Saturday, August 29निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

टैक्स की बात:इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 30 अगस्त तक 23.99 लाख करदाताओं को जारी किया टैक्स रिफंड, ऑनलाइन चेक कर सकते हैं रिफंड स्टेटस

टैक्स की बात:इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 30 अगस्त तक 23.99 लाख करदाताओं को जारी किया टैक्स रिफंड, ऑनलाइन चेक कर सकते हैं रिफंड स्टेटस

बिजनेस
नई दिल्ली इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 1 अप्रैल 2021 से 30 अगस्त 2021 तक 23.99 लाख करदाताओं को 67,401 करोड़ रुपए का रिफंड दिया है। इसमें से 16.37 हजार करोड़ रुपए का रिफंड पर्सनल इनकम टैक्स रिफंड के रूप में 22.62 लाख करदाताओं को दिया है। वहीं 1.37 लाख करदाताओं को 51.03 हजार करोड़ रुपए का कॉरपोरेट टैक्स रिफंड दिया है। इस तरह चेक कर सकते हैं अपने रिफंड का स्टेटस करदाता tin.tin.nsdl.com पर जा सकते हैं।रिफंड स्टेटस पता लगाने के लिए यहां दो जानकारी भरने की जरूरत है – पैन नंबर और जिस साल का रिफंड बाकी है वह साल भरिए।अब आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा।इसके बाद Proceed पर क्लिक करते ही स्टेटस आ जाएगा। टैक्स रिफंड क्लेम करने के लिए ITR भरना जरूरीआपको अगर टैक्स रिफंड क्लेम करना है तो इसके लिए ITR दाखिल करना जरूरी होता है। आप जब ITR दाखिल करते हैं तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ...
उत्तराखंड और हिमाचल में आपदा के बाद हालात:पहाड़ों के पर्यटन पर डबल अटैक, पहले कोरोना, फिर भूस्खलन से 3700 करोड़ का कारोबार ठप, 10 हजार होटल व्यवसायी प्रभावित

उत्तराखंड और हिमाचल में आपदा के बाद हालात:पहाड़ों के पर्यटन पर डबल अटैक, पहले कोरोना, फिर भूस्खलन से 3700 करोड़ का कारोबार ठप, 10 हजार होटल व्यवसायी प्रभावित

बिजनेस
शिमला/ देहरादून पहाड़ों पर कुदरत की दोहरी मार ने पर्यटन व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। पहले कोराेना का कहर और फिर भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। देश के दो बड़े पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में 3700 करोड़ का करोबार ठप हो गया है। 10 हजार से ज्यादा होम स्टे संचालक और होटल व्यवसायी प्रभावित हुए हैं। कई व्यवसायी कर्ज में डूब गए हैं। कई होटल बिकने की कगार पर हैं। दोनों राज्यों में पर्यटन व्यवसाय से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लगभग 12.5 लाख लोगों की आमदनी का जरिया लगभग ठप हो गया है। उत्तराखंड में भूस्खलन की वजह से अब भी 298 सड़कें बंद हैं। चारधाम यात्रा के सभी रास्ते भूस्खलन के चलते बंद हुए हैं। बारिश को देखते हुए दोनों राज्यों में बड़े पैमाने पर पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल कर दी है। कुल मिलाकर इस बार पर्यटन कारोबार पूरी तरह चौपट हो गए...
आज रात SBI की इंटरनेट बैंकिंग और UPI सहित अन्य सर्विस रहेंगी बंद, जल्दी निपटा लें अपने जरूरी काम

आज रात SBI की इंटरनेट बैंकिंग और UPI सहित अन्य सर्विस रहेंगी बंद, जल्दी निपटा लें अपने जरूरी काम

बिजनेस
नई दिल्ली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की कुछ सर्विसेज शनिवार रात 10.35 से मध्यरात्रि 01.35 (180 मिनट) तक बंद रहेंगी। SBI की इंटरनेट बैंकिंग, UPI, योनो, योनो बिजनेस, योनो लाइट, IMPS जैसी सर्विसेज काम नहीं करेंगी। SBI ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण बंद रहेंगी सुविधाSBI बैंक ने कहा है कि "4 सितंबर को रात 10.35 बजे से मध्यरात्रि 1.35 तक (3 घंटे) मेंटेनेंस एक्टिविटी करेंगे। इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस, IMPS, UPI सर्विसेज बंद रहेंगी। हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है और आपसे अनुरोध है कि आप हमारे साथ रहें।" 15 सितंबर तक नहीं देनी होगी प्रोसेसिंग फीसSBI ने होम, पर्सनल, कार और गोल्ड लोन पर भी प्रोसेसिंग फीस न लेने का फैसला किया है। इसके अलावा लोन लेने पर आपको खास छूट भी मिलेगी। SBI ने गोल्ड लोन पर 0.50% और कार लोन पर 0.25...
बढ़ते टीकाकरण का पॉजिटिव असर:अगस्त में सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ साढ़े तीन साल में सबसे ज्यादा, पिछले महीने जारी रही छंटनी लेकिन रफ्तार में आई कमी

