Friday, August 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

14 लाख करोड़ के क्लब में RIL और TCS:5 लाख करोड़ के क्लब में पहली बार 7 कंपनियां, सातों का मार्केट कैप 61.28 लाख करोड़ रुपए

14 लाख करोड़ के क्लब में RIL और TCS:5 लाख करोड़ के क्लब में पहली बार 7 कंपनियां, सातों का मार्केट कैप 61.28 लाख करोड़ रुपए

बिजनेस
मुंबई 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मार्केट कैप हासिल करने वाली देश में सात कंपनियां बन गई हैं। इन सातों कंपनियों के पास कुल मार्केट कैप का 61.28 लाख करोड़ रुपए है। गुरुवार को दो कंपनियां 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मार्केट कैप हासिल करने में सफल रहीं। BSE का मार्केट कैप 252.68 लाख करोड़ रुपए बाजार की लगातार तेजी से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (‌‌BSE) का मार्केट कैप गुरुवार को 252.68 लाख करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान कुल सात कंपनियां पांच लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मार्केट कैप हासिल करने में सफल रहीं। सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। इसका मार्केट कैप 14.54 लाख करोड़ रुपए है। जबकि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) दूसरे नंबर पर है। इसका मार्केट कैप 14.19 लाख करोड़ रुपए है। TCS पहली बार 14 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार की है। HDFC बैंक तीसरे नंबर पर तीसरी सबसे बड़ी कंपनी HDFC बैंक...
प्री-कोविड लेवल पर आ सकती है GDP:स्ट्रॉन्ग GDP डेटा से उत्साहित सरकार बढ़ा सकती है ग्रोथ एस्टीमेट; GST कलेक्शन, डिजिटल ट्रांजैक्शन, ई-वे बिल ने बढ़ाई है पॉजिटिविटी

प्री-कोविड लेवल पर आ सकती है GDP:स्ट्रॉन्ग GDP डेटा से उत्साहित सरकार बढ़ा सकती है ग्रोथ एस्टीमेट; GST कलेक्शन, डिजिटल ट्रांजैक्शन, ई-वे बिल ने बढ़ाई है पॉजिटिविटी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
सरकार ने जून तिमाही की GDP ग्रोथ के आंकड़े मंगलवार को जारी किए। इसमें 20.1% का तेज उछाल आया, जो ब्लूमबर्ग के सर्वे में शामिल अर्थशास्त्रियों के अनुमानों के औसत, 20% के करीब था। मसला यह है कि GDP ग्रोथ में भले ही 'V' शेप में रिकवरी हुई हो लेकिन इकोनॉमी तिमाही आधार पर कोविड से पहले के लेवल से काफी नीचे है। वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में GDP 32,38,020 करोड़ रुपए रही जो वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 35,66,708 करोड़ रुपए थी। कोविड के चलते हुए लॉकडाउन से पिछले साल यह घटकर 26,95,421 करोड़ रुपए रह गई थी। आने वाले हफ्तों में बढ़ाया जा सकता है GDP ग्रोथ का एस्टीमेट हालांकि, सरकार जून तिमाही में GDP ग्रोथ के स्ट्रॉन्ग डेटा को लेकर उत्साहित है। उसका कहना है कि GDP का स्ट्रॉन्ग डेटा आने वाली तिमाहियों में टिकाऊ ग्रोथ का आधार बन सकता है। मंगलवार को नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजी...
गोल्ड-सिल्वर अपडेट:लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, बीते 1 साल में 9 हजार रुपए कम हुई कीमत

गोल्ड-सिल्वर अपडेट:लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, बीते 1 साल में 9 हजार रुपए कम हुई कीमत

बिजनेस
नई दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने की चमक कम हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना 63 रुपए सस्ता होकर 47,224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज सोने में बढ़त देखने को मिल रही है। MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 44 रुपए की बढ़त के साथ 47,112 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)2447,2242346,0352243,2571835,418 चांदी की चमक बढ़ीसर्राफा बाजार में आज चांदी 734 रुपए महंगी होकर 63,691 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं MCX पर ये दोपहर 1 बजे 11 रुपए की बढ़त के साथ 63,851 रुपए पर ट्रेड कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी महंगे हुएअंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक कम हुई है। सोना 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया...
सेमीकंडक्टर की कमी का असर:महिंद्रा इस महीने 7 दिन ‘नो प्रोडक्शन डे’ मनाएगी, इसका असर उसके रेवेन्यू पर होगा; मारुति का प्रोडक्शन 40% घटने का अनुमान

