Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

HDFC का HDFC बैंक में होगा मर्जर

HDFC का HDFC बैंक में होगा मर्जर

बिजनेस
एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को कहा कि उसके बोर्ड ने एचडीएफसी इन्वेस्टमेंट्स और एचडीएफसी होल्डिंग्स के एचडीएफसी और एचडीएफसी के साथ एचडीएफसी बैंक में मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस मर्जर की खबर के बाद दोनों स्टॉक आज राकेट बन गए हैं। सुबह 9:43 बजे तक एचडीएफसी 12.54 फीसद और एचडीएफसी बैंक 9.34 फीसद तक उछल गया। घोषणा के मुताबिक एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के हिस्से के रूप में एचडीएफसी  के प्रत्येक 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर दिए जाएंगे।  एचडीएफसी बैंक का 100 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारकों के पास होगा और एचडीएफसी के मौजूदा शेयरधारकों के पास एचडीएफसी बैंक का 41 प्रतिशत हिस्सा होगा। ...
टीवीएस ने मार्च 2022 में 3,07,954 वाहन बेचे

टीवीएस ने मार्च 2022 में 3,07,954 वाहन बेचे

बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). मोटर कंपनी टीवीएस ने मार्च 2022 में 3,07,954 वाहनों की बिक्री की है, जबकि मार्च 2021 में यह संख्या 3,22,643 थी जोकि दर्शाता है कि कंपनी की बिक्री में गिरावट आयी है।कंपनी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोपहिया बाजार में उसने मार्च 2022 में कुल 2,92,918 वाहन बेचे है, जिसमें से 1,96,956 वाहन घरेलू बाजार में बिके हैं। पिछले वर्ष के मार्च में कंपनी ने कुल 3,07,397 दोपहिया वाहन बेचे थे, इसमें 2,02,155 वाहन घरेलू बाजार में बिके थे।दोपहिया बाजार में कंपनी ने मोटरसाइकिल वर्ग में वृद्धि हासिल करते हुए मार्च 2022 में 1,60,522 वाहन बेचे हैं, जिसकी संख्या मार्च 2021 में 1,57,254 थी। कंपनी ने मार्च 2021 में 1,04,513 स्कूटर बेचे थे, जिसकी संख्या घटकर मार्च 2022 में 94,747 रही।कंपनी ने बताया की सेमीकंडक्टर की कमी के कारण प्रीमियम दोपहिया वाहनों के उत्पादन और बिक्री पर असर पड़ा है और हम...
पावर शेयरों को खरीदने के लिए निवेशकों में होड़, 14 साल का टूटा रिकॉर्ड, अडानी पावर-टाटा पावर समेत ये स्टॉक बने रॉकेट

पावर शेयरों को खरीदने के लिए निवेशकों में होड़, 14 साल का टूटा रिकॉर्ड, अडानी पावर-टाटा पावर समेत ये स्टॉक बने रॉकेट

बिजनेस
पावर जनरेटर और उससे संबंधित कंपनियों के शेयरों को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। 1 अप्रैल को पावर जनरेटर और उससे संबंधित कंपनियों के शेयर शुक्रवार को फोकस में थे। शुक्रवार को पावर सेक्टर (Power sector) के शेयर अडानी पावर (Adani power), टाटा पावर (Tata power), भेल (BHEL), एनटीपीसी (NTPC) समेत शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। एसएंडपी बीएसई पावर इंडेक्स (Power index) इंट्रा-डे ट्रेड में 14 साल के हाई लेवल पर पहुंच गया था, इस उम्मीद में कि बेहतर मांग से सेक्टर की कमाई में वृद्धि होगी। अडानी पावर, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) और NTPC के शेयरों में जबरदस्त तेजी रही। शुक्रवार को इन कंपनियों के शेयरों में 5 फीसदी से 10 फीसदी की तेजी देखी गई। जबकि बीएसई पर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा पावर, टोरेंट पावर और जेएसडब्ल्यू एनर्जी 2 फीसदी से 4 फीसदी के दायरे में भागे।...
130 रुपये के पार जाएगा राकेश झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टॉक, अभी दांव लगाने पर मिलेगा तगड़ा मुनाफा!