बढ़ते टीकाकरण का पॉजिटिव असर:अगस्त में सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ साढ़े तीन साल में सबसे ज्यादा, पिछले महीने जारी रही छंटनी लेकिन रफ्तार में आई कमी

बिजनेस
नई दिल्ली कोविड पर रोकथाम के लिए बढ़ते टीकाकरण ने अगस्त में सर्विसेज सेक्टर पर पूरा असर दिखाया। GDP में लगभग 55% का योगदान करने वाले इस सेक्टर की ग्रोथ डेढ़ साल में सबसे ज्यादा रही। IHS मार्किट का पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) अगस्त में 56.7 पर पहुंच गया जो जुलाई में 45.4 था। PMI का 50 से ऊपर रहना बताता है कि बिजनेस एक्टिविटी बढ़ी है, जबकि इंडेक्स का उससे नीचे रहने का मतलब एक्टिविटी में कमी आना होता है। सर्विस सेक्टर में चार महीने के बाद पॉजिटिव ग्रोथ IHS मार्किट के पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स सर्वे के मुताबिक, अगस्त में सर्विस सेक्टर ने चार महीने के बाद ग्रोथ का मुंह देखा है। यह बाजारों के दोबारा खुलने पर बड़ी संख्या में लोगों के घरों से निकलने के अलावा कंपनियों के कामयाब ऐड कैंपेन की वजह से हुआ है। हालांकि, इस सेक्टर की कंपनियों ने पिछले महीने भी छंटनी जारी रखी, लेकिन उसकी रफ्...
इंटरनेशनल क्लाइमेट समिट में बोले मुकेश अंबानी:रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 3 साल में ग्रीन एनर्जी में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम कर रही कंपनी

इंटरनेशनल क्लाइमेट समिट में बोले मुकेश अंबानी:रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 3 साल में ग्रीन एनर्जी में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम कर रही कंपनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगले 3 साल में ग्रीन एनर्जी में 75,000 करोड़ रुपए के निवेश करने की योजना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि एनर्जी प्रोडक्शन में भारत आत्मनिर्भर बनेगा। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज 2035 तक नेट जीरो कार्बन कंपनी होगी। हाइड्रोजन की कीमत कुछ सालों में कम होने की उम्मीद है। ग्रीन एनर्जी की ओर तेजी से जाना होगाइंटरनेशनल क्लाइमेट समिट को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करेगा। क्लाइमेट चेंज दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है। जलवायु परिवर्तन को नियंत्रण में रखना जरूरी है। इसके लिए हमें ग्रीन एनर्जी की ओर तेजी से जाना होगा। जलवायु परिवर्तन एक ग्लोबल समस्या है। इससे मिलजुल कर निपटना होगा। RIL ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम कर रहीमुकेश अंबानी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन फॉसिल ए...
रिकॉर्ड हाई पर बाजार बंद:पहली बार सेंसेक्स 58100 और निफ्टी 17300 के पार बंद; ऑटो और मेटल शेयर चमके

रिकॉर्ड हाई पर बाजार बंद:पहली बार सेंसेक्स 58100 और निफ्टी 17300 के पार बंद; ऑटो और मेटल शेयर चमके

बिजनेस
मुंबई हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली। सेंसेक्स 277 पॉइंट चढ़कर 58,130 पर और निफ्टी 89 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,323 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 58,194 का और निफ्टी ने 17,340 का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले सेंसेक्स 57,983 और निफ्टी 17,299 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर्स तेजी के साथ जबकि 11 शेयर्स कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.12% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल के शेयर में 1.20% की गिरावट रही। BSE पर 1,730 शेयर्स बढ़त के साथ बंदBSE पर 3,338 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,730 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,464 शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 254 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 514 पॉइंट चढ...
आपके फायदे की बात:बंधन और इंडसइंड सहित कई बैंक सेविंग्स अकाउंट पर दे रहे 6% तक ब्याज, यहां देखें कहां मिल रहा कितना ब्याज

आपके फायदे की बात:बंधन और इंडसइंड सहित कई बैंक सेविंग्स अकाउंट पर दे रहे 6% तक ब्याज, यहां देखें कहां मिल रहा कितना ब्याज

बिजनेस
नई दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सेविंग्स अकाउंट (बचत खाता) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। अब इसके सेविंग्स अकाउंट में जमा पैसों पर 2.90% ब्याज मिलेगा। इससे पहले बैंक इस पर 3% ब्याज दे रहा था। ऐसे में अगर आप इन दिनों बैंक अकाउंट खुलवाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि कौन-सा बैंक सेविंग्स अकाउंट पर कितना ब्याज दे रहा है। ये बैंक सेविंग्स अकाउंट पर दे रहे ज्यादा ब्याज बैंकब्याज दर (%)RBL बैंक4.25-6.00बंधन बैंक3.00-6.00इंडसइंड बैंक4.00-6.00यस बैंक4.00-5.50IDFC फर्स्ट बैंक4.00-5.00पोस्ट ऑफिस4.00ICICI बैंक3.00-3.50HDFC बैंक3.00-3.50पंजाब नेशनल बैंक2.90बैंक ऑफ इंडिया2.90SBI2.70 मंथली एवरेज बैलेंस का रखें ध्यानमंथली एवरेज बैलेंस यानी वो अमाउंट जिसे आपको अपने अकाउंट में रखना जरूरी है। अलग-अलग बैंकों में ये अमाउंट कम और ज्यादा हो सकती है। ऐसे में खाता खुलव...
क्रिप्टोकरेंसी को नहीं मिलेगा करेंसी का दर्जा:वर्चुअल करेंसी को कमोडिटी करार दे सकती है सरकार, लगा सकती है प्रॉफिट पर इनकम टैक्स का नॉर्मल रेट

