Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

डॉली खन्ना का इस शेयर पर बढ़ा भरोसा, तीन दिन से रॉकेट की तरह भाग रहा भाव

डॉली खन्ना का इस शेयर पर बढ़ा भरोसा, तीन दिन से रॉकेट की तरह भाग रहा भाव

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (Mangalore Chemicals & Fertilizers) में हिस्सेदारी बढ़ाई है। इस वजह से कंपनी का स्टॉक रॉकेट की तरह भागने लगा है। सिर्फ तीन कारोबारी दिन में स्टॉक का भाव 22 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है।  मार्च की तिमाही में डॉली खन्ना के पास कंपनी में 19,63,104 शेयर या 1.66 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इससे पहले डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 17,16,896 इक्विटी शेयर या 1.45 प्रतिशत हिस्सेदारी रही थी। इस लिहाज से डॉली खन्ना ने जनवरी-मार्च 2022 तिमाही के दौरान लगभग 2.46 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। 52 वीक के हाई तक गया शेयर: मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के स्टॉक में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्टॉक का भाव 6 अप्रैल से अब तक 22.67 फीसदी बढ़ चुका है। बीते शुक्रवार यानी 8 अप्रैल के दिन शेयर का भाव 109.10 रुपए या 11.6...
राकेश झुनझुनवाला ने इस स्टॉक पर लगाया बड़ा दांव, बढ़ाई हिस्सेदारी, 247 रुपये का है शेयर 

राकेश झुनझुनवाला ने इस स्टॉक पर लगाया बड़ा दांव, बढ़ाई हिस्सेदारी, 247 रुपये का है शेयर 

बिजनेस
नई दिल्ली  अगर आप शेयर बाजार के बिग बुल राकेश राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो को देखकर बाजार में दांव लगाते हैं तो आप अब केनरा बैंक ( Canara Bank share) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, वित्तीय वर्ष FY22 की चौथी तिमाही में दलाल स्ट्रीट के बिग बुल ने अस्थिर इक्विटी बाजार का फायदा उठाया और केनरा बैंक ने शेयरों पर बड़ा दांव खेला। झुनझुनवाला ने बैंगलोर स्थित केनरा बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। बता दें कि केनरा बैंक भारत सरकार के स्वामित्व में भारत का तीसरा सबसे बड़ा नेशनलाइज्ड बैंक है। कितनी है हिस्सेदारीकेनरा बैंक हाल के शेयरों में से एक है जिसे झुनझुनवाला के पहले से ही फलफूल रहे पोर्टफोलियो में जोड़ा गया है। झुनझुनवाला में पिछले साल अगस्त में इस बैंकिंग शेयर के लिए झुकाव देखा गया था और तब से उन्होंने अपनी विकास क्षमता के अनुसार इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। मार्च 2022 तक, ...
आंख मिचौली कर रहा ये स्टॉक, 6 माह में दिया तगड़ा रिटर्न, बिग बुल को है पसंद

आंख मिचौली कर रहा ये स्टॉक, 6 माह में दिया तगड़ा रिटर्न, बिग बुल को है पसंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार में बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में कई स्टॉक्स हैं जिनके परफॉर्मेंस ने निवेशकों को चौंकाया है। ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक डीबी रियल्टी भी है।  पिछले कुछ दिन से यह आंख मिचौली करता नजर आ रहा है। मसलन, शुक्रवार के ही कारोबार में डीबी रियल्टी का स्टॉक लोअर सर्किट से अपर की ओर बढ़ा है। शेयर का भाव 101.75 रुपए के स्तर तक पहुंच गया है, जो 4.95 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है। एनएसई पर शेयर का भाव 92.30 रुपये के निचले स्तर पर चल गया था। स्टॉक ने गुरुवार के सत्र में भी लोअर सर्किट मारा था। आपको बता दें कि बीते 14 फरवरी को शेयर का भाव 133.85 रुपए तक पहुंच गया, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। अगर बीते छह माह या सालभर के पैटर्न को देखें तो स्टॉक ने तगड़ा रिटर्न दिया है।...
अडानी समूह की 3 कंपनियों को मिला बड़ा निवेश, शेयर खरीदने के लिए लग गई होड़

