इंडिगो की ऊंची उड़ान की तैयारी:दिसंबर तक पूरी क्षमता के साथ घरेलू उड़ान का लक्ष्य, CEO ने कहा एयर ट्रैफिक में सुधार से जल्द होगा फायदा; जून तिमाही में कंपनी को हुआ था 3174 करोड़ का घाटा
मुंबई
एशिया की सबसे बड़ी एयरलाइन्स में से एक, इंडिगो दिसंबर तक डोमेस्टिक लेवल पर पूरी क्षमता के साथ चलने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही इंटरनेशनल रूट्स पर दो-तिहाई क्षमता के साथ चलने की तैयारी में है। कंपनी का मानना है कि कोविड महामारी के कम होते ही लोग ज्यादा यात्रा करना शुरू करेंगे। CEO रोनोजॉय दत्ता ने कहा कि एयर ट्रैफिक में सुधार से जल्द फायदा होगा।
धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैंइंडिगो के CEO रोनोजॉय दत्ता ने ब्लूमबर्ग को बताया कि धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइन के लिए मौजूदा लोड फैक्टर लगभग 70% है और आने वाले महीनों में बढ़ने की संभावना है।
एयर ट्रैवल रिकवरी कम समय के लिए संभवदत्ता ने कहा कि मौजूदा नकदी स्तर काफी अच्छा है, हालांकि उन्होंने कहा कि कंपनी संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए फंड जुटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत की एयर ट्रैवल रिकवरी कम समय...








