2021 क्लासिक 350 लॉन्च:रॉयल एनफील्ड ने बुलेट में कई बदलाव किए, इसमें नया जे-प्लेटफॉर्म इंजन दिया, पहली बार LCD फ्यूल गेज लगाया
नई दिल्ली
रॉयल एनफील्ड ने अपनी 2021 क्लासिक 350 बुलेट को लॉन्च कर दिया है। इस एंट्री लेवल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपए है। कंपनी ने पुराने मॉडल की तुलना में इसमें कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने इस बुलेट को कुल 5 वैरिएंट में लॉन्च किया है। चलिए पहले देखते हैं इन सभी वैरिएंट की कीमतें...
2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का इंजनबुलेट में नया जे-प्लेटफॉर्म 349cc इंजन मिलेगा, जिसने 346cc UCE इंजन को रिप्लेस किया है। कंपनी का कहना है कि यह इंजन मीटीअर 350 जैसा ही है। हालांकि, इसका अपना इग्निशन टाइमिंग, एग्जॉस्ट लेआउट और फ्यूलिंग मैप है। पुराने क्लासिक के पुशरोड-वाल्व सिस्टम को SOHC टू-वाल्व हेड से बदल दिया गया है। इस इंजन का पीक पावर 20.3hp और पीक टॉर्क 27Nm हैं। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का चेसिसरॉयल एनफील्ड ने बुलेट के ...