अडानी समूह की 3 कंपनियों को मिला बड़ा निवेश, शेयर खरीदने के लिए लग गई होड़

बिजनेस
नई दिल्ली गौतम अडानी समूह की तीन कंपनियों-अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल), अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) और अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) को बड़ा निवेश मिला है। ये निवेश अबुधाबी स्थित इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी पीजेएससी (IHC) करेगी। निवेश की रकम 2 अरब डॉलर की होगी।  किस कंपनी में कितना निवेश: अबुधाबी की ये कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी में 3,850 करोड़ रुपए, अडानी ट्रांसमिशन में 3,850 करोड़ रुपए और अडानी एंटरप्राइजेज में 7,700 करोड़ का निवेश करेगी। इस निवेश के लिए अडानी समूह की तीनों कंपनियों के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। अब सभी जरूरी अनुमोदन प्राप्त होने के बाद, लेनदेन एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। कहां होगा इस्तेमाल: अडानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि पूंजी का इस्तेमाल संबंधित व्यवसायों के विकास को आगे बढ़ाने, बैलेंस शीट को और मजबूत...
3.48 रुपये के इस शेयर ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, एक साल में एक लाख रुपये को बना दिया 27 लाख

3.48 रुपये के इस शेयर ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, एक साल में एक लाख रुपये को बना दिया 27 लाख

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ छोटे शेयरों (Multibagger Penny Stocks) ने बड़ा कमाल दिखाया है। ये स्टॉक निवेशकों के लिए कमाऊ पूत साबित हुए हैं। तगड़ा मुनाफा कमवाने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में एक नाम है Brightcom Group का। इस कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में 2584 फीसद का जबर्दस्त रिटर्न दिए हैं। एक साल पहले ब्राइटकाम ग्रुप के एक शेयर का मूल्य 3.48 रुपये था, जो अब बढ़कर 106 रुपये के आसपास पहुंच गया है। 8 अप्रैल 2021 को एनएसई पर यह स्टॉक 3.91 रुपये पर बंद हुआ था। आज यानी शुक्रवार 8 अप्रैल 2022 को दोपहर तक 106 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। इस अवधि में यह स्टॉक  2584 फीसद उछला है। यानी एक साल पहले जिस निवेशक ने इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होगा और अभी तक इस स्टॉक को होल्ड कर रखा है, उसका एक लाख रुपया अब करीब 27 लाख हो गया है।...
3 दिन में इन 3 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न, करीब 34 फीसद तक उछला भाव

3 दिन में इन 3 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न, करीब 34 फीसद तक उछला भाव

बिजनेस
नई दिल्ली पिछले तीन दिन से शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को  बंपर रिटर्न दिया है। इन तीन दिनों में करीब 19 से 34 फीसद तक का रिटर्न दिया है। तीन दिन में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम है स्वान एनर्जी (Swan Energy) का। इस एनर्जी स्टॉक ने तीन दिन में 33.90 फीसद का रिटर्न दिया है। गुरुवार को यह स्टॉक 3.34 फीस चढ़ कर 270.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इस शेयर नें एक हफ्ते में 39.38 और एक महीने में 72 फीसद की छलांग लगाई है।  इसका 52 हफ्ते का हाई 291 रुपये है और लो 113.70 रुपये।...
खत्म होगा ATM कार्ड का दौर! हर जगह मिलेगी कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा

खत्म होगा ATM कार्ड का दौर! हर जगह मिलेगी कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा

बिजनेस
नई दिल्ली आने वाले दिनों में सभी बैंकों और एटीएम नेटवर्क पर कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा मिल सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के मुताबिक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग करके सभी बैंकों और एटीएम नेटवर्क पर कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है। इस बारे में एनपीसीआई, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को जल्द ही अलग-अलग निर्देश जारी किए जाएंगे। आरबीआई गवर्नर के मुताबिक कार्डलेस नकद निकासी सुविधा से कार्ड क्लोनिंग आदि धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी। वर्तमान में, कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा देश भर के चुनिंदा बैंकों में ही उपलब्ध है।  शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि आरबीआई विनियमित संस्थाओं में ग्राहक सेवा मानकों की समीक्षा करेगा। ग्राहक सेवा की वर्तमान स्थिति की जांच और समीक्षा करने के लिए एक समिति गठित करने का प्रस्ताव है।...
बड़े काम की मोदी सरकार की ये योजना! अब तक 34 करोड़ से ज्यादा लोगों को बांटे गए लोन

बड़े काम की मोदी सरकार की ये योजना! अब तक 34 करोड़ से ज्यादा लोगों को बांटे गए लोन

बिजनेस
नई दिल्ली सात साल पहले शुरू हुई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत अब तक 34.42 करोड़ लाभार्थियों को 18.60 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बांटा जा चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना के सात साल पूरे होने के मौके पर यह जानकारी दी है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुद्रा योजना ने छोटे कारोबारों के लिए अनुकूल माहौल पैदा करने और जमीनी स्तर पर करोड़ों रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद की है। एक खास बात यह है कि 68 प्रतिशत से अधिक कर्ज महिलाओं को मंजूर किए गए हैं और 22 प्रतिशत कर्ज नए उद्यमियों को दिए गए। निर्मला सीतारमण ने इस योजना के तहत लाभांवित होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘अबतक स्वीकृत 51 फीसदी ऋण अनुसूचित जाति एवं जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्गों को दिए जाने से यह योजना सामाजिक न्याय को जमीन पर लागू करती है और प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विश्वास संकल्पना को ...
FPO ने किया मालामाल, समझें-आगे कैसा रहेगा रामदेव की रुचि सोया का हाल

FPO ने किया मालामाल, समझें-आगे कैसा रहेगा रामदेव की रुचि सोया का हाल

बिजनेस
नई दिल्ली योगगुरु रामदेव की कंपनी रुचि सोया के एफपीओ (फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग) की भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। जिन निवेशकों को भी एफपीओ अलॉट हुआ था, उसे लिस्टिंग के साथ ही बड़ा फायदा मिला है।  शुक्रवार के कारोबार में हाल: बीएसई में रुचि सोया के शेयर 7.77 प्रतिशत उछलकर 882.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए। वहीं एनएसई में इस कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 8.23 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 885 रुपये के भाव पर पहुंच गए। एफपीओ आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से रुचि सोया के शेयर पाने वाले ग्राहकों को 30 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम मिला है। फिलहाल, बीएसई इंडेक्स पर रुचि सोया का शेयर भाव 840 रुपये के स्तर पर है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 30,400 करोड़ रुपए से ज्यादा है।...
MTNL के विलय पर सरकार ने बताई ऐसी बात

MTNL के विलय पर सरकार ने बताई ऐसी बात

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल के विलय को टालने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद बीएसई इंडेक्स पर लिस्टेड कंपनी एमटीएनएल के शेयर की जबरदस्त खरीदारी हुई। कितना बढ़ा शेयर भाव: कारोबार के दौरान एमटीएनएल का शेयर भाव 17 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 30.50 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में शेयर का भाव 29.20 रुपए के स्तर पर था। एक दिन पहले के मुकाबले 11.66 फीसदी की बढ़ोतरी है। आपको बता दें कि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर का भाव 26.15 रुपये रहा था। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,839.60 करोड़ रुपये हो गया है।  टल गया विलय: संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने राज्यसभा में बताया, "सरकार ने 23 अक्टूबर, 2019 को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) की पुनरुद्धार योजना को मंजूरी दे ...