने एक रिपोर्ट में इस तरह की संभावना जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया (Vi) चार साल के मोहलत के बाद यदि इक्विटी के माध्यम से एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) और स्पेक्ट्रम पेमेंट पर ब्याज का पेमेंट करने का विकल्प चुनती है, तो इस कंपनी में सरकार 26% हिस्सेदारी का मालिक बन सकती है। सरकार एक ऐसे मैकेनिज़्म पर काम कर रही है जो वोडाफोन और अन्य टेलीकॉम कंपनियों को उनके बकाया पर ब्याज को इक्विटी में बदलने का विकल्प देगी। स्थिति खराब हुई तो सरकार को मिलेगा अवसर ICICI सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि वोडा आइडिया की स्थिति अगर खराब होती है तो फिर इक्विटी के विकल्प...
नई व्यवस्था:कार्ड टोकनाइजेशन व्यवस्था लागू होने से ऐप हैक होने पर चोरी नहीं होगा आपके कार्ड का डेटा

नई व्यवस्था:कार्ड टोकनाइजेशन व्यवस्था लागू होने से ऐप हैक होने पर चोरी नहीं होगा आपके कार्ड का डेटा

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कार्ड पेमेंट के नए नियम जारी किए हैं, जो 1 जनवरी 2022 से लागू होंगे। ऑनलाइन पेमेंट के लिए अब टोकन सिस्टम होगा। कार्ड के जरिए ट्रांजेक्शन में कार्ड जारी करने वाले बैंक या कार्ड नेटवर्क के अलावा कोई अन्य वास्तविक कार्ड डेटा स्टोर नहीं करेगा। ट्रांजेक्शन ट्रैकिंग या विवाद की स्थिति में समझौते के लिए पेमेंट एग्रीगेटर सीमित डेटा स्टोर कर सकेंगे। वास्तविक कार्ड नंबर और कार्ड जारीकर्ता के नाम के आखिरी 4 अंक तक स्टोर करने की छूट होगी। अन्य जानकारी कोई भी पेमेंट एग्रीगेटर नहीं रख सकेगा। बैंकबाजार.कॉम के सीईओ आदिल शेट्‌टी आपको इस नई व्यवस्था के बारे में बता रहे हैं। क्यों शुरू की जा रही है नई व्यवस्था?कई शॉपिंग वेबसाइट और ऐप आपसे कार्ड डेटा स्टोर करने को कहते हैं। इससे खरीदारी में सुविधा होती है। लेकिन यह वेबसाइट या ऐप हैक हो जाए तो आपका आपका पैसा चोरी ...
सोने में गिरावट जारी:दिल्ली में दो दिन में 1,621 रुपए घटे सोने के दाम, 45,207 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया

सोने में गिरावट जारी:दिल्ली में दो दिन में 1,621 रुपए घटे सोने के दाम, 45,207 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया

बिजनेस
नई दिल्ली त्योहारों के बीच सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 1,130 रुपए सस्ता होकर 45,207 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को भी दिल्ली में सोना 491 रुपए सस्ता हुआ था। इस तरह सिर्फ दो दिन में सोना 1,621 रुपए सस्ता हुआ है। सोने को डॉलर मजबूत होने का खामियाजा उठाना पड़ रहा है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘अमेरिका में रिटेल बिक्री के जोरदार आंकड़े आने से डॉलर को सपोर्ट मिलने का असर सोने पर देखा जा रहा है।’ इससे पहले 05 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 45,259 रुपए और 22 कैरेट सोना 41,457 रुपए था। इसके बाद 24 अगस्त को सोना 47,710 रुपए तक गया था। जेवराती सोना 42,500 से नीचेसोना केवल दिल्ली में सस्ता नहीं हुआ है, बल्कि पूरे देश के सराफा बाजारों में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वे...
GST काउंसिल के अहम फैसले:कोविड और कैंसर की दवाएं सस्ती हुईं, लेकिन ऐप से खाना मंगाने पर 5% टैक्स लगेगा; आइसक्रीम भी महंगी पड़ेगी