क्रिप्टोकरेंसी को नहीं मिलेगा करेंसी का दर्जा:वर्चुअल करेंसी को कमोडिटी करार दे सकती है सरकार, लगा सकती है प्रॉफिट पर इनकम टैक्स का नॉर्मल रेट

बिजनेस
नई दिल्ली क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल आप पेमेंट, इनवेस्टमेंट या यूटिलिटी, जिस तरह से भी करते हों, सरकार इसे एसेट/कमोडिटी की कैटेगरी में डाल सकती है। प्राइवेट वर्चुअल करेंसी क्या है, इसे कानूनन क्या माना जाना जाए और इस पर किस हिसाब से टैक्स लगे, इन सब बातों को साफ करने के लिए वह एक कानून बना सकती है। अगर वह इसे कमोडिटी करार देती है तो इससे मिलनेवाले प्रॉफिट पर निवेशकों को नॉर्मल इनकम टैक्स रेट देना पड़ सकता है। परिभाषा के लिए कानून का मसौदा तैयार कर रही सरकार जानकारों के मुताबिक सरकार क्रिप्टोकरेंसी की परिभाषा देने के लिए एक कानून का मसौदा तैयार कर रही है। जानकारों का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी की परिभाषा इस हिसाब से की जा सकती है कि वह किस टेक्नोलॉजी पर आधारित है या फिर इसका इस्तेमाल किस तरह हो रहा है। सरकार का मानना है कि सही वर्गीकरण होने से इस पर वाजिब हिसाब से टैक्स लगाया जा सके...
हरी सब्जियों को खाने से पहले ध्यान दें:ऐसे चेक करें सब्जियों में मिलावट, FSSAI ने बताया आसान तरीका

हरी सब्जियों को खाने से पहले ध्यान दें:ऐसे चेक करें सब्जियों में मिलावट, FSSAI ने बताया आसान तरीका

बिजनेस
मुंबई आप यह कैसे पता लगाएंगे कि जो हरी पत्तेदार सब्जियां आपने बाजार से ताजा खरीदी हैं, वे मिलावटी हैं या नहीं? चूंकि हरी पत्तेदार सब्जियां कई तरह का फायदा देती हैं। इसलिए आपको चाहिए कि सब्जियों में मिलावट को चेक करें। FSSAI ने वीडियो जारी कर बताया तरीका भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने कुछ ऐसे घरेलू आसान उपाय बताए हैं, जिससे आप सब्जियों में मिलावट का पता कर सकते हैं। हरी सब्जियां आपके शरीर को कई जानलेवा बीमारियों से बचाती हैं। साथ ही आपकी हड्डियों और आंत को भी स्वस्थ रखती हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप मिलावटी सब्जियों का सेवन तो नहीं कर रहे हैं, जिससे आगे चलकर आपको स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हरी सब्जियों में होती है मिलावट ऐसे कई तरीके हैं जिसके जरिए हरी पत्तेदार सब्जिय...
मारुति ने 1.81 लाख कार वापस मंगाईं:सियाज, अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और XL6 के सेफ्टी फीचर्स में खराबी; आपकी कार में खराबी है या नहीं, ऐसे करें पता

मारुति ने 1.81 लाख कार वापस मंगाईं:सियाज, अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और XL6 के सेफ्टी फीचर्स में खराबी; आपकी कार में खराबी है या नहीं, ऐसे करें पता

बिजनेस
नई दिल्ली मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की हजारों गाड़ियां वापस मंगाई हैं। कंपनी ने कहा है कि इन गाड़ियों के सेफ्टी फीचर्स में कुछ खराबी है। जिन मॉडल को वापस मंगाया जा रहा है उसमें सियाज, अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और XL6 शामिल हैं। मारुति ने इन 5 मॉडल की कुल 181,754 कार वापस मंगाई है। इन सभी कारों की मैन्युफैक्चरिंग 4 मई, 2018 से 27 अक्टूबर, 2020 के बीच हुई है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी ने मोटर जेनरेटर यूनिट के निरीक्षण के लिए प्रभावित वाहनों को स्वेच्छा से मुफ्त में वापस बुलाने का फैसला किया है। प्रभावित वाहन मालिकों को मारुति सुजुकी के ऑथराइज्ड वर्कशॉप पर कम्युनिकेट कर सकते हैं। नवंबर 2021 के पहले सप्ताह में शुरू होगी प्रोसेसयदि कार के सेफ्टी फीचर्स में किसी तरह की खराबी पाई ज...