अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी ने खरीदारों की लिस्ट का किया खुलासा
अनिल अंबानी (Anil ambani) की दिवालिया कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Reliance capital limited) के खरीदारों की लिस्ट जारी हो गई है। रिलायंस कैपिटल ने शेयर बाजार को आवेदकों की लिस्ट सौंपी है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (Relianca capital) के लिए कुल 55 कंपनियों ने बोली लगाई है। वहीं, 22 कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल के साथ-साथ बिजनेस क्लस्टर के लिए भी बोली लगाई है।
बता दें कि स्टॉक एक्सचेंज ने 4 अप्रैल देर शाम को इसकी जानकारी दी है, जिसके बाद 5 और 6 अप्रैल को कंपनी के शेयर अपर सर्किट में फंसा रहा। आज बुधवार को रिलायंस कैपिटल के शेयर 4.95% की तेजी के साथ 20.15 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में रिलायंस कैपिटल के शेयरों में 25.16% की तेजी देखी गई है।
ये हैं संभावित आवेदकनागेश्वर राव वाई द्वारा जार...








