Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

अब बरसेंगी नौकरियां:सीनियर पदों पर भर्ती करने के बाद अब फ्रेशर्स की तलाश में भारतीय कंपनियां

अब बरसेंगी नौकरियां:सीनियर पदों पर भर्ती करने के बाद अब फ्रेशर्स की तलाश में भारतीय कंपनियां

बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना की दूसरी लहर के बाद से ही देश में नियुक्तियों में तेजी देखने को मिल रही है। हाल के महीनों में सीनियर लेवल और अनुभवी लोगों की भर्ती करने के बाद अब भारतीय कंपनियां फ्रेशर्स (प्रशिक्षुओं) की भर्ती की तैयारी में जुट गई हैं। रिक्रूटमेंट एजेंसियों से मिले डेटा से यह जानकारी सामने आई है 64% कंपनियां अपनी वर्कफोर्स में बढ़ाना चाहती हैं फ्रेशर्स की संख्याटीम लीज स्किल्स यूनिवर्सिटी के आउटलुक सर्वे के मुताबिक, जुलाई से दिसंबर छमाही के दौरान देश के लगभग 45% नियोक्ता (कंपनी) फ्रेशर्स या एप्रेंटिस की भर्ती करना चाहते हैं। लगभग 64% नियोक्ता अपनी वर्कफोर्स में फ्रेशर्स की संख्या बढ़ाना चाहते हैं। छोटे कारोबारों में भर्ती का इरादा पहली छमाही के 8% की तुलना में दूसरी छमाही में बढ़कर 23% हो गया है। वहीं मध्यम कारोबारों में यह इरादा 37 की तुलना में 42% हो गया है। बड़े कारोबारों में ...
1 जनवरी से टी +1 सेटलमेंट व्यवस्था संभव:ट्रेडिंग के अगले ही दिन ट्रांसफर हो जाएंगे शेयर, लेकिन बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव

1 जनवरी से टी +1 सेटलमेंट व्यवस्था संभव:ट्रेडिंग के अगले ही दिन ट्रांसफर हो जाएंगे शेयर, लेकिन बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव

बिजनेस
मुंबई सेबी अगले साल एक जनवरी से शेयर्स की खरीद-फरोख्त संबंधी सेटलमेंट की वैकल्पिक व्यवस्था ‘टी +1’ (ट्रेड और अगला दिन) लागू करेगा। अभी शेयर बाजारों में सौदे पूरा होने में ट्रेडिंग के बाद दो (टी +2) दिन लगते हैं। नई व्यवस्था लागू होने से क्या बदलेगा, इस पर स्वास्तिका इन्वेस्टमेंट के CEO अमित पामनानी से खास बातचीत सवाल: टी +1 मौजूदा सेटलमेंट साइकिल से कैसे अलग है?जवाब: यदि आप BSE या NSE में किसी कंपनी का शेयर आज खरीदते हैं तो आपके डीमैट अकाउंट में वह शेयर ट्रेडिंग के अगले दो वार्किंग डे (टी+2) में ट्रांसफर होगा। जाहिर है, इसके बाद ही आप उस शेयर को बेच सकते हैं। एक जनवरी से ट्रेडिंग के अगले ही दिन (टी+1) शेयर आपके डीमैट अकांउट में ट्रांसफर हो जाएंगे। 2003 तक टी+3 सेटलमेंट साइकिल चलन में था। टी+1 साइकिल वैकल्पिक है, लिहाजा 1 जनवरी से यदि कोई स्टॉक एक्सचेंज टी+2 सेटलमेंट जारी रख...
टेक गुरु अभिषेक तैलंग के साथ Tech Talk: एपल की आईफोन 13 सीरीज लॉन्च, आईफोन 12 सीरीज से कैसे अलग है आईफोन 13 सीरीज, मिल रहे कई नए फीचर्स

टेक गुरु अभिषेक तैलंग के साथ Tech Talk: एपल की आईफोन 13 सीरीज लॉन्च, आईफोन 12 सीरीज से कैसे अलग है आईफोन 13 सीरीज, मिल रहे कई नए फीचर्स