GST काउंसिल के अहम फैसले:कोविड और कैंसर की दवाएं सस्ती हुईं, लेकिन ऐप से खाना मंगाने पर 5% टैक्स लगेगा; आइसक्रीम भी महंगी पड़ेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कोविड के बाद पहली बार हुई GST काउंसिल की फिजिकल मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। कई सामान पर GST का रेट घटा दिया गया, तो कई में इजाफा किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चर्चा के बाद यह फैसला किया गया कि पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने का सही समय नहीं है। GST काउंसिल की मीटिंग में कैंसर और कोरोना की दवाएं सस्ती करने का फैसला हुआ। वहीं, जोमैटो और स्विगी जैसे ऐप से खाना ऑर्डर करना महंगा हो गया है। आइसक्रीम का स्वाद लेना भी महंगा होगा। आइए देखते हैं कि GST काउंसिल के आज के फैसले से क्या चीजें महंगी हुई हैं और क्या सस्ती। कोरोना की दवाएंकोरोना की दवाओं पर दी जा रही GST से छूट 31 दिसंबर 2021 तक जारी रहेगी। इनके अलावा कैंसर के इलाज में काम आने वाली दवाओं पर भी GST टैक्स का रेट 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। बाहर का खानास्विगी और जोमैटो जैसे ऐप पर 5% का...
सड़क का स्पीड टेस्ट:एक्सप्रेसवे के नियम तोड़ गडकरी ने 170km/h पर दौड़वाई कार, ऐसी गलती की तो आप पर लग सकता है 2000 रुपए का जुर्माना

सड़क का स्पीड टेस्ट:एक्सप्रेसवे के नियम तोड़ गडकरी ने 170km/h पर दौड़वाई कार, ऐसी गलती की तो आप पर लग सकता है 2000 रुपए का जुर्माना

बिजनेस
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हेलिकॉप्टर से उतरे... किआ कार्निवाल की ड्राइविंग सीट पर बैठे.... और उसे 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया। ये नजारा था जावरा (मध्यप्रदेश) का। जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है। सड़क की क्वालिटी को परखने के लिए उन्होंने ऐसा किया। इतना ही नहीं, इस एक्सप्रेसवे पर उन्होंने कंस्ट्रक्शन अधिकारी से गाड़ी को 170 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी चलवाया। 16 सितंबर को गडकरी रतलाम जिले की जावरा तहसील में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां मंच पर कहा कि एक्सप्रेसवे की क्वालिटी को चेक करने के लिए उन्होंने 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कार चलाई। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे से मुंबई और दिल्ली का सफर सिर्फ 12 घंटे में पूरा हो जाएगा। लौटते वक्त उन्होंने करीब 5 किमी तक गाड़ी चलवाकर टेस्टिंग की। 170km/h की रफ्तार पर टेस्टिंग करवाई...
IRCTC कराएगी समंदर की सैर:कल से शुरू होगा IRCTC का स्वदेशी लग्जरी क्रूज लाइनर, कोच्चि फोर्ट, केरल बीच, मुन्नार जैसी जगहों पर घूमने का मौका

IRCTC कराएगी समंदर की सैर:कल से शुरू होगा IRCTC का स्वदेशी लग्जरी क्रूज लाइनर, कोच्चि फोर्ट, केरल बीच, मुन्नार जैसी जगहों पर घूमने का मौका

बिजनेस
नई दिल्ली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) 18 सितंबर यानी कल से भारत का पहला स्वदेशी लग्जरी क्रूज लाइनर शुरू करने जा रही है। जिसके लिए IRCTC ने प्राइवेट कंपनी कॉर्डेलिया क्रूज के साथ करार किया है। इस लग्जरी क्रूज के साथ IRCTC लक्षद्वीप के खूबसूरत नीले समंदर घूमने का शानदार मौका लेकर आई है। जहां आप क्रूज के जरिए केरल, गोवा, और लक्षद्वीप की यात्रा कर सकेंगे। 5 रात और 6 दिन के लिए टूरIRCTC के इस पैकेज का नाम केरला डिलाइट क्रूज टूर रखा है। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन के लिए है। यानी कि आप 6 दिन समंदर के बीचों बीच रह सकेंगे। इस टूर के तहत आपको कोच्चि फोर्ट, केरल बीच, मुन्नार जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कॉर्डेलिया क्रूज पर आप इंटरटेनमेंट के तमाम साधन का भी मजा ले पाएंगे। इस पैकेज के तहत मिलने वाली सुविधाएंIRCTC के इस पैकेज में आपको कोलकाता से मुंबई ...
3 दिन में 1 लाख का निवेश 2 लाख हुआ:जोमैटो, बर्गर किंग के क्लब में शामिल हुई एमी ऑर्गेनिक्स, 610 का शेयर 1,280 रुपए हुआ

