Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

शादी के सीजन में 1000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना

शादी के सीजन में 1000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना

बिजनेस
नई दिल्ली | अगर आपके घर भी शादी-ब्याह या फिर कोई खास अवसर आने वाला है और आप सोने की खरीदारी करने की प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। शादी के इस सीजन में सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह में सोना 1000 रुपये से ज्यादा सस्ता (Gold price today) हुआ है। वहीं, सप्ताहभर में चांदी की कीमत (Silver price today) में 2,255 रुपये की गिरावट देखी गई।  ...
वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को मिल रहे फिल्मों के ‘ऑफर’

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को मिल रहे फिल्मों के ‘ऑफर’

बिजनेस
नई दिल्ली | माइनिंग सेक्टर के दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल ने जबसे सोशल मीडिया पर कबाड़-धातु कारोबार से शुरुआत कर इतना बड़ा साम्राज्य स्थापित करने की अपनी कहानी बताई है, उनको किताब लिखने से लेकर उनकी ‘बायोपिक’ बनाने के लिए बड़े-बड़े निर्माताओं की ओर से ‘ऑफर’ मिल रहे हैं। इस प्रतिक्रिया से वह काफी अभिभूत हैं। इस कहानी का खुलासा करने के बाद उनका ऐसा स्वागत हो रहा है, जैसा किसी ‘रॉकस्टार’ के लिए देखने को मिलता है। सिर्फ यही नहीं उन्हें किताब लिखने के प्रस्ताव भी मिल रहे हैं और उनके जीवन पर फिल्म बनाने के लिए पैसे की भी पेशकश हो रही है।...
अप्रैल में 88 लाख लोगों को मिली जॉब

अप्रैल में 88 लाख लोगों को मिली जॉब

बिजनेस
नई दिल्ली | महंगाई के मोर्चे पर भले ही लगातार बुरी खबर आ रही हो लेकिन रोजगार के मार्चे पर अच्छी खबर है। अप्रैल में करीब 88 लाख लोग रोजगार से जुड़ गए। दरअसल, सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, महामारी की शुरुआत के बाद से अप्रैल में सबसे अधिक 88 लाख लोगों को रोजगार मिला है। हालांकि, मांग की तुलना में उपलब्ध रोजगार पर्याप्त नहीं हैं। महामारी के बाद सबसे अधिक रोजगारCMII के प्रबंध निदेशक और सीईओ महेश व्यास ने कहा कि अप्रैल में भारत की श्रम शक्ति 8.8 मिलियन (88 लाख) से बढ़कर 437.2 मिलियन (लगभग 44 करोड़ के आसपास) हो गई, जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी मंथली वृद्धि है। उन्होंने कहा कि मार्च में देश का लेबर मार्केट 428.4 मिलियन का था। आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में देश की श्रम शक्ति में औसत मासिक वृद्धि 0.2 मिलियन थी। ...
मुकेश अंबानी का बड़ा दांव! खरीदेंगे दर्जनों छोटे किराना और नॉन-फूड ब्रांड्स, बढ़ेगा यूनिलीवर-नेस्ले का टेंशन

मुकेश अंबानी का बड़ा दांव! खरीदेंगे दर्जनों छोटे किराना और नॉन-फूड ब्रांड्स, बढ़ेगा यूनिलीवर-नेस्ले का टेंशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली | मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) कंज्यूमर गुड्स के कारोबार (Consumer goods business) में सबसे बड़े प्लेयर बनने की तैयारी कर रहे हैं। भारत की सबसे बड़ी रिटेलर रिलायंस (Reliance) दर्जनों छोटे किराना और नॉन-फूड ब्रांड्स का अधिग्रहण कर सकती है। रिलायंस का लक्ष्य 6.5 अरब डाॅलर कंज्यूमर गुड्स के कारोबार का है। इससे यूनिलीवर जैसे विदेशी दिग्गज प्लेयर को कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसकी जानकारी मामले से वाकिफ रखने वाले दो सूत्रों ने रायटर को दी है।...
EPFO: 6.5 करोड़ नौकरीपेशा के खाते में पैसे जमा करेगी सरकार, इस नंबर पर आप चेक कर सकते हैं बैलेंस

