Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

Veranda Learning के शेयरों की कल लिस्टिंग

Veranda Learning के शेयरों की कल लिस्टिंग

बिजनेस
नई दिल्ली  लर्निंग प्लेटफॉर्म वेरंडा लर्निंग (Veranda Learning) के शेयर 11 अप्रैल 2022 यानि सोमवार को दलाल स्ट्रीट में दस्तक देने जा रहे हैं। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वेरंडा लर्निंग आईपीओ लिस्टिंग की तारीख 11 अप्रैल 2022 है। स्टॉक को प्री-ओपन सेशन (एसपीओएस) में सिक्योरिटीज के 'T' ग्रुप में लिस्ट किया जाएगा। 10-15 फीसदी प्रीमियम मिलने की उम्मीदशेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, Veranda Learning के शेयर की कीमत में 'म्यूट लिस्टिंग' हो सकती है क्योंकि यह घाटे में चल रही कंपनी है जिसमें शेयर लिस्टिंग के बाद निवेशकों की दिलचस्पी कम हो सकती है। उनका मानना ​​है कि पब्लिक इश्यू 150 रुपये से लेकर 160 रुपये तक के स्तर पर खुल सकता है। यानी जिनको आईपीओ का अलॉटमेंट हुआ है 10-15 फीसदी प्रीमियम मिलेगा। बता दें कि Veranda लर्निंग का प्राइस बैंड 130-137 रुपये प्रति शेयर था। वहीं,...
1700 रुपये पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, अभी दांव लगाने पर होगा इतना मुनाफा

1700 रुपये पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, अभी दांव लगाने पर होगा इतना मुनाफा

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप टाटा ग्रुप के स्टॉक (TATA group) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आप टाटा स्टील के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, टाटा ग्रुप के इस शेयर पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने टाटा स्टील स्टॉक (TATA steel share) को BUY रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1700 रुपये रखा है। टाटा स्टील का लेटेस्ट शेयर प्राइस 1,366.05 रुपये है।  यानी दांव लगाने पर सालभर में आपको लगभग 25% तक का रिटर्न मिल सकता है।  टाटा स्टील के शेयरशुक्रवार को टाटा स्टील के शेयर 1.23% बढ़कर 1,366.05 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में कंपनी के शेयर 3.16% चढ़ा है। इस साल YTD में यह शेयर 19.57 पर्सेंट की वृद्धि दर्ज की है। टाटा टाटा स्टील लिमिटेड मेटल्स-फेरस सेक्टर की कंपनी है। एक लार्ज कैप कंपनी है। इसका मार्केट क...
इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! 

इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! 

बिजनेस
नई दिल्ली आने वाले इस सप्ताह में अगर आपको बैंक संबंधित कोई काम है तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ शहरों में अलग-अलग छुट्टियों के कारण बैंक  चार दिन तक बंद रहेंगे। इस सप्ताह बैंक 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में रविवार की एक छुट्टी भी शामिल है। आपको बता दें कि हर राज्य के लिए बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं, हालांकि कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब देशभर में बैंक बंद रहते हैं।  14 अप्रैल –  डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- (शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद)। 15 अप्रैल –  गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- (जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद)। 16 अप्रैल – बोहाग बिहू- (गुवाहाटी में बैंक बंद) 17 अप्रैल – रविवार (साप्ता...
इस सप्ताह कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? 

इस सप्ताह कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? 

बिजनेस
नई दिल्ली वैश्विक बाजार के कमजोर रुख के बावजूद रिजर्व बैंक (RBI) के महंगाई को नियंत्रित करने और विकास की गति को बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख नीतिगत दरों को यथावत रखने के नर्णिय से बीते सप्ताह तेजी पर रहे शेयर बाजार की चाल अगले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय कारकों के साथ ही कंपनियों की चौथी तिमाही के परिणाम से तय होगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 170.69 अंक की तेजी लेकर सप्ताहांत पर 59447.18 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 126.85 अंक चढ़कर 17797.30 अंक पर रहा। इस दौरान दग्गिज कंपनियों के मुकाबले छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 859.8 अंक उछलकर 25303.39 अंक और स्मॉलकैप 1066.38 अंक की छलांग लगाकर 29765.79 अंक पर पहुंच गया।...
बिना कार्ड के ATM से निकाल पाएंगे पैसा? समझिए RBI का प्लान 

बिना कार्ड के ATM से निकाल पाएंगे पैसा? समझिए RBI का प्लान 

बिजनेस
नई दिल्ली भविष्य में बिना कार्ड के किसी भी बैंक एटीएम (Bank ATM) से पैसा निकाल पाएंगे। शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कार्ड लेस कैश विड्राॅल सुविधा (Card Less Cash Withdrawal) का प्रस्ताव रखा है। यह सुविधा देश के सभी बैंक और एटीएम मशीनों में होगी। आइए जानते हैं कि क्या है आरबीआई (Reserve Bank Of India) का पूरा प्लान-  RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने कहा कि देश के सभी बैंकों और एटीएम में कार्ड लेस कैश विड्राॅल सुविधा का प्रस्ताव है। इसकी जगह अब UPI का प्रयोग होना है। RBI की कोशिश है कि आज दौर में जब ऑनलाइन फ्राॅड बढ़ रहे हैं तब डिजिटल ट्रांजैक्शन को कैसे सुरक्षित बनाया जाए।  ...
टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने ₹1 लाख के निवेश को बना दिया 4 करोड़ रुपये, दिया 44,000% का छप्परफाड़ रिटर्न 

टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने ₹1 लाख के निवेश को बना दिया 4 करोड़ रुपये, दिया 44,000% का छप्परफाड़ रिटर्न 