बिजनेस
एपल ने आईफोन 13 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में ग्राहकों को कई नए फीचर्स मिलेंगे। खबर में आईफोन 12 सीरीज के मुकाबले आईफोन 13 सीरीज में क्या नया है, और क्या-क्या बदला है इसकी तुलना करेंगे। छोटी नॉच, ज्यादा बेहतर स्क्रीनआईफोन 13 सीरीज के चारों फोन में इस बार नॉच का साइज कम कर दिया गया है। जिससे स्क्रीन थोड़ी बड़ी लगेगी। हालांकि, कॉम्पिटीशन में सैमसंग जैसी कंपनियों ने तो अपने फोन में सेल्फी कैमरा को भी डिस्प्ले के अंदर छुपा दिया है, लेकिन आईफोन यूजर्स के लिए ये बदलाव कोई बुरा सौदा नहीं है। सिनेमैटिक मोडआईफोन 13 सीरीज के चारों फोन के कैमरे एक नए और क्रांतिकारी फीचर के साथ आएंगे। सिनेमैटिक मोड इससे पहले किसी भी आईफोन में नहीं था। सिनेमैटिक मोड की मदद से आईफोन से फिल्म मेकिंग करना आसान हो जाएगा। सिनेमैटिक मोड में आईफोन के कैमरे सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के बीच फोकस-डीफोकस को ऑटोमेटिक मैनेज...
आत्मनिर्भर महिलाएं, आत्मनिर्भर भारत:ओला की इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री में होंगी सिर्फ महिला कर्मी, दस हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिलेगा

आत्मनिर्भर महिलाएं, आत्मनिर्भर भारत:ओला की इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री में होंगी सिर्फ महिला कर्मी, दस हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिलेगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली तमिलनाडु में ओला के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट 'ओला फ्यूचरफैक्ट्री' की कमान पूरी तरह महिलाओं के हाथों में होगी। ओला के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोमवार को यह ऐलान किया। अग्रवाल ने कहा, 'आत्मनिर्भर भारत को आत्मनिर्भर महिलाओं की जरूरत है।' ओला फ्यूचरफैक्ट्री में सिर्फ महिलाएं होंगी ओला के चेयरमैन ने कहा कि ओला फ्यूचरफैक्ट्री दुनिया की ऐसी सबसे बड़ी फैक्ट्री होगी, जिसको सिर्फ महिलाएं चलाएंगी। यह फैक्ट्री 500 एकड़ में फैली होगी। जब इस फैक्ट्री में पूरी तरह से काम शुरू जाएगा, तब इसमें 10,000 से ज्यादा महिलाएं काम करेंगी। सालाना 10 लाख टू-व्हीलर से होगी शुरुआत कंपनी ने कहा था कि यहां शुरुआत में सालाना 10 लाख टू-व्हीलर बनेंगे। बाजार की मांग को देखते हुए फैक्ट्री की प्रोडक्शन कैपेसिटी को पहले फेज में बढ़ाकर 20 लाख सालाना तक किया जाएगा। फैक्ट्री जब तैयार हो जाएग...
महंगाई में थोड़ी राहत की उम्मीद:रिजर्व बैंक के कंफर्ट जोन में रह सकती है खुदरा महंगाई दर, दूसरी तिमाही तक निचले स्तरों पर आने का अनुमान

महंगाई में थोड़ी राहत की उम्मीद:रिजर्व बैंक के कंफर्ट जोन में रह सकती है खुदरा महंगाई दर, दूसरी तिमाही तक निचले स्तरों पर आने का अनुमान

बिजनेस
नई दिल्ली अगस्त में खुदरा महंगाई कितनी रही, इसके आंकड़े आज आने वाले हैं। यह लगातार दूसरे महीने RBI के कंफर्ट जोन में रह सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सर्वे के मुताबिक, अगस्त में महंगाई 5.60% रह सकती है। उसने यह आंकड़ा सर्वे में शामिल 41 अर्थशास्त्रियों के अनुमान के औसत के आधार पर दिया है। RBI ने दिया है इस वित्त वर्ष महंगाई 5.70% रहने का अनुमान जुलाई में खुदरा महंगाई पिछले साल के मुकाबले 5.59% रही थी जो तीन महीने का निचला स्तर था। रिजर्व बैंक ने इस वित्त वर्ष में महंगाई 5.70% रहने का अनुमान दिया है। जानकारों के मुताबिक, क्रूड ऑयल की मांग कमजोर रहने और खाने-पीने के सामान के दाम सीमित दायरे में रहने से महंगाई काबू में है। खरीफ फसल की कटाई का सीजन आने पर घट सकती है महंगाई महंगाई आगे भी काबू में रहे, इसको लेकर मॉनसून सीजन में अच्छी बारिश होने से उम्मीदें लगाई जा रही हैं, लेकि...
कल लॉन्च होगी आईफोन 13 सीरीज:एपल वर्चुअल इवेंट में 4 मॉडल लॉन्च कर सकती है, पोर्ट्रेट सिनेमैटिक फीचर से मूवी जैसा वीडियो बना पाएंगे

