घटेगा बैंकों का NPA वाला सिरदर्द:बैड बैंक क्या है? इसका क्या फायदा है? क्या गारंटी देने से सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ेगा? पाएं इन सबके बारे में पूरी जानकारी
नई दिल्ली
नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) बैंकों से मिलने वाले बैड लोन के लिए जो सिक्योरिटी रिसीट जारी करेगी, उसके लिए सरकार 30,600 करोड़ रुपए की सॉवरेन गारंटी देगी। इस बात की जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को दी।
वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले छह वित्त वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के बैड लोन की रिकवरी हुई है। बैंकों ने मार्च 2018 से अब तक 3 लाख करोड़ से ज्यादा रिकवरी की है। इसमें से 1 लाख करोड़ राइट-ऑफ किए गए लोन से आए हैं।
2015 में बैंकों के लोन का रिव्यू किया गया था, जिसमें बहुत ज्यादा बैड लोन होने की बात का पता चला था। 2018 में 21 पब्लिक सेक्टर बैंकों में सिर्फ दो प्रॉफिट में थे, लेकिन 2021 में सिर्फ दो बैंक लॉस में थे।
इन सबके बीच बैड बैंक शुरू किया जाना बैंकिंग सिस्टम को भरोसा देने और सपोर्ट देने वाला एक बड़ा कदम है। बड़ी बात यह है कि गारंटी...