130 रुपये के पार जाएगा राकेश झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टॉक, अभी दांव लगाने पर मिलेगा तगड़ा मुनाफा!

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
अगर आप शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो को देखकर शेयरों पर दांव खेलते हैं तो आप फेडरेड बैंक के स्टॉक (Federal bank stock) पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, फेडरेल बैंक के शेयरों पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म एंजल वन और IIFL Securities के मुताबिक, फेडरेल बैंक के शेयर आने वाले दिनों में शानदार रिटर्न (Stock return) दे सकते हैं। इसे मौजूदा प्राइस पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि फेडरेल बैंक के शेयर शुक्रवार 1 अप्रैल को 4 पर्सेंट उछल कर 101.30 रुपये पर बंद हुए थे। 135 रुपये पर जा सकता है भावAngle one ने लाइव हिन्दुस्तान को बताया कि फेडरल बैंक (Federal Bank Ltd) भारत की सबसे बड़ी पुरानी पीढ़ी के प्राइवेट बैंकों में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में बैंक के लिए एनपीए स्थिर रहा है, जीएनपीए Q3FY21 के लिए 3.38% पर है जब...
LIC में HDFC एएमसी ने बढ़ाई हिस्सेदारी, अचानक बढ़ गई शेयर की खरीदारी

LIC में HDFC एएमसी ने बढ़ाई हिस्सेदारी, अचानक बढ़ गई शेयर की खरीदारी

बिजनेस
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी  (AMC) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। इस फैसले के बाद बीते शुक्रवार को एचडीएफसी AMC के स्टॉक की खरीदारी बढ़ गई।  कितना तक पहुंचा शेयर भाव: बीएसई इंडेक्स पर एचडीएफसी AMC का शेयर भाव 129.10 रुपए या 6.02 फीसदी बढ़कर 2275.25 रुपए के स्तर पर आ गया। 9 सितंबर 2021 एचडीएफसी AMC का शेयर भाव 3,363 रुपए के स्तर तक गया था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। कंपनी का मार्केट कैपिटल 48,525 करोड़ रुपए है। एलआईसी ने बढ़ाई हिस्सेदारी: एलआईसी ने एचडीएफसी AMC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी पहले के 5.005 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.026 प्रतिशत कर दी है। शेयर के हिसाब से बात करें तो एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 14,984,224 इक्विटी शेयर की है। अब तक 10,674,583 इक्विटी शेयरों की हिस्सेदारी थी।...
नवरात्रि वाले सप्ताह में सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

नवरात्रि वाले सप्ताह में सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

बिजनेस
भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह (28 मार्च से 1 अप्रैल के बीच) में सोने-चांदी के रेट (Gold silver price) में भारी उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, सप्ताहभर में सोना-चांदी सस्ता हुआ है। नवरात्र वाले इस सप्ताह में सोने के रेट में 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट देखी गई। वहीं, चांदी 703 रुपये तक सस्ती हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार (1 अप्रैल) को सोने की कीमत (Sone ka bhav) सोमवार (28 मार्च) के 51, 691 रुपये मुकाबले 53 रुपये गिरकर 51, 638 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी की कीमत (Chandi ka Bhav) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 28 मार्च को 67,592 रुपये प्रति किलो थी, जो घटकर अंतिम कारोबारी दिन 1 अप्रैल को 66, 889रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ...
5 शेयर जो निवेशकों को कर रहे मालामाल, सिर्फ तीन महीने में 1700% से ज्यादा का जोरदार रिटर्न

5 शेयर जो निवेशकों को कर रहे मालामाल, सिर्फ तीन महीने में 1700% से ज्यादा का जोरदार रिटर्न