कल लॉन्च होगी आईफोन 13 सीरीज:एपल वर्चुअल इवेंट में 4 मॉडल लॉन्च कर सकती है, पोर्ट्रेट सिनेमैटिक फीचर से मूवी जैसा वीडियो बना पाएंगे

बिजनेस
नई दिल्ली एपल अपनी आईफोन 13 सीरीज से मंगलवार (14 सितंबर) की रात पर्दा उठाएगी। पिछले साल की तरह इस बार भी कंपनी का ये इवेंट वर्चुअल होगा। कंपनी ने इस इवेंट को कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग का नाम दिया है। माना जा रहा है कि इवेंट में आईफोन 13 सीरीज के साथ एपल वॉच सीरीज 7 और एयरपॉड्स 3 को भी लॉन्च किया जाएगा। आईफोन 13 सीरीज से जुड़े कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। इन्हें देखकर लग रहा है कि आईफोन 13 बेहद पावरफुल स्मार्टफोन होने वाला है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 1TB (1024GB) स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। इस सीरीज में क्या-क्या मिलने की उम्मीद है, जानते हैं... एपल आईफोन एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक, आईफोन 13 सीरीज के लेटेस्ट मॉडल आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स में 4 स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB शामिल हैं। ये पहला मौका होगा जब आईफोन में इतना ज्यादा स्टोरेज ...
गोल्ड-सिल्वर अपडेट:सोने-चांदी में गिरावट जारी; 9 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता होकर 47 हजार पर आया सोना, चांदी भी 63 हजार पर आई

गोल्ड-सिल्वर अपडेट:सोने-चांदी में गिरावट जारी; 9 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता होकर 47 हजार पर आया सोना, चांदी भी 63 हजार पर आई

बिजनेस
नई दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी में गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 96 रुपए सस्ता होकर 47,063 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी की बात करें तो इसमें आज बढ़ी गिरावट देखी गई है। ये 1,011 रुपए सस्ती होकर 63,056 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 रुपए पर पहुंच गया था। यानी तब से लेकर अब तक सोना 9,137 रुपए सस्ता हो चुका है। वायदा बाजार में सोने की चमक बढ़ीवायदा बाजार की बात करें तो आज साढ़े 12 बजे MCX पर सोना 15 रुपए की बढ़त के साथ 46,810 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि चांदी में यहां भी गिरावट देखी जा रही है। चांदी 504 रुपए की गिरावट के साथ 63,088 रुपए पर ट्रेड कर रही है। पिछले हफ्ते भी कम हुए थे सोने-चांदी के दामसर्राफा बाजार में बीते हफ्ते सोने की कीमत में 414 रुपए की...
चिप की कमी बनी बड़ी समस्या:इस साल मोबाइल फोन की लॉन्चिंग में आ सकती है कमी, पिछले साल 207 मॉडल लॉन्च हुए थे

चिप की कमी बनी बड़ी समस्या:इस साल मोबाइल फोन की लॉन्चिंग में आ सकती है कमी, पिछले साल 207 मॉडल लॉन्च हुए थे