EPFO: 6.5 करोड़ नौकरीपेशा के खाते में पैसे जमा करेगी सरकार, इस नंबर पर आप चेक कर सकते हैं बैलेंस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली | प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोगों को जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) की ओर से तोहफा मिलने वाला है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएफ पर ब्याज दर (PF interest rate) कम होने के कारण इसे दिसंबर से पहले जमा किया जा सकता है। अभी वित्त मंत्रालय की मुहर लगने में ही देरी हो रही है। चूंकि, इस समय 43 साल में पीएफ पर सबसे कम ब्याज मिल रहा है, इसलिए जल्द ही इसे वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद ईपीएफओ मेंबर्स के पीएफ खाते में कभी भी ब्याज जमा किया जा सकता है। 30 जून से पहले मिल सकता है ब्याज का पैसारिपोर्ट के मुताबिक, सरकार अगले महीने की समाप्ति से पहले यानी 30 जून से पहले कभी भी पीएफ खाताधारकों को ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। खबर यह भी है कि EPFO दशहरे के त्योहारी सीजन से पहले ब्याज का प...
100 पर जा सकता है यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला ने लगाया बड़ा दांव

100 पर जा सकता है यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला ने लगाया बड़ा दांव

बिजनेस
नई दिल्ली | शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर 90 रुपये के नीचे कारोबार कर रहे हैं। अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में एनएसई पर यह अपने 52-सप्ताह के हाई लेवल 107.55 रुपये  पर चढ़ने के बाद से लगातार बिकवाली के दबाव में हैं। पिछले हफ्ते यह शेयर करीब 7 प्रतिशत से अधिक नुकसान में रहा। शुक्रवार को राकेश झुनझुनवाला का यह स्टॉक ₹83.55 प्रति शेयर का बंद हुआ था। यह प्राइस इसके 52-सप्ताह के हाई ₹107.55 के स्तर से 22 प्रतिशत से ज्यादा कम है। हालांकि, शेयर बाजार के जानकार साउथ इंडियन बैंकिंग शेयरों (Banking stock) में इस गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देख रहे हैं।...
निवेश का जबरदस्त मौका! अगले हफ्ते आएंगे 2387 करोड़ के तीन IPO, एक में सरकार बेचेगी पूरी हिस्सेदारी

निवेश का जबरदस्त मौका! अगले हफ्ते आएंगे 2387 करोड़ के तीन IPO, एक में सरकार बेचेगी पूरी हिस्सेदारी

बिजनेस
नई दिल्ली | आने वाला यह सप्ताह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद खास होने वाला है। जहां एक तरफ शेयर बाजार के निवेशक 17 मई का इंतजार कर रहे हैं।इस दिन एलआईसी (LIC IPO) के शेयरों की लिस्टिंग होनी है। वहीं, दूसरी तरफ एक के बाद एक आईपीओ कतार में हैं। अगले सप्ताह  तीन और आईपीओ लाॅन्च होने वाले हैं। इनका नाम है- पारादीप फॉस्फेट आईपीओ, एथोस आईपीओ और ईमुद्रा आईपीओ। BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पारादीप फॉस्फेट्स आईपीओ निवेश के लिए 17 मई 2022 को खुलेगा जबकि एथोस आईपीओ और ईमुद्रा आईपीओ क्रमशः 18 मई और 20 मई को खुलेगा। इन तीन आईपीओ से लगभग ₹2387 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है। इसमें पारादीप फॉस्फेट आईपीओ का साइज ₹1501 करोड़ का है। एथोस आईपीओ का साइज ₹472 करोड़ का है और ईमुद्रा आईपीओ का लक्ष्य लगभग ₹412 करोड़ जुटाना है।...
अपनी बेटी के नाम पर बैंक में खुलवाएं 250 में यह खाता, शादी के समय पर मिलेंगे 15 लाख रुपये