बिजनेस
साल 2022 में लगभग कई स्टॉक्स ऐसे हैं जो मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger stock) की लिस्ट में अपनी जगह बनाई हैं। खास बात यह है कि कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और रूस-यूक्रेन युद्ध पर ग्लोबल मुद्रास्फीति की चिंताओं से तिमाही बुरी तरह प्रभावित हुई थी। बावजूद इन शेयरों ने कमाल का रिटर्न (Stock return) दिया है।  इस साल यह मल्टीबैगर स्टॉक ₹25.50 से बढ़कर ₹467.80 प्रत्येक स्तर पर पहुंच गया है। यानी 2022 में लगभग 1735 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सेज़ल ग्लास के शेयरों ने पिछले एक महीने में भी अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में यह लगभग ₹175 से बढ़कर ₹467.80 के स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में इसने 165 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीनों में इसने अपने निवेशकों को 3325 फीसदी रिटर्न दिया है। ...
SBI के करोड़ों ग्राहक ध्यान दें! अगर आपके पास भी आ रहा है इस तरह का मैसेज तो तुरंत करें बैंक से संपर्क

SBI के करोड़ों ग्राहक ध्यान दें! अगर आपके पास भी आ रहा है इस तरह का मैसेज तो तुरंत करें बैंक से संपर्क

बिजनेस
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। एसबीआई ने अपने लगभग 45 करोड़ कस्टमर्स के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बैंक ने अपने ग्राहकों को फ्रॉड (Banking Fraud) से बचने की अपील की है। बैंक ने इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।  बैंक ने क्या कहा?एसबीआई ने ऑफिशियल वेबसाइट पर लिखा है, डियर कस्टमर..आप हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं!  इसलिए सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अनुभव के लिए इन बातों का ध्यान रखें.. 1. E-mail/ SMS से प्राप्त कोई अनजान लिंक यानी अटेचमेंट पर क्लिक न करें। 2. SBI आपकी पसर्नल जानाकरी मांगने के लिए कभी कोई लिंक नहीं भेजता। 3. अपने पासवर्ड/कार्ड नंबर/CVV/OTP जैसे वित्तीय जानकारी किसी से शेयर न करें। 4. पुरस्कार/लॉटरी/आयकर रिफंड के ईमेल/SMS से झांसे में न आएं। 5. कृपया अपना पासवर्ड नियमित अंतराल पर बदलते रहे।&nbs...
रामदेव की कंपनी ने फिक्स किया FPO का इश्यू प्राइस

रामदेव की कंपनी ने फिक्स किया FPO का इश्यू प्राइस

बिजनेस
योग गुरु रामदेव के पतंजलि समूह की कंपन रुचि सोया ने फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) का इश्यू प्राइस 650 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। इसके बाद बीते शुक्रवार के कारोबार में निवेशकों ने कंपनी से खूब शेयर बेचे। कितना है शेयर का भाव: बिकवाली हावी रहने की वजह से रुचि सोया का शेयर 943.55 रुपए पर था। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर के भाव में 1.26 फीसदी गिरावट रही। कारोबार के दौरान ये गिरावट 3 फीसदी से ज्यादा हो गई थी। बता दें कि 9 जून 2021 को शेयर का भाव 1,377 रुपए था, जो 52 सप्ताह का उच्च्तम स्तर है। इस लिहाज से शेयर के भाव में रिकवरी अभी बाकी है। एफपीओ कब हुआ था लॉन्च: रुचि सोया लिमिटेड ने अपने एफपीओ के लिए निर्गम मूल्य (शेयर आवंटित करने का मूल्य) 650 रुपये प्रति शेयर तय किया है। रुचि सोया का 4,300 करोड़ रुपये का एफपीओ 24 मार्च को खुला था। कंपनी का लक्ष्य कर्ज मुक्त होना है। कंपनी ...
एयरोस्पेस कंपनी को रिकॉर्ड मुनाफा, शेयर खरीदने के लिए मची होड़

एयरोस्पेस कंपनी को रिकॉर्ड मुनाफा, शेयर खरीदने के लिए मची होड़

बिजनेस
बीते वित्त वर्ष में सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। इस नतीजों के बाद कंपनी का शेयर भाव भी तेजी के साथ बढ़ा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई इंडेक्स पर कंपनी का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी के साथ 1520 रुपए के स्तर पर कारोबार करता दिखा। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 50,850 करोड़ रुपए से ज्यादा है। कंपनी का मुनाफा: 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को 24,000 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा हासिल हुआ है जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले छह फीसदी अधिक और अब तक का सर्वाधिक है। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को 22,755 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।...