सेमीकंडक्टर की कमी का असर:महिंद्रा इस महीने 7 दिन ‘नो प्रोडक्शन डे’ मनाएगी, इसका असर उसके रेवेन्यू पर होगा; मारुति का प्रोडक्शन 40% घटने का अनुमान

बिजनेस
नई दिल्ली सेमीकंडक्टर की कमी से ऑटोमोबाइल कंपनियां अब तक उबर नहीं पाई हैं। अगस्त में भले ही कई कंपनियों को सालाना और मासिक आधार पर ग्रोथ मिली हो, लेकिन उन्होंने इस बात को माना है कि सेमीकंडक्टर की वजह से ये ग्रोथ कम रही। सितंबर में भी सेमीकंडक्टर का असर कई कंपनियों पर दिखने वाला है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अनाउंस किया है उसकी ऑटोमोटिव डिवीजन को सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस महीने करीब 7 दिन 'नो प्रोडक्शन डे' रहेंगे। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "चिप की कमी के चलते वो अपने ऑटोमोटिव डिवीजन प्लांट्स में 'नो प्रोडक्शन डे' मनाएगी। इस वजह से सितंबर में उसके प्रोडक्शन वॉल्यूम पर 20 से 25 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान है।" ट्रैक्टर और XUV7OO का प्रोडक्शन प्रभावित नहीं होगामहिंद्रा एंड महिंद्रा ने ये भी कहा कि कंपनी सेमीकंडक्टर के प्रभाव को सीमित करने ...
निफ्टी नए शिखर पर बंद:निफ्टी ने 17245 का रिकॉर्ड बनाया, सेंसेक्स 514 पॉइंट चढ़ा; IT शेयर्स का जलवा बरकरार

निफ्टी नए शिखर पर बंद:निफ्टी ने 17245 का रिकॉर्ड बनाया, सेंसेक्स 514 पॉइंट चढ़ा; IT शेयर्स का जलवा बरकरार

बिजनेस
मुंबई वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 17,245 का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स 514 पॉइंट चढ़कर 57,852 पर और निफ्टी 158 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,234 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 57,423 पर और निफ्टी 17,095 पर खुला था। कारोबार के दौरान बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर्स तेजी के साथ जबकि 8 शेयर्स कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें TCS के शेयर 3.34% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं M&M के शेयर में 2.29% की गिरावट रही। BSE का मार्केट कैप 252 लाख करोड़ के पारBSE पर 3,340 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,983 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,206 शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 252 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 214 पॉइंट गिरकर 57,338 पर और निफ...
पेंशन स्कीम:लोगों को रास आ रही अटल पेंशन योजना, इससे 25 अगस्त 2021 तक जुड़ चुके हैं 3.30 करोड़ लोग

पेंशन स्कीम:लोगों को रास आ रही अटल पेंशन योजना, इससे 25 अगस्त 2021 तक जुड़ चुके हैं 3.30 करोड़ लोग

बिजनेस
नई दिल्ली केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना लोगों को खूब रास आ रही है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी PFRDA के अनुसार 25 अगस्त तक देश में अटल पेंशन योजना से जुड़ने वालों की संख्या 3.30 करोड़ पर पहुंच गई है। आंकड़े के मुताबिक जारी वित्त वर्ष यानी 2021-22 में इससे 28 लाख लोग जुड़ चुके हैं। राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा टॉप राज्यों में शामिल हैं। इन राज्यों में 25 अगस्त तक 10 लाख से ज्यादा लोग इस स्कीम से जुड़े हैं। युवाओं और महिलाओं को रास आ रही स्कीम78% लोग ऐसे हैं जिन्होंने 1,000 रुपए की पेंशन स्कीम चुनी है। 14% लोग ऐसे हैं जिन्होंने 5,000 रुपए प्रति माह की पेंशन चुनी है। स्कीम लेने वालों में 44% महिलाएं हैं और 44% मेंबर ऐसे हैं जो युवा हैं। ये लोग 18-25 साल की आयु वर्...
शेयर्स में तेजी का कमाल:अडाणी फिर एशिया के दूसरे और दुनिया के 14 वें सबसे अमीर बिजनेसमैन बने, मुकेश अंबानी टॉप पर

शेयर्स में तेजी का कमाल:अडाणी फिर एशिया के दूसरे और दुनिया के 14 वें सबसे अमीर बिजनेसमैन बने, मुकेश अंबानी टॉप पर