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली टाटा ग्रुप के शेयर (Tata group listed stock) पर हर कोई दांव लगाना चाहता है। शानदार रिटर्न देने के मामले में टाटा की कंपनियों (Tata companies share) के शेयरों का कोई जबाव नहीं है। आज हम आपको टाटा (TATA) की एक ऐसी कंपनी के स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। हम बात कर रहे टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयर की। टाटा एलेक्सी के शेयर 21 साल में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) देकर चौंका दिया है।   कभी 19.65 रुपये प्रति शेयर थी कीमतTata Elxsi Share प्राइस चार्ट पैटर्न के मुताबिक, टाटा के इस शेयर की कीमत 28 सितंबर 2001 को एनएसई पर 19.65 रुपये थी जो अब बढ़कर 8,660 रुपये हो गई। यानी पिछले 21 साल में इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को करीबन 43,971.25 पर्सेंट का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, 28 मार्च 2013 में इस शेयर की कीमत एनए...
खत्म हुआ इंतजार, सितंबर तक शुरू हो जाएगी Jet Airways की उड़ान!

खत्म हुआ इंतजार, सितंबर तक शुरू हो जाएगी Jet Airways की उड़ान!

बिजनेस
नई दिल्ली करीब तीन साल बाद एक बार फिर जेट एयरवेज एयरलाइन आसमान में उड़ने को तैयार है। एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी संजीव कपूर के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही तक परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।  संजीव कपूर ने मिंट को दिए इंटरव्यू में जेट एयरवेज की उड़ान को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन को अप्रैल के अंत तक उड़ानें संचालित करने के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है। संजीव कपूर ने बताया कि नए और पुराने दोनों तरह के पट्टों से विमानों की पर्याप्त उपलब्धता है। बहुत सारे विमान हैं जिन पर हम विचार कर सकते हैं। हम तय करेंगे कि हमारी जरूरतों और लागत लाभों को देखते हुए हमारे लिए सबसे अच्छा क्या है। मैं एक सटीक संख्या नहीं देना चाहता, लेकिन हम इसकी जरूरतों और प्रतिस्पर्धा के बारे में जानते हैं।...
रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही गौतम अडानी की संपत्ति, कमाई के मामले में काफी पीछे रह गए मुकेश अंबानी

रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही गौतम अडानी की संपत्ति, कमाई के मामले में काफी पीछे रह गए मुकेश अंबानी

बिजनेस
नई दिल्ली कमाई के मामले में गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को काफी पीछे छोड़ दिया। अब एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुतातिक, 59 साल के अडानी की संपत्ति 110 अरब डॉलर पहुंच चुकी है, जबकि अंबानी की संपत्ति 97.5 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की संपत्ति में पिछले एक दिन में 3.90 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि अंबानी की संपत्ति में केवल 1.54 बिलियन डॉलर का ही इजाफा हुआ है।  नंबर वन पर एलन मस्क हैंदुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क हैं। एलन मस्क के पास 260 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेजन के जेफ बेजोस हैं, इनके पास कुल 179 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर  Bernard Arnault, चौथे नंबर पर बिल गेट्स, पांचवे नंबर पर वाॅरेन बफेट, छठे नंब...
19 पैसे के स्टॉक का कमाल, 12 महीने में ही निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 25 लाख रुपये

19 पैसे के स्टॉक का कमाल, 12 महीने में ही निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 25 लाख रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली पेनी स्टॉक में निवेश वैसे तो जोखिम भरा होता है लेकिन रिटर्न देने के मामले में इसका कोई तोड़ नहीं होता। आज हम आपको एक ऐसे ही पेनी शेयर (कीमत में बेहद सस्ता) के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न (Multubagger stock return) दिया है। हम बात कर रहे हैं बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड (BLS Infotech Ltd) के शेयरों की। इस शेयर ने एक साल में अपने निवेशकों को 2,421% का जोरदार रिटर्न दिया है।   सालभर पहले 19 पैसे थी कीमतबीएलएस इंफोटेक लिमिटेड के शेयर प्राइस चार्ट पैटर्न पर नजर डालें तो सालभर पहले 17 मई 2021 को बीएसई पर इस शेयर की कीमत महज 19 पैसे थी। सालभर में यह शेयर बढ़कर 4.79 रुपये (BSE पर 8 अप्रैल 2022 का बंद भाव) का हो गया। इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 2,421.05% का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, छह महीने में यह शेयर 33 पैसे (21 अक्टूबर 2021 BSE का बंद भाव) स...
ATM कार्ड से कैश निकालने पर RBI का नया ऐलान

ATM कार्ड से कैश निकालने पर RBI का नया ऐलान

बिजनेस
नई दिल्ली बीते शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी बैंकों को एटीएम से बिना कार्ड (कार्डलेस) के कैश निकालने की सुविधा शुरू करने की अनुमति देने का ऐलान किया। वर्तमान में देश के कुछ ही बैंकों में यह सुविधा है। इनमें से एक बैंक एसबीआई भी है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के एटीएम से आप बिना कार्ड के भी कैश निकाल सकते हैं।  दरअसल, 1 जनवरी 2020 से एसबीआई ने ओटीपी बेस्ड ट्रांजेक्शन की शुरुआत की थी। इस सुविधा के तहत सबसे पहले एसबीआई ग्राहक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ग्राहक इस ओटीपी को एंटर कर एटीएम से कैश की निकासी कर सकते हैं। ये ओटीपी कुछ मिनटों और एक बार के ट्रांजेक्शन के लिए वैलिड होगा। इस तरीके से एक बार में 10 हजार रुपए या उससे अधिक निकाल सकते हैं। कहने का मतलब ये है कि इसके लिए ग्राहकों को एसबीआई के डेबिड कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई बै...