Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, सबसे ज्यादा फायदे में TCS

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, सबसे ज्यादा फायदे में TCS

बिजनेस
नई दिल्ली सेंसेक्स की टॉप 10 में 8 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,51,456.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,444.59 अंक या 2.52 प्रतिशत के लाभ में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 46,016.2 करोड़ रुपये के उछाल से 14,11,058.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 33,861.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,44,922.53 करोड़ रुपये रहा। ...
तेल कंपनियों ने जारी कर दिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आज किस शहर में बिक रहा सबसे सस्ता फ्यूल?

तेल कंपनियों ने जारी कर दिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आज किस शहर में बिक रहा सबसे सस्ता फ्यूल?

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स (Petrol-Diesel Rates) जारी कर दिए हैं। तेल के दामों में एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के रेट्स (petrol diesel price) के दाम स्थिर हैं। आज शनिवार 5 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। सबसे सस्ता पेट्रोल कहां बिक रहा?पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज जारी नए रेट के मुताबिक  आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है।...
टाटा की कंपनी ने लिया एक फैसला, सिर्फ 4 दिन में निवेशक हुए मालामाल

टाटा की कंपनी ने लिया एक फैसला, सिर्फ 4 दिन में निवेशक हुए मालामाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली बीते 4 कारोबारी दिन टाटा ग्रुप की टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के निवेशकों के लिए शानदार रहे हैं। सिर्फ इन 4 दिनों में टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड में लगातार अपर सर्किट लगा है और निवेशकों को प्रति शेयर 22 रुपए तक का मुनाफा हो चुका है। टाटा के शेयर में अचानक हो रही बढ़ोतरी की वजह क्या है और आखिर शेयर का अभी भाव क्या चल रहा है, आइए इन सवालों का जवाब जान लेते हैं।  क्या है बढ़ोतरी की वजह: दरअसल, कंपनी ने 1 फरवरी को बताया कि एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाये से संबंधित एक फैसले के तहत सरकार को हिस्सेदारी देने की योजना बदल दी है। बीते जनवरी महीने में टाटा टेलीसर्विसेज ने सरकार को चुकाए जाने वाले 850 करोड़ रुपये के ब्याज बकाया को इक्विटी में बदलने का फैसला किया था, जो कंपनी में 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। हालांकि, अब कंपनी ने इ...
IPO से पहले LIC ने दी खुशखबरी, लैप्स पॉलिसी एक्टिव कराने का मिला मौका

IPO से पहले LIC ने दी खुशखबरी, लैप्स पॉलिसी एक्टिव कराने का मिला मौका

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पॉलिसी थी और लैप्स हो चुकी है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, एलआईसी ने लैप्स हो चुकी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी को फिर से एक्टिव करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। बीमा कंपनी ने कहा, "कोविड-19 महामारी ने बीमा सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है और यह अभियान एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए अपनी पॉलिसी को फिर से एक्टिव करने का एक अच्छा अवसर है।" कब तक है मौका: एलआईसी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हो चुकी जिन पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस अभियान में फिर से चालू कराया जा सकता है। यह अभियान सात फरवरी को शुरू होकर 25 मार्च, 2022 तक चलेगा। एलआईसी ने कहा कि लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से एक्टिव करने पर लगने वाले चार्ज में छूट भी दी जा रही है। हालांकि टर्म प्लान और हाई रिस्क वाली बीमा ...
एलन मस्क को भारत सरकार से झटका, टेस्ला के भविष्य पर संकट के बादल!

एलन मस्क को भारत सरकार से झटका, टेस्ला के भविष्य पर संकट के बादल!

बिजनेस
नई दिल्ली अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला को भारत सरकार से बड़ा झटका लगा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने एलन मस्क की आयात शुल्क पर छूट की मांग को ठुकरा दिया है। आपको बता दें कि एलन मस्क दुनिया के सबसे रईस अरबपति हैं।   सरकार के मुताबिक देश के नियम पहले ही इजाजत देते हैं कि उत्पादक आंशिक रूप से बने वाहनों को देश में ला सकते हैं। वहीं, स्थानीय टैक्स चुकाकर असेंबल का काम भी कर सकते हैं। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने कहा, "हमने इस मुद्दे पर विचार किया। विदेशी कंपनियों के लिए आयात शुल्क कोई बाधा नहीं है। मौजूदा आयात शुल्क के ढांचे के बावजूद देश में निवेश आना जारी है।" विवेक जौहरी के मुताबिक टेस्ला ने अब तक भारत में लोकल मैनुफैक्चरिंग और खरीद की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मस्क को हो रही ...
शराब बनाने वाली कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, 1 लाख बन गए 1.28 करोड़, एक्सपर्ट भी बुलिश

शराब बनाने वाली कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, 1 लाख बन गए 1.28 करोड़, एक्सपर्ट भी बुलिश