बिजनेस
मुंबई अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक बार फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। साथ ही वे दुनिया में 14वें सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया में पहले और दुनिया में 12वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की 1 सितंबर को आई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार अमेजन के जेफ बेजोस अभी भी दुनिया में पहले नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर से अधिक है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क 199 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 6.55 लाख करोड़ रुपए थी। गौतम अडाणी की संपत्ति 5.24 लाख करोड़ रुपए थी। पैसा कमाने में अडाणी हैं आगेअंबानी रैंकिंग में भले ही अडाणी से आगे हैं, पर पैसा कमाने में अडाणी ने अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। अडाणी ने जो पुरानी रैंकिंग फिर से...
काम की बात:FD कराने से पहले अवधि और इस पर लगने वाले टैक्स सहित इन 6 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

काम की बात:FD कराने से पहले अवधि और इस पर लगने वाले टैक्स सहित इन 6 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

बिजनेस
नई दिल्ली सुरक्षित और एक तय रिटर्न मिलने के कारण फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को निवेश का एक अच्छा साधन माना जाता है, लेकिन FD में बिना सोचे-समझे निवेश करना भी ठीक नहीं है। FD कराते समय इसकी अवधि और FD तुड़वाने पर लगने वाली पेनल्टी सहित कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। हम आज आपको ऐसी ही 6 बातों के बारे में बता रहे हैं... सही टेन्योर चुनना जरूरीFD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है। एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसायदि आप किसी एक बैंक में FD में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह एक से ज्यादा...
GST कलेक्शन का डेटा जारी:अगस्त में GST से सरकार के खजाने में 1.12 लाख करोड़ रुपए आए, यह सालाना आधार पर 30% ज्यादा

GST कलेक्शन का डेटा जारी:अगस्त में GST से सरकार के खजाने में 1.12 लाख करोड़ रुपए आए, यह सालाना आधार पर 30% ज्यादा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना के असर से उबरती इकोनॉमी के बीच एक और अच्छी खबर है। अगस्त में सरकार को गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (GST) से 1,12,020 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला है। जुलाई में यह आंकड़ा 1.16 लाख करोड़ रुपए था। GST कलेक्शन सालाना आधार पर 30% बढ़ाअगस्त में GST कलेक्शन सालाना आधार पर 30% बढ़ा है। पिछले साल अगस्त में GST कलेक्शन 86,449 करोड़ रुपए हुआ था। इससे पहले देश में कोरोना की दूसरी लहर से लागू जगह-जगह लॉकडाउन से कलेक्शन का आंकड़ा जून 2020 में 8 महीने बाद 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया था। सेस से सरकार को 8,646 करोड़ रुपए मिलेअगस्त में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) कलेक्शन 20,522 करोड़ रुपए रहा। स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स (SGST) 26,605 करोड़ रुपए रहा। इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स (IGST) 56,247 करोड़ रुपए, जबकि सेस 8,646 करोड़ रुपए रहा। राज्यवार GST कलेक्शन के आंकड़...
गाड़ियों की मांग बढ़ी:अगस्त में सालाना आधार पर मारुति, हुंडई, टाटा की बिक्री बढ़ी; टाटा ने 59% की ग्रोथ के साथ 57995 गाड़ियां बेचीं

गाड़ियों की मांग बढ़ी:अगस्त में सालाना आधार पर मारुति, हुंडई, टाटा की बिक्री बढ़ी; टाटा ने 59% की ग्रोथ के साथ 57995 गाड़ियां बेचीं

बिजनेस
नई दिल्ली ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अगस्त 2021 में गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े जारी करना शुरू कर दिए हैं। जुलाई की तुलना में लगभग सभी कंपनियों के लिए अगस्त में सेल्स बेहतर रही है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को सालाना आधार पर 4.8% की ग्रोथ मिली है। वहीं, हुंडई की सालाना ग्रोथ 12.3% रही। किस कंपनी ने बीते महीने कितनी गाड़ियां बेचीं एक-एककर देखते हैं... मारुति सुजुकी को 4.8% की सालाना ग्रोथ मिली देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बीते महीने कुल 1.30 लाख गाड़ियां बेचीं। ये पिछले साल अगस्त के मुकाबले 4.8% ज्यादा है। अगस्त 2020 में कंपनी ने 1.24 लाख गाड़ियां बेची थीं।बीते साल अगस्त में कंपनी ने 7920 यूनिट एक्सपोर्ट की थीं, जो बीते महीने बढ़कर 20,619 यूनिट रही। यानी कंपनी ने 12,699 यूनिट ज्यादा एक्सपोर्ट की।हालांकि, कंपनी को डोमेस्टिक सेल्स में 5.7% का न...