3 दिन में 1 लाख का निवेश 2 लाख हुआ:जोमैटो, बर्गर किंग के क्लब में शामिल हुई एमी ऑर्गेनिक्स, 610 का शेयर 1,280 रुपए हुआ

बिजनेस
मुंबई स्पेशियलिटी केमिकल्स का कारोबार करने वाली एमी ऑर्गेनिक्स ने इतिहास रच दिया है। यह जोमैटो और बर्गर किंग के क्लब में शामिल हो गई है। तीन दिनों में इसके शेयर ने इश्यू प्राइस की तुलना में दोगुना का मुनाफा दिया है। 610 रुपए पर आया था इश्यू एमी ऑर्गेनिक्स ने IPO में 610 रुपए पर शेयर बेचा था। इसका इश्यू 1 सितंबर को खुला था और 3 सितंबर को बंद हुआ। 14 सितंबर को इसकी लिस्टिंग हुई थी। लिस्टिंग इश्यू प्राइस की तुलना में 48% ज्यादा यानी 902 रुपए पर हुई। तीन दिनों में यह शेयर इश्यू प्राइस की तुलना में दोगुना बढ़ गया। गुरुवार को BSE पर इसका शेयर 14% ऊपर 1,280 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि दिन में यह 1,345 रुपए तक गया था। बर्गर किंग और जोमैटो में भी यही रुझान था इससे पहले इसी तरह का रुझान बर्गर किंग और जोमैटो के शेयर्स में दिखा था। बर्गर किंग पिछले साल 16 दिसंबर को लिस्ट हुई थी। तीन दिनों ...
5000 रुपए से निवेश:5 क्षेत्रों के 23 विकसित बाजारों में एक फंड के जरिए करिए निवेश, HDFC फंड ने लॉन्च किया डेवलप्ड वर्ल्ड इंडेक्सेस फंड ऑफ फंड्स

5000 रुपए से निवेश:5 क्षेत्रों के 23 विकसित बाजारों में एक फंड के जरिए करिए निवेश, HDFC फंड ने लॉन्च किया डेवलप्ड वर्ल्ड इंडेक्सेस फंड ऑफ फंड्स

बिजनेस
लीडिंग म्यूचुअल फंड हाउस HDFC म्यूचुअल फंड ने अपनी तरह का पहला इंटरनेशनल फंड लॉन्च किया है। इसे HDFC डेवलप्ड वर्ल्ड इंडेक्सेस फंड ऑफ फंड्स का नाम दिया गया है। यह फंड 17 सितंबर को खुलेगा और 1 अक्टूबर को बंद होगा। इसमें कम से कम 5 हजार रुपए से निवेश किया जा सकता है। 4.37 लाख करोड़ रुपए है AUM HDFC म्यूचुअल फंड ने बताया कि कंपनी 4.37 लाख करोड़ रुपए की संपत्तियों को मैनेज करती है। यानी इसका असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 4.37 लाख करोड़ रुपए है। यह नया फंड 5 क्षेत्रों के 23 विकसित बाजारों में निवेश करेगा। इसमें 1500 से ज्यादा कंपोनेंट और 14 करेंसी में निवेश करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही पूरी दुनिया की 56% GDP और 54% मार्केट कैप में भी इस एक फंड के जरिए निवेश कर सकते हैं। विविधीकृत निवेश के जरिए फायदा यह फंड उन निवेशकों के लिए उचित है, जो विकसित बाजारों में विविधीकृत निवेश के जरिए फायद...