अपनी बेटी के नाम पर बैंक में खुलवाएं 250 में यह खाता, शादी के समय पर मिलेंगे 15 लाख रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली | अगर आप अपनी बेटी की उज्जवल भविष्य के बारे में सोच रहे हैं तो आप सुकन्या समृद्धि (Sukanya Samriddhi Yojana) में निवेश कर सकते हैं। सरकार सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत सालाना दर से ब्याज दे रही है। आगामी अप्रैल-जून तिमाही के लिए यही ब्याज दरें रहेंगी। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बालिकाओं के लिए शुरू की गई एक छोटी जमा योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना खाता इस योजना के तहत 10 वर्ष या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता द्वारा खोला जा सकता है। सरकार की इस योजना में आपको न सिर्फ शानदार रिटर्न कमाने का मौका मिलेगा, बल्कि आप टैक्स की बचत भी कर सकते है।  क्या है SSY स्कीम?इस योजना के तहत, आप न्यूनतम राशि 250 रुपये और अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। यह खाता खुलवाने से आपको अपनी बेटी की पढ़ाई और आगे के खर्चे से काफी राहत मिलती है। इसमें एक बेटी ...
Disinvestment चल रहा स्लो! प्राइवेटाइजेशन की कतार में हैं ये कंपनियां…सरकार को जुटाने हैं 65,000 करोड़

Disinvestment चल रहा स्लो! प्राइवेटाइजेशन की कतार में हैं ये कंपनियां…सरकार को जुटाने हैं 65,000 करोड़

बिजनेस
नई दिल्ली | सरकार का लक्ष्य अलग-अलग सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSE) में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री के माध्यम से 65,000 करोड़ रुपये जुटाना है। हालांकि, निजीकरण अभी भी धीमी गति से चल रहा है।  केंद्र की विनिवेश योजना क्या है?सरकार अपनी पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज (पीएसई) नीति के तहत, सरकार की योजना प्राइवेट निवेश के लिए सभी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) को खोलने, गैर-रणनीतिक समझे जाने वाले क्षेत्रों से पूरी तरह से बाहर निकलने और कम से कम एक पीएसयू को उन क्षेत्रों में रखने की है जिन्हें वह स्ट्रेटेजिक मानते हैं। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (BPCL), शिपिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, एचएलएल लिमिटेड, बीईएमएल लिमिटेड, प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड, फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड सहित कई लाभ कमाने वाली कंपनियां  प्राइवेटाइजेशन के लिए कतार में हैं। सरकार ने आईपीओ, एफपीओ ...
किशोर बियानी के Future रिटेल का संकट बढ़ा, मैनेजमेंट से एक और इस्तीफा

किशोर बियानी के Future रिटेल का संकट बढ़ा, मैनेजमेंट से एक और इस्तीफा

बिजनेस
नई दिल्ली | कर्ज में डूबे फ्यूचर रिटेल समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) सी पी तोशनीवाल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है जो 12 मई से प्रभावी होगा। तोशनीवाल का इस्तीफा हाल ही में कंपनी के कई बड़े अधिकारियों के इस्तीफे के बाद आया है। दरअसल, अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फ्यूचर रिटेल के साथ होने वाले 24,713 करोड़ रुपये के संभावित सौदे को पिछले महीने रद्द कर दिया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के लेनदारों ने इस सौदे के खिलाफ मतदान किया था। इस सौदे के रद्द होने के बाद फ्यूचर रिटेल के कई शीर्ष अधिकारियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देना शुरू कर दिया था। पिछले हफ्ते फ्यूचर रिटेल के प्रबंध निदेशक राकेश बियानी ने भी जबकि इससे पहले फ्यूचर रिटेल के कंपनी सचिव सहित कई अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था। फ्यूचर रिटेल ने नियामक संबंधी एक बयान में कहा, ‘‘सी पी तोश...