म्यूचुअल फंड्स आ रहे रास:हवा का रुख भांप रहे निवेशक, रिस्क बढ़ी तो इक्विटी से स्विच; अगस्त में पहली बार 36 लाख करोड़ रुपए से ऊपर निकला नेट एयूएम
नई दिल्ली
हाल के महीनों में निवेशकों के व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है। इकोनॉमी और बाजार के रुझान को लेकर उनकी समझ पहले से बढ़ी है। नतीजतन वे एसेट क्लास के प्रदर्शन के हिसाब से पोर्टफोलियो में बदलाव पसंद कर रहे हैं। बीते महीने म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में इसकी साफ झलक देखी गई। डायनॉमिक एसेट एलोकेशन या बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में शुद्ध निवेश जुलाई के मुकाबले करीब सात गुना बढ़ गया, जबकि इक्विटी स्कीम्स में करीब दो तिहाई घट गया।
अगस्त में बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में 16,571 करोड़ का निवेशएसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में डायनॉमिक एसेट एलोकेशन/बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में 16,571 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ। इसके मुकाबले जुलाई के दौरान हाइब्रिड स्कीम्स की इस कैटेगरी में सिर्फ 2,453 करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ था।
गौरतलब है कि डायनॉमिक एसेट एलोकेशन पोर्टफोलि...