बिजनेस
नई दिल्ली शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड (Radico Khaitan Ltd.) ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) दिया है। रेडिको खेतान लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 19 साल में 12,705 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस दौरान लंबी अवधि के निवेशकों को करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। आइए जानते हैं डिटेल्स में- 7.62 रुपये से 975.75 रुपये पर पहुंचा शेयर रेडिको खेतान लिमिटेड के शेयर (Radico Khaitan share price) 20 जून 2003 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 7.62 रुपये के स्तर पर थे। 4 फरवरी 2022 को कंपनी के शेयर 975.75 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। इस अवधि में कंपनी के शेयरों ने 12,705.12 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी व्यक्ति ने कंपनी के शेयरों में  20 जून 2003 को 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को आज तक बनाए रखा होता तो अब...
PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! बचत खाते पर घट गया ब्याज

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! बचत खाते पर घट गया ब्याज

बिजनेस
नई दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहकों के लिए बेहद ही जरूरी खबर है। दरअसल, PNB ने 3 फरवरी 2022 से अपने बचत खातों (savings account) पर ब्याज दर को घटा दिया है। यह जानकारी बैंक (PNB) की आधिकारिक वेबसाइट से मिली है। बैंक ने सितंबर 2021 से लेकर अब तक तीसरी बार बचत खाते पर ब्याज में कटौती की है। इससे पहले PNB ने 1 दिसंबर को बचत खाते पर ब्याज दर में कटौती की थी। पंजाब नेशनल बैंक में मौजूदा और नए, सभी सेविंग्स अकाउंट्स के लिए है। ...
इस सरकारी स्कीम में हर दिन 2 रुपये जमा कर पाएं 36000

इस सरकारी स्कीम में हर दिन 2 रुपये जमा कर पाएं 36000

बिजनेस
नई दिल्ली साल 2019 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना (PM Shram Yogi Maandhan Yojana-PMSYM) की शुरुआत की थी। PMSYM एक सरकारी योजना है जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सोशल सिक्योरिटी के लिए है। इस स्कीम की मदद से देशभर के मजदूरों को सरकार की ओर से हर महीने 3000 रुपये पेंशन (Rs.3000 monthly pension) दी जाती है। तो आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से-- हर महीने मिलेंगे 3000 रुपयेप्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत देश के 42 करोड़ मजदूरों को फायदा होगा। इस योजना में 18 से 40 साल के मजदूर अप्लाई कर सकते हैं, इन्हें हर महीने किश्त के रूप में 55 से 200 रुपये 60 साल की उम्र तक देने होंगे। 60 की उम्र पार करने के बाद ही मजदूरों को पेंशन राशि मिलना शुरू हो जाएगी। योजना के तहत 60 साल की उम्र पार करने के बाद मजदूरों को हर महीने 3,000 यानी सालाना 36,000 ...
ऐसे 12 स्टॉक जो आपको कर सकते हैं मालामाल, पढ़ें पूरी जानकारी

ऐसे 12 स्टॉक जो आपको कर सकते हैं मालामाल, पढ़ें पूरी जानकारी

बिजनेस
नई दिल्ली 2021 में कमोडिटी की कीमतों में उछाल ने इस सेगमेंट की कंपनियों के सेल और प्रॉफिट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। इससे अधिकांश कमोडिटी शेयरों में भारी बढ़त देखने को मिली है। सालों तक सुस्त रहने के बाद इन शेयरों को निवेशकों का सपोर्ट मिल रहा है। पोस्ट कोविड रिकवरी बाद मजबूत मांग के कारण भारतीय कंपनियां वैश्विक कंपनियों से डील मिल रही है और बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत में बाजार की तलाश में हैं। आइए विभिन्न कमोडिटी के शेयरों पर एक नजर डालते हैं। ये कंपनियां अपने उद्योग में शीर्ष खिलाड़ी हैं और 2022 के लिए आपके पोर्टफोलियो में निगरानी सूची में होनी चाहिए। #1 स्टील- टाटा स्टील और सेलस्टील उद्योग में बड़े प्लेयर टाटा स्टील (Tata Steel) और सेल (SAIL) हैं। अनुमानित रूप से 1.9 बिलियन टन स्टील का उपयोग विभिन्न उपयोगों के लिए हर साल किया जाता है। 2021 में, कमोडिटी सुपरसाइकिल के बारे में बहुत ...
2 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंची किस्त

2 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंची किस्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में हो रहे विधान सभा चुनाव के बीच पीएम किसान की दिसंबर-मार्च की किस्त का आना जारी है। इसके बावजूद अभी 2 करोड़ 20 लाख से अधिक किसानों को अभी 2000 रुपये की किस्त का इंतजार है। पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुल 12.47 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 10.60 करोड़ से अधिक किसानों का FTO जेनरेट हुआ और 10.22 करोड़ किसानों के खातों में दिसंबर-मार्च की किस्त पहुंच गई। जिन किसानों का एफटीओ जेनरेट हुआ है, उनमें से 16.63 लाख किसानों का पेमेंट रिस्पांड पेंडिंग है और 21.64 लाख किसानों के खातों में रकम पहुंची ही नहीं। यानी सरकार ने पैसा तो भेजा, लेकिन तकनीकी कारणों से पेमेंट फेल हो गया। पेमेंट फेल होने के मामले में सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश के 14.88 लाख लोगों के खातों में पैसा नहीं पहुंचा है। हो सकता है इसमें सबसे अधि...