बिजनेस
मुंबई चिप की कमी अब मोबाइल फोन कंपनियों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसका सीधा असर नए लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन पर दिख रहा है। अनुमान है कि पिछले साल की तुलना में इस साल फोन लॉन्चिंग की संख्या कम हो सकती है। इसमें छोटे से बड़े सभी ब्रांड शामिल हैं। पिछले साल कुल 207 फोन लॉन्च हुए थे पिछले साल कुल 207 फोन लॉन्च हुए थे। इस साल अभी तक केवल 103 फोन लॉन्च हुए हैं। अनुमान है कि इस साल 190 मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। यानी नए लॉन्च में करीबन डेढ़ दर्जन की कमी आ सकती है। हाल में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने नेक्स्ट फोन की लॉन्चिंग टाल दी थी। कंपनी ने कहा कि चिप की कमी और अन्य कारणों से इसे टाल दिया गया है। दीवाली में होगी जियो नेक्स्ट की लॉन्चिंग जियो नेक्स्ट फोन की लॉन्चिंग अब दीवाली में होगी। हालांकि चिप की कमी से जियो का नेक्स्ट पहला मॉडल नहीं है जो टल गया है। इस...
सेकेंड हैंड कार बनी पहली पसंद:अगस्त में कार खरीदने के लिए ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन 25% तक बढ़ा, ऑल्टो 800 को 55% के साथ सबसे ज्यादा खरीदा गया

सेकेंड हैंड कार बनी पहली पसंद:अगस्त में कार खरीदने के लिए ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन 25% तक बढ़ा, ऑल्टो 800 को 55% के साथ सबसे ज्यादा खरीदा गया

बिजनेस
नई दिल्ली दुनियाभर में सेमीकंडक्टर की कमी से नई कारों का प्रोडक्शन कम हो रहा है। लोग अब सेकेंड हैंड कारों के मार्केट की तरफ जा रहे हैं। यही वजह है कि सेकेंड हैंड कार मार्केट अब 5 से 10% तक महंगा हो गया है। नतीजतन ड्रूम, OLX, Cars24 जैसे ऑनलाइन सेकेंड हैंड कार प्लेटफॉर्म में अप्रैल से अगस्त पीरियड में ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन 25% तक बढ़ गया है। अप्रैल में कार की डिमांड 10 हजार यूनिट रहीड्रूम के फाउंडर और CEO संदीप अग्रवाल का कहना है कि अप्रैल से अगस्त के बीच सेकेंड हैंड कार की डिमांड रॉकेट की स्पीड की तरह बढ़ी है। अप्रैल में इसका मार्केट 130 मिलियन डॉलर (लगभग 958 करोड़ रुपए) का रहा, जो अगस्त में 165 मिलियन डॉलर (लगभग 1,216 करोड़ रुपए) का हो गया है। यूनिट में बात करें तो सेकेंड हैंड कार 7,500 यूनिट से बढ़ कर 10 हजार यूनिट हो गया है। ड्रूम के प्लेटफॉर्म में ये आंकड़ा अप्रैल में 9 लाख यूनि...
जेट एयरवेज की उड़ान फाइनल:2022 में अप्रैल-जून के बीच शुरू करेगी ऑपरेशन, जून में मिली थी NCLT की मंजूरी

जेट एयरवेज की उड़ान फाइनल:2022 में अप्रैल-जून के बीच शुरू करेगी ऑपरेशन, जून में मिली थी NCLT की मंजूरी

बिजनेस
मुंबई आसमान से जमीन पर आ चुकी जेट एयरवेज एक बार फिर से उड़ान भरने की तैयारी में है। 2022 में अप्रैल से जून के बीच यह कंपनी फिर से उड़ान भर सकती है। कंपनी के नए मैनेजमेंट जालान कारलॉक कंसोर्टियम ने इस तरह की उम्मीद जताई है। उधर, कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर 4.97 पर्सेंट की बढ़त के साथ 83 रुपए पर पहुंच गया। इसका यह अपर सर्किट का बैंड है। कंपनी ने जारी किया बयान इस नए कंसोर्टियम ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी किया। इसमें कंपनी ने कहा कि एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) के साथ उसकी प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया में रीवैलिडेशन किया जाना है। कंसोर्टियम संबंधित अथॉरिटी के साथ बात कर रहा है। इसमें एयरपोर्ट पर स्लॉट अलोकेशन, जरूरी एयरपोर्ट इंफ्रा और रात की पार्किंग आदि के मामले शामिल हैं। जेट 2.0 में सुधीर गौर होंगे सीईओ जेट 2.0 ऑपरेशन के लिए जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने कैप्टन सुधीर ...