Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

Godrej को तगड़ी सेल्स की उम्मीद

Godrej को तगड़ी सेल्स की उम्मीद

बिजनेस
नई दिल्ली एफएमसीजी गोदरेज कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस खबर के बाद गोदरेज कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर की खरीदारी बढ़ गई।  कितना है शेयर भाव: फिलहाल, गोदरेज कन्ज्यूमर का शेयर भाव 785 रुपए के स्तर पर आ गया है। एक दिन पहले के मुकाबले 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि 7 मार्च को शेयर का भाव 660.20 रुपए पर था, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है। ठीक एक माह बाद अब शेयर के भाव में 125 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। क्या है कंपनी को उम्मीद: गोदरेज कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स को जनवरी से मार्च के बीच घरेलू बाजार में दहाई अंक के निकट बिक्री वृद्धि होने की उम्मीद है। यह पूरी तरह से कीमत-नियंत्रित वृद्धि होगी।...
डिविडेंड की तारीख से पहले इन मल्टीबैगर शेयरों ने लगाई दौड़

डिविडेंड की तारीख से पहले इन मल्टीबैगर शेयरों ने लगाई दौड़

बिजनेस
नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच गुरुवार को द्वारिकेश शुगर और EKI एनर्जी सर्विसेज के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट से ठीक पहले यह तेजी आई है। द्वारिकेश शुगर के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। कारोबार के आखिर में BSE में द्वारिकेश शुगर के शेयर 3.06 फीसदी की तेजी के साथ 143 रुपये पर बंद हुए। वहीं, EKI एनर्जी सर्विसेज के शेयरों में कारोबार के दौरान 15 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। कंपनी के शेयर गुरुवार को 11.24 फीसदी की तेजी के साथ 8,280 रुपये पर बंद हुए। 200% का डिविडेंड दे रही द्वारिकेश शुगरद्वारिकेश शुगर के बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 200% का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। यानी, फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए कंपनी प्रति शेयर पर 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। कंप...
EPFO के निष्क्रिय खातों में है करीब 4 हजार करोड़ रुपए

EPFO के निष्क्रिय खातों में है करीब 4 हजार करोड़ रुपए

बिजनेस
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के निष्क्रिय खातों में कुल 3930.85 करोड़ रुपये जमा हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा, ‘‘कर्मचारी भविष्य निधि में बिना दावे वाली कोई जमाराशि नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952 के अनुसार, कुछ खातों को निष्क्रिय खातों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।’’ यादव ने बताया कि ऐसे सभी निष्क्रिय खातों के निश्चित रूप से दावेदार हैं। 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार, ऐसे निष्क्रिय खातों में कुल जमा धनराशि 3930.85 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत प्रतिष्ठानों की कुल संख्या 18,62,128 है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर 2020 के बाद इन प्रतिष्ठानों द्वारा 1,4...
10 रुपये से कम के इन छोटे शेयरों का बड़ा कमाल

10 रुपये से कम के इन छोटे शेयरों का बड़ा कमाल

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार में आज बड़े शेयरों में गिरावट के बीच छोटे शेयर कमाल का रिटर्न दे रहे हैं। गुरुवार दोपहर दो बजे तक सेंसेक्स 443 अंक टूट कर 59167 के स्तर पर आ गया था। टाइटन, एचडीएफसी, विप्रो, एलएंडटी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज स्टॉक जहां लाल निशान पर थे तो 10 रुपये से कम के कुछ शेयर 9 से 10 फीसद की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे।आज ऐसे 10 स्टाक्स के बारे जानें, जिन्होंने अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमवा रहे हैं... 1. दोपहर दो बजे तक Excel Realty N Infr दस फीसद की उछाल के साथ 8.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था। यह स्टॉक पिछले एक हफ्ते में 22.22 फीसद का रिटर्न दे चुका है। 2. तगड़ा मुनाफा कमवाने वाले छोटे शेयरों में दूसरे नंबर पर है Kridhan Infra जैसा स्टॉक। आज यह 9.91 फीसद उछल कर 6.10 रुपये पर पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते में यह 31.18 फीसद चढ़ा है। ...
5 दिन में 25% से ज्यादा चढ़ गए Yes Bank के शेयर

5 दिन में 25% से ज्यादा चढ़ गए Yes Bank के शेयर

बिजनेस
नई दिल्ली यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में पिछले 5 दिनों में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। गुरुवार (7 अप्रैल 2022) को यस बैंक के शेयरों ने अपने 52 हफ्ते का नया हाई 16.25 रुपये के स्तर को छुआ। यस बैंक के शेयरों में गुरुवार को 10 फीसदी तक की तेजी आई। फिलहाल, बैंक के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 15.51 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले, बुधवार को यस बैंक के शेयरों में करीब 17 फीसदी का उछाल आया था।  केयर ने अपग्रेड की यस बैंक की रेटिंगरेटिंग एजेंसी केयर (CARE) ने यस बैंक के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स, टियर-II बॉन्ड्स जैसे डेट इंस्ट्रूमेंट्स की रेटिंग अपग्रेड की है। केयर का कहना है कि यस बैंक के ऑपरेशंस में लगातार स्टैबलाइजेशन और एडवांसेज के साथ-साथ CASA डिपॉजिट्स में मजबूत ग्रोथ के साथ ही डिपॉजिट्स में अच्छी ग्रोथ को देखते हुए रेटिंग में रिवीजन किया गया है। स्टेबल एस...
पेट्रोल पर टैक्स की मार, महज 1.5 Km के फासले पर 17 रुपये सस्ता मिल रहा है तेल

पेट्रोल पर टैक्स की मार, महज 1.5 Km के फासले पर 17 रुपये सस्ता मिल रहा है तेल

बिजनेस
नई दिल्ली पेट्रोल-डीजल पर केंद्र और कुछ राज्यों के 'खेल' में पब्लिक कहीं खुद को ठगी हुई तो कहीं खुश नजर आ रही है। खासकर उन राज्यों के सीमावर्ती शहरों या कस्बों, जहां पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों में अंतर है। टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में पेट्रोल 118.96 रुपये और डीजल 101.89 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मात्र 12 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बानपुर में पेट्रोल 106.05 और डीजल 97.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। टीकमगढ़ और बानपुर के बीच पेट्रोल में 12.91 रुपये और डीजल में 4.30 रुपये का अंतर है। ऐसे में राज्य की सीमा से सटे लोग तेल यूपी में भरवा रहे हैं। ...
हर शेयर पर 235 रुपए तक का फायदा

हर शेयर पर 235 रुपए तक का फायदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) के शेयर में दांव लगाना फायदेमंद हो सकता है। ये अनुमान ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल का है। मोतीलाल ओसवाल ने इस कंपनी के शेयर को बाय रेटिंग दी है। मतलब ये कि ब्रोकरेज की ओर से शेयर खरीदने की सलाह दी गई है। कितना होगा फायदा: ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर का भाव 880 रुपए तक जाएगा। वर्तमान में बीएसई इंडेक्स पर शेयर का भाव 645 रुपए है। इस लिहाज से देखें तो एक साल के भीतर प्रति शेयर 235 रुपए का फायदा हो सकता है। मोतीलाल ओसवाल का टारगेट प्राइस 880 रुपए है तो ये 38 फीसदी से अधिक की संभावित वृद्धि को दर्शाता है। आपको बता दें कि कंपनी का 52 वीक का हाई लेवल 858 रुपए है।  कंपनी का ये भाव इसी साल जनवरी माह में था। कहने का मतलब ये है कि एक बार फिर कंपनी के शेयर में रिकवरी का अनुमान है। एक साल में 145 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 2022 (साल-दर-तारीख आ...
बिकने जा रहा देश का यह बड़ा बैंक! मई में शुरू होगी बिक्री की प्रक्रिया

बिकने जा रहा देश का यह बड़ा बैंक! मई में शुरू होगी बिक्री की प्रक्रिया

बिजनेस
बैंक प्राइवेटाइजेशन को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है। सरकार जल्द से जल्द एक सरकारी बैंक का प्राइवेटाइजेशन करना चाह रही है। खबर है कि आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए मई में रुचि पत्र (EoIs) मंगवाने की योजना बन रही है। इससे पहले, सरकार की योजना अप्रैल में आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए ईओआई आमंत्रित करने की थी। आज बुधवार को इस बैंक का शेयर 9 पर्सेंट तक उछल कर 49.10 रुपये पर पहुंच गया था। वित्त वर्ष 2022-23 में पूरी होगी प्रक्रिया इस प्रक्रिया को चालू वित्त वर्ष 2022-23 में पूरी की जा सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा है कि आईडीबीआई बैंक के विनिवेश के लिए रोड शो अभी खत्म नहीं हुआ है। सरकार अब मई में ईओआई आमंत्रित करने की योजना बना रही है। दरअसल,  LIC IPO और रूस-यूक्रेन संकट के बाद बाजार में आई उथल-पुथल के चलते देरी हो रही है।...
176% का मल्टीबैगर रिटर्न देने के बाद अब ₹316 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर

176% का मल्टीबैगर रिटर्न देने के बाद अब ₹316 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर

बिजनेस
टाटा ग्रुप (Tata group) की पावर कंपनी टाटा पावर (Tata power) के शेयर आज 5.81% की तेजी के साथ 289.50 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में 22 पर्सेंट तक की तेजी देखी गई है।  दरअसल, यह तेजी उस खबर के बाद है जिसमें टाटा पावर की सहायक कंपनी ने जेट स्टार द्वारा राजस्थान में 160 मेगावाट की एसी सौर परियोजना शुरू करने की खबर आई है। इस स्थापना में लगभग 6,75,000 मोनोक्रिस्टलाइन पीवी मॉड्यूल का उपयोग किया गया था और यह प्रति वर्ष 387एमयू ऊर्जा का उत्पादन करेगा।  316 रुपये का है टारगेट प्राइसघरेलू ब्रोकरेज और शोध फर्म आनंद राठी को उम्मीद है कि कंपनी के प्रदर्शन में मौजूदा स्तरों से सुधार होगा। इसने ₹316 प्रति शेयर के संशोधित टारगेट प्राइस के साथ मल्टीबैगर स्टॉक पर अपनी BUY रेटिंग बनाए रखी है। टाटा पावर के शेयरों में एक साल में 175% से अधिक की वृद्धि हुई है, ज...
1.69 रुपये से 125 पर पहुंचा यह शेयर, दिया 7000 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न

1.69 रुपये से 125 पर पहुंचा यह शेयर, दिया 7000 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न

बिजनेस
एक पेनी स्टॉक ने निवेशकों को तगड़ा फायदा कराया है। यह स्टॉक सिंधु ट्रेड लिंक्स का है। कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 1.69 रुपये के स्तर से 125 रुपये पर पहुंच गए हैं। सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयरों ने इस पीरियड में इनवेस्टर्स को 7000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 166.20 रुपये है। वहीं, सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 5.32 रुपये है। पेनी स्टॉक्स को लेकर निवेशकों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि इनमें जोखिम ज्यादा होता है।  1 लाख रुपये के बन गए 74 लाख रुपये  ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स कंपनी सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयर 17 फरवरी 2017 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1.69 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 6 अप्रैल 2022 को 123.35 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 125.15 रुपये के स्